ऑनलाइन मंगाई आइसक्रीम, खाते-खाते अंदर निकली कटी उंगली… तो उड़ गए होश!

मुंबई के मलाड क्षेत्र में एक महिला द्वारा ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइस्‍क्रीम में उंगली का टुकड़ा निकाला है। बताया गया कि यह मानव की उंगली है। वहीं महिला की शिकायत के बाद मलाड पुलिस ने युम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज लिया है। साथ ही आइसक्रीम में से निकले उंगली के टुकड़े को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा है। वहीं आइसक्रीम फैक्ट्री की भी जांच की जाएगी।

By Ekta Sharma

Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 12:45:48 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 13 Jun 2024 01:06:03 PM (IST)

ऑनलाइन मंगाई आइसक्रीम, खाते-खाते अंदर निकली कटी उंगली… तो उड़ गए होश!
आइसक्रीम के कोन में से निकला उंगली का टुकड़ा

HighLights

  1. ऑनलाइन ऑर्डर की थी आइसक्रीम।
  2. युम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज।
  3. आइसक्रीम फैक्ट्री की भी की जाएगी जांच।

एजेंसी, मुंबई। Mumbai Ice Cream Case: हाल ही में महाराष्ट्र के मुंबई स्थित मलाड इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने ऑनलाइन आइसक्रीम कोन ऑर्डर की थी, जिसके अंदर इंसानी उंगली का टुकड़ा मिला। इसे देखकर महिला हैरान हो गई और मलाड पुलिस स्टेशन पहुंची। यहां उसने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी शुरुआती जांच में यह बताया है कि आइसक्रीम कोन में इंसानी अंग है। इसके बाद इस आइसक्रीम को FSL (फोरेंसिक) भेजा गया है। पुलिस ने युम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

महिला ने किया यह दावा

महिला ने इस बात की जानकारी दी है कि उसने आधी से ज्यादा आइसक्रीम खा ली थी, लेकिन जब उसे लगा कि इसमें कुछ गड़बड़ है, तो उन्होंने देखा कि आइसक्रीम में एक इंसानी कटी हुई उंगली है। वहीं, पुलिस का कहना है कि एक महिला को ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम कोन के अंदर इंसानी उंगली का टुकड़ा मिला है। इसके बाद महिला मलाड पुलिस स्टेशन पहुंची। पुलिस ने युम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आइसक्रीम को जांच के लिए भेज दिया है। आइसक्रीम में मिले मानव अंग को FSL (फोरेंसिक) भेजा है।

Maharashtra | A lady discovered a bit of human finger inside an ice cream cone that was ordered on-line within the Malad space of ​​Mumbai. After which the lady reached Malad police station. Malad police registered a case in opposition to the Yummo ice cream firm and despatched the ice cream for…

— ANI (@ANI) June 13, 2024

आइसक्रीम फैक्ट्री की होगी जांच

बता दें कि ओरलेम निवासी ब्रेंडन सेराओ ने बुधवार को एक ऑनलाइन डिलीवरी ऐप के जरिए आइसक्रीम कोन ऑर्डर किया था। जिसमें उसके अंदर करीब 2 सेमी लंबा इंसानी उंगली का टुकड़ा दिखाई दिया। सेराओ एक एमबीबीएस डॉक्टर हैं। उनका कहना है कि उनकी बहन ऑनलाइन डिलीवरी ऐप के जरिए सामान ऑर्डर कर रही थीं, तभी उन्होंने तीन बटरस्कॉच कोन आइसक्रीम भी ऑर्डर करने को कहा। आइसक्रीम डिलीवर होने के बाद जब वे आधी आइसक्रीम खा चुकी थीं, तो उसमें उंगली का टुकड़ा निकला। इस मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस जगह पर आइसक्रीम बनाई और पैक की गई, उसकी भी जांच की जाएगी।

Kondagaon: सराफा कारोबारी हुआ 40 लाख की उठाईगिरी का शिकार, बाजार से लौटते वक्‍त बदमाशों ने पार किया ज्‍वेलरी से भरा बक्‍सा

Kondagaon Crime Information: छत्‍तीसगढ़ के कोंडागांव में सराफा कारोबारी उठाईगिरी का शिकार हो गया। बाजार समाप्ति के बाद करीब 10 कदम दूर वाहन तक छोड़ने के दौरान उनका सोने-चांदी से भरा एक बक्सा गायब हो गया।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 12:46:29 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 13 Jun 2024 12:48:25 PM (IST)

Kondagaon Crime Information: नईदुनिया न्यूज, कोंडागांव। छत्‍तीसगढ़ के कोंडागांव में सराफा कारोबारी उठाईगिरी का शिकार हो गया। पुलिस के अनुसार कोंडागांव निवासी ज्वेलरी कारोबारी राकेश संचेती व हरिश संचेती के मुताबिक दोनों भाई साप्ताहिक बाजारों में सोना चांदी के आभूषण विक्रय का कार्य करते हैं। उसी सिलसिले में मंगलवार को बयानार बाजार गए हुए थे।

पूरे दिन सोने चांदी विक्रय कर बाजार समाप्ति के बाद करीब चार बजे दोनों भाई एक बक्सा को बाजार में खड़ी गाड़ी में छोड़कर अन्य बक्‍से को लेकर तकरीबन 25 मीटर दूर वाहन तक बारी-बारी से छोड़ने गए। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने बाजार में खड़ी गाड़ी में रखे सोना-चांदी से भरे एक बक्सा को पार कर लिया।

कारोबारी भाइयों का दावा है बक्सा में सोने-चांदी के तकरीबन 40 से 50 लाख के ज्वेलरी रखे हुए थे। सोने-चांदी से भरा बक्सा पार होने की जानकारी बाजार पहुंचे अन्य व्यापारियों को होते ही बाजार के आसपास पतासाजी की, तब तक बक्सा लेकर आरोपित फरार हो चुके थे।

मामले में थाना प्रभारी बयानार रोशन कौशिक ने बताया कि ज्वेलरी कारोबारी मंगलवार को बयानार साप्ताहिक बाजार पहुंचे थे। बाजार समाप्ति के बाद करीब 10 कदम दूर वाहन तक छोड़ने के दौरान उनका सोने-चांदी से भरा एक बक्सा गायब हो गया। संदेही का पुलिस मोबाइल फुटेज निकलवा रही है।

PM Shri Tourism Air Service : विन्ध्य क्षेत्र के रीवा और सिंगरौली जिलों को एयर टैक्सी की सौगात, सिर्फ इन शहरों में ही मिलेंगे टिकट

PM Shri Tourism Air Service : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आ रहे हैं। मुख्यमंत्री रीवा नगर निगम क्षेत्र में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए जा रहे जल संवर्धन तथा संरक्षण के कार्यों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री लक्ष्मण बाग परिसर में आयोजित जनसंवाद सभा में आमजनों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री दौरे की व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को तैनात किया गया है।

By Shyam Mishra

Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 07:13:03 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 13 Jun 2024 12:32:50 PM (IST)

PM Shri Tourism Air Service : विन्ध्य क्षेत्र के रीवा और सिंगरौली जिलों को एयर टैक्सी की सौगात, सिर्फ इन शहरों में ही मिलेंगे टिकट

HighLights

  1. मुख्यमंत्री के दौरे की व्यवस्थाओं के लिए अधिकारी तैनात।
  2. रीवा से दोपहर प्रस्थान करके शाम 4 बजे जबलपुर पहुंचेगी ।
  3. ऑनलाइन टिकट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू फ्लाईओला डॉट इन से प्राप्त किए जा सकते हैं।

PM Shri Tourism Air Service : नईदुनिया प्रतिनिधि,रीवा। पर्यटन तथा उद्योग सहित अन्य क्षेत्रों के विकास के लिए विन्ध्य क्षेत्र के रीवा और सिंगरौली जिले को 13 जून को एयर टैक्सी की सौगात मिलेगी। पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा के तहत भोपाल से जबलपुर होकर रीवा तथा सिंगरौली जाने वाली एयर टैक्सी सेवा शुरू की जा रही है। भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव सुबह 9 बजे एयर टैक्सी सेवा का शुभारंभ करेंगे। एयर टैक्सी भोपाल से प्रस्थान कर सुबह 10.30 बजे जबलपुर के डुमना विमानतल पर पहुंचेगी। इसके बाद एयर टैक्सी सुबह 11 बजे जबलपुर से प्रस्थान करके दोपहर 12.30 बजे एयरपोर्ट रीवा पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री 70.91 करोड़ के निर्माण कार्यों का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ यादव लक्ष्मणबाग परिसर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए जा रहे जल संरक्षण के कार्यों में सहभागिता निभाएंगे। मुख्यमंत्री आमजनों से संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव 70 करोड़ 91 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री 48 करोड़ 2 लाख के 58 कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसमें स्वास्थ्य विभाग के 47 उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन तथा 3 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवनों का निर्माण शामिल है। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ यादव 22 करोड़ 89 लाख रुपए की लागत के 14 निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसमें दो 50-50 सीटर अनुसूचित जाति छात्रावास, 8 उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन तथा 2 पुलों का निर्माण कार्य शामिल हैं।

रीवा से दोपहर 2.30 बजे प्रस्थान करके शाम 4 बजे जबलपुर पहुंचेगी

रीवा पहुंचने पर एयर टैक्सी के प्रथम यात्रियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद एयर टैक्सी दोपहर 12.45 बजे रीवा से प्रस्थान कर दोपहर 1.15 बजे सिंगरौलिया हवाई पट्टी सिंगरौली पहुंचेगी। अपनी वापसी यात्रा में एयर टैक्सी सिंगरौली से दोपहर 1.30 बजे सिंगरौली से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे रीवा पहुंचेगी। रीवा से दोपहर 2.30 बजे प्रस्थान करके शाम 4 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

एयर टैक्सी के लिए टिकट भोपाल, इंदौर तथा जबलपुर एयरपोर्ट पर मिलेंगे

जबलपुर से शाम 4.10 बजे प्रस्थान कर शाम 5.40 बजे भोपाल पहुंचेगी। एयर टैक्सी के लिए टिकट भोपाल, इंदौर तथा जबलपुर एयरपोर्ट पर मिलेंगे। इसके लिए ऑनलाइन टिकट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू फ्लाईओला डॉट इन से प्राप्त किए जा सकते हैं। इस संबंध में प्रभारी कलेक्टर डॉ सौरभ सोनवणे ने बताया कि एयर टैक्सी के नियमित संचालन की समय सारिणी जारी कर दी गई है। नियमित एयर टैक्सी सेवा भोपाल से प्रात: 7.45 बजे चलकर प्रात: 9.15 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इसके बाद जबलपुर से प्रात: 9.45 बजे प्रस्थान कर प्रात: 11.15 बजे रीवा पहुंचेगी।

भोपाल से केवल साढ़े तीन घंटे में यात्री पहुंच जाएंगे रीवा

भोपाल से केवल साढ़े तीन घंटे में यात्री रीवा पहुंच जाएंगे। इसके बाद एयर टैक्सी प्रात: 11.30 बजे रीवा से प्रस्थान कर 12 बजे सिंगरौली पहुंचेगी। सिंगरौली से एयर टैक्सी की वापसी यात्रा दोपहर 12.15 बजे होगी। एयर टैक्सी दोपहर 12.45 बजे रीवा पहुंचेगी। रीवा से यात्रियों को लेकर दोपहर 1.15 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2.35 बजे जबलपुर पहुंचेगी। जबलपुर से 2.45 बजे प्रस्थान कर शाम 4.15 बजे भोपाल पहुंचेगी।

व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है

प्रभारी कलेक्टर डॉ सौरभ सोनवणे ने बताया कि दौरे की समस्त व्यवस्थाओं, कानून व्यवस्था, रीवा एयरपोर्ट तथा हेलीपैड में व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी को दी गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर कानून और व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा वाहनों की पार्किंग की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। डॉ सोनवणे ने बताया कि एसडीएम हुजूर वैशाली जैन तथा नायब तहसीलदार हुजूर यतीश शुक्ला को मुख्यमंत्री के दौरे से संबंधित आदेश जारी करने, मुख्य कार्यक्रम स्थल में मंच व्यवस्था, सर्किट हाउस में व्यवस्थाएं तथा लोकार्पण एवं शिलान्यास के संबंध में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

एयरपोर्ट चोरहटा में संयुक्त कलेक्टर पीके पाण्डेय तैनात

एयरपोर्ट चोरहटा में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संयुक्त कलेक्टर पीके पाण्डेय को तैनात किया गया है। चोरहटा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री के आगमन से मुख्य कार्यक्रम स्थल तक की व्यवस्थाओं के लिए संयुक्त कलेक्टर पीएस त्रिपाठी को तैनात किया गया है। लक्ष्मण बाग में संपूर्ण व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी एसडीएम त्योंथर संजय जैन को सौंपी गई है। डॉ सोनवणे ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान में शामिल होने वाले स्वयंसेवकों से जुड़ी समस्त व्यवस्थाएं जिला प्रबंधक जन अभियान परिषद प्रवीण पाठक संभालेंगे। रीवा एयरपोर्ट, हेलीपैड तथा मुख्य कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा दल, एंबुलेंस आदि की व्यवस्थाओं के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को तैनात किया गया है।

मंच निर्माण, बैरिकेटिंग तथा ग्रीन रूम की व्यवस्था कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण करेंगे

मुख्य कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, बैरिकेटिंग तथा ग्रीन रूम की व्यवस्था कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण करेंगे। जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी मनीष पटेल को मुख्य कार्यक्रम स्थल से कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम स्थल में पेयजल की समुचित व्यवस्था के लिए कार्यपालन यंत्री पीएचई तथा महाप्रबंधक जल निगम को तैनात किया गया है। इसी तरह कार्यक्रम स्थल पर विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, साज-सज्जा, पार्किंग व्यवस्था, कन्या पूजन, मंच संचालन तथा दौरे से जुड़े अन्य कार्य के लिए संबंधित अधिकारी तैनात किए गए हैं।

मुख्यमंत्री आज रीवा में जल गंगा संवर्धन अभियान में करेंगे श्रमदान

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 13 जून को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव भोपाल से दोपहर बाद 3 बजे शासकीय वायुयान से प्रस्थान कर 3.50 बजे एयरपोर्ट रीवा पहुंचेगे। एयरपोर्ट रीवा से शाम 4 बजे हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर शाम 4.15 बजे हेलीपैड पुलिस लाइन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री हेलीपैड से सीधे लक्ष्मण बाग मंदिर परिसर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव लक्ष्मण बाग गौशाला में गौमाता का पूजन करके भोजन कराएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत परिसर में स्थित प्राचीन बावली तथा बिछिया नदी घाट में जल संवर्धन कार्य में श्रमदान करेंगे। मुख्यमंत्री लक्ष्मण बाग मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में आमजनता को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस परेड मैदान से प्रस्थान कर 6 बजे एयरपोर्ट रीवा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री एयरपोर्ट रीवा से शाम 6.20 बजे शासकीय वायुयान से प्रस्थान कर रात 7.10 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

IPL 2024 में नहीं मिला मौका, वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज को सुपर 8 में पहुंचाया, कहा- आज रात चिकन खाउंगा…

नई दिल्ली. टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) का 26वां मुकाबला वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड (WI vs NZ) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 13 रन से शानदार जीत दर्ज की. एक समय ऐसा लग रहा था कि वेस्टइंडीज की टीम 100 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. शेन रदरफोर्ड ने वेस्टइंडीज के लिए शानदार पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को 149 रन तक पहुंचाया. मैच के बाद उन्होंने कहा कि मैं आईपीएल भले नहीं खेला लेकिन मैं तैयारी में लगा हुआ था.

शेरफेन रदरफोर्ड ने मैच के बाद अपनी पारी पर बात करते हुए कहा, “इस अवसर के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. मैं दो महीने तक आईपीएल में था. मैं तैयारी कर रहा था, भले ही मैं खेल नहीं रहा था. लेकिन मैं विश्व कप में इसके लिए तैयारी कर रहा था. मैच को मैं गहराई तक ले जाना चाहता था यही मेरी योजना थी. मैंने और (डेरेन) सैमी ने इस बारे में बात की थी.” बता दें कि शेरफेन रदरफोर्ड आईपीएल में केकेआर का हिस्सा हैं.

WI vs NZ: सुपर 8 में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड पर वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा

रदरफोर्ड ने आगे कहा, “हमने इसे गहराई तक ले जाने और स्ट्राइक रोटेट करते रहने के बारे में बात की, क्योंकि मैं बाद में इसकी भरपाई कर सकता हूं. उनकी गेंदबाजी लाइनअप को देखते हुए मुझे पता था कि उनके पास दो ओवर कम हैं और मैं खुद से कह रहा था कि इस मैच को लास्ट तक ले जाना है. बचे हुए ओवर्स में मैं अधिक रन बनाना चाहता था. मेरी यही योजना थी और मुझे लगता है कि यह अच्छी तरह से काम कर गई. मैं आज रात चिकन करी खाउंगा.”

68 रन की पारी खेली
शेन रदरफोर्ड ने वेस्टइंडीज के लिए शानदार पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को 149 रन तक पहुंचाया. उन्होंने 39 गेंदों में 68 रन की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 6 छ्क्के और 2 चौके लगाए. स्ट्राइक रेट 174 के आस पास का रहा. रदरफोर्ड के अलावा वेस्टइंडीज का कोई भी खिलाड़ी 20 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका.

Tags: Icc T20 world cup, T20 World Cup, West indies

NEET Examination: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, ग्रेस मार्क्स से पास छात्रों को फिर देना होगी परीक्षा, शिक्षा मंत्री बोले- दोषियों को देंगे दंड

अब ग्रेस मार्क्स से पास 1563 बच्चों को दोबारा परीक्षा देनी होगी। इन बच्‍चों की परीक्षा 23 जून को आयोजित होगी और परिणाम 30 जून से पहले घोषित होंगे।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 11:06:03 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 13 Jun 2024 12:19:44 PM (IST)

NEET Exam: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, ग्रेस मार्क्स से पास छात्रों को फिर देना होगी परीक्षा, शिक्षा मंत्री बोले-  दोषियों को देंगे दंड

NEET Examination एजेंसी, नई दिल्ली। एजेंसी नई दिल्ली। नीट मामले में आज सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेस मार्क्स को रद्द कर दिया है। ऐसे में अब ग्रेस मार्क्स से पास 1563 बच्चों को दोबारा परीक्षा देनी होगी। इन बच्चों की परीक्षा 23 जुलाई को आयोजित की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने काउंसलिंग प्रक्रिया पर भी रोक लगाने और परीक्षा रद्द करने से इनकार कर दिया है। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने मामले में नीट को भी नोटिस जारी किया है, अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी।

#UPDATE | Authorities/NTA tells Supreme Court docket {that a} committee has been constituted to evaluation the outcomes of over 1,563 candidates who had been awarded ‘grace marks’ to compensate for the lack of time suffered whereas showing for NEET-UG. The Committee has taken a call to cancel…

— ANI (@ANI) June 13, 2024

एनटीए ने रखी से दलील

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 1,563 से अधिक उम्मीदवारों के परिणामों की समीक्षा के लिए एक समिति गठित की गई थी, जिन्हें NEET-UG के लिए उपस्थित होने के दौरान हुए समय के नुकसान की भरपाई के लिए ‘ग्रेस मार्क्‍स’ दिए गए थे।

दोबारा होगी परीक्षा

कोर्ट के आदेश के बाद अब नीट परीक्षा 23 जून को आयोजित की जाएगी और परिणाम 30 जून से पहले घोषित किए जाएंगे।

अलख पांडे ने कही ये बात

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मामले में याचिकाकर्ता और फिजिक्स वाला के सीईओ अलख पांडे ने कहा कि NTA ने सुप्रीम कोर्ट के सामने माना कि छात्रों को दिए गए ग्रेस मार्क्स गलत थे और वे इस बात से सहमत हैं छात्रों में असंतोष पैदा हुआ और वे इस बात पर सहमत हुए कि वे ग्रेस मार्क्स हटा देंगे।

सरकार उत्तर देने के लिए खड़ी

इस मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, कि अभी जो मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है, सरकार ने भी उसमें अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि सरकार संतुष्टि के साथ बच्चों को उत्तर देने के लिए बहुत प्रमाणिकता के साथ खड़ी है। जो घटना सामने आई है, सरकार ने उसको गंभीरता से लिया है। NTA देश में 3 बड़ी परीक्षाएं (NEET, JEE और CUET) सफलतापूर्वक आयोजित करता है। निश्चित रूप से दोषियों को दंड दिया जाएगा।

Mona had rejected Karan’s marriage proposal | मोना ने ठुकरा दिया था करण के शादी का प्रपोजल: एक्टर ने बताया सही डिसीजन, रेप के केस में जेल की हवा भी खाई

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टीवी एक्टर करण ओबेरॉय ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस मोना सिंह के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की। एक्टर ने बताया कि मोना सिंह से उनकी मुलाकात 2006 में टीवी शो ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। कुछ समय तक डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। वो मोना से शादी करना चाह रहे थे, लेकिन एक्ट्रेस ने उनके शादी के प्रपोजल को ठुकरा दिया था। करण पर रेप और जबरन वसूली का आरोप भी लग चुका है, जिसकी वजह से उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी थी।

सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में करण ओबेरॉय ने मोना सिंह के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की। बातचीत के दौरान एक्टर ने यह भी बताया कि 2019 में रेप और जबरन वसूली के आरोप में जेल में डाल दिए गए थे। तब उनकी हालत लगभग मौत जैसी हो गई थी। उनके खिलाफ मामला अभी भी चल रहा है।

मोना सिंह के साथ अपने रिलेशशिप को लेकर करण ओबेरॉय ने कहा- हमारी मुलाकात ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। सेट पर एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताने की वजह से हमारे बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी। कुछ समय तक डेट करने के बाद ब्रेकअप हो गया था। मैंने शादी का प्रपोजल रखा था, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया। वो अपने करियर पर ध्यान रखना चाहती थीं। उनका फैसला सही था।

करण ओबेरॉय ने कहा- मोना के लिए मेरे मन में कोई भी बुरी भावना नहीं है। उस समय मैं समझ नहीं पाया, लेकिन अब समझ सकता हूं। जब हम चाहते हैं कि दूसरे लोग हमारे जैसे हो तो हमें तकलीफ होती है। जब आप किसी से कुछ उम्मीद नहीं करते हैं, तो आप उसे जज नहीं करेंगे और खुश रहेंगे। जब आप युवा होते हैं तो इस बात को नहीं समझते हैं और इसे आप अस्वीकृति के रूप में ले लेते हैं। वो अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करना चाह रही थीं, इसमें कुछ भी गलत नहीं था। जब मैंने इन चीजों को समझा तब मेरा दर्द कम हो गया।

रेप और जबरन वसूली के आरोप में करण ओबेरॉय एक महीने से अधिक समय तक जेल में रहे। एक महिला ने दावा किया था कि जनवरी 2017 और फरवरी 2018 के बीच उसके साथ बलात्कार किया गया था और कहा कि एक्टर ने उससे शादी का वादा किया था। करण ने कहा- जेल में मेरी हालत ‘लगभग मौत’ होने जैसी हो गई थी। यह मेरे जीवन का सबसे खराब फेज था।

Pandit Pradeep Mishra Katha: खंडवा में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में उमड़ी भीड़, रेलवे ने बढ़ाए ट्रेन के फेरे, जानिए उनकी टाइमिंग

ओंकारेश्वर के करीब थापना गांव में चल रही पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का यहां आना जारी है। इनकी सुविधा के लिए खंडवा और सनावद के बीच मेमू ट्रेन के फेरे बढ़ाए गए हैं। उधर कथा सुनने के साथ श्रद्धालु ओंकारेश्वर और ममलेश्वर मंदिर में भी दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। अभी हर दिन 70 हजार श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।

By Prashant Pandey

Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 10:22:49 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 13 Jun 2024 12:00:31 PM (IST)

मेमू ट्रेन से श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा। – फाइल फोटो

HighLights

  1. खंडवा क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आना-जाना कर रहे हैं।
  2. खंडवा और सनावद के बीच ट्रेन के दो फेरे।
  3. सनावद-ओंकारेश्वर मार्ग पर बढ़ रहा वाहनों का दबाव।

Pandit Pradeep Mishra Katha: खंडवा। ओंकारेश्वर के करीब थापना गांव में कथावाचक प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव पुराण कथा चल रही है। इसके लिए खंडवा क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आना-जाना कर रहे हैं। श्रद्धालुओं को सुविधा हो इसके लिए खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने सेंट्रल रेलवे के जीएम आरके यादव और भुसावल डीआरएम इति पांडे को पत्र भेजकर 15 जून तक मेमू ट्रेन को नियमित चलाने की मांग की थी तथा इसके समय में परिवर्तन की मांग भी की थी, इसे रेलवे ने स्वीकृति दे दी है।

पूर्व रेल समिति सदस्य सुनील जैन और मनोज सोनी ने बताया कि कथा के समय को देखते हुए सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे ने स्वीकृति देकर इस ट्रेन के 13, 14 और 15 जून को दो फेरे परिचालन का निर्णय लिया है। 16 जून से पूर्व निर्धारित समय से संचालित रहेगी।

पहला फेरा

खंडवा से सुबह नौ बजे रवाना होकर 10:30 बजे सनावद पहुंचेगी।

– सनावद से वापसी दोपहर एक बजे निकलकर खंडवा 14:30 बजे आएगी।

दूसरा फेरा

– खंडवा से दोपहर तीन बजे निकलकर सनावद 4:30 बजे पहुंचेगी।

– वापसी में सनावद से शाम पांच बजे निकलकर 06:30 बजे खंडवा आएगी।

naidunia_image

ओंकारेश्वर में लग रहा जाम

कथा स्थल के अलावा ओंकारेश्वर-ममलेश्वर मंदिर में भी सुबह-शाम दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को 70 हजार से अधिक श्रद्धालु ओंकारेश्व पहुंचे। मोरटक्का से ओंकारेश्वर तक मुख्य मार्ग से वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित होने से सनावद-ओंकारेश्वर मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से बार-बार जाम लग रहा है।

Arunachal Pradesh: पेमा खांडू ने ली मुख्‍यमंत्री पद की शपथ, लगातार तीसरी बार बनें अरुणाचल प्रदेश के सीएम

पेमा खांडू ने आज मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। खांडू लगातार तीसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। मंगलवार को हुई विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया, जिसके बाद उन्‍होंने राज्‍यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 08:53:06 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 13 Jun 2024 11:55:47 AM (IST)

Arunachal Pradesh: पेमा खांडू ने ली मुख्‍यमंत्री पद की शपथ, लगातार तीसरी बार बनें अरुणाचल प्रदेश के सीएम
पेमा खांडू ने ली शपथ

HighLights

  1. तीसरी बार अरूणाचल के सीएम बनें पेमा खांडू
  2. राज्‍यपाल ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
  3. चाउना मीन ने उप मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली

Arunachal Pradesh एजेंसी, ईटानगर। पेमा खांडू ने आज अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उन्‍हें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) केटी परनायक ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ चाउना मीन ने उप मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली।

गौरतलब है कि बुधवार को इटानगर में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें प्रेम खांडू को नेता चुना गया। बैठक में भाजपा के केंद्रीय परिपेक्ष रविशंकर प्रसाद और तरुण चुघ सहित केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू भी शामिल हुए। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद पेमा खांडू ने शाम को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) केटी परनायक से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

केंद्रीय पर्यवेक्षक तरुण चुघ ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बियूराम वाहगे ने विधायक दल की बैठक में पेमा खांडू के नाम का प्रस्ताव रखा था। जिसका पार्टी के सभी 46 विधायकों ने समर्थन किया।

कार्यकर्ताओं और जनता का जताया आभार

राज्यपाल से मुलाकात के बाद पेमा खांडू ने अरुणाचल प्रदेश की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया। साथ ही उन्होंने एक्‍स हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि हम एक टीम के रूप में काम करेंगे और सभी वर्गों के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

रोहित भाई तुम भी रन मत बनाना वर्ना मुझे अकेले गाली… भारत-अमेरिका मैच के बाद क्यों ट्रेंड करने लगे कोहली

नई दिल्ली. भारत ने अमेरिका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है. भारत और अमेरिका का यह मुकाबला उम्मीद से ज्यादा संघर्ष वाला रहा. एक समय तो ऐसा भी आया जब पाकिस्तान का उलटफेर याद आने लगा. पाकस्तान को हरा चुकी अमेरिका की टीम भारत पर दबाव बनाए हुए थी. विराट कोहली और रोहित शर्मा आउट हो चुके थे. सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे रोहित और कोहली. दोनों को लेकर मजेदार मीम्स शेयर होने लगे. हालांकि, भारत ने मैच जीतकर इन मीम्स पर विराम लगा दिया.

न्यूयॉर्क में खेले गए मैच में अमेरिका ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 110 रन बनाए. इस मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप का यह आठवां मुकाबला था. पहले सात मैच में किसी भी टीम ने 107 रन से ज्यादा बनाकर मैच नहीं जीता था. भारत को मैच जीतना था, तो रिकॉर्ड बनाकर. भारतीय टीम जीत की दावेदार तो थी लेकिन शुरुआत ऐसी हुई कि सारा भरोसा डोलने लगा. विराट कोहली ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए तो रोहित शर्मा तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर.

T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को दी संजीवनी, बाबर ब्रिगेड का सुपर-8 का रास्ता किया आसान, अमेरिका का सपना…

विराट कोहली खाता खोले बिना आउट हुए. उन्हें सौरभ नेत्रवलकर ने गोल्डन डक के लिए मजबूर किया. रोहित शर्मा तीसरी ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए. महज 3 रन बनाकर. भारत ने 15 रन पर दूसरा विकेट गंवाया. इसके बाद तो भारतीय फैंस की उम्मीद टूटने लगी. ऐसे की मौकों की तलाश में रहने वाले सोशल मीडिया के ‘वीर’ एक्टिव हो गए. फिर क्या था एक से बढ़कर एक मीम्स आने लगे.

सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मजेदार विराट कोहली को लेकर आया. इसमें एक तस्वीर शेयर की गई, जिसमें कोहली के साथ रोहित हैं. पोस्ट में कोहली को कप्तान रोहित से कहते हुए दिखाया गया है- ‘रोहित भाई तू भी मत रन बनाना वर्ना मुझे अकेले गाली पड़ेगी!’

 


T20 World Cup, IND vs USA T20, Rohit Sharma, Virat Kohli trolled, Virat Kohli Golden Duck, India reachs super 8 round, IND vs USA T20 World Cup 2024, ICC T20 World Cup, India vs America T20, Rohit Sharma first reaction, Indian Cricket Team, Team India, T20 World Cup Super 8, USA Cricket, टी20 वर्ल्ड कप 2024, USA vs India, भारत, अमेरिका, भारत बनाम अमेरिका,  America Cricket, T20 World Cup 2024 Super 8, Saurabh Netravalkar <br/>
” width=”423″ height=”465″ /></p><siteadb slotId=

एक अन्य यूजर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनके स्कोर दिख रहे हैं. यूजर ने लिखा है- ‘ दुनिया की नईनवेली टीम के खिलाफ दुनिया के दिग्गज बैटर्स के स्कोर.’

article_image_1

एक अन्य यूजर ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और सौरभ नेत्रवलकर की तस्वीर शेयर कर अमेरिकन बॉलर की तारीफ की है. यूजर ने सौरभ के लिए लिखा- ऑफिस का बेस्ट एम्प्लाई. प्रमोशन होने वाला है.’

भारत-अमेरिका मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली उम्मीद पर खरे नहीं उतरे. दोनों को ही सौरभ नेत्रवलकर ने आउट किया. (AFP)

सौरभ नेत्रवलकर ने इस मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों को ही आउट किया. सौरभ पहले भारत की अंडर-19 टीम से खेल चुके हैं. वे इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद अमेरिका शिफ्ट हो गए हैं और अब उनके लिए ही खेलते हैं.

Tags: Icc T20 world cup, Off The Area, Rohit sharma, T20 World Cup, Virat Kohli

Kartik Aaryan is single after his breakup with Sara | सारा से ब्रेकअप के बाद सिंगल हैं कार्तिक आर्यन: बोले, ‘डरा-डरा घूम रहा हूं, मैं प्यार में अनलकी रहा हूं’; अनन्या से भी जुड़ा था नाम

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू में अपनी लव लाइफ के बारे में बात की है। उन्होंने खुद को प्यार में अनलकी कहा है। कार्तिक ने ये भी कहा है कि वो फिलहाल सिंगल हैं। कार्तिक का नाम सारा अली खान, अनन्या पांडे से जुड़ चुका है।

राज शमानी के यूट्यूब इंटरव्यू में कार्तिक ने कहा, ‘मेरी पर्सनल लाइफ पर एक समय काफी बात हुई थी। तब से आज तक वही चल रहा है। मैं तो प्राइवेटली भी डेट नहीं कर रहा हूं। अभी तो डरा डरा घूम रहा हूं।’

कार्तिक आर्यन 33 साल के हैं।

कार्तिक आर्यन 33 साल के हैं।

प्यार में अनलकी रहा हूं: कार्तिक

कार्तिक ने आगे कहा, ‘आप फेमस होने के बाद कम लोगों से मिलते हैं। इसकी वजह काम में बिजी होना होता है। आप खूब पैसा कमाते हैं, फेमस होते हैं लेकिन एक बात पक्की है कि आप प्यार खरीद नहीं सकते हैं। मैं किसी को डेट नहीं कर रहा। मुझे रोमांटिक हीरो भी कहा गया लेकिन मैं प्यार में अनलकी रहा हूं। मैं चाहता हूं कि मुझे जब भी प्यार हो, सही व्यक्ति मिले।’

कार्तिक और सारा का रिश्ता फिल्म 'लव आज कल' के सेट से शुरू हुआ था।

कार्तिक और सारा का रिश्ता फिल्म ‘लव आज कल’ के सेट से शुरू हुआ था।

सारा अली खान से हुआ था ब्रेकअप

फिल्म ‘लव आज कल’ की शूटिंग के दौरान कार्तिक और सारा ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

सारा ने ‘कॉफी विद करण 8’ में बिना नाम लिए कार्तिक को डेट करने की बात कबूली थी। इसके बाद अब कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू में बिना सारा का नाम लिए कहा था कि कोई रिश्ता क्यों खत्म हुआ ये पब्लिक प्लेटफॉर्म पर चर्चा का विषय नहीं होना चाहिए।

कार्तिक ने कहा था कि उन्हें अपने पुराने रिश्तों पर बात करना पसंद नहीं है। ना ही ये बताना पसंद है कि उनका ब्रेकअप क्यों हुआ था। सारा से अलग होने के बाद फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ की शूटिंग के समय कार्तिक का नाम अनन्या से जुड़ा था।

'चंदू चैंपियन' में कार्तिक मुरलीकांत पेटकर के रोल में दिखाई देंगे।

‘चंदू चैंपियन’ में कार्तिक मुरलीकांत पेटकर के रोल में दिखाई देंगे।

‘चंदू चैंपियन’ में नजर आएंगे कार्तिक

कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ 14 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का डायरेक्शन कबीर खान ने किया है।

इस फिल्म की कहानी मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। मुरलीकांत पेटकर इंडिया के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं, जिन्होंने 1970 राष्ट्रमंडल खेलों में और फिर 1972 में जर्मनी में हुए पैरालिंपिक में देश का नाम रोशन किया था।