Virat Kohli Retirement From T20 Cricket: विराट कोहली ने किया संन्यास का ऐलान, कहा- ये मेरा आखिरी टी20I था

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब जीतकर पूरी दुनिया में टीम इंडिया के चाहने वालों को बड़ा गिफ्ट दिया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारत ने 7 रन से जीत दर्ज की. इस मुकाबले को जीतने के बाद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास की घोषणा कर दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम लड़खड़ाई गई थी. किंग कोहली ने 59 गेंद पर 76 रन की पारी खेल स्कोर 7 विकेट पर 176 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. विराट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

आईसीसी टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने अजेय रहते हुए ट्रॉफी को अपने नाम किया. रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलने उतरी टीम इंडिया ने दुनियाभर में भारतीय टीम के चाहने वालों का सपना पूरा किया. भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने फाइनल मैच में टीम के लिए यादगार पारी खेली और मैच खत्म होने के बाद इस धुरंधर ने फॉर्मेट को अलविदा कह दिया. विराट कोहली ने भारत के टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के तुरंत बाद कहा, “यह मेरा भारत की तरफ से आखिरी टी20 विश्व कप था. यह टीम इंडिया के लिए मेरा आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच था. मैं चाहता हूं कि अब युवा आगे आएं और जिम्मेदारी संभालें.”

अपने आखिरी टी20 मैच में खेली यादगार पारी

विराट कोहली ने भारतीय टीम के लिए वैसे तो कई यादगार पारी खेली है लेकिन पूरे टूर्नामेंट में रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए इस धुरंधर ने फाइनल मैच में मैच जिताऊ पारी खेली. 34 रन पर तीन बड़े विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुश्किल में नजर आ रही थी. विराट कोहली ने यहां से ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि रन गति को भी बनाए रखा. 59 गेंद पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 76 रन की पारी खेल भारत को 176 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. इस पारी के लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

FIRST PUBLISHED : June 30, 2024, 24:00 IST

MP Information: AI आधारित एप दो मिनट में बताएगा सिर में किस जगह है ट्यूमर, भोपाल की छात्रा ने किया कमाल

भोपाल की छात्रा श्रद्धा अग्रवाल ने एक ऐसा एआई बेस्ट एप बनाया, जिससे सिर्फ दो मिनट के अंदर ब्रेन का ट्यूमर पता किया जा सकता है। आपको बता दें कि सामान्य तौर पर डॉक्टरों को इसके लिए दो से तीन का समय चाहिए होता है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 01:51:46 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 01:51:46 AM (IST)

MP News: AI आधारित एप दो मिनट में बताएगा सिर में किस जगह है ट्यूमर, भोपाल की छात्रा ने किया कमाल
एप से पता चलेगा ब्रेन ट्यूमर। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. प्रोफेसर तन्मय बसु के मार्गदर्शन में श्रद्धा ने बनाया एप।
  2. न्यूयार्क शहर में हेल्थ इन्फार्मेशन कांफ्रेंस में एप को किया प्रस्तुत।
  3. एक हजार से ज्यादा ब्रेन ट्यूमर केस का डाटा अपलोट कर तैयार किया एप।

प्रशांत व्यास, नईदुनिया, भोपाल। ब्रेन ट्यूमर जांचने के लिए अब एआइ आधारित एप तैयार किया जा रहा है, जो एमआरआइ की रिपोर्ट की स्टडी कर दो मिनट में ब्रेन ट्यूमर का हिस्सा बता पाएगा। इससे डॉक्टरों का समय बचेगा, साथ ही गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार मिल सकेगा।

भोपाल स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन एंड रिसर्च (आइसर) की छात्रा श्रद्धा अग्रवाल ने संस्थान के प्रोफेसर तन्मय बसु के मार्गदर्शन में इस एप के लिए कार्य कर रही हैं। फिलहाल इस मॉडल का एल्गोरिथम (कंप्यूटराइज गणना प्रणाली) तैयार हो चुका है। अब जल्द ही इसका एप लांच किया जाएगा।

श्रद्धा ने पिछले महीने अमेरिका के न्यूयार्क शहर में हेल्थ इन्फार्मेशन कांफ्रेंस में इस मॉडल को प्रस्तुत किया था, जिसे विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण माना। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक पर आधारित यह एप मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (एमआरआइ) को स्कैन कर उसके पिक्सल्स की स्टडी करेगा, जिससे सिर के किस हिस्से में ट्यूमर है, इसका पता लगाया जाएगा।

श्रद्धा बताती हैं कि यह एप मात्र दो मिनट में ट्यूमर मार्क कर सकेगा, साथ ही स्टडी में गलत इमेजिंग को भी बताएगा। इस मॉडल के एल्गोरिथम को हमने एक हजार से ज्यादा पुराने ब्रेन ट्यूमर केस का डाटा अपलोड कर तैयार किया है। इनमें एमआरआइ रिपोर्ट और उन रिपोर्ट्स पर डॉक्टरों की स्टडी का डाटा अपलोड है, इसी के आधार एल्गोरिथम बनाया है और आगे एप भी इसी के आधार पर एमआरआइ की स्टडी करेगा।

कुछ केसों में डॉक्टरों को लग जाता है दो-तीन दिन का समय

मेडिकल साइंस में अभी तक एमआरआइ की मैनुअल स्टडी की ही व्यवस्था है। ब्रेन ट्यूमर की शिकायत पर कोई पीड़ित जब एमआरआइ जांच करवाता है तो डॉक्टर उसे मैनुअल स्टडी कर सिर में ब्रेन ट्यूमर के हिस्से की पुष्टि करता है। कई बार जब ब्रेन ट्यूमर क्रिटिकल होता है तो उसकी स्टडी में दो से तीन दिन का भी समय लग जाता है। ऐसे में मरीज को तत्काल इलाज नहीं मिल पाता है, क्योंकि सिर में हिस्से की मार्किंग के बाद ही मरीज का इलाज रेडियोथेरेपी से शुरू होता है।

डीपी विप्र को यूजीसी से स्वायत्तता दर्जा प्राप्त: प्राचार्य डा.अंजू

प्राचार्य डा. शुक्ला ने कहा कि हालांकि अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा इस निर्णय का विरोध किया गया। कुलपति के इस व्यवहार से शिक्षा जगत, छात्रों और पालकों में निराशा और असंतोष फैल गया। कुलपति द्वारा यूजीसी के आदेश की अवहेलना और महाविद्यालय के उन्नयन में बाधा डालने के प्रयास से क्षेत्र में आक्रोश बढ़ गया है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 01:38:10 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 01:38:10 AM (IST)

डा अंजू शुक्ला

नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। डीपी विप्र महाविद्यालय की प्राचार्य डा अंजू शुक्ला ने शनिवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जनवरी 2023 में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से संबद्ध डीपी विप्र महाविद्यालय को दूसरी बार राष्ट्रीय मूल्यांकन प्रत्यायन परिषद, बैंगलोर द्वारा लगातार ‘ए‘ ग्रेड प्राप्त हुआ, जिससे यह छत्तीसगढ़ का एकमात्र निजी महाविद्यालय बन गया। इस उपलब्धि के बाद महाविद्यालय ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से स्वायत्तता का आवेदन किया, जिसे स्वीकृति मिल गई और 2024-2034 के लिए स्वायत्त महाविद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ। यह छत्तीसगढ़ का पहला निजी महाविद्यालय है जिसे यह दर्जा मिला है।

प्राचार्य डा. शुक्ला ने कहा कि हालांकि अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा इस निर्णय का विरोध किया गया। कुलपति के इस व्यवहार से शिक्षा जगत, छात्रों और पालकों में निराशा और असंतोष फैल गया। कुलपति द्वारा यूजीसी के आदेश की अवहेलना और महाविद्यालय के उन्नयन में बाधा डालने के प्रयास से क्षेत्र में आक्रोश बढ़ गया है। यूजीसी के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कुलपति ने महाविद्यालय को स्वायत्तता देने के आदेश का पालन नहीं किया और अनुशासनहीनता का प्रदर्शन किया। इसके अलावा कुलपति ने अवैधानिक तरीके से महाविद्यालय को स्वायत्तता के निर्णय को रोकने के लिए कदम उठाए। छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग ने इस मामले की जांच के बाद एक सरकारी प्रतिनिधि नियुक्त किया है। डीपी विप्र महाविद्यालय ने सभी संविधिक निकायों के लिए प्रतिनिधियों का नामांकन कर दिया है, परन्तु विश्वविद्यालय ने अभी तक नामांकन नहीं किया है, जिससे महाविद्यालय के स्वायत्तता के प्रयासों में बाधा उत्पन्न हो रही है। यूजीसी के नियमों के अनुसार, आदेशों की अवहेलना करने पर विश्वविद्यालय का अनुदान रोका जा सकता है। कुलपति के इन प्रयासों से विश्वविद्यालय के अनुदान पर रोक लग सकती है, जिससे क्षेत्र के शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हो सकती है। डीपी विप्र महाविद्यालय ने छात्रों को श्रेष्ठतर शिक्षा प्रदान करने का संकल्प लिया है और यह क्रम जारी रहेगा। इस अवसर पर शशि निकाय की वरिष्ठ सदस्य रामकुमार अग्रवाल सहित कई प्राध्यापक मौजूद रहे।

IND Vs SA Remaining 2024: इंदौर सहित देशभर में टी20 वर्ल्ड कप जीतने का जश्न, सड़कों पर नाच रहे लोग, जमकर की आतिशबाजी

भारत की जीत के बाद लोगों में जश्न का माहौल है। आखिर, लोग खुश भी क्यों ना हों, यह मौका 17 साल बाद उनके जीवन में आया है। भारतीय टीम 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने हाथों में उठाएगी।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 12:36:31 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 12:48:42 AM (IST)

IND Vs SA Final 2024: इंदौर सहित देशभर में टी20 वर्ल्ड कप जीतने का जश्न, सड़कों पर नाच रहे लोग, जमकर की आतिशबाजी
सड़क पर उतरकर नाचते लोग।

खेल डेस्क, इंदौर। भारतीय टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को करीबी मुकाबले में हराकर टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। भारत ने अफ्रीका को 7 रन से पटखनी दे दी। इस जीत के बाद इंदौर सहित देश भर में जश्न का माहौल है। लोग सड़कों पर उतकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगा रहे हैं। जमकर आतिशबाजी हो रही है।

इंदौर के राजवाड़ा में खुशी से झूमते लोग

naidunia_image

लोगों ने जमकर इंदौर के राजवाड़ा में आतिशबाजी की। इस दौरान उनके हाथों में तिरंगा झंडा भी था।

naidunia_image

महाराष्ट्र के मुंबई में लोग मरीन ड्राइव पर भारत के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद जश्न मनाते देखे गए। इस दौरान सभी लोग खुशी से नाच रहे थे।

जम्मू में जीत का जश्न

जम्मू में लोगों ने भारतीय टीम की जीत के बाद जमकर जश्न मनाया। आपको बता दें कि भारत ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।

इंडिया गेट पर जीत के जश्न में डूबे लोग

दिल्ली के इंडिया गेट के पास फैंस ने भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाया। भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को करीबी मुकाबले में हराया है।

T20 World Cup : भारत की जीत के बाद छलका पंड्या का दर्द, बोले- ‘मेरे पिछले 6 माह…’ – Hardik Pandya First response after India beat South Africa in T20 world cup says how my final 6 months have been haven’t spoken a phrase surya kumar yadav

ब्रिजटाउन. भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर टी20 विश्व कप जीत लिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 177 रन का लक्ष्य रखा. जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 169 रन ही बना सकी. भारत ने सात रन से खिताबी मुकाबला जीत लिया. भारत ने पूरे 13 साल बाद विश्वकप का सूखा खत्म किया. इस जीत के साथ ही विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया और कहा कि अगली पीढ़ी के लिये कमान संभालने का समय आ गया है.

हार्दिक पंड्या ने क्लासेन का विकेट लेकर मैच में भारत की जबर्दस्त वापसी कराई. क्लासेन का विकेट गिरते ही टीम इंडिया ने मैच पर अपनी पकड़ बना ली. हार्दिक पंड्या ही मैच का आखिरी ओवर लेकर आए. दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी. पंड्या की गेंद पर डेविड मिलर ने जोरदार शॉट लगाया लेकिन, बाउंड्री लाइन पर सूर्य कुमार यादव ने असंभव कैच पकड़कर मैच का नक्शा ही बदल दिया.

जीत के बाद हार्दिक पंड्या ने अपना दर्द भी बयां किया. उन्होंने कहा,  ‘यह जीत बहुत खास है. मैं बहुत भावुक हूं. हम बहुत कठिन मेहनत कर रहे थे लेकिन कुछ भी काम नहीं कर रहा था. लेकिन आज हमने वो हासिल किया है, जो पूरा देश चाहता था. सबसे ज्यादा खास बात यह है कि मेरे पिछले छह माह कैसे गुजरे, मैंने एक भी शब्द नहीं कहा. मुझे पता था कि अगर मैं लगातार मेहनत करता रहूंगा तो एक एक दिन फिर से चमकूंगा.’

पंड्या ने आगे कहा, ‘इस तरह का अवसर तो और खास होता है. हमारा हमेशा से मानना रहा है कि केवल प्लान को सही तरीके से लागू करने, मैच के दौरान शांत बने रहने और दबाव में ना बिखरने से जीत मिलती है. इसका पूरा क्रेडिट बुमराह और अन्य गेंदबाजों को जाता है जिन्होंने अंतिम 5 ओवर में अच्छी गेंदबाजी की. मैंने हर बॉल पर अपना 100 प्रतिशत देना चाहता था. मुझे दबाव में खेलना हमेशा रास आता है. मुझे सबसे ज्यादा खुशी राहुल द्रविड़ के लिए है.’

Tags: Hardik Pandya, Icc T20 world cup, Suryakumar Yadav

प्रसव के दौरान हार्ट अटैक से शहरी क्षेत्र की महिलाओं की मौत अधिक, दो माह में 14 गर्भवतियों ने तोड़ा दम

हार्ट अटैक से गर्भवती महिलाओं की मौत हो रही है। एक रिपोर्ट में सामने आया है कि हार्ट अटैक की समस्या ग्रामीण महिलाओं की तुलना में शहरी महिलाओं में ज्यादा है। इसकी वजह शहरी महिलाओं का शारीरिक काम करना है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 01:28:58 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 01:28:58 AM (IST)

महिला के गर्भावस्था के दौरान की फाइल फोटो।

HighLights

  1. दो माह में 14 गर्भवती ने दम तोड़ दिया।
  2. कार्डियक अरेस्ट से मौत के सत्तर फीसद मामले आए सामने।

भार्गव, नईदुनिया ग्वालियर। मां बनने के सपने को साकार होने से ह्दयाघात रोक रहा है। इतना ही नहीं यह मातृ मृत्युदर को भी बढ़ा रहा है। मातृ मृत्युदर के मामलों का डेटा तैयार करने के लिए होने वाले डेथ आडिट में सामने आया है कि हार्ट अटैक से ज्यादातर गर्भवती महिलाओं की मौत हो रही है।

दो माह में 14 गर्भवती ने दम तोड़ा। इनमें आधा दर्जन से अधिक की मौत अत्यधिक खून की कमी, हाई बीपी और ब्रेन हेमरेज से हुए कार्डियक अरेस्ट से होने की पुष्टि हुई। इनमें तीन ग्रामीण और पांच शहरी क्षेत्र की गर्भवती महिलाएं शामिल हैं।

प्रसव के दौरान कार्डियक अरेस्ट की घटना शहरी क्षेत्र की महिलाओं में ज्यादा देखने में आ रही हैं। मातृ मृत्युदर के लिए तैयार होने वाले डाटा में भी शहरी क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की सबसे ज्यादा मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई। इसके पीछे के कारण उनमें अत्यधिक खून की कमी, हाईबीपी और ब्रेन हेमरेज रहा।

विशेषज्ञ एक अन्य कारण यह भी बताते हैं कि शहरी क्षेत्र महिलाएं ग्रामीण क्षेत्र के मुकाबले शारीरिक परिश्रम कम करती हैं। यही वजह है कि प्रसव के दौरान ह्दयाघात से ग्रामीण महिलाओं की मौत के मामले कम है।

कार्डियक अरेस्ट के 70 प्रतिशत मामले

प्रसव के दौरान कार्डियक अरेस्ट से मौत के सत्तर फीसद मामले सामने आए हैं। इनमें शहरी क्षेत्र की महिलाएं ही सबसे ज्यादा होती हैं। अप्रैल और मई में मातृ मृत्युदर के आंकड़ों में सबसे ज्यादा मौत ह्दयाघात से हुई। विभिन्न कारणों से अप्रैल में चार और मई में चार महिलाओं ने प्रसव के दौरान ह्दयाघात से दम तोड़ा।

यह भी एक कारण

विशेषज्ञों का कहना है कि प्रेगनेंसी दिल और रक्त वाहिकाओं को ज्यादा काम करने पर मजबूर करती है। गर्भावस्था के दौरान बढ़ते बच्चे को पोषण देने के लिए रक्त की मात्रा 30 से 50 फीसदी तक बढ़ जाती है। ऐसे में दिल हर मिनट ज्यादा रक्त पंप करता है। इससे हार्ट रेट बढ़ जाती है। डिलीवरी के दौरान ब्लड फ्लो और ब्लड प्रेशर में अचानक बदलाव होते हैं। गर्भावस्था के दौरान मेटाबालिज्म और शरीर में अन्य बदलाव के कारण हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ता है।

विशेषज्ञ का कथन

प्रसव के दौरान कार्डियक अरेस्ट से मौत के मामलों में तीन कारण प्रमुख होते हैं। इनमें अत्यधिक खून की कमी, हाई बीपी और ब्रेन हेमरेज शामिल हैं। इन कारकों का असर हार्ट पर पड़ने से अधिकतर महिलाओं को कार्डियक अरेस्ट होता है। डा.रीता मिश्रा, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ

T20 World Cup 2024: वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद इन दो खिलाड़ियों की तारीफ करते नहीं थके कप्तान रोहित शर्मा

भारतीय टीम के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने टीम के सभी खिलाड़ियों, टीम मैनेजमेंट और कोच की तारीफ की। रोहित ने कहा कि टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा दिखाया, साथ ही फैसला लेने की आजादी भी दी। इसका नतीजा है कि टीम आज वर्ल्ड चैंपियन है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 01:01:35 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 01:01:35 AM (IST)

T20 World Cup 2024: वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद इन दो खिलाड़ियों की तारीफ करते नहीं थके कप्तान रोहित शर्मा
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत का जश्न मनाते टीम इंडिया के खिलाड़ी

HighLights

  1. द. अफ्रीका को हराकर चैंपियन बना भारत
  2. 11 साल बाद जीती कोई आईसीसी ट्रॉफी
  3. विराट कोहली चुने गए मैन ऑफ द मैच

एजेंसी, बारबाडोस (T20 World Cup 2024)। भारत ने टी20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से मात दी। इसके साथ ही टीम इंडिया 11 साल बाद एक बार फिर विश्व कप जीतने में कामयाब रही।

मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी टीम के सभी खिलाड़ियों की तारीफ की, लेकिन दो खिलाड़ियों का विशेष जिक्र किया। रोहित ने विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की खूब तारीफ की।

विराट कोहली की प्रतिभा पर किसी को शक नहीं: रोहित

विराट कोहली के खराब फॉर्म के बारे में पूछे जाने पर रोहित ने कहा कि विराट की प्रतिभा पर किसी को शक नहीं है। बकौर रोहित, हमें पता है कि विराट बड़े मैच में खेलते हैं। इस मुकाबले में भी उन्होंने यही किया। हमें जरूरत थी कि वे एक छोर संभाले रखें और उन्होंने ही किया।

naidunia_image

बुमराह कैसे ये सब करते हैं, नहीं पता: रोहित शर्मा

15 विकेट लेकर मैन ऑफ द सीरीज चुने गए बुमराह पर रोहित शर्मा ने कहा कि मैं लंबे समय से उनके साथ क्रिकेट खेल रहा हूं, लेकिन वो कैसे गेंदबाजी करते हैं और विकेट लेते हैं, यह अब तक समझ नहीं आया। रोहित ने बुमराह को मास्टरक्लास बताया। साथ ही रोहित ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी के लिए हार्दिक पांड्या की भी तारीफ की।

naidunia_image

जब तारीफ कर रहे थे रोहित, हार्दिक को पड़ी थी इस बात की जल्दी

रोहित शर्मा जब टीम की तारीफ कर रहे थे, तब टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी ट्रॉफी लेने का इंतजार कर रहे थे। हार्दिक पांड्या से रहा नहीं गया और उन्होंने रोहित से कहा कि वे जल्दी अपनी बात खत्म करें और खिलाड़ियों के बीच आएं।

naidunia_image

IND vs SA Closing: सूर्यकुमार का कैच बना मैच का टर्निंग पॉइंट, फैंस बोले- भाई ने कैच नहीं वर्ल्ड कप पकड़ा है, देखें वीडियो

सूर्यकुमार यादव के एक कैच ने दक्षिण अफ्रीका का टी20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना तोड़ दिया। डेविड मिलर के शानदार शॉट को सूर्यकुमार ने कैच में बदल दिया। यह केवल एक कैच नहीं था, क्यों कि उसको देखकर हर कोई बोल रहा था कि सूर्यकुमार ने कैच नहीं बल्कि वर्ल्डकप पकड़ा है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 01:09:18 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 01:13:07 AM (IST)

IND vs SA Final: सूर्यकुमार का कैच बना मैच का टर्निंग पॉइंट, फैंस बोले- भाई ने कैच नहीं वर्ल्ड कप पकड़ा है, देखें वीडियो
सूर्यकुमार यादव का शानदार कैच।

खेल डेस्क, इंदौर। आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में भारत की शानदार जीत ने हर भारतीय का दिल खुश कर दिया है। भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रन से मात दी। इस मैच का रुख बदलने वाला सूर्य कुमार यादव का कैच रहा। उनके कैच ने टीम इंडिया की जीत को पक्का कर दिया।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कांटे की टक्कर रही। मैच आखिरी के 20 ओवर तक खिंच रहा था। इस दौरान भारत के सामने साउथ अफ्रीका मजबूत नजर आ रही थई। डेविड मिलन ने हार्दिक पांड्या की गेंद पर उठा कर खेल दिया। गेंद सिक्स के लिए जा रही थी, लेकिन एंट्री हुई सूर्यकुमार यादव की। उन्होंने डेविंड मिलर का शानदार कैच पकड़ लिया।

डेविंड मिलर के बाद टूटा अफ्रीका का सपना

कैच नहीं वर्ल्ड कप पकड़ा है भाई #suryakumaryadav ❤🇮🇳🔥#IndiaVsSApic.twitter.com/ifGWG07IqG

— Er. Jitendra yadav (@jityadav143) June 29, 2024

डेविड मिलर के आउट होते ही साउथ अफ्रीका को अपनी हार नजर आने लगी। हार्दिक पांड्या ने फिर अफ्रीकी बल्लेबाजों को दूसरा मौका नहीं दिया। साउथ अफ्रीका को 6 गेंदों में 16 रन चाहिए थे, लेकिन पांड्या ने किफायती गेंदबाजी कर केवल 9 रन ही दिए। भारत ने अफ्रीका से यह मैच 7 रन से जीत लिया।

17 साल बाद भारत आ रही है विश्व कप की ट्रॉफी

आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने का सपना भारत का 17 साल बाद पूरा हुआ। भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2007 में पाकिस्तान को हराकर यह मुकाम हासिल किया था। 2014 में भी एक मौका आया था, लेकिन भारत को हार का मुंह देखना पड़ा। 17 साल बाद यानि कि 29 जून 2024 को भारत ने कोई गलती नहीं की और विश्व कप की ट्रॉफी भारत आ रही है।

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद कमेंट्री बॉक्स में भावुक हुआ भारतीय दिग्गज, गला भर आया लेकिन नहीं रुकने दी कमेंट्री

नई दिल्ली. भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत हासिल कर इतिहास रच दिया. टीम इंडिया पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने टूर्नामेंट में बिना एक भी मैच हारे खिताब पर कब्जा जमाया. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी और अक्षर पटेल की 47 रन के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 8 विकेट पर 169 रन ही बना पाई. भारत की जीत के बाद कमेंट्री करते हुए इरफान पठान भावुक हो गए और उनका गला भर आया.

आईसीसी टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने 2007 के बाद से चले आ रहे ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी चुनी. तीन शुरुआती झटके लगने के बाद विराट कोहली ने अक्षर पटेल के साथ मिलकर टीम को मुश्किल से उबारा. 59 गेंद पर किंग कोहली ने 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 76 रन की बेशकीमती पारी खेली. अक्षर पटेल 31 बॉल पर 47 रन बनाए. 7 विकेट पर भारत ने 176 रन का स्कोर खड़ा किया.

IND Vs SA Last 2024: PM मोदी ने टीम इंडिया को जीत की दी बधाई, कहा- स्टाइल से घर लाए ट्रॉफी

टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताफ अपने नाम कर लिया है। उनकी इस जीत से देश भर में जश्न का माहौल है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी टीम की जीत से खुशी नहीं छिपा पाए। उन्होंने टीम इंडिया को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए जीत की बधाई थी।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 12:09:44 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 12:09:44 AM (IST)

भारत की टी20 वर्ल्ड कप में खिताबी जीत

एएनआई, नई दिल्ली। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 17 साल पुराना इंतजार खत्म कर दिया। टीम ने टी-20 वर्ल्ड जीतकर भारत में दीवाली जैसा माहौल कर दिया। भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर हर भारतीय को तोहफा दिया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई देते हुए चैंपियंस कहकर संबोधित किया है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि चैंपियंस! हमारी टीम स्टाइल में टी20 वर्ल्ड कप घर लेकर आई। हमें भारतीय क्रिकेट टीम पर गर्व है। यह मैच ऐतिहासिक था।

PM Modi tweets, ” CHAMPIONS! Our crew brings the T20 World Cup dwelling in STYLE! We’re pleased with the Indian Cricket Staff. This match was HISTORIC” pic.twitter.com/nVuEFYOual

— ANI (@ANI) June 29, 2024

राहुल गांधी ने की सूर्या, रोहित व द्रविड़ की तारीफ

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि विश्व कप में शानदार जीत और पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए टीम इंडिया को बधाई। सूर्या, क्या शानदार कैच लिया! रोहित, यह जीत आपके नेतृत्व का प्रमाण है। राहुल द्रविड़ मुझे पता है कि टीम इंडिया आपके मार्गदर्शन को याद करेगी। शानदार, नीली जर्सी में आपने हमारे देश को गौरवान्वित किया है।

अमित शाह ने कहा- राष्ट्र के लिए गर्व का दिन

अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा कि विश्व विजेता टीम को बधाई। हमारे राष्ट्र के लिए एक गौरवशाली क्षण है। हमारे खिलाड़ियों ने बेजोड़ टीम भावना और खेल कौशल के साथ पूरे टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया। उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर राष्ट्र गर्व से फूला हुआ है।