‘RSS को कोई गंभीरता से नहीं लेता’…, मोहन भागवत व इंद्रेश कुमार के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया
आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने चुनावों में भाजपा के खराब प्रदर्शन का कारण अहंकार बताया है। उनके भाजपा को अहंकारी कहने पर कांग्रेस व राजद की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस ने कहा कि सत्ता के आनंद में वह उस समय शांत रहे, इसलिए अब उन्हें कोई गंभीरता नहीं लेता है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 03:52:30 PM (IST)
Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 03:52:30 PM (IST)

HighLights
- मोहन भागवत व इंद्रेश कुमार ने भाजपा की आलोचना की।
- आरएसएस नेताओं के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया।
- कांग्रेस ने कहा- वह जब समय था, तब नहीं बोले।
एएनआई, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भाजपा की रणनीतियों की आलोचना शुरू कर दी है। आरएसएस के सरसंघ चालक मोहन भागवत ने मणिपुर में फैली अशांति का जिक्र किया। इंद्रेश कुमार ने भाजपा को अहंकारी तक कह डाला। आरएसएस के दोनों नेताओं के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि आरएसएस को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। उन्होंने अपनी बात को रखने में देरी कर दी है।
पवन खेड़ा का आरएसएस पर हमला
#WATCH | Delhi: On RSS chief Indresh Kumar’s assertion, Congress chief Pawan Khera says, “Who takes RSS severely? PM Modi doesn’t take them severely, so why ought to we? … If he had spoken when it was time to talk, everybody would have taken him severely. At the moment, they… pic.twitter.com/uELM48kddZ
— ANI (@ANI) June 14, 2024
आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का कहना है, “आरएसएस को कौन गंभीरता से लेता है? पीएम मोदी उन्हें गंभीरता से नहीं लेते हैं, तो हम क्यों लें? अगर बोलने का समय था तब बोलते तो हर कोई उन्हें गंभीरता से लेता।” उस समय, वे (आरएसएस) चुप रहे। उन्होंने भी सत्ता का आनंद लिया।












