Cheetah Mission in MP: मादा चीता वीरा ट्रेंक्युलाइज,मानसून के चलते कूनो वापसी

कूनो नेशनल पार्क की हद लांघकर ग्वालियर की सीमा में आई मादा चीता वीरा की गुरूवार को कूनो वापसी हो गई। उसे कूनो व वन विभाग की टीम ने ट्रेंक्युलाइज कर लिया और कूनो ले गए। मादा चीता की लोकेशन ग्वालियर जिले के पनिहार में आने वाले पवा-पाठा क्षेत्र में थी जहां से उसे पकड़ा गया।मई के पहले सप्ताह में मादा चीता वीरा कूनो नेशनल पार्क की सीमा को लांघगईथी।

By Varun Sharma

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 12:11:15 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 12:11:15 PM (IST)

Cheetah Project in MP: मादा चीता वीरा ट्रेंक्युलाइज,मानसून के चलते कूनो वापसी

HighLights

  1. पनिहार के पवा-पाठा क्षेत्र से गुरूवार शाम कूनो व ग्वालियर वन विभाग टीम ने किया ट्रेंक्युलाइज
  2. कूनो नेशनल पार्क की हद लांघकर ग्वालियर की सीमा में आई मादा चीता

नईदुनिया प्रतिनिधि,ग्वालियर: कूनो नेशनल पार्क की हद लांघकर ग्वालियर की सीमा में आई मादा चीता वीरा की गुरूवार को कूनो वापसी हो गई। उसे कूनो व वन विभाग की टीम ने ट्रेंक्युलाइज कर लिया और कूनो ले गए। मादा चीता की लोकेशन ग्वालियर जिले के पनिहार में आने वाले पवा-पाठा क्षेत्र में थी जहां से उसे पकड़ा गया। आगामी समय में मानसून को देखते हुए कूनो की टीम ने मादा चीता को ट्रेंक्युलाइज किया जिससे वह कूनो के जंगलों में ही रहे। वर्षा के कारण समस्या आ सकती है।

बता दें कि मई के पहले सप्ताह में मादा चीता वीरा कूनो नेशनल पार्क की सीमा को लांघ गई थी जो पहले मुरैना जिले में पहुंची और यहां से ग्वालियर जिले में आ गई। ग्वालियर में आने वाले भंवरपुरा में उसने बकरियों का शिकार किया जिसके बाद ग्रामीण भी दहशत में आ गए थे। इसके बाद से लगातार कूनो व ग्वालियर वन विभाग की टीमें चीता पर नजर बनाए हुए थे और ग्रामीणों को भी चीतों को नुकसान न पहुंचाने को लेकर जागरूक किया जा रहा था। ग्वालियर जिले के घाटीगांव क्षेत्र में मादा चीता सबसे ज्यादा रही और उसे यहां शिकार भी पर्याप्त मात्रा में मिलता रहा इसी कारण वह वापस भी नहीं जा रही थी।

Gwalior Information: सिंधिया की खाली होने वाली राज्यसभा सीट के लिए संगठन में लामबंदी शुरु

केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के लोकसभा चुनाव में जीतने के बाद अब उन्‍हें राज्‍यसभा सदस्‍य का पद छोडना होगा। ऐसे में अब मध्‍यप्रदेश कोटे से राज्‍यसभा में पहुंचने के लिए भाजपा नेताओंं ने लामबंदी करना शुरू कर दिया है। ग्‍वालियर में कई भाजपा नेता हैं जिनका राजनीतिक रूप से पूर्नवास होना है। इसके लिए नेताओं ने अपने अपने प्रयास करना शुरू कर दिया है।

T20 World Cup: कोहली पर भारी पड़ी खराब फॉर्म, 5 साल में पहली बार 50 के नीचे औसत, रिजवान दे रहे कड़ी टक्‍कर

नई दिल्‍ली. टीम इंडिया की ज्‍यादातर जीत में अहम रोल निभाने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्‍ला इन दिनों खामोश है. टी20 वर्ल्‍डकप 2024 में विराट 3 पारियों में अब तक कुल 5 रन ही बना सके हैं. अमेरिका के खिलाफ बुधवार के मुकाबले में तो उन्‍होंने ‘गोल्‍डन डक’ बनाया और भारतीय मूल के बॉलर सौरभ नेत्रवलकर के शिकार बने. हाल ही में आईपीएल 2024 में 741 रन के साथ ऑरेंज कैप जीतने वाले विराट के प्रदर्शन में आई यह गिरावट वाकई हैरान करने वाली है.

यह सही है कि टी20 वर्ल्‍डकप (T20 World Cup 2024) के ज्‍यादातर विकेट असमान उछाल वाले और धीमे हैं और इन पर ज्‍यादातर बैटर संघर्ष करते नजर आए हैं लेकिन विराट तो इस श्रेणी से अलग ही हैं. जब वे लय में होते हैं तो विकेट का नेचर उनके लिए मायने नहीं रखता. यही खासियत उन्‍हें दूसरे बल्‍लेबाजों से अलग करती है. इसके बावजूद विराट की बैटिंग में आया यह ‘डाउनफाल’ समझ से परे है. विराट के कुछ फैंस तो दबी जुबान में बैटिंग ऑर्डर में किए गए बदलाव को इसका कारण मान रहे हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हैं लेकिन टी20 वर्ल्‍डकप में वे ओपनिंग कर रहे हैं. आयरलैंड के खिलाफ 1 और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान के खिलाफ 4 रन बनाने वाले विराट के अमेरिका के खिलाफ 0 पर आउट होते ही दो अनचाहे रिकॉर्ड उनके नाम के साथ जुड़ गए. टी20 वर्ल्‍डकप में यह पहली बार है जब विराट 0 पर आउट हुए हैं और इस पारी के बाद उनका टी20I का बैटिंग औसत 50 के नीचे आ गया.

T20 World cup 2024, ICC T20 World cu p, IND Vs USA, Virat kohlt, T20I Batting average, Mohammad Rizwan, टी20 वर्ल्‍डकप 2024, टी20 वर्ल्‍डकप, विराट कोहली, भारत Vs अमेरिका, टी20I में बैटिंग औसत, मोहम्‍मद रिजवान

फुल मेंबर देशों में विराट का ही था टी20I में 50+ का औसत
टी20 इंटरनेशनल में 50+ का बैटिंग औसत रखने वाले विराट, फुल मेंबर नेशंस के अकेले और ओवरऑल तीसरे बैटर (न्‍यूनतम पैमाना 20 पारियां) थे. 50 या इससे अधिक का बैटिंग औसत बरकरार रखने के लिए उन्‍हें अमेरिका के खिलाफ मैच में कम से कम 8 रन बनाने थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका. विराट के इस समय 120 वनडे में 49.90 के औसत से 4042 रन हैं जिसमें एक शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं. टी20 वर्ल्‍डकप से पहले विराट का औसत 51.75 था जो अब तक 50 से नीचे आया है.

T20 World Cup 2024: एक भाई हीरो तो दूसरा जीरो, छोटे ने बनाई 0 की हैट्रिक, बड़ा कर रहा कमाल

तीनों फॉर्मेट में 50+ का औसत रखने वाले पहले बैटर बने थे
विराट ने सितंबर 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मोहाली में नाबाद 72 रनों की पारी खेलकर टी20I  50+ का औसत हासिल किया था. इसके साथ ही वे क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्‍ट, वनडे और टी20) में 50 या इससे अधिक का बैटिंग औसत रखने वाले दुनिया के एकमात्र बैटर बने थे. तीनों फॉर्मेट में 50+ के औसत को बरकरार रखना बेहद मुश्किल है और विराट के साथ भी यही हुआ. 2020 से टेस्‍ट और टी20 फॉर्मेट के उनके प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली. सबसे पहले टेस्‍ट क्रिकेट में उनका बैटिंग औसत 50 से नीचे आया. वनडे और टी20 में काफी समय तक उन्‍होंने यह औसत कायम रखा. 2022 में बैटिंग के खराब दौर से गुजरने के दौरान टी20I में भी उनके साथ ऐसा हुआ. हालांकि विराट ने फॉर्म में वापसी करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में फिर 50+ का औसत पा लिया था.

भुलक्‍कड़ रोहित शर्मा, बटलर के बैट से लोगो हटाया गया और..टी20 WC 2024 के खास मोमेंट्स

अब दिलचस्‍प हुई विराट और रिजवान की ‘जंग’
टी20I में 50 के औसत से नीचे आने के बाद विराट की पाकिस्‍तान के मोहम्‍मद रिजवान के साथ ‘जंग’ दिलचस्‍प हो गई है. आईसीसी के फुल मेंबर्स देशों में टी20I में इस समय सर्वश्रेष्‍ठ औसत विराट (49.90) का ही है जबकि रिजवान (101 मैचों में 3296 रन, औसत 49.19) दूसरे नंबर पर हैं. रिजवान की कोशिश अब टी20I औसत की रेस में विराट को पछाड़ने की होगी. अमेरिका के खिलाफ बुधवार के मैच में नाबाद अर्धशतक लगाने वाले सूर्यकुमार यादव (63 मैचों में 2200 रन, औसत 44.89) तीसरे स्‍थान पर हैं. वैसे टी20I में ओवरऑल सर्वश्रेष्‍ठ रन औसत के मामले में मलावी के सामी सोहेल (31 मैचों में 832 रन, औसत 59.42) और बहरीन के सोहेल अहमद (21 मैचों में 857 रन, औसत 50.41) विराट से आगे पहले दो स्‍थानों पर काबिज हैं.

गॉर्डन और जॉर्डन….टी20 वर्ल्‍डकप 2024 के दो बॉलरों के साथ जुड़ा अहम संयोग

टी20 वर्ल्‍डकप में विराट का जबर्दस्‍त रिकॉर्ड लेकिन..

टी20 वर्ल्‍डकप में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर ही है. टूर्नामेंट में भारत की कई यादगार जीतों के ‘हीरो’ रहे विराट ने अब तक 30 मैचों में 67.41 के औसत और 130.52 के स्‍ट्राइक रेट से 1186 रन बनाए हैं. हालांकि मौजूदा टूर्नामेंट बैटिंग के लिहाज से उनके लिए निराशाभरा रहा है. टी20 वर्ल्‍डकप में विराट दो बार सबसे अधिक रन बनाने वाले बैटर रहे हैं. 2014 में 319 और 2022 के 296 रन बनाकर वे शीर्ष पर रहे थे जबकि 2016 के टी20 वर्ल्‍डकप में उन्‍होंने 73 रन बनाए थे और बांग्‍लादेश के तमीम इकबाल (295 रन) के बाद नंबर दो बैटर थे.

जस्‍सी’ जैसा कोई नहीं, पूरे T20I करियर में कभी नहीं दिए 50 से ज्‍यादा रन

विराट का ODI में है 58.67 का औसत
टी20I में 50 का औसत गंवाने के बाद विराट का अब वनडे इंटरनेशनल में ही 50+ का औसत है. वैसे टेस्‍ट और टी20, दोनों ही फॉर्मेट में 50 का औसत फिर हासिल करने के वे काफी करीब है. 16 साल के इंटरेनशनल करियर में विराट ने अब तक 113 टेस्‍ट में 49.15 के औसत से 8 हजार 848 रन, 292 वनडे में 58.67 के औसत से 13 हजार 848 रन और 120 टी20I में 49.90 के औसत से 4042 रन बनाए हैं. टेस्‍ट में 29, वनडे में 50 और टी20 में एक शतक (कुल 80 शतक) उनके नाम है. विराट वनडे में सबसे ज्‍यादा शतक लगाने वाले बैटर हैं. वर्ल्‍डकप 2023 में ही उन्‍होंने सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है.

Tags: Icc T20 world cup, On This Day, T20 World Cup, Virat Kohli, Virat Kohli Document, Virat Kohli T20 Document

Poonam Dhillon confirms Sonakshi-Zahri’s marriage | सोनाक्षी-जहरी की शादी पर पूनम ढिल्लन ने लगाई मुहर: बोलीं- सोनाक्षी ने बहुत प्यारा इनविटेशन भेजा; जहीर से एक्ट्रेस को खुश रखने की गुजारिश की

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

खबरें हैं कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बधने वाले हैं। एक दिन पहले दोनों की शादी का डिजिटल कार्ड भी लीक हुआ, लेकिन दोनों ने इस पर ऑफिशियल पुष्टि नहीं की।

अब एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन ने दोनों की शादी पर कंफर्मेशन दी है। इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत करते हुए पूनम ने कहा- उसने (सोनाक्षी) हमें बहुत प्यारा इनवाइट भेजा है। मैं सोनाक्षी को तब से जानती हूं, जब वो छोटी सी थी। मैंने उसकी पूरी जर्नी देखी है। भगवान उसे खुश रखें। वो एक बहुत प्यारी लड़की है। मैं चाहती हूं कि वो बहुत खुश रहे, इसके लिए कामना करती हूं।

जहीर इकबाल से सोनाक्षी को खुश रखने की गुजारिश की

पूनम ने जहीर इकबाल से सोनाक्षी को खुश रखने की गुजारिश भी की। उन्होंने कहा- जहीर प्लीज उसे खुश रखना। याद रखना वो बहुत प्यारी बच्ची है। हम सबके लिए बहुत अनमोल है।

पिता ने कंफर्म नहीं की बेटी की शादी की खबर

बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी की शादी पर बात की। उन्होंने कहा- एक ही तो बेटी है मेरी। मैं उसकी शादी की खबर की ना तो पुष्टि करा हूं और ना ही इनकार कर रहा हूं। ये समय ही बताएगा। मेरा आशीर्वाद हमेशा उसके साथ है।

कुछ दिनों पहले जब उनसे सोनाक्षी की शादी के बारे में पूछा गया था कि तो शत्रुघ्न ने कहा था- मुझे इसकी जानकारी नहीं है। वैसे भी आज कल के बच्चे मां-बाप की सुनते कहां हैं।

उनके इस बयान से अंदाजा लगाया था कि वो बेटी की शादी से खुश नहीं हैं।

शादी की वजह से सोनाक्षी-जहीर ने टाली फिल्म की शूटिंग

सर्वेश गोयल, सोनाक्षी और जहीर की अपकमिंग फिल्म तू है मेरी किरण की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि जहीर और सोनाक्षी ने उन्हें अपनी शादी के बारे में कुछ नहीं बताया। हालांकि सर्वेश चाहते हैं कि दोनों अपने हिस्से की शूटिंग जल्द पूरी कर लें, ताकि प्रोजेक्ट का काम समय पर खत्म हो सके। हालांकि सोनाक्षी और जहीर की तरह से मेकर्स को डेट्स नहीं मिल रही है।

सर्वेश का कहना है- मुझे 9 जून को पता कि चला दोनों शादी करने वाले हैं। तब समझ में आया कि शूटिंग डेट्स फाइनल क्यों नहीं हो पा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोनाक्षी और जहीर 23 जून को परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। इसके बाद शिल्पा शेट्टी के फेमस रेस्त्रां बैस्टियन में शादी की खुशी में पार्टी होस्ट करेंगे।

Amit Shah: क्या अमित शाह ने वाकई पूर्व राज्यपाल को लगाई थी फटकार, तमिलिसाई सुंदरराजन ने बताई ये सच्चाई

गृह मंत्री अमित शाह और तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल और भाजपा नेत्री तमिलिसाई सुंदरराजन के बीच हुई बातचीत के वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि शाह ने उन्हें फटकार लगाई थी और विपक्षी दलों ने इसको लेकर भाजपा की आलोचना भी की। वहीं तमिलिसाई ने एक्‍स हैंडल पर पोस्ट कर इन दावों का खंडन किया है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 10:41:45 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 10:47:00 AM (IST)

Amit Shah: क्या अमित शाह ने वाकई पूर्व राज्यपाल को लगाई थी फटकार, तमिलिसाई सुंदरराजन ने बताई ये सच्चाई
मंच पर अमित शाह और तमिलिसाई सुंदरराजन के बीच हुई बातचीत

HighLights

  1. शाह और पूर्व राज्यपाल के बीच मंच पर हुई थी बात
  2. सख्ती से बात करते नजर आ रहे थे गृह मंत्री अमित शाह
  3. तमिलिसाई सुंदरराजन ने पोस्‍ट कर दावों किया किया खंडन

Amit Shah डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल और भाजपा नेत्री तमिलिसाई सुंदरराजन के बीच हुई बातचीत का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि शाह भाजपा नेत्री से सख्ती से बातचीत कर रहे हैं। वहीं यह वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी दल भाजपा पर निशाना साध रहे हैं । इसी बीच तमिलिसाई सुंदरराजन ने अपने एक्‍स हैंडल पर पोस्ट कर इन दावों का खंडन किया है।

तमिलिसाई सुंदरराजन (Tamilisai Soundararajan) ने गुरुवार को अपने एक्‍स हैंडल पर लिखा कि ‘कल जब मैं 2024 के चुनावों के बाद पहली बार आंध्र प्रदेश में गृह मंत्री अमित शाह से मिली, तो उन्होंने मुझे मतदान के बाद के फॉलोअप और सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में पूछने के लिए बुलाया। जैसा कि मैं विस्तार से बता रही था, समय की कमी के कारण अत्यधिक चिंता के साथ उन्होंने राजनीतिक और निर्वाचन क्षेत्र के कार्यों को गहनता से करने की सलाह दी जो आश्वस्त करने वाली थी। यह आसपास की सभी अनुचित अटकलों को स्पष्ट करने के लिए है।

adviced to hold out the…

— Dr Tamilisai Soundararajan (மோடியின் குடும்பம்) (@DrTamilisai4BJP) June 13, 2024

डीएमके ने बीजेपी को घेरा

गौरतलब है कि उक्‍त वीडियो को लेकर विपक्षी दलों ने भाजपा पर निशाना साधा था। पूर्व केंद्रीय मंत्री और डीएमके नेता दयानिधि मारन ने कहा, ‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। वह तेलंगाना और पुडुचेरी की राज्यपाल थीं। हमें बुरा लग रहा है। क्या गृह मंत्री, निर्मला सीतारमण या एस जयशंकर के साथ भी ऐसा ही व्यवहार करेंगे? सिर्फ इसलिए कि वह (तमिलनाडु) तमिलनाडु से हैं, क्या उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा सकता है? यह बहुत ही अप्रिय है।’

Gwalior Information: घुमावदार है महापौर कार्यालय की सीढ़ियां, अब यहां लगेगी लिफ्ट

स्टेट टाइम की तीन ऐतिहासिक इमारतों को आधुनिक लिफ्ट सिस्टम से लैस किया जाएगा। इसके लिए जलविहार स्थित परिषद भवन, महाराज बाड़ा पर बने पुराने निगम मुख्यालय व शासकीय प्रेस बिल्डिंग को चुना गया है। जलविहार में वर्तमान में निगम परिषद का संचालन होता है।यहां पहली मंजिल पर परिषद सचिव सहित सभापति व महापौर के कक्ष बने हुए हैं।

By Priyank Sharma

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 10:33:20 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 10:33:20 AM (IST)

HighLights

  1. स्टेट टाइम की तीन ऐतिहासिक इमारतों को आधुनिक लिफ्ट सिस्टम से लैस किया जाएगा
  2. पुराने निगम मुख्यालय और शासकीय प्रेस बिल्डिंग में किया जा रहा है प्रविधान

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। स्टेट टाइम की तीन ऐतिहासिक इमारतों को आधुनिक लिफ्ट सिस्टम से लैस किया जाएगा। इसके लिए जलविहार स्थित परिषद भवन, महाराज बाड़ा पर बने पुराने निगम मुख्यालय व शासकीय प्रेस बिल्डिंग को चुना गया है। जलविहार में वर्तमान में निगम परिषद का संचालन होता है। यहां पहली मंजिल पर परिषद सचिव सहित सभापति व महापौर के कक्ष बने हुए हैं। जनप्रतिनिधियों से मिलने आने वाले लोगों को चढ़ने-उतरने में खासी परेशानी होती है।

सभापति मनोज सिंह तोमर ने इस बिल्डिंग में लिफ्ट की व्यवस्था के लिए निगमायुक्त को पत्र लिखा था, जिसके बाद यहां लिफ्ट लगाने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। पुराने निगम मुख्यालय व शासकीय प्रेस बिल्डिंग को संवारने का काम स्मार्ट सिटी द्वारा किया जा रहा है। तीनों ही इमारतों में कैप्सूल लिफ्ट का प्रविधान किया जा रहा है, ताकि उसका स्ट्रक्चर अलग से इमारत के बाहर फिट हो सके। दरअसल, ये इमारतें पुराने आर्किटेक्चर की बनी हुई हैं। इन तीनों ही इमारतों में बनी सीढ़ियों में काफी फासला है। ऐसे में लोगों को चढ़ने-उतरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

हालांकि जलविहार में फिर भी लोगों का आवागमन होता है, लेकिन पुराना निगम मुख्यालय और शासकीय प्रेस बिल्डिंग काफी समय से जनता के लिए बंद थे। अब इनके सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है और इन्हें लोगों के लिए खोला भी जाएगा। दोनों स्थानों पर रूफटाप रेस्टोरेंट बनाने की भी योजना है। ऐसे में अब यहां लोगों की सहूलियत के लिए लिफ्ट का प्रविधान किया गया है। पूर्व में कार्पोरेशन द्वारा किए गए टेंडर में इसका उल्लेख नहीं था, लेकिन अब अलग से प्रविधान किया जा रहा है। नगर निगम के पीआइयू सेल प्रभारी पवन सिंघल के अनुसार जलविहार में लिफ्ट लगाने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं।

ये है इमारतों का इतिहास

जय विलास पैलेस के पास ग्वालियर का सबसे पुराना उद्यान अपने आप में अलग पहचान रखता है। इसे महापौर कार्यालय और इटालियन गार्डन के नाम से जाना जाता है। ग्वालियर के तत्कालीन महाराज जीवाजीराव सिंधिया द्वारा निर्मित इस इमारत और सुंदर उद्यान में कुछ साल पहले तक राजपरिवार के कार्यक्रम हुआ करते थे। यहां संगीत के कार्यक्रमों के लिए पानी के बीच में घिरा सुंदर मंच भी बनाया गया है। पानी का पर्दा भी नजर आता था। इस प्रकार का आर्किटेक्चर ग्वालियर या उसके आसपास के इलाकों में एक भी नहीं है। इसी प्रकार शासकीय प्रेस बिल्डिंग और पुराना निगम मुख्यालय भी अलग-अलग आर्किटेक्चर से बने हैं।

इमारत में नहीं होगी तोड़फोड़

ये तीनों इमारतें ऐतिहासिक महत्व की हैं। ऐसे में इनके पुराने स्वरूप से छेड़छाड़ करना संभव नहीं है। किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ करने पर इमारत के आर्किटेक्चर को नुकसान पहुंचने की संभावना है। ऐसे में यहां मशीन रूमलेस लिफ्ट लगाई जाएगी। इस प्रकार की लिफ्टों में अलग से मशीन रूम का प्रविधान नहीं करना पड़ता। लिफ्ट के सबसे ऊपर मौजूद मोटर ही इसे खींचने और नीचे भेजने का काम करती है, जबकि अन्य लिफ्ट में अलग से वजन लगाया जाता है, जो नीचे जाकर लिफ्ट को ऊपर पहुंचाता है।

लिफ्ट का प्रविधान कर रहे हैं

पुराने निगम मुख्यालय और शासकीय प्रेस बिल्डिंग में रूफटाप पर ओपन रेस्टोरेंट तैयार करने का प्लान है। ये पब्लिक प्लेस के रूप में विकसित होंगे। ऐसे में लोगों को चढ़ने और उतरने में परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए लिफ्ट का प्रविधान किया जा रहा है।

नीतू माथुर, सीईओ स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन

एक सुपरहिट फिल्म के बाद फ्लॉप हो गया था Prithvi का करियर, साइड रोल के लिए भी तरस गए थे एक्टर

कॉन्ट्रैक्ट की वजह से पृथ्वी को बड़ी-बड़ी फिल्में छोड़नी पड़ी थी। इसके बाद उन्हें लीड रोल्स के ऑफर आना भी बंद हो गए। उन्होंने साइड रोल करना शुरू किए। वे इन सब से खुश नहीं थे, तो उन्होंने टेलीविजन की ओर अपना रुख कर लिया। लेकिन अब वे इंडस्ट्री से गायब हैं।

By Ekta Sharma

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 10:26:56 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 10:26:56 AM (IST)

एक सुपरहिट फिल्म के बाद फ्लॉप हो गया था Prithvi का करियर, साइड रोल के लिए भी तरस गए थे एक्टर
कौन हैं बाॅलीवुड एक्टर पृथ्वी?

HighLights

  1. 90 के दशक के मोस्ट हैंडसम एक्टर पृथ्वी।
  2. दिव्या भारती के साथ की थी पहली फिल्म।
  3. एक ही फिल्म ने पृथ्वी के करियर पर कर दिया था कमाल।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Who’s Actor Prithvi: इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद हर एक्टर के लिए अपनी जगह बनाए रखना काफी मुश्किल होता है। ऐसे कई एक्टर हैं, जो बैक टू बैक हिट फिल्में देकर फेम कमा रहे हैं। वहीं, ऐसे भी कई कलाकार हैं, जो बहुत कोशिशों के बाद भी फिल्मों में सक्सेस हासिल नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे ही एक्टर रहे हैं पृथ्वी। 90 के दशक के मोस्ट हैंडसम एक्टर में से एक रहे पृथ्वी ने अपने करियर में सिर्फ एक हिट फिल्म की थी। आज हम आपको एक्टर पृथ्वी के करियर से जुड़ी दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं, जिसे बाॅलीवुड एक्ट्रेस तबस्सुम के यूट्यूब चैनल पर उनके बेटे होशांग गोविल ने शेयर किया है।

naidunia_image

दिव्या भारती के साथ पहली फिल्म

एक्टर पृथ्वी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू 1992 में फिल्म दिल का क्या कसूर से किया था। उन्हें अपनी पहली ही फिल्म उस दौर की टाॅप एक्ट्रेस दिव्या भारती के साथ मिली। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। लेकिन इस फिल्म के बाद पृथ्वी की कोई भी फिल्म हिट नहीं हो पाई।

naidunia_image

पृथ्वी का जन्म 24 मार्च 1968 को दिल्ली के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। पृथ्वी को एक्टिंग में जरा भी दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन पढ़ाई पूरी करने के बाद उनकी मुलाकात मशहूर प्रोड्यूसर मुकेश दुग्गल से हुई। पृथ्वी से इंप्रेस होकर मुकेश ने उन्हें दिव्या भारती के साथ फिल्म ऑफर कर दी।

naidunia_image

रातों-रात सुपरस्टार बन गए थे पृथ्वी

इस फिल्म ने कुछ ऐसा कमाल किया कि रातों-रात पृथ्वी एक सुपरस्टार बन गए। उन्हें लोगों का खूब प्यार मिला। इतना ही नहीं, उन्हें बड़ी-बड़ी फिल्मों के ऑफर भी आने लगे। लेकिन मुकेश दुग्गल के साथ कॉन्ट्रैक्ट होने के कारण वे किसी भी फिल्म में लीड रोल नहीं कर पा रहे थे। एक्टर को उन कॉन्ट्रैक्ट का काफी पछतावा हुआ, क्योंकि वे किसी भी फिल्म में लीड रोल नहीं कर पा रहे थे।

naidunia_image

एक कॉन्ट्रैक्ट ने खत्म कर दिया करियर

जब कुछ सालों बाद मुकेश दुग्गल के साथ पृथ्वी का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुआ, तो उन्होंने फिर से फिल्मों में लीड रोल करने की कोशिश की। उन्हें लीड रोल्स तो नहीं, लेकिन साइड रोल्स मिलने लगे। आज का अंधा कानून, फूल बनी फूलन और खंजर जैसी फिल्मों में उन्होंने छोटे-मोटे रोल किए। इसके बाद भी उन्हें इतनी कामयाबी नहीं मिली और उनका फिल्मी करियर खत्म हो गया।

T20 World Cup: अफगानिस्तान जीता तो न्यूजीलैंड को हुआ दर्द, सुपर-8 से बाहर हुई कीवी टीम

नई दिल्ली. अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. उसने शुक्रवार को पापुआ न्यूगिनी को हराया. यह उसकी लगातार तीसरी जीत है. अफगानिस्तान की इस जीत ने जहां उसे जश्न मनाने का मौका दिया, वहीं न्यूजीलैंड के सपनों को तोड़ दिया. कीवी टीम का अब बोरिया बिस्तर बंध गया है. न्यूजीलैंड के बाकी बचे मैच अब सिर्फ औपचारिक रह गए हैं क्योंकि उनके रिजल्ट से सुपर-8 की रेस में कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

अफगानिस्तान ने शुक्रवार को पापुआ न्यूगिनी (पीएनजी) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की. कप्तान राशिद खान का यह फैसला एकदम सही साबित हुआ और अफगान गेंदबाजों ने पीएनजी की पारी 95 रन पर समेट दी. लक्ष्य मुश्किल नहीं था और अफगानिस्तान के बैटर्स ने इसे आसानी से हासिल भी कर लिया.

T20 World Cup ENG vs OMA Highlights: इंग्लैंड ने ध्वस्त किए सारे रिकॉर्ड, 19 गेंद में जीता मैच, विरोधी दहशत में

अफगानिस्तान के हीरो एक बार फिर उसके गेंदबाज रहे. फजलहक फारूकी ने एक बार फिर बॉटिंग अटैक की अगुवाई की और पावरप्ले में दो विकेट लेकर पापुआ न्यूगिनी की शुरुआत बिगाड़ दी. उन्होंने एक विकेट अपने दूसरे स्पेल में भी लिया. इस तरह फजलहक फारूकी ने 4 ओवर के स्पेल में 16 रन देकर तीन विकेट झटके. उनके टूर्नामेंट में 3 मैच 9 विकेट हो गए हैं.

‘मिस्टर एक्स्ट्रा’ ने बनाए 25 रन
अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारूकी के अलावा नवीन उल हक और नूर अहमद ने भी विकेट झटके. नवीन को दो और नूर को एक विकेट मिला. पापुआ न्यूगिनी के 4 बैटर रन आउट हुए. पापुआ न्यूगिनी की ओर से सिर्फ किप्लिन डोरिगा (27) ही 15 से ज्यादा रन बना सके. टीम के दूसरे टॉप स्कोरर ‘मिस्टर एक्स्ट्रा’ रहे. अफगानिस्तान ने पीएनजी को 25 रन अतिरिक्त के रूप में दे दिए.

T20 World Cup: एक और टीम 100 के भीतर ऑलआउट, टी20 वर्ल्ड कप में बना इतिहास, 9 बार 99 का स्कोर पार…

गुलबदीन ने छक्का लगाकर मैच जिताया
अफगानिस्तान को 96 रन का लक्ष्य हासिल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई. उसके ओपनर इब्राहिम जादरान जरूर बिना खाता खोले आउट हो गए. लेकिन तीसरे नंबर पर आए गुलबदीन नईब ने 49 रन की पारी खेलते हुए अपनी टीम को आसानी से लक्ष्य के पार पहुंचा दिया. गुलबदीन 36 गेंद पर 49 रन बनाकर नाबाद रहे. मोहम्मद नबी भी 16 रन बनाकर नाबाद लौटे. अफगानिस्तान ने 15.1 ओवर में 3 विकेट पर 101 रन बनाकर मैच अपने नाम किया. गुलबदीन ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर जीत दिलाई.

न्यूजीलैंड के सुपर-8 से बाहर होने पर लगी मुहर
अफगानिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप सी में है. इसी ग्रुप में वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यूगिनी और युगांडा की टीमें भी हैं. वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट में तीन-तीन मैच जीतकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. युगांडा के 3 मैच से 2 अंक हैं. पापुआ न्यूगिनी अपने तीनों मैच हार चुकी है. न्यूजीलैंड के अभी 2 मैच बाकी हैं, लेकिन इससे ग्रुप की रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा. अगर न्यूजीलैंड अपने दोनों मैच जीत ले तो भी वह 4 अंक से आगे नहीं जा पाएगा. इसका मतलब है कि उसे अपने दोनों मैच खेलकर स्वदेश ही लौटना है.

Tags: Afghanistan Cricket, Icc T20 world cup, New Zealand, T20 World Cup

Climate Replace: उत्तर भारत में पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी, बिहार में लू से 10 लोगों की मौत, आगामी दिनों में भी राहत नहीं

उत्तर भारत को गर्मी से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और झारखंड सहित उड़ीसा में भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं बिहार के बक्सर में गुरुवार को तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। राज्‍य में लू से दस लोगों की मौत हो गई।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 09:04:36 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 09:04:36 AM (IST)

Weather Update: उत्तर भारत में पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी, बिहार में लू से 10 लोगों की मौत, आगामी दिनों में भी राहत नहीं
उत्‍तर भारत में भीषण गर्मी

HighLights

  1. उत्तर भारत में पड़ रही तेज लू
  2. बक्सर में 47.2 डिग्री पहुंचा तापमान
  3. आगे भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान

Climate Replace एजेंसी, नई दिल्‍ली। उत्तर भारत में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। आगामी दिनों में भी इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बिहार के बक्सर में गुरुवार को 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो कि देशभर में सर्वाधिक रहा। इसके अलावा दिल्ली, सहित उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्र और बिहार में भी कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो फिर हर गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

उत्तर भारत में जारी लू

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में इन दिनों एक्सट्रीम हीट वेव का असर जारी है। जबकि झारखंड, बिहार और पंजाब के कई क्षेत्र में भी हीटवेव का असर देखने को मिल रहा है। चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम झारखंड और उत्तर राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

naidunia_image

बिहार में लू से दस लोगों की मौत

बिहार में भी इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां हीटवेव के चलते 10 लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि दो लोग अचेत हो गए। इन दस लोगों में पटना के तीन, भोजपुर जिले के दो, जहानाबाद, अरवल, नालंदा, सारण व सिवान के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, नवादा, राजगीर, जीरादेई और अरवल में भी भी लू का असर देखने को मिल रहा है।

Singham 3 is not going to launch on August 15 | 15 अगस्त को रिलीज नहीं होगी फिल्म सिंघम अगेन: अजय देवगन ने दी हिंट; बोले- शूटिंग बाकी है, हमें कोई जल्दी भी नहीं है

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

15 अगस्त को फिल्म पुष्पा 2 और सिंघम अगेन का क्लैश होने वाला था। बीते बुधवार यह खबर आई कि पुष्पा 2 की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। वहीं, अब अजय देवगन के एक बयान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि सिंघम अगेन की रिलीज डेट में भी बदलाव हुआ है।

अजय बोले- अभी फिल्म की शूटिंग बाकी है

अपकमिंग फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के पर अजय से फिल्म सिंघम अगेन के बारे में सवाल किया गया। इस पर अजय ने कहा- मुझे फिल्म की रिलीज डेट के बारे में कुछ नहीं पता है। फिल्म की शूटिंग जो चल रही थी, अभी पूरी नहीं हुई है। थोड़ी-बहुत शूटिंग बाकी है। तो हमें कोई जल्दी नहीं है क्योंकि जल्दबाजी में काम खराब होता है। जब हम तैयार हो जाएंगे, तब हम रिलीज करेंगे।

अक्टूबर या नवंबर के आसपास रिलीज होगी फिल्म

सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स फिल्म को अक्टूबर या नवंबर के आसपास रिलीज करना चाहते हैं। दिवाली के आसपास एक लंबा वीकेंड रहेगा, जिससे फिल्म को फायदा भी मिल सकता है।

फिल्म में अर्जुन कपूर विलेन के रोल में होंगे।

फिल्म में अर्जुन कपूर विलेन के रोल में होंगे।

कॉप यूनिवर्स के तीनों किरदारों के साथ बनेगी सिंघम अगेन

सिंघम फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म सिंघम अगेन में रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स के तीनों हीरो एक साथ नजर आएंगे। उनके कॉप यूनिवर्स में फिल्म सिंघम, सिंघम रिटर्न, सूर्यवंशी और सिंबा शामिल हैं। इस फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म सिंघम थी जो 2011 में रिलीज हुई थी।

इसमें अजय देवगन ने पुलिस ऑफिसर बाजीराव सिंघम का रोल प्ले किया था। इसकी सीक्वल फिल्म सिंघम रिटर्न 2014 में रिलीज हुई थी।

इस कॉप यूनिवर्स की दूसरी फ्रैंचाइजी ‘सिंबा’ थी, जिसमें रणवीर सिंह ने इंस्पेक्टर संग्राम भलेराव का रोल प्ले किया था। वहीं 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार ने डीसीपी वीर सूर्यवंशी का रोल निभाया था। ‘सिंघम अगेन’ से पहले ‘सूर्यवंशी’ में भी रोहित के कॉप यूनिवर्स के तीनों ऑफिसर्स साथ नजर आ चुके हैं।