Korba Information: नगर पंचायत उपाध्यक्ष के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने जुटे पार्षद

अविश्वास प्रस्ताव को नेताओं के दबाव में जिला प्रशासन ठंडे बस्ते में डाला जा रहा है, इससे नाराज होकर पार्षद उच्च न्यायालय के शरण में जाने की तैयारी में जुट गए हैं।

By Pradeep Barmaiya

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 12:26:29 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 12:26:29 AM (IST)

नईदुनिया न्यूज, छुरीकला : लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद नगर पंचायत नए अध्यक्ष बनाए जाने तथा उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर पार्षदों के बीच सरगर्मी शुरू हो गई है। 28 फरवरी को नगर पंचायत अध्यक्ष हटने के बाद नए अध्यक्ष, महिला पार्षद संकुतला तीरथ गोड को बनाए जाने के लिए दस पार्षदों के सहमति के साथ प्रस्ताव पारित कर जिला प्रशासन को सौंपा था, पर एक पार्षद स्वयं अध्यक्ष बनने के लिए दावेदारी किए जाने व लोकसभा चुनाव के कारण नए अध्यक्ष बनाए जाना मामला अधर में लटक गया था।

चुनाव संपन्न होने के बाद नए अध्यक्ष बनाने व उपाध्यक्ष को हटाने का मामला जोर पकडऩे लगा है। इस संबंध में पार्षद हीरालाल यादव ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने से पहले नगर पंचायत उपाध्यक्ष को हटाने के खिलाफ तीन पार्षद हीरालाल यादव , मधुराजकुमार अग्रवाल और रामशरण साहू के हस्ताक्षर युक्त अविश्वास प्रस्ताव तात्कालिक जिला दंडाधिकारी कोरबा को 21 जनवरी 2022 को ज्ञापन सौंपा गया था। परंतु पार्षद द्वारा प्रस्तुत किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर जिला प्रशासन द्वारा अमल नहीं किए जाने पर पुनः छह पार्षदों के हस्ताक्षर युक्त अविश्वास प्रस्ताव ज्ञापन 24 फरवरी 2022 को दिया गया। इसके उपरांत जिला प्रशासन को उपाध्यक्ष के खिलाफ दिए अविश्वास प्रस्ताव पर कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर पांच बार स्मरण पत्र जिला प्रशासन को दिया गया। हीरालाल यादव ने बताया कि नगर पंचायत उपाध्यक्ष को पद से हटाने को लेकर पिछले तीन सालों से लगातार पार्षदों द्वारा आवेदन दिए जा रहे है। परंतु हर बार अविश्वास प्रस्ताव को नेताओं के दबाव में जिला प्रशासन ठंडे बस्ते में डाला जा रहा है, इससे नाराज होकर पार्षद उच्च न्यायालय के शरण में जाने की तैयारी में जुट गए हैं।

Korba Crime Information: घर जाने से रोकती थी प्रेमिका, तो गला दबाकर हत्या कर दी

पुलिस ने आरोपित मनबोध के खिलाफ हत्या करने व साक्ष्य छिपाने का मामला धारा 302, 201 के तहत अपराध पंजीबद्ध उसे गिरफ्तार कर लिया है।

By Pradeep Barmaiya

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 12:31:14 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 12:31:14 AM (IST)

Korba Crime News: घर जाने से रोकती थी प्रेमिका, तो गला दबाकर हत्या कर दी

HighLights

  1. कुसमुंडा खदान के पास मिली अर्द्धजली लाश का मामला सुलझा
  2. धोखे से घटनास्थल लाया था प्रेमी, शराब पिलाने के बाद दिया घटना को अंजाम
  3. शव की पहचान न हो सके, इस नीयत से उसने बाइक से पेट्रोल निकाल कर आग लगा दी,

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : कुसमुंडा खदान के पास एक महिला की हत्या कर शव को जलाने के प्रयास के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मृतका बोकरामुड़ा निवासी निकली है और उसके प्रेमी ने ही धोेखे से उसे घटनास्थल तक लाया और शराब पिलाने के बाद गमछे से गला घोंट कर हत्या कर दी। शव की पहचान न हो सके, इस नीयत से उसने बाइक से पेट्रोल निकाल कर आग लगा दी, पर मृतका का चेहरा नहीं जला और उसकी पहचान हो गई। दोनों लीव इन रिलेशनशिप में रहते थे।

कुसमुंडा थाना अंतर्गत सोनदरहा नाला के पास गत नौ जून को एक महिला की लाश ग्रामीणों ने सुबह देखी। हत्या करने केबाद शव को जलाने की कोशिश की गई थी। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। मृतका की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रही थी। शव को जलाने की कोशिश किए जाने के बावजूद चेहरा स्पष्ट नजर आ रहा था। पुलिस ने तस्वीर के माध्यम से पहचान का अथक प्रयास किया और मृतका के भाई ग्राम सेमरा के तेरस राम कश्यप एवं दशरथ कश्यप तक पहुंच गई। उन्होंने उसकी पहचान राम कुमारी कश्यप 37 वर्ष के रूप में की। उन्होंने बताया कि राम कुमारी का पति रामगोपाल कश्यप का निधन हो चुका है। मूलत: वे ग्राम सेमरा थाना नवागढ़ जिला जांजगीर- चांपा के रहने वाले हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस को यह पता चला कि राजकुमारी का प्रेम संबंध मनबोध भारद्वाज 42 वर्ष निवासी बोकरा मुड़ा के साथ था। मनबोध की पत्नी का निधन हो चुका है। दोनों एक साथ रहते थे। इस जानकारी के बाद पुलिस ने प्रेमी मनबोध के हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह गोलमोल जवाब के पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। पुलिस ने थोड़ी सख्ती बरती तो अपना गुनाह करते हुए हत्या करने का गुनाह स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि पत्नी का निधन हो चुका पर उसके बच्चे हैं। राजकुमारी उसे दबाव बना पर रही थी कि वह उसके साथ घर पर पूरी तरह रहे और घर आना जाा बंद कर दे। उसने राजकुमारी को काफी समझाने की कोशिश की, पर वह अपनी जिद पर अड़ी रही। इसलिए उसने उसे रास्ते से हवाना की ठान ली। योजना बना कर वह आठ जून 2024 की शाम को राजकुमारी को धोखे से किसी तरह बाइक में बैठा कर कुसमुंडा खदान के सोनदहरा नाला के पास ले आया। वह पहले से जानता था कि यहां शाम होते ही सन्नाटा पड़ जाता है और कोई भी आता- जाता नही है। यहां उसने पहले राजकुमारी के साथ बैठ कर शराब पिया और जैसे ही उसे नशा चढ़ा, वह मदहोशी की अवस्था में ही अपने गमछे से उसका गलां घोंट कर हत्या कर दिया। पुलिस ने आरोपित मनबोध के खिलाफ हत्या करने व साक्ष्य छिपाने का मामला धारा 302, 201 के तहत अपराध पंजीबद्ध उसे गिरफ्तार कर लिया है।

रास्ते में सर्वमंगला के पास खरीदा था शराब

आरोपित ने पुलिस को बताया कि काफी दिनों से वह इस ताक में था कि मौका मिलते ही वह हत्या की घटना को अंजाम दे कटघोरा घूमने जाने की भूमिका वह पिछले एक- दो दिन से बा रहा था।आठ जू को बाइक मे बैठ कर घर से निकला और रास्ते में ही शराब पीने के लिए उसे तैयार कर लिया। सर्वमंगला शराब खरीदा और घटना स्थल पर पहुंचा। पिछले चार साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था।

आभूषण निकाल बाइक का पेट्रोल छिड़क लगाई आग

हत्या करने के बाद आरोपित ने राजकुमारी के पहने हुए सोने चांदी के आभूषण व मोबाइल निकाल कर अपने पास रख लिया। भागने से पहले बाइक से पेट्रोल निकाल कर शव को आग के हवाले किया। उसे लगा की शव पूरी तरह जल जाएगा और राजकुमारी की पहचान नहीं हो पाएगी। लेकिन उसकी यह मंशा पूरी नहीं हो सकी। पुलिस ने मृतका के जेवर, मोबाइल, बाइक वह गमछा जिससे उसने गला घोंटा था, जब्त कर लिया है। विवेचना के बाद आरोपित मनबोध को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया।

मड़वा पावर प्लांट से आरोपित को लिया हिरासत में

घटना के बाद मनबोध यहां वहां भागे फिर रहा था। जैसे ही पुलिस को यह पता चला कि मनबोध के साथ महिला का प्रेम संबंध था, तो पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। घर पर नहीं मिला। पुलिस ने उसे ढूंढने पूरी ताकत लगा दी।इस बीच पता चला कि वह मड़वा पावर प्लांट में है। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने हिरासत में लिया। इस मामले को सुलझाने में निरीक्षक रुपक शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक रफीक खान, सहायक उपनिरीक्षक राकेश गुप्ता, प्रधान आरक्षक झाडूराम साहू, महिला प्रधान आरक्षक किरण केरकेट्टा, आरक्षक अमर दिवाकर, महेन्द्र चन्द्रा, धीरज पटेल, लेखराम धीरहे व खगेश्वर साहू की मुख्य भूमिका रही।

T20 World Cup 2024: बिना कोई मैच खेले अमेरिका से लौटेंगे 2 भारतीय खिलाड़ी, रिंकू सिंह और खलील बने रहेंगे टीम के साथ
हाइलाइट्स

वर्ल्ड कप स्क्वॉड के साथ 4 भारतीय खिलाड़ी बतौर रिजर्व ट्रैवल कर रहे हैं गिल, रिंकू सिंह, आवेश खान, खलील रिजर्व के तौर पर टीम के साथ हैं

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 का अपना आखिरी लीग मैच शनिवार (15 जून) को कनाडा के खिलाफ खेलेगी. यह मुकाबला फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेला जाएगा. इस मुकाबले के बाद शुभमन गिल और तेज गेंदबाज आवेश खान की घर वापसी होगी. दोनों खिलाड़ी टीम के साथ बतौर रिजर्व खिलाड़ी ट्रैवल कर रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था. इसके लिए रिंकू सिंह, आवेश खान, खलील अहमद और शुभमन गिल को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर चुना गया था. इन खिलाड़ियों को अमेरिका में खेले जा रहे टी20 विश्व कप में किसी भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है. टीम इंडिया पहले ही सुपर 8 का टिकट कटा चुकी है.

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार तक दोनों खिलाड़ी फ्लोरिडा में थे. बुधवार को वे चार्टर्ड विमान से टीम के साथ न्यूयॉर्क से फोर्ट लाउडरडेल पहुंचे थे. यह पता चला है कि शुभमन गिल (Shubman Gill) और आवेश खान (Avesh Khan) दोनों को सिर्फ अमेरिका दौरे टीम के साथ रहना था. जब तक कि कोई खिलाड़ी चोटिल ना हो जाए. वे रिजर्व के तौर पर टीम के साथ गए थे, क्योंकि किसी खिलाड़ी के अचानक चोटिल हो जाने की स्थिति में बीसीसीआई के लिए भारत से तत्काल किसी अतिरिक्त खिलाड़ी को अमेरिका या कैरेबियाई देश में भेजना संभव नहीं था.

T20 WC 2024, Florida climate replace: क्या रद्द हो जाएंगे 3 मैच, PAK के लिए बुरी खबर, भारत का एक मैच भी हो सकता है प्रभावित

टी20 क्रिकेट ‘चूहे-बिल्ली का खेल’… हताश कप्तान का अजीबोगरीब बयान, सुपर 8 से बाहर होने की कगार पर टीम

किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर इन्हें रोका भी जा सकता है
यदि 14 जून को निर्धारित अभ्यास के दौरान या अगले दिन खेल के दौरान कोई नियमित खिलाड़ी चोटिल हो जाता है तो दोनों खिलाड़ियों को वहीं रुकने के लिए कहा जा सकता है. लेकिन इसकी संभावना बहुत कम है, क्योंकि फ्लोरिडा में खराब मौसम के कारण विश्व कप का कार्यक्रम बाधित हो सकता है. टीम में तीसरे ओपनर यशस्वी जायसवाल भी हैं. अतिरिक्त तेज गेंदबाज की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि कैरेबियाई दौरे में टीम के स्पिनरों पर अधिक निर्भर रहने की उम्मीद है.

रिंकू सिंह और खलील टीम के साथ बने रहेंगे
फिलहाल रिंकू सिंह और खलील अहमद टीम के साथ बने रह सकते हैं. दोनों ब्रिजटाउन, बारबाडोस जा सकते हैं. जहां भारतीय टीम 20 जून को सुपर 8 का अपना पहला मैच खेलेगी. अन्य दो सुपर 8 मैच 22 जून को एंटीगुआ में और 24 जून को सेंट लूसिया में खेले जाएंगे.

Tags: Avesh khan, Icc T20 world cup, Rinku Singh, Shubman gill, T20 World Cup

Nagpur Manufacturing facility Blast: नागपुर में बारूद बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, हादसे में 5 लोगों की मौत

Nagpur Manufacturing facility Blast: महाराष्ट्र के नागपुर में एक फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। यह हादसा नागपुर के धमना इलाके में चामुंडी एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड में हुआ। पुलिस कमिश्नर रविंदर सिंघल ने बताया कि इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। जिसमें चार महिलाएं हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 04:03:21 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 13 Jun 2024 04:03:21 PM (IST)

Nagpur Factory Blast: नागपुर में बारूद बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, हादसे में 5 लोगों की मौत
नागपुर में फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट।

HighLights

  1. नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में ब्लास्ट।
  2. ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत हो गई।
  3. 5 लोग घायल हो गए, तीन की हालत नाजुक।

एएनआई, नागपुर। Nagpur Manufacturing facility Blast: नागपुर सिटी के पास आज (गुरुवार) दोपहर 1 बजे एक फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। इस ब्लास्ट में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। ये हादसा नागपुर से लगभग 25 किमी दूर हिंगना पुलिस थाना क्षेत्र के धमना गांव में चामुंडी एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड में हुआ।

हादसे में पांच लोगों की मौत

नागपुर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि धमना में बारूद बनाने वाली फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में पांच लोगों की जान चली गई और पांच लोग घायल हो गए। मृतकों में चार महिलाएं हैं। उन्होंने कहा, ‘हादसा दोपहर 1 बजे हुआ, जब कर्मचारी बारूद पैक कर रहे थे। क्राइम ब्रांच और वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।’

#WATCH | Nagpur Police Commissioner Ravinder Singhal says, “About 4-5 folks died on this incident, together with 4 girls. Our investigation is ongoing. Our workforce, crime department and senior officers are current on the spot, motion is being taken.” pic.twitter.com/bnaC2kYvao

— ANI (@ANI) June 13, 2024

घटना स्थल पर पहुंचे अनिल देशमुख

हादसे की जानकारी मिलते ही शरद पवार गुट के नेता अनिल देशमुख मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि धमना गांव के पास बारूद बनाने फैक्ट्री में यह घटना हुई है। फैक्ट्री के मैनेजर और मालिक फरार हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। विस्फोटक विभाग की एक टीम यहां है और आगे की जांच चल रही है।

Kartik Aaryan Chandu Champion Evaluation Score Replace | Murlikant Petkar | मूवी रिव्यू, चंदू चैंपियन: पर्दे पर चैंपियन बनकर उभरे कार्तिक आर्यन; करियर बेस्ट परफॉर्मेंस, कहानी प्रेरणादायक, डायरेक्शन भी बेहतर; बस लेंथ खटक सकती है

मुंबई5 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन आज (14 जून) थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह फिल्म देश के पहले पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की लाइफ पर बेस्ड है। 2 घंटे 23 मिनट की लेंथ वाली इस फिल्म को दैनिक भास्कर ने 5 में से 4 स्टार रेटिंग दी है।

फिल्म की कहानी क्या है?
फिल्म की शुरुआत 1950 के दशक से होती है। महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव में एक लड़के मुरलीकांत पेटकर का जन्म होता है। उनका बचपन से एक ही सपना होता कि देश को ओलंपिक में मेडल दिलाना। वो दारा सिंह का फैन हैं, इसलिए पहलवानी करना शुरू करते हैं। हालांकि मुरली का पहलवानी करना उनके घर वालों को पसंद नहीं आता है। गांव के भी कुछ संभ्रांत लोग मुरली को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते हैं।

मुरलीकांत गांव से भाग जाते हैं। वो भागते हुए एक ट्रेन पर चढ़ जाते हैं। उस ट्रेन में मुरली को करनैल सिंह नाम का एक शख्स मिलता है, जो आर्मी जॉइन करने के लिए जा रहा होता है। वो मुरली को सलाह देता है कि अगर उन्हें ओलिंपिक में जाना है तो पहले आर्मी जॉइन कर ले। उसकी बात मानकर मुरली आर्मी जॉइन कर लेते हैं। कुछ समय बाद उन्हें पता चलता है कि ओलिंपिक में पहलवानी जैसा कोई खेल नहीं होता, इसलिए इससे मिलता जुलता कॉम्पिटिशन बॉक्सिंग में अपना ध्यान लगाते हैं। मुरलीकांत, अली सर (विजय राज) के अंडर में ट्रेनिंग स्टार्ट करते हैं। यही अली सर मुरली की सफलता में सबसे बड़ा रोल निभाते हैं।

इसी बीच मुरलीकांत, करनैल सिंह और अली सर की पोस्टिंग कश्मीर में हो जाती है। यहीं से सब कुछ बदल जाता है। पाकिस्तान की सेना अचानक से हमला कर देती है। इस युद्ध में मुरलीकांत को 9 गोलियां लगती हैं, फिर भी वो बच जाते हैं। हालांकि उनका ओलंपिक जाने का सपना अधूरा लगने लगता है, क्योंकि उनका आधा शरीर पैरालाइज हो जाता है।

इसी बीच मुरलीकांत की मुलाकात दोबारा अली सर से होती है। अली सर मुरली के अंदर एक बार फिर से उम्मीद जगाते हैं। बॉक्सिंग न सही, वो मुरली को तैराकी में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इस तरह मुरलीकांत पेटकर पैरालिंपिक में भारत की तरफ से हिस्सा लेने जाते हैं। हालांकि उनका सफर वहां भी आसान नहीं होता। आगे क्या होता है, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

कार्तिक आर्यन ने फिल्म में मुरलीकांत पेटकर का रोल निभाया है।

कार्तिक आर्यन ने फिल्म में मुरलीकांत पेटकर का रोल निभाया है।

स्टारकास्ट की एक्टिंग कैसी है?
हमेशा कॉमिक और रोमांटिक रोल करने वाले कार्तिक आर्यन पहली बार किसी बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म में दिखे हैं। मुरलीकांत पेटकर के रोल में उनकी मेहनत साफ झलकती है। फिल्म में उनका एक्सप्रेशन और बॉडी लैंग्वेज कमाल का है।

अगर हम कहें कि यह कार्तिक के करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस है तो गलत नहीं होगा। कार्तिक के अलावा इस फिल्म में किसी ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है तो वो हैं विजय राज। एक सख्त ट्रेनर के रोल में वे लाजवाब लगे हैं। मुरलीकांत के दोस्त करनैल सिंह के रोल में भुवन अरोड़ा का काम भी शानदार है। ये वहीं भुवन अरोड़ा हैं, जो वेब सीरीज ‘फर्जी’ में शाहिद कपूर के दोस्त की भूमिका में देखे गए थे। फिल्म में राजपाल यादव और यशपाल शर्मा भी हैं। दोनों अपने किरदार में जमे हैं।

फिल्म का डायरेक्शन कैसा है?
एक था टाइगर और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्म बनाने वाले कबीर खान ने इसका डायरेक्शन किया है। उन्होंने स्टोरी को बिल्कुल इंटरेस्टिंग बनाए रखने की कोशिश की है। वॉर और बॉक्सिंग रिंग वाले सीक्वेंस को उन्होंने बहुत अच्छे से दिखाया है।

सिनेमैटोग्राफी भी तारीफ के लायक है। 50-60 साल पहले देश कैसा रहा होगा, उसे पर्दे पर दिखाने में कामयाब भी हुए हैं। हां, फिल्म की लेंथ कुछ लोगों को थोड़ी अखर सकती है। कुछ लोग इसे स्लो भी करार दे सकते हैं।

कबीर खान (दाएं) ने फिल्म का डायरेक्शन किया है।

कबीर खान (दाएं) ने फिल्म का डायरेक्शन किया है।

कैसा है फिल्म का म्यूजिक?
फिल्म के गाने हर सीक्वेंस के हिसाब से ठीक बैठे हैं। कानों को चुभेंगे नहीं। हालांकि इतने भी बेहतर नहीं हैं कि याद रखे जाएं या इन्हें दोबारा सुना जाए।

फाइनल वर्डिक्ट, देखें या नहीं?
यह फिल्म आपको प्रेरणा देगी, इसमें कोई संदेह नहीं है। जब आप थिएटर से निकलेंगे तो आपके अंदर कुछ कर गुजरने की चाहत होगी। इस फिल्म में एक ऐसे आदमी की कहानी है जो इतिहास के पन्नों में कहीं खो गया था।

फिल्म के जरिए उस व्यक्ति की गौरव गाथा जानने का मौका मिलेगा। अगर आप ऐसी संजीदा फिल्मों के शौकीन हैं, तो बिल्कुल थिएटर जा सकते हैं। इसके अलावा अगर कार्तिक के फैन हैं तब तो आंख बंद करके जा सकते हैं।

थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस आरोपितों को पकड़न में नाकाम

थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद है। दो दिन पहले देर रात चोरी की दो अलग अलग मामले में चोरी करते हुए आरोपित सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। इसके बाद पुलिस पकड़ नहीं पा रही है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 12:00:35 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 12:00:35 AM (IST)

थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस आरोपितों को पकड़न में नाकाम

HighLights

  1. थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद
  2. पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी
  3. सीसी टीवी फुटेज में दिख रहे आरोपितों को तलाश रही

नईदुनिया न्यूज, पेंड्रा : थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद है। दो दिन पहले देर रात चोरी की दो अलग अलग मामले में चोरी करते हुए आरोपित सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। इसके बाद पुलिस पकड़ नहीं पा रही है।

सीसीटीवी में मरवाही थाने के गांव में ठेकेदार के घर के सामने रखे सेंट्रिंग प्लेट चोरी करते चार चोर दिखाई दिए थे। इस पर घर वालों ने एक नाबालिग को पकड़ा था जबकि तीन अन्य फरार हो गए थे। तो वहीं दूसरे मामले में पेंड्रा थाने क्षेत्र में मोटरसाइकिल से तीन बाइक सवार चोर पेट्रोल चोरी करते हुए नजर आए थे। वहीं दोनों मामले में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है। इस पर पुलिस संज्ञान में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। अब तक आरोपितों को पकड़ने में सफल नहीं हुई है। दूसरी घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र के नगर पालिका क्षेत्र की मुख्य चौराहा दुर्गा चौक पुराना बस स्टैंड से महज 200 मीटर दूर गर्ल्स स्कूल रोड के समाने में स्थित रविन्द्र छाबरिया एवं अशोक छाबरिया के घर के पास की है। जहां पर देर रात बाइक सवार तीन अज्ञात युवक पहुंचे और लोगो के घर के बाहर खड़े बाइक से पेट्रोल चोरी किए। वहीं उनकी हरकत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है हालांकि इस मामले में पुलिस के पास शिकायत नहीं आई है पर बीच शहर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोरों के हौसले किस तरह बुलंद है। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोर शहर में किस तरह से चोरी को अंजाम दे रहे हैं। ग्राम सिवनी में नीरज द्विवेदी जो पेशे से ठेकेदार हैं और अपने घर के पास काफी मात्रा में सेंटरिंग प्लेट रखे हुए थे। उसकी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाकर रखे हुए थे तभी देर रात को जब उन्हें कुछ हलचल महसूस हुआ तो वे देखें चार व्यक्ति सेंटरिंग प्लेट को उठाकर ले जा रहे थे। इसके बाद घरवालों ने दौड़ाकर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया पर वे लोग भागने लगे। वहीं इसके बाद घर वालों ने बाइक सवार चोरों का पीछा किया जिसमें बाइक से एक गिर गया जिसे पकड़ने पर पता चला कि वे दो मोटरसाइकिल से चार लोग चोरी करने पहुंचे हुए थे।

पूछने पर नाम समीर लोनिया पिता राजेश लोनिया निवासी ग्राम मंगा, मध्य प्रदेश का निवासी होना बताया। वहीं उसके साथ ही कौन-कौन थे पूछने पर पारसी के मंटू कौशल लोनिया वह मंगा के राजू लोनिया चोरी करने आने की बात कही। इसके बाद पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत मरवाही थाने में की है। वहीं इस मामले में जबकि मामले तीन अन्य चोर फरार हो गए थे। इस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं दोनों मामलों को संज्ञान में लेकर पुलिस की जांच में जुट गई है हालांकि किसी को पकड़ने में सफल नहीं हुई है।

पुलिस ने एमपी की बीयर और ब्रांडेड शराब से लदी पिकअप को पकड़ा

जीपीएम पुलिस ने एमपी की बीयर और ब्रांडेड शराब से लदी पिकअप को पकड़ा। मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल हो गए। पुलिस जुर्म दर्ज कर विवेचना में ले ली है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 11:56:51 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 13 Jun 2024 11:56:51 PM (IST)

HighLights

  1. जीपीएम पुलिस ने की कार्रवाई
  2. अंतरराज्यीय शराब तस्करी पर कड़ा प्रहार संगठित शराब तस्करी गिरोह का माल हुआ वाहन समेत जब्त्
  3. आरोपित अंधेरे में लाभ उठाकर भागने में सफल

नईदुनिया न्यूज, मरवाही : जीपीएम पुलिस ने एमपी की बीयर और ब्रांडेड शराब से लदी पिकअप को पकड़ा। मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल हो गए। पुलिस जुर्म दर्ज कर विवेचना में ले ली है।

इस संबंध में डीएसपी दीपक मिश्रा ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब चार से पांच बजे गश्त पर रात में निकली मरवाही पुलिस की टीम को अवैध तरीके से एमपी की शराब परिवहन करते एक पिकअप वाहन को पकड़ने में सफलता मिली। थाना मरवाही के एएसआई चंदन सिंह और आरक्षक नारद जगत रात में गश्त दौरान जब रात साढ़े तीन बजे के आसपास चलचली रोड पर थे तब संदिग्ध सफेद पिकअप पुलिस वाहन को देखकर अचानक गाड़ी मोड़ने लगा। इस पर संदेह होने पर पुलिस टीम ने इनकी ओर गाड़ी तेज कर दी तो पिकअप चालक ने दुबारा कोटमी रोड पर गाड़ी तेजी से निकाल दिया।

लगातार पीछा करती रही पुलिस : डीएसपी मिश्रा ने बताया कि आरोपित का पुलिस ने लगातार पीछा किया और जब पिकअप चालक को लगा कि वो पकड़ने वाले हैं तो वह पिकअप खड़ा कर भाग गए। पीछा किया गया पर अंधेरे का फायदा उठाकर वह भाग निकला जिसके बाद वापस आकर टीम ने पिकअप वाहन को चेक किया तो कई पेटियों में ब्रांडेड अंग्रेजी शराब मिली। वाहन की चेकिंग में टोल की पर्चियों समेत जो कागज मिले हैं उनसे इस तस्करी का कनेक्शन एमपी और सरगुजा से जुड़ रहा है। मरवाही पुलिस द्वारा पिकअप वाहन समेत 181 पेटी जिसमे लगभग 1400 लीटर की ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की बॉटल जप्त की गई है जिसमे बोल्ट ब्रांड की बीयर , ब्लेंडर प्राइड , मैकडोनाल्ड, रॉयल स्टैग बैगपाइपर और भारी मात्रा में गोवा ब्रांड की शराब शामिल है । सभी शराब की बॉटल मध्यप्रदेश निर्मित हैं । इनके बरौर के संभावित रूट पर सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जा रही है। फरार पिकअप चालक के साथ अन्य रेकी कम पायलटिंग टीम के जुड़े होने की संभावना भी है जिस बाबत पाइलेटिंग वाहन की भी पतासाजी के प्रयास भी जारी हैं।

आरोपित की तलाश में लगी टीम : पुलिस की मानें तो इस मामले में संभवतः अंबिकापुर क्षेत्र के बड़े अंतरराज्यीय शराब तस्कर के इसमें शामिल होने की संभावना लग रही है। मामले की जानकारी मिलते ही जिले की एसपी आइपीएस भावना गुप्ता ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल की मानिटरिंग में साइबर की टीम को भी आरोपित की पतासाजी और धरपकड़ में लगाया है साथ ही संपूर्ण विवेचना की मानिटरिंग के निर्देश भी दिए हैं।

T20 World Cup 2024: बांग्लादेश का सुपर 8 में पहुंचने का सपना बरकरार, ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ में नीदरलैंड्स को दी मात
हाइलाइट्स

बांग्लादेश ने 5 विकेट पर 159 रन बनाए शाकिब अल हसन ने 19 पारियों के बाद अर्धशतक जड़ा

नई दिल्ली. बांग्लादेश ने नीदरलैंड्स को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 27वें मैच में 25 रन से हरा दिया. इस जीत से बांग्लादेश की टीम सुपर 8 में एंट्री के करीब पहुंच गई है. बांग्लादेश की 3 मैचों में यह दूसरी जीत है. 4 अंक लेकर बांग्लादेश ग्रुप डी में दूसरे नंबर पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. इस ग्रुप से साउथ अफ्रीका 6 अंकों के साथ पहले ही सुपर 8 में प्रवेश कर गई है. बांग्लादेश की ओर से रखे गए 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम 8 विकेट पर 134 रन ही बना सकी. इस जीत में अनुभवी शाकिब अल हसन का अहम योगदान रहा जिन्होंने लगभग 2 साल बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली फिफ्टी जड़ी.   

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. नीदरलैंड्स को पहला झटका 22 के स्कोर पर लगा. तस्कीन अहमद ने माइकल लेविट को 18 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा. मैक्स ओ डाउड भी जल्दी पवेलियन लौट गए. डाउड के बल्ले से 12 रन निकले. विक्रमजीत सिंह को महमूदुल्लाह की गेंद पर विकेटकीपर लिटन दास ने स्टंप आउट किया. साइब्रेंट इगलब्रेंट, बास डी लीडे और कप्तान स्कॉट एडवडर्स सस्ते में पवेलियन लौटे. इगलब्रेंट 33 रन बनाकर आउट हुए वहीं लीडे खाता भी नहीं खोल सके जबकि कप्तान 25 रन बनाकर आउट हुए. लोगान वान वीक 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे. बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए.

T20 World Cup 2024: बिना कोई मैच खेले अमेरिका से लौटेंगे 2 भारतीय खिलाड़ी, रिंकू सिंह और खलील बने रहेंगे टीम के साथ

T20 WC 2024, Florida climate replace: क्या रद्द हो जाएंगे 3 मैच, PAK के लिए बुरी खबर, भारत का एक मैच भी हो सकता है प्रभावित

बांग्लादेश ने 5 विकेट पर 159 रन बनाए
इससे पहले, शाकिब अल हसन के नाबाद अर्धशतक से बांग्लादेश ने 5 विकेट पर 159 रन बनाए. शाकिब ने 46 गेंद में 9 चौकों से नाबाद 64 रन की पारी खेली. उन्होंने ओपनर तंजीद हसन (35) के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 और महमूदुल्लाह (25) के साथ पांचवें विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी कर बांग्लादेश को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया. नीदरलैंड की ओर से तेज गेंदबाज तेज गेंदबाज पॉल वैन मीकरन और ऑफ स्पिनर आर्यन दत्त (2 विकेट) ने किफायती गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट चटकाए.

बारिश की वजह से मैच 15 मिनट देरी से शुरू हुआ
बारिश के कारण मुकाबला 15 मिनट के विलंब से शुरू हुआ. टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे बांग्लादेश ने दूसरे ओवर में ही कप्तान नजमुल हुसैन शंटो (01) का विकेट गंवा दिया जो दत्त की गेंद को रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में पहली स्लिप में विक्रमजीत सिंह को कैच दे बैठे. तंजीद ने तेज गेंदबाज विवियन किंगमा की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का मारा. लिटन दास (01) भी दत्त के अगले ओवर में पवेलियन लौट गए. साइब्रांड एंगलब्रेट ने उनका शानदार कैच लपका.

बांग्लादेश ने पावरप्ले में 2 विकेट पर 54 रन बनाए
शाकिब ने आते ही वैन मीकरन पर चौका मारा और फिर लोगान वैन बीक के ओवर में चार चौके जड़े. बांग्लादेश ने पावरप्ले में दो विकेट पर 54 रन बनाए. तंजीद ने बास डि लीडे का स्वागत लगातार दो चौकों के साथ किया. वैन मीकरन ने तंजीद को डि लीडे के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा. तंजीद ने 26 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का मारा. टिम प्रिंगल ने तौहीद हृदय (09) को बोल्ड करके बांग्लादेश को चौथा झटका दिया.

महमूदुल्लाह ने चौका जड़कर टीम का स्कोर 100 पर पहुंचाया
महमूदुल्लाह ने डि लीडे पर चौके के साथ 14वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया. उन्होंने इसके बाद वान बीक पर भी छक्का जड़ा और फिर प्रिंगल की लगातार गेंदों पर छक्के और चौके के साथ रन गति में इजाफा किया. शाकिब ने वैन मीकरन की गेंद पर एक रन के साथ 38 गेंद में अपना 13वां अर्धशतक पूरा किया. महमूदुल्लाह हालांकि अगली गेंद पर एंगलब्रेट को कैच दे बैठे. जाकिर अली (नाबाद 14) ने 19वें ओवर में वैन बीक पर तीन चौके मारे जबकि शाकिब ने डि लीडे पर लगातार दो चौकों के साथ टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया.

Tags: Bangladesh, Icc T20 world cup, Shakib Al Hasan

अजीत डोभाल पर पीएम मोदी ने फिर जताया भरोसा, तीसरी बार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त

Ajit Doval: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल अपनी वर्तमान भूमिका में रहेंगे। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने अजीत डोभाल को नियुक्त करने को मंजूरी दी। 1968 बैच के आईपीएस अधिकारी अजीत डोभाल आतंकवाद-रोधी और परमाणु मुद्दों के विशेषज्ञ हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 07:29:00 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 13 Jun 2024 07:53:16 PM (IST)

अजीत डोभाल पर पीएम मोदी ने फिर जताया भरोसा, तीसरी बार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त
अजीत डोभाल फिर NSA बनाए गए।

HighLights

  1. अजीत डोभाल को तीसरी बार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया।
  2. अजीत डोभाल 1968 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
  3. पीके मिश्रा को भी पीएम मोदी का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Ajit Doval: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में पिछले दो कार्यकाल से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की भूमिका निभा रहे अजीत डोभाल पर मोदी सरकार ने भरोसा बरकरार रखा है। उन्हें तीसरी बार भी NSA नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दी, जो 10 जून 2024 से प्रभावी होगी। समिति ने पीके मिश्रा को पीएम मोदी के प्रधान सचिव के रूप में दोबारा नियुक्त किया है

मोदी सरकार ने तीसरी बार जताया भरोसा

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 10 जून से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में अजित डोभाल की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यकाल के साथ या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, तक रहेगी।

पीके मिश्रा प्रधान सचिव नियुक्त

कार्मिक मंत्रालय के आदेश में कहा गया कि पूर्व IPS अधिकारी पीके मिश्रा को पीएम नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव के रूप में दोबारा नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति 10 जून से प्रभावी होगी। मिश्रा 1972 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।

कौन है अजीत डोभाल?

  • अजीत डोभाल भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं। उन्हें मई 2014 में पहली बार एनएसए के रूप में नियुक्त किया गया, जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में पदभार संभालने के तुरंत बाद हुआ था।
  • 1968 बैच के आईपीएस अधिकारी अजीत डोभाल आतंकवाद-रोधी और परमाणु मुद्दों के विशेषज्ञ हैं।
  • अजीत डोभाल पंजाब में IB के ऑपेशनल चीफ के पद पर काम कर चुके हैं।
  • कथित तौर पर अजीत डोभाल ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक अंडरकवर जासूस के रूप में काम किया है।
  • अजीत डोभाल के पिछले दो कार्यकाल में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक की हैं।
Kannada actor Darshan Thoogudeepa murdered a fan, Provide 15 lakh to different to take blame | कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीपा पर फैन के मर्डर का आरोप: 3 लोगों को हत्या की जिम्मेदारी लेने के बदले 15 लाख ऑफर किए, CCTV फुटेज से हुआ था खुलासा

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस को CCTV फुटेज में दर्शन थूगुदीपा और उनकी गर्लफ्रेंड पवित्रा लाल थार से क्राइम सीन से निकलते दिखे थे। - Dainik Bhaskar

पुलिस को CCTV फुटेज में दर्शन थूगुदीपा और उनकी गर्लफ्रेंड पवित्रा लाल थार से क्राइम सीन से निकलते दिखे थे।

कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीपा पर अपने ही फैन की हत्या करने के आरोप लगे हैं। उन्हें और को-स्टार पवित्रा गौड़ा को 11 जून को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। दोनों का नाम तब सामने आया, जब जांच के दौरान CCTV फुटेज में दर्शन और पवित्रा क्राइम सीन से निकलते दिखे।

अब इस हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। बेंगलुरु पुलिस के अनुसार, कन्नड़ एक्टर दर्शन ने हत्या की जिम्मेदारी लेने के लिए अपने 3 साथियों को 15 लाख रुपए ऑफर किए थे।

इसी के साथ गुरुवार को बेंगलुरु पुलिस ने दर्शन के करीबी नागराज और को-स्टार प्रदोष को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, नागराज ही इस हत्याकांड में दर्शन और अन्य आरोपियों के बीच डीलिंग कर रहा था। वो दर्शन के मैसुरु स्थित फार्महाउस की देखरेख करता है। दर्शन की गिरफ्तारी के बाद से ही प्रदोष फरार था।

पॉपुलर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने इस हत्याकांड पर एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की है।

पॉपुलर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने इस हत्याकांड पर एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की है।

12 जून को क्राइम सीन पर ले गई पुलिस, घंटों हुई पूछताछ

11 जून को हुई दर्शन थूगुदीपा और पवित्रा की गिरफ्तारी के बाद 12 जून को बेंगलुरु पुलिस दोनों को आरआर नगर के पट्टनवड्डागेरे के गोडाउन पर ले गई, जहां उनके फैन रेणुकास्वामी की हत्या की गई थी। दोनों से घंटों तक क्राइम सीन पर पूछताछ हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के हवाले से बताया है कि अगवा करने के बाद फैन रेणुकास्वामी को बेल्ट, लाठियों से पीटा गया। उसे उठाकर दीवार पर फेंका गया। करीब 1 घंटे तक की गई मारपीट में रेणुकास्वामी को गंभीर चोट लगी और उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस एक्टर दर्शन थूगुदीपा और को-स्टार पवित्रा गौड़ा को गुरुवार को क्राइम सीन पर ले गई।

पुलिस एक्टर दर्शन थूगुदीपा और को-स्टार पवित्रा गौड़ा को गुरुवार को क्राइम सीन पर ले गई।

यह फोटो उस वक्त की है, जब एक्टर दर्शन थूगुदीपा को पुलिस स्टेशन लाया गया।

यह फोटो उस वक्त की है, जब एक्टर दर्शन थूगुदीपा को पुलिस स्टेशन लाया गया।

रेणुकास्वामी की लाश 9 जून को मिली, एक दिन बाद दर्शन का करीबी गिरफ्तार
दरअसल, 9 जून को कामाक्षीपाल्या इलाके में एक अपार्टमेंट के पास रेणुका की लाश मिली थी। सबसे पहले सिक्योरिटी गार्ड ने देखा था। नाले में कुछ कुत्ते एक लाश को घसीट रहे थे। गार्ड ने कामाक्षीपाल्या पुलिस स्टेशन में कॉल कर घटना की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, बॉडी मेडिकल स्टोर में काम करने वाले रेणुकास्वामी की थी।

मृतक रेणुकास्वामी।

मृतक रेणुकास्वामी।

पुलिस को जांच में पता चला कि मृतक रेणुका को चित्रदुर्गा इलाके से कुछ लोगों ने किडनैप किया था। पुलिस को इस मामले में एक्टर दर्शन के फैन एसोसिएशन के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट रघु दर्शन उर्फ राघवेंद्र पर शक हुआ। लिहाजा रघु को उनके दो साथियों के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ।

दर्शन थूगुदीपा को माला पहनाता हुआ रघुवेंद्र।

दर्शन थूगुदीपा को माला पहनाता हुआ रघुवेंद्र।

कैसे पकड़ में आए आरोपी, CCTV फुटेज में क्राइम सीन के पास दिखे एक्टर-एक्ट्रेस
कर्नाटक पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों के हवाले से 11 जून को बताया, ‘राघवेंद्र ने रेणुकास्वामी को चित्रदुर्गा इलाके से किडनैप किया था। फिर आरआर नगर के पट्टनवड्डागेरे के गोडाउन में ले गया। जहां उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद राघवेंद्र ने रेणुका की बॉडी कामाक्षीपाल्या इलाके में नाले में फेंक दी। जब पुलिस ने क्राइम सीन के आसपास की जांच की तो उन्हें CCTV फुटेज में एक्टर दर्शन और एक्ट्रेस पवित्रा क्राइम सीन से निकलते दिखे। रात 11 बजे से 3 बजे तक दोनों के मोबाइल नंबर उसी एरिया में एक्टिव थे।

क्राइम सीन से लाल थार से निकलते हुए दर्शन और पवित्रा।

क्राइम सीन से लाल थार से निकलते हुए दर्शन और पवित्रा।

CCTV फुटेज मिलने के बाद हुई थी दर्शन और पवित्रा की गिरफ्तारी

एक्टर दर्शन को रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में मैसूर स्थित फार्महाउस से मंगलवार, 11 जून को अरेस्ट किया गया था। मृतक के परिवार का आरोप है कि दर्शन के कहने पर उसकी हत्या की गई।

एक्ट्रेस पवित्रा की गिरफ्तारी के दौरान का वीडियो।

एक्ट्रेस पवित्रा की गिरफ्तारी के दौरान का वीडियो।

कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीपा को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।

कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीपा को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।

क्यों की गई फैन की हत्या?
मृतक रेणुकास्वामी एक्टर दर्शन का फैन था। जनवरी 2024 में कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा ने दर्शन के साथ अपनी 10वीं एनिवर्सरी मनाई थी। इससे दोनों का रिलेशनशिप विवादों में आ गई, क्योंकि दर्शन पहले से शादीशुदा हैं।

इस खबर से रेणुकास्वामी काफी नाराज था। वह लगातार पवित्रा को मैसेज कर दर्शन से दूर रहने को कह रहा था। शुरुआत में पवित्रा ने उसके मैसेज इग्नोर किए, लेकिन बाद में रेणुका आपत्तिजनक मैसेज करके धमकियां देने लगा। पुलिस के सूत्रों के अनुसार, पवित्रा ने दर्शन को रेणुका की हत्या के लिए उकसाया। उसे सजा देने के लिए कहा।

24 जनवरी को पवित्रा ने रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी।

24 जनवरी को पवित्रा ने रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी।

कौन हैं दर्शन थूगुदीपा
47 साल के एक्टर दर्शन, कन्नड़ सिनेमा का जाना-माना चेहरा हैं। वो कन्नड़ भाषा की सुपरहिट फिल्मों करिया, कालासिपाल्या, गज, नवग्रह, सारथी, बुलबुल, यजमन, रॉबर्ट, कातेरा जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्हें 9 बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

कई विवादों में घिरे रहे हैं एक्टर दर्शन

पत्नी विजय लक्ष्मी के साथ दर्शन थूगुदीपा।

पत्नी विजय लक्ष्मी के साथ दर्शन थूगुदीपा।

  • साल 2011 में दर्शन की पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्हें 14 दिनों तक पुलिस कस्टडी में रहना पड़ा था। बाद में उनकी पत्नी ने केस वापस ले लिया था। मामला सामने आने के बाद दर्शन ने अपने फैंस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी।
  • विवाद के ठीक बाद रिलीज हुई उनकी फिल्म सारथी जबरदस्त हिट रही थी। इसके बाद साल 2016 में दोबारा उनकी पत्नी ने उनके खराब बर्ताव के चलते बेंगलुरु पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
  • साल 2021 में दर्शन पर मैसूरु के होटल में वेटर से बदसलूकी करने का आरोप लगा था। बाद में दर्शन ने वेटर को 50 हजार रुपए देकर सेटलमेंट कर लिया था।
  • जनवरी 2023 में दर्शन के टी.नरसीपुर स्थित फार्महाउस पर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने छापा मारा था। इस दौरान वहां से 4 बार हेडेड बत्तखें जब्त की गई थीं, जिन्हें दर्शन ने गैरकानूनी तरीके से रखा हुआ था।
  • जनवरी 2024 में कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा ने सोशल मीडिया पर एक रील शेयर की थी, जिसमें दर्शन के साथ उनके रिश्ते के 10 साल पूरे होने पर सेलिब्रेशन की झलक थी। इसके बाद ही दर्शन का एक्ट्रेस पवित्रा के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चर्चा में आया। उनकी पत्नी ने भी पवित्रा के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की धमकी दी थी।
  • साल 2022 में कन्नड़ इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर भारत ने दर्शन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। उनका आरोप था कि दर्शन उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दे रहे हैं।