कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा की नहीं होगी गिरफ्तारी, हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में लगाई रोक

कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा को यौन शोषण मामले में राहत मिल गई है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इस दौरान कर्नाटक हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि वह कोई आदतन अपराधी नहीं है, जो देश छोड़ भाग जाएंगे।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 06:58:51 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 06:58:51 PM (IST)

कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा की नहीं होगी गिरफ्तारी, हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में लगाई रोक
कर्नाटक के पूर्व सीएम को मिली राहत।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। कर्नाटक हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने उनको राहत देते हुए कहा कि वह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वह कोई आदतन अपराधी नहीं है, जो देश छोड़कर भाग जाएगा। वह टॉम, डिक या हैरी नहीं हैं। कोर्ट ने येदियुरप्पा को निर्देश दिया है कि वह सीआईडी के सामने 17 जून को पेश हो जाएं।

दरअसल, सीआईडी की टीम मामले में येदियुरप्पा से पूछताछ करना चाहती थी। उन्होंने सीआईडी के समन का जवाब देते हुए कहा कि वह इस समय दिल्ली में हैं, इसलिए उनको समय दिया जाए। सीआईडी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट जाकर येदियुरप्पा के खिलाफ गैर जमानती वारंट की मांग की। बेंगलुरु की एक कोर्ट ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए वारंट जारी कर दिया था।

येदियुरप्पा ने चुप रहने को कहा था- पीड़िता की मां

नाबालिग लड़की की मां ने एफआईआर में शिकायत की कि येदियुरप्पा की तरफ से कथित तौर उससे चुप रहने को कहा गया था। उसने लड़की के आरोपों पर जब येदियुरप्पा से पूछा तो उन्होंने कहा कि वह लड़की के आरोपों की जांच कर रहे थे कि सच में रेप हुआ है या नहीं। उन्होंने अपनी हरकत की बाद में माफी मांग ली थी। उन्होंने किसी को भी कुछ भी ना बताने को कहा था।

यह है मामला

येदियुरप्पा के खिलाफ 17 वर्षीय नाबालिग की लड़की ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर उनके खिलाफ पोस्को एक्ट का मामला दर्ज हुआ है। लड़की की मां के अनुसार 2 फरवरी 2024 को वह येदियुरप्पा के डॉलर्स कॉलोनी स्थित उनके घर पर बेटी के साथ गई थी। इस दौरान उन्होंने बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। येदियुरप्पा के ऑफिस ने इस दौरान नाबालिग लड़की की मां के खिलाफ दस्तावेज जारी किए, जिसमें उसने अलग-अलग लोगों पर 53 केस किए हैं।

Border-2 will probably be launched on January 23, 2026, official announcement; Sunny Deol had written – I’m coming to satisfy a 27-year-old promise | बॉर्डर-2 की रिलीज डेट सामने आई: 23 जनवरी, 2026 को आएगी फिल्म; सनी देओल ने लिखा था- फौजी फिर आ रहा है
  • Hindi Information
  • Leisure
  • Bollywood
  • Border 2 Will Be Launched On January 23, 2026, Official Announcement; Sunny Deol Had Written I Am Coming To Fulfill A 27 yr outdated Promise

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉर्डर-2, रिपब्लिक डे, 2026 को रिलीज होगी। मेकर्स ने इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। फिल्म 23 जनवरी 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। इससे पहले कल सनी देओल ने वीडियो के जरिए फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। फिल्म का पहला पार्ट 1997 में रिलीज हुआ था। जेपी दत्ता के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई थी। अब 27 साल बाद इसके दूसरे पार्ट की घोषणा हुई है।

बॉर्डर-2 को टी-सीरीज और जेपी दत्ता मिलकर प्रोड्यूस करेंगे, जबकि इसका डायरेक्शन अनुराग सिंह करेंगे। अनुराग ने ही अक्षय कुमार की फिल्म केसरी का डायरेक्शन किया था। फिल्म की शूटिंग इसी साल अक्टूबर में शुरू हो सकती है।

पहले सनी देओल ने कल क्या ट्वीट किया था, वो देखिए
‘एक फौजी अपने 27 साल पुराने वादे को पूरा करने आ रहा है फिर से। इंडिया की सबसे बड़ी वॉर फिल्म ‘बॉर्डर 2।

इस ट्वीट के साथ एक प्रोमो वीडियो भी था। इसके बैकग्राउंड में सनी देओल की आवाज में सुना जा सकता है- 27 साल पहले एक फौजी ने वादा किया था कि वो वापस आएगा। उसी वादे को पूरा करने। हिंदुस्तान की मिट्टी काे अपना सलाम कहने। आ रहा है, फिर से। इसके साथ ही बैकग्राउंड में फिल्म का गाना ‘संदेशे आते हैं..’ भी सुनाई देता है।

सनी देओल ने यही प्रोमो वीडियो शेयर किया था।

सनी देओल ने यही प्रोमो वीडियो शेयर किया था।

2015 में बनने वाली थी बॉर्डर-2
बॉर्डर-2 पहले 2015 में बनने वाली थी। हालांकि उस वक्त सनी देओल की बैक टु बैक फ्लॉप फिल्में आईं जिसकी वजह से मामला ठंडे बस्ते में चला गया। गदर-2 के ब्लॉकबस्टर होने के बाद मेकर्स को दोबारा उम्मीद जगी, जिसके बाद उन्होंने इसे दोबारा फ्लोर पर लाने का फैसला किया।

फिल्म 'बॉर्डर' 1997 में रिलीज हुई थी। 10 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 66 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। शाहरुख स्टारर 'दिल तो पागल है' के बाद यह उस साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म थी।

फिल्म ‘बॉर्डर’ 1997 में रिलीज हुई थी। 10 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 66 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। शाहरुख स्टारर ‘दिल तो पागल है’ के बाद यह उस साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म थी।

गदर-2 के जरिए फिर से चमकीं सनी देओल की किस्मत
बता दें, सनी देओल की पिछली फिल्म ‘गदर 2’ थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। 691 करोड़ रुपए के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ यह फिल्म 2023 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इसी फिल्म की रिलीज के बाद से उनका करियर फिर से रिवाइव हो चुका है।

PM Kisan Yojana: 18 जून को जारी होगी किसान सम्मान योजना की 17वीं किस्त, ऐसे चेक करें खाते में पैसे आएंगे या नहीं

PM Kisan Yojana seventeenth Installment: पीएम किसान योजना के तहत किसानों को दो हजार रुपये की तीन किस्तें दी जाती हैं। इस स्कीम की शुरुआत 2019 में हुई है। जिसका उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता देना है। योजना के पात्र लाभार्थी किसान कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 06:36:51 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 06:41:47 PM (IST)

18 जून को प्रधानमंत्री मोदी किसान सम्मान निधि की किस्त जारी करेंगे।

HighLights

  1. 18 जून को जारी होगी किसान सम्मान निधि की किस्त।
  2. योजना के तहत किसानों को मिलते हैं छह हजार रुपये।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। PM Kisan Yojana seventeenth Installment Date: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून (मंगलवार) को पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से 9.3 करोड़ किसानों को दो-दो हजार रुपये की किस्त ट्रांसफर करेंगे। इससे पहले 28 फरवरी को स्कीम की 16वीं किस्त जारी हुई थी। पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों के खाते में छह हजार रुपये की तीन किस्तों में देती है।

हर साल किसानों को मिलते हैं पैसे

पीएम किसान योजना के तहत किसानों को दो हजार रुपये की तीन किस्तें दी जाती हैं। योजना के तहत पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच सरकार जारी करती है। इस स्कीम की शुरुआत 2019 में हुई है। जिसका उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता देना है। योजना के पात्र लाभार्थी किसान कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

सभी किसानों को मिलता है फायदा

शुरुआत में पीएम किसान योजना का लाभ सिर्फ छोटे और सीमांत किसानों को मिलता था। इसमें वो कृषक शामिल थे जिनके पास दो हेक्टेयर तक संयुक्त जमीन है। जून 2019 में योजना को रिवाइज किया गया। सभी किसानों के लिए एक्सटेंड किया गया।

कैसे चेक करें पीएम किसान की राशि आएगी या नहीं?

स्टेप 1- पीएम किसान सम्मान निधि योजना की लिस्ट देखने के लिए pmkisan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2- वेबसाइट खुलने पर फार्मर कॉर्नर पर जाएं। लाभार्थी लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 4- इसके बाद गेट रिपोर्ट पर क्लिक करना है। जिसके बाद जानकारी मिल जाएगी।

स्टेप 5- जिन किसानों को योजना का लाभ सरकार की तरफ से दिया गया है। उनके नाम राज्य, जिलेवार, तहसील और गांव के हिसाब से देखे जा सकते हैं।

MP Premier League: मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग का रोमांच कल से, टीमें अभ्यास में जुटीं

शहर में नवनिर्मित शंकरपुर स्टेडियम प्रदेश की पहली मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग सिंधिया कप की मेजबानी के लिए दुल्हन की तरह सज-धज कर तैयार हो रहा है। 15 से 23 जून तक आयोजित लीग के शुभारंभ (शनिवार) में सिर्फ एक दिन बचा है और अधिकांश काम अंतिम दौर में है।

By Rajdil Shivhare

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 10:16:25 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 06:53:05 PM (IST)

HighLights

  1. टी-20 मैचों में क्रिकेट प्रेमियों को फ्री मिलेगा प्रवेश
  2. सीएम मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे शुभारंभ
  3. सीधा प्रसारण शाम 7:15 बजे जीयो सिनेमा और स्पोर्ट्स-18 पर होगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में नवनिर्मित शंकरपुर स्टेडियम प्रदेश की पहली मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग “सिंधिया कप” की मेजबानी के लिए दुल्हन की तरह सज-धज कर तैयार हो रहा है। 15 से 23 जून तक आयोजित लीग के शुभारंभ (शनिवार) में सिर्फ एक दिन बचा है और अधिकांश काम अंतिम दौर में है। लीग का रोमांच का लुत्फ उठाने के लिए स्टेडियम में प्रवेश निश्शुल्क रखा है, वहीं गुरुवार को स्टेडियम में वीवीआइपी, वीआइपी, गणमान्य नागरिक, मीडिया और आम दर्शकों के प्रवेश के लिए कुल छह गेट बनाए गए है।

गेट क्रमांक-1 से वीवीआइपी और वीआइपी एवं गेट क्रमांक-2 से मीडिया व गणमान्य नागरिक प्रवेश करेंगे। शंकरपुर रोड की तरफ बने गेट क्रमांक-तीन, चार, पांच व छह से आम दर्शकों को सीधे स्टैंड जा सकेंगे। चूंकि, लीग के शुभारंभ के साथ-साथ स्टेडियम के नामकरण कार्यक्रम भी है इसको देखते हुए आम दर्शकों को शाम साढ़े चार बजे से स्टेडियम में प्रवेश दिया जाएगा।

उधर, मालवा पैंथर्स, ग्वालियर चीताज, भोपाल लैपर्ड्स, रीवा जगुआर और जबलपुर लायंस की टीमों ने स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया और अपनी तैयारियों को आंका। अभ्यास के लिए सबसे पहले मालवा पैंथर्स पहुंचे और दोपहर ढाई बजे से पांच बजे रूके। इसके बाद वेंकटेश के चीताज और भोपाल लैपर्ड्स के खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंचे।

चीताज ने हल्के-फुल्के व्यायाम के बाद सीधे नेट संभाला। जबकि लैपर्ड्स ने काफी देर व्यायाम में अपनी मास-पेशियां खोलते हुए नेट पर पसीना बहाया। रीवा और जबलपुर के खिलाड़ी रात 8:30 बजे पहुंचे और देर रात तक अभ्यास में अपनी तैयारियां परखी। शुक्रवार को भी टीमें अभ्यास के लिए दोपहर दो बजे से स्टेडियम में पहुचेंगी। बतां दें, तीस हजार दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम में लीग का पहला मैच ग्वालियर चीताज बनाम मालवा पैंथर्स के मध्य खेला जाएगा। मैच का सीधा प्रसारण शाम 7:15 बजे जीयो सिनेमा और स्पोर्ट्स-18 पर होगा।

बड़ा स्कोर भी बनेगा, चेज भी करेंगी टीमें

क्यूरेटर एमपीलीग के रोमांच के लिए तैयार रनभूमि (पिच) पर बड़ा स्कोर भी बनेगा और चेज भी टीमें करेंगी। यह भरोसा है मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चीफ क्यूरेटर मनोहर जामले का। उन्होंने बताया, ग्रांउड प्रभारी विजय सिंह “टुकटुक” और उनकी टीम ने पिछले एक महीने में पिच और ग्राउंड को नए सिरे से तैयार की है। पिच बल्लेबाज और गेंदबाजों दोनों को मदद करेगी। चूंकि, टी-20 फार्मेट है इसलिए टास महत्वपूर्ण नहीं है जिस खिलाड़ी का दिन होगा वो रनों का अंबार भी लगा देगा और पंजा मारकर फिनिश भी कर सकता है। हालांकि, क्रिकेट अनिश्चितता का खेल है। इसलिए कोई भी बात करना जल्द बाजी होगी।

प्रदेश का तीसरा, देश का मिलेगा 81वां स्टेडियम

आधुनिक सुविधाओं से लैस 65 बीघा में फैले शंकरपुर स्टेडियम के 15 जून को साढ़े पांच बजे नामकरण (श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम) के साथ प्रदेश को तीसरा और देश को 81वें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात मिलेगी। प्रदेश में इससे पहले ग्वालियर में कै.रूपसिंह स्टेडियम और इंदौर के होलकर स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच और घरेलू स्पर्धाएं आयोजित हो रही है। देश की बात की जाए तो 24 फरवरी 2021 को अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम की सौगात मिली थी। शाम साढ़े पांच बजे होने वाले लीग के शुभारंभ एवं स्टेडियम के नामकरण कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया डा. मोहन यादव, बीसीसीआइ सचिव जय शाह, पूर्व क्रिकेटर कपिल देव बतौर अतिथि उपस्थित रहेंगे।

एक नजर.. कब कोन होगा आमने-सामने

दिन व तिथि समय अपरांह तीन बजे समय शाम 7:30 बजे

शनिवार, 15 जून – ग्वालियर चीताज बनाम मालवा पैंथर्स

रविवार, 16 जून जबलपुर लायंस बनाम भोपाल लैपर्ड्स रीवा जगुआर बनाम मालवा पैंथर्स

सोमवार, 17 जून – भोपाल लैपर्ड्स बनाम ग्वालियर चीताज

मंगलवार, 18 जून ग्वालियर चीताज बनाम रीवा जगुआर जबलपुर लायंस बनाम मालवा पैंथर्स

बुधवार, 19 जून – भोपाल लैपर्ड्स बनाम रीवा जगुआर

गुरुवार, 20 जून – जबलपुर लायंस बनाम ग्वालियर चीताज

शुक्रवार, 21 जून मालवा पैंथर्स बनाम भोपाल लैपर्ड्स जबलपुर लायंस बनाम रीवा जगुआर

शनिवार, 22 जून एलीमेटर ग्रुप नंबर-2 बनाम 3 –

रविवार, 23 जून – फाइनल ग्रुप नंबर-1 बनाम एलीमेटर विजेता टीम

रजत की मालवा पैंथर्स ने जमकर किया अभ्यास

आइपीएल खिलाड़ी रजत पाटीदार की इंदौर मालवा की टीम मालवा पैंथर्स एमपी लीग में चुनौती पेश करने ग्वालियर आ गई है। उसने गुरुवार को स्टेडिमय में कड़ी धूप में जमकर अभ्यास किया। टीम का पहला मैच ग्वालियर चीताज से शनिवार को होगा। टीम पिछले एक सप्ताह से इंदौर में तैयारी कर रही है और टीम काफी संतुलित दिख रही हैं। टीम में रजत के अलावा मप्र टीम के कप्तान शुभम शर्मा और तेज गेंदबाज अनुभव अग्रवाल भी हैं। टीम की फ्रैंचाइज़ी पार्टनर मोयरा सरिए ग्रुप हैं और इंदौर से विशेष रूप से करीब 2000 से ज्यादा खेल प्रेमियों को स्टेडियम में मैच दिखाने की व्यवस्था ग्रुप द्वारा की गई है। ग्रुप ने सभी लोगों से मालवा पैंथर्स टीम को सपोर्ट करने और टूनर्मिट को फॉलो करने की अपील की।

MP Information: अब SMS से दर्ज होगी मध्याह्न भोजन वितरण की जानकारी, इंट्री में गड़बड़ी के बाद नया सिस्टम लागू

MP Information: मध्‍यान्‍ह भोजन वितरण को लेकर एसएमएस वाला पोर्टल एमडीएम भी है। जिला पंचायत के अधिकारियों के अनुसार यह व्यवस्था पहले से लागू थी। पूर्व में इसमें स्कूलों के जिम्मेदारों द्वारा ढिलाई बरती गई लेकिन इस बार इस शिक्षा सत्र में इसका कड़ाई से पालन होगा। नियमित रूप से एसएमएस दर्ज नहीं करने वाले जिम्मेदार कार्रवाई के दायरे में आएंगे।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 06:03:45 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 06:15:03 PM (IST)

MP News: अब SMS से दर्ज होगी मध्याह्न भोजन वितरण की जानकारी, इंट्री में गड़बड़ी के बाद  नया सिस्टम लागू
– 22 जिलो में ग्रीष्मावकाश में मध्याह्न भोजन बांटने की इंट्री करने से हुई थी फजीहत

HighLights

  1. मध्याह्न भोजन के लिए आटोमेटिक मानीटरिंग सिस्टम व्यवस्था लागू की गई है।
  2. इस सिस्टम का मुख्य उद्देश्य मध्याह्न भोजन में और अधिक पारदर्शिता लाना है।
  3. इसमें अब नोडल अधिकारी प्रत्येक शाला से प्रतिदिन एसएमएस कराएंगे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वानी। मध्याह्न भोजन के वितरण की इंट्री में होने वाली गड़बड़ियों से निपटने के लिए शासन ने नया सिस्टम बनाने और उसकी निरंतर मानीटरिंग कराने का निर्णय लिया है। अब मध्याह्न भोजन की जानकारी एसएमएस के माध्यम से प्रतिदिन देनी होगी।

इसे आटोमेटिक सिस्टम दर्ज कर लेगा। दरअसल बड़वानी समेत प्रदेश के 22 जिलों में ग्रीष्मावकाश के दौरान मध्याह्न भोजन बांटने की बात सामने आई थी।

तब सरकार ने जांच पड़ताल के बाद बताया था कि ग्रीष्मावकाश के दौरान मध्याह्न भोजन नहीं बांटा गया, बल्कि पोर्टल पर डाटा गलत तरीके से फीड कर दिए जाने से यह गलतफहमी सामने आई थी। इसके बाद से ही सिस्टम में बदलाव की बात कही जा रही थी।

एसएमएस नहीं किया तो तत्काल कार्रवाई

बड़वानी जिला पंचायत सीईओ काजल जावला के अनुसार स्कूलों में मध्याह्न भोजन के लिए भारत सरकार द्वारा आटोमेटिक मानीटरिंग सिस्टम व्यवस्था लागू की गई है। इस सिस्टम का मुख्य उद्देश्य मध्याह्न भोजन में और अधिक पारदर्शिता लाना है।

इस व्यवस्था को लेकर जिले के सभी बीआरसी तथा सीएसी को प्रशिक्षण जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तथा जिला परियोजना समन्वयक की उपस्थिति में दिया गया है।

उक्त कार्य की मानीटरिंग के लिए क्लस्टर लेवल पर जनशिक्षक और विकासखंड लेवल पर विकासखंड स्रोत समन्वयक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नोडल अधिकारी का यह दायित्व होगा कि प्रत्येक शाला से प्रतिदिन एसएमएस कराया जाए।

naidunia_image

इन जिलों में ग्रीष्मावकाश का डाटा हुआ था अपलोड

प्रदेश के सागर, सिवनी, शहडोल, श्योपुर, शिवपुरी, बड़वानी, सतना, रायसेन, भिंड, गुना, जबलपुर, आगर मालवा, झाबुआ, टीकमगढ़, मंडला, मंदसौर, बालाघाट, बैतूल, भोपाल, डिंडौरी, नरसिंहपुर, रतलाम जिलों के स्कूलों में अवकाश अवधि के दौरान मध्याह्न भोजन वितरण सिस्टम में दर्ज किया गया था जबकि उस अवधि में एक दिन भी स्कूल नहीं खुला था।

बेस्ट आना अभी बाकी… सुपर 8 में पहुंचने के बाद अफगानिस्तान की चेतावनी, भारत से 20 जून को टक्कर
हाइलाइट्स

जोनाथन ट्रॉट अफगानिस्तान टीम के हेड कोच हैं राशिद खान की कप्तानी में अफगानिस्तान की टीम सुपर 8 में पहुंच चुकी है

नई दिल्ली. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच जोनाथन ट्रॉट टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में पहुंचने से बेहद खुश हैं. हालांकि उनका कहना है कि अफगान टीम का बेस्ट आना अभी बाकी है. ट्रॉट ने कहा कि लीग स्टेज में अफगानिस्तान का एक मैच वेस्टइंडीज से खेलना है. इस मुकाबले में देखना होगा कि उनकी टीम कहां है. अफगानिस्तान ने गुरुवार को पापुआ न्यू गिनी को 7 विकेट से हराकर ग्रुप में लगातार तीसरी जीत के साथ सुपर आठ में जगह बनाई. इस परिणाम से 2021 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाला न्यूजीलैंड बाहर हो गया.

इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी जोनाथन ट्रॉट (Jonathan Trott) ने कहा, ‘हमारे पास अब भी एक मैच बचा है, एक महत्वपूर्ण ग्रुप मैच, और यह एक अच्छा मापदंड होगा कि हम वेस्टइंडीज की मजबूत टीम के खिलाफ कहां हैं, जिसने कल रात (न्यूजीलैंड के खिलाफ) एक शानदार मैच जीता. इसलिए आज रात जीतना और इस तरह से क्वालीफाई करना अच्छा है. विश्व कप में आना और तीन मैच जीतना एक अच्छा अहसास है, लेकिन इस वास्तविकता को भी स्वीकार करना कि हमने अब तक कुछ भी नहीं जीता है. हमें कुछ महत्वपूर्ण क्रिकेट मैच खेलने हैं जिनमें हमें अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

T20 World Cup: क्या लॉडरहिल में बदलेगा कोहली का भाग्य? यशस्वी, चहल या कुलदीप किसे मिलेगा मौका, कनाडा से घमासान

आईपीएल में मौका ना मिलने से था निराश, वर्ल्ड कप में आते ही बरसा दी आग, टीम को सुपर 8 में पहुंचाने में बड़ा हाथ

20 जून को भारत से मुकाबला
अफगानिस्तान ने करिश्माई ऑलराउंडर राशिद खान की अगुआई में मौजूदा विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया है. तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी जैसे खिलाड़ियों ने भी दमदार प्रदर्शन किया है. फारूकी अब तक 12 विकेट चटका चुके हैं. सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान भी बल्ले से अच्छी फॉर्म में हैं. टीम 20 जून को बारबडोस में अपने पहले सुपर 8 मुकाबले में भारत से भिड़ेगी.

‘अफगानिस्तान टीम बहुत प्रतिभाशाली है’
ट्रॉट ने कहा, ‘मेरा मानना ​​है कि हम बहुत प्रतिभाशाली हैं और जब हम अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलते हैं तो हम किसी से भी मुकाबला कर सकते हैं. हमने यह देखा है. मुझे लगता है कि हमने अब भी अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं खेला है. अब भी कुछ चीजें हैं जिन पर हमें काम करने की जरूरत है और हम अगले कुछ दिनों में उन पर काम करेंगे ताकि खुद को प्रमुख टीमों को हराने का सर्वश्रेष्ठ मौका दे सकें.’ इंग्लैंड के इस पूर्व बल्लेबाज ने फारुकी की जमकर तारीफ की और उन्हें निखारने का श्रेय गेंदबाजी कोच हामिद हसन को दिया. अफगानिस्तान को सुपर 8 में पहुंचाने में उनका बहुत योगदान रहा है.

Tags: Afghanistan Cricket, Icc T20 world cup, T20 World Cup, Crew india

कानपुर मेयर के Viral Video पर अखिलेश ने BJP को घेरा, कहा- सरकार के हवाई दावों की हवा में उड़ती फाइल

कानपुर महापौर के वायरल वीडियो के बहाने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह वीडियो भाजपा के हवाई दावों की पोल खोलता है। भाजपा के नेताओं के इन दिखावटी गुस्सों से त्रस्त आ गई है। वह अपने इनको सबक सिखाना चाहती है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 04:30:14 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 04:30:14 PM (IST)

कानपुर मेयर के Viral Video पर अखिलेश ने BJP को घेरा, कहा- सरकार के हवाई दावों की हवा में उड़ती फाइल
अखिलेश ने भाजपा पर बोला हमला।

HighLights

  1. कानपुर महापौर के वायरल वीडियो पर अखिलेश की प्रतिक्रिया।
  2. अखिलेश ने कानपुर महापौर के गुस्से को बताया दिखावटी।
  3. अखिलेश ने कहा- भाजपा के मेयरों को जनता सिखाएगी सबक।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। कानपुर महापौर के वीडियो वायरल पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। दरअसल, नाला सफाई को लेकर महापौर ने बैठक बुलाई थी। उस बैठक में अधिशासी अभियंता के फाइल दिखाने पर कानपुर महापौर ने गुस्से में फाइल को फेंक दिया। उनका यह वीडियो वायरल हो गया।

उनके इस वीडियो को देख अखिलेश यादव ने कानपुर महापौर के गुस्से को दिखावटी बता दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के हवाई दावों की हवा में उड़ती फाइल।

भाजपा के मेयरों ने जनता को ठगा

ये है उप्र में भाजपा सरकार के ‘हवाई दावों की हवा में उड़ती फ़ाइल’! कानपुर मेयर का ये दिखावटी गुस्सा कितना सच है, जनता सब जानती है। कानपुर ही नहीं पूरे उप्र की जनता को भाजपाई मेयरों ने ठगा है।

उप्र में स्मार्ट सिटी बनाने का काग़ज़ी काम भाजपाई भ्रष्टाचार का शिकार होकर काग़ज़ों… pic.twitter.com/oKqeTu1OWi

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 14, 2024

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ये है उप्र में भाजपा सरकार के ‘हवाई दावों की हवा में उड़ती फाइल’! कानपुर मेयर का ये दिखावटी गुस्सा कितना सच है, जनता सब जानती है। कानपुर ही नहीं पूरे उप्र की जनता को भाजपाई मेयरों ने ठगा है।

भाजपा के मेयरों को हटाएगी जनता

उप्र में स्मार्ट सिटी बनाने का कागजी काम भाजपाई भ्रष्टाचार का शिकार होकर कागजों में ही लटका है। स्मार्ट सिटी के नाम पर उप्र को बजबजाती नालियों, सडांध भरे नालों, गड्ढेयुक्त सड़कों-गलियों, जाम में फंसी सड़कों के अलावा अगर और कुछ मिला है, तो वो है ‘भाजपाई राजनीति’ का वो प्रदूषण जो सारे ठेके अपने लोगों को लेन-देन के सौदे के बदले में देता है, इसीलिए इनका काम न होने का क्रोध केवल दिखावा है। जनता ऐसे नाटक देख-देखकर त्रस्त हो चुकी है और अगले मेयर चुनाव में भाजपा के मेयरों को हराने-हटाने के लिए तैयार बैठी है।

Sanya Malhotra has a special demand from the trade | सान्या मल्होत्रा को इंडस्ट्री से है एक अलग डिमांड: एक्ट्रेस बोलीं- बॉलीवुड में नहीं मिलती छुट्टी, बहुत सारे फैमिली फंक्शन अटेंड नहीं कर पाई

1 घंटे पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा अपनी आगामी फिल्म ‘मिसेज’ को लेकर चर्चा में चल रही हैं। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल 2024 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड जीता। यह मलयालम फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन किचन’ की रीमेक है। दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान सान्या ने बताया कि यह स्ट्रॉन्ग मैसेज देने वाली फिल्म है। एक्ट्रेस ने इस फिल्म की तैयारी के अलावा अपने सक्सेस और स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए कहा कि बॉलीवुड में कम से कम शनिवार और रविवार को छुट्टी होनी ही चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालो में बैक टु बैक फिल्में की,जिसकी वजह से बहुत सारे फैमिली फक्शन अटेंड नहीं कर पाई।

कैसी फीलिंग रही जब आपको बताया गया कि फिल्म ‘मिसेज’ के लिए न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल 2024 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के अवॉर्ड के लिए आप सेलेक्ट हुई हैं?

मैं वहां फिल्म की स्क्रीनिंग के समय नहीं जा पाई थी। मेरे दिमाग में यही चल रहा था कि पता नहीं लोगों को फिल्म कैसी लगी होगी? अवॉर्ड के बारे में तो मैंने सोचा ही नहीं था। जब मुझे अवॉर्ड के लिए बताया गया तो मेरे लिए बहुत ही सरप्राइस मोमेंट था। मैंने सबसे पहले यह बात अपने फैमिली में शेयर की। इससे सेल्फ ऑफ कॉन्फिडेंस बढ़ता है।

‘मिसेस’ के किरदार में आपको क्या खास बात लगी?

इस फिल्म में ऋचा की भूमिका निभा रही हूं। यह बहुत ही चैलेंजिंग किरदार है। यह फिल्म बहुत ही मजबूत संदेश देती है। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक यूनिवर्सल फीलिंग रही है। घर में खाना बनाने और साफ सफाई करने वाले औरतों के काम को लोग नजरअंदाज करते हैं। कई लोग तो इसे काम नहीं मानते हैं। खाना बनाना तो एक स्किल है,यह आदमियों को भी आना चाहिए।

फिल्म के किरदार ऋचा और आप में क्या समानता है?

ऋचा की तरह मुझे भी डांस करना बहुत पसंद है। मेरी ऑनस्क्रीन डांस करने की जो तमन्ना थी वह इस फिल्म से पूरी होने जा रही है। ऋचा की तरह मैं भी बहुत ही महत्वाकांक्षी हूं। असमानता सिर्फ यह है कि ऋचा शादी शुदा है और मैं शादीशुदा नहीं हूं।

यह मलयालम फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन किचन’ की रीमेक है, हिंदी पट्टी के दर्शकों के हिसाब से इसे कितना अडॉप्ट किया गया है?

जब तक फिल्म का ट्रेलर नहीं आ जाता है, इस बारे में ठीक से नहीं पता पाऊंगीयह एक ऐसी स्टोरी है, जिसे हर भाषा में बताना जरूरी है। इस फिल्म की स्टोरी से बहुत लोग रिलेट कर पाएंगे। मैं समझती हूं कि फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद लोग समझ पाएंगे कि इसे कैसे अडॉप्ट किया गया है।

इस फिल्म को शूट करते समय सबसे बड़ा चैलेंज क्या था?

इमोशनली थोड़ा सा चैलेंज रहा है। वैसे भी एक एक्टर के तौर पर मैं चैलेंजेज ढूंढती रहती हूं। क्योंकि जहां चैलेंज नहीं होता है,वहां काम करने में मजा नहीं आता है। मैं एक्टिंग करते वक्त भूल जाती हूं कि मेरी लाइफ में क्या चल रहा है? जब मैं अपने किरदार और किरदार की जर्नी के बारे में सोचती हूं तब बहुत अच्छा अनुभव होता है।

शूटिंग के समय का कोई खास यादें,जिसे आप शेयर करना चाहें?

फिल्म की डायरेक्टर आरती कड़व के साथ काम करना सबसे यादगार क्षण रहा है। जब लोग इस फिल्म को देखेंगे तो समझ पाएंगे कि उन्होंने कितनी खूबसूरती से फिल्म को अडॉप्ट करके बनाया है। मैं अपने काम के बारे में कभी बात नहीं करती, क्योंकि अपने काम से मैं खुश नहीं होती हूं। यह फिल्म देखने के बाद कह सकती हूं कि सात साल के अपने करियर में पहली बार इस फिल्म में अपने किरदार से खुश हुई हूं।

‘दंगल’ से लेकर ‘मिसेस’ तक आपकी फिल्मों के चयन का प्रोसेस क्या रहा है?

कुछ खास प्रोसेस नहीं होता है। जब मैं स्क्रिप्ट पढ़ती हूं,तभी पता चल जाता है कि मैं उस वर्ल्ड में खुद को इमेजिंग कर रही हूं। जहां मुझे लगता है कि करे या ना करे, कोई दुविधा आती है, तो मैं वह प्रोजेक्ट नहीं करती हूं। मैं हमेशा अपने दिल की बात सुनती हूं।

अपने बिजी शेड्यूल में प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को बैलेंस कैसे करती हैं, अपनी फैमिली और पेरेंट्स के लिए समय कैसे निकाल पाती हैं?

काम से ज्यादा मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण फैमिली और पेरेंट्स के लिए समय निकालना है। मैंने लगातार पिछले दो सालो में बैक टु बैक फिल्में की,जिसकी वजह से बहुत सारे फैमिली फक्शन अटेंड नहीं कर पाई। मेरे पेरेंट्स दिल्ली में रहते हैं, सोचती हूं कि थोड़ा सा टाइम निकालकर उनसे मिलने जाऊं। जब अपनी फैमिली के साथ होती हूं, तो थकान भी चली जाती है। आराम करना भी बहुत जरूरी है। उस दौरान कुछ नई चीजें सीखनी भी चाहिए तो आपके जीवन में काम आती है।

अब तक के करियर का सबसे बड़ा सक्सेस और स्ट्रगल क्या है?

दर्शकों से जो प्रशंसा मिलती है वहीं मेरे लिए सबसे बड़ा सक्सेस है। दर्शकों से मुझे बहुत प्यार मिला है। हमारी कोशिश यही रहती है कि जो फिल्में कर रहे हैं, उससे दर्शक एंटरटेन हों। स्ट्रगल मेरे जीवन में नहीं रहा, भागदौड़ काफी रही है। 21 – 22 में मेरी लाइफ बहुत बिजी रही। मैं ग्रेटफूल हूं कि बैक टु बैक फिल्में कर रही थी। चेन्नई में ‘जवान’ दिल्ली में ‘सैम बहादुर’ की शूटिंग एक ही समय कर रही थी। इतना हेक्टिक शेड्यूल था कि सोने के लिए समय नहीं मिलता था। शनिवार और रविवार को तो बॉलीवुड में छुट्टी होनी ही चाहिए, लेकिन यहां तो रविवार को भी काम करते हैं।

पहली फिल्म से लेकर अभी तक फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन बहुत खतरनाक दिखा है?

जरूर, ‘दंगल’ में बहुत मस्कुलर बॉडी थी। उसके बाद मैंने ‘फोटोग्राफ’ की तो उसके लिए वजन कम करना पड़ा। ‘बधाई हो’ के लिए और भी वजह कम किया। ‘पटाखा’ के लिए मुझे 15 किलो बढ़ाना पड़ा। वह पीरियड मेरे लिए बहुत मुश्किल था। उस वजन को कम करने में एक साल से ज्यादा समय लगा। डायरेक्टर चाहे बोले या ना बोले हर किरदार के लिए मैं खुद को ट्रेंड करती हूं। एक्टिंग बॉडी से भी होती है।

आपके आने वाले प्रोजेक्ट्स कौन- कौन से हैं?

वरुण धवन के साथ एक फिल्म ‘सनी संस्कृत की तुलसी कुमारी’ कर रही हूं। ऐसा किरदार अभी तक किसी फिल्म में नहीं निभाया है। बहुत ही मजा आ रहा है। इस फिल्म को लेकर बहुत ही एक्साइटेड हूं। इस फिल्म के लिए डायरेक्टर शशांक खेतान की दिल से आभारी हूं कि उन्होंने मुझे वैसे किरदार के बारे में सोचा। अनुराग कश्यप के साथ एक फिल्म कर रही हूं। फिल्म के सेट पर जब भी जाती हूं तो ऐसा लगता है कि कुछ अच्छा हो रहा है।

House Mortgage के साथ फर्नीचर बनवाने के लिए भी पैसा देगी बैंक, ऐसे मिलेगा सुविधा का लाभ

होम लोन के साथ आप बैंक में टॉप अप लोन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। इस लोन के का उपयोग घर के अन्य काम करवाने के लिए करना पड़ता है। खास बात यह है कि यह कर्ज होम लोन के साथ ही जुड़ा होता है और इसके लिए आपको दो अलग-अलग किश्‍तें नहीं जमा करना पड़ती।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 12:42:53 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 12:42:53 PM (IST)

होम लोन के साथ मिलती है टॉप अप फैसिलिटी

HighLights

  1. कई बैंक देती है टॉप अप सुविधा
  2. होम लोन के साथ कर सकते हैं आवेदन
  3. टॉप अप सुविधा पर कम लगता है ब्‍याज

Prime Up Mortgage बिजनेस डेस्क, इंदौर। घर खरीदना हर किसी का सपना होता है। कई लोग घर खरीदने के लिए होम लोन भी लेते हैं। घर खरीदने के बाद भी फर्नीचर और इंटीरियर जैसे भी कई खर्च होते हैं, जिसके लिए मोटी रकम लगती है। हालांकि, होम लोन के साथ ही आप इन सभी खर्चों के लिए भी बैंक से कर्ज ले सकते हैं और खास बात यह है कि इसमें ब्याज भी कम ही लगता है।

होम लोन के साथ मिलने वाली इस सुविधा का नाम टॉप अप लोन है। यानी आपको बैंक होम लोन के अतिरिक्त यह राशि देती है। यहां आपको इस सुविधा और इससे जुड़े नियम बताते हैं।

क्या है टॉप अप सुविधा

टॉप अप सुविधा एक तरह का पर्सनल लोन है। यह सुविधा आपको होम लोन लेते समय दी जाती है। जिसके चलते आप आपके निर्धारित होम लोन के साथ अतिरिक्त कर्ज भी ले सकते हैं। कई बैंक और वित्तीय संस्थाएं ग्राहकों को टॉप अप लोन लेते हैं।

उदाहरण के तौर पर आप बैंक से 30 लाख रुपये का होम ले रहे हैं। इसके साथ ही आप अतिरिक्त कर्ज के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। यदि आप 10 लाख रुपये के टॉप अप के लिए आवेदन करते हैं, तो अब बैंक द्वारा आपको कुल 40 लाख रुपये का कर्ज दिया जाएगा। सामान्‍य तौर पर टॉप अप लोन की EMI होम लोन के साथ ही जुड़ी रहती है। यानी आपको दो अलग-अलग EMI नहीं जमा करना पड़ती और होम लाेन के साथ ही यह लोन भी खत्म हो जाता है।

naidunia_image

कैसे करें अप्लाई

आप होम लोन के साथ ही टॉप अप के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। होम लोन के साथ ही यह कर्ज सेंक्‍शन होता है।

क्या है नियम व शर्तें

  • यह लोन लेने के लिए आपका रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए
  • यदि आपका सिबिल स्कोर अच्छा है और आपने पुराने लोन की ईएमआई समय पर जमा की है तो आपको यह लोन आसानी से मिल जाता है
  • टॉप अप लोन के लिए प्रत्येक बैंक की अपनी-अपनी शर्तें हो सकती है
Bhopal Information: सरकारी अस्पतालाें में हेल्पलाइन नंबर से मिलेगा अपाइंटमेंट, लाइन व पर्चे से मिलेगी मुक्ति

। प्रदेश में यह हेल्पलाइन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन के क्लिंटन फाउंडेशन के माध्यम से शुरू की जा रही है। दो जिलों में सफल होने के बाद इसे प्रदेश के अन्य अस्पतालों के लिए लागू किया जाएगा।

By mukesh vishwakarma

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 04:23:51 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 04:23:51 PM (IST)

HighLights

  1. भोपाल और सीहोर से शुरू होगी व्यवस्था
  2. जिले के 150 से अधिक सरकारी अस्पताल शाम‍िल
  3. फोन करते ही मिल जाएगा अपाइंटमेंट

मुकेश विश्वकर्मा, भोपाल। आने वाले समय में प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में डाक्टरों की जानकारी और अपाइंटमेंट, रोगियों को मोबाइल पर ही मिल जाएगा। तकनीक के उपयोग से इस सुविधा की शुरु करने के पूर्व पायलेट प्रोजेक्ट राजधानी के जयप्रकाश अस्पताल और सीहोर में किया गया है। रोगियों को यह सुविधा आयुष्मान भारत निरामय हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मिलेगी। प्रदेश में यह हेल्पलाइन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन के क्लिंटन फाउंडेशन के माध्यम से शुरू की जा रही है। दो जिलों में सफल होने के बाद इसे प्रदेश के अन्य अस्पतालों के लिए लागू किया जाएगा।

फोन करते ही मिल जाएगा अपाइंटमेंट

इसके योजना के तहत रोगी को फोन करते ही डाक्टर का अपाइंटमेंट मिल जाएगा। उसे अस्पताल में मरीजों के साथ लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।हेल्पलाइन नंबर 18002332085 पर फोन करते ही रोगी का स्वास्थ्य खाता एवं आभा आईडी पंजीयन भी कराया जाएगा। उनके डिजिटल स्वास्थ्य का रिकार्ड तैयार होगा। ऐसा करने के बाद फोन करते ही नजदीकी एवं उचित डाक्टर्स से परामर्श के लिए अपाइंटमेंट तत्काल मिल जाएगा। राजधानी के जिला अस्पताल जयप्रकाश में सुबह आठ से रात आठ बजे तक यह सेवाएं संचालित की जा रही हैं। आयुष्मान निरामयन हेल्पलाइन पर काल करते समय आधार कार्ड एवं उससे जुड़ा मोबाइल नंबर साथ में रखना होगा।

आयुष्मान भारत करेगा अस्पताल बुकिंग

इस सुविधा के अंतर्गत जब रोगी हेल्पलाइन नंबर पर फोन लगाएगा तो उसके घर का पता पूछा जाएगा। फिर उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल में ही डाक्टर का अपाइंटमेंट मिल जाएगा, ताकि उसे भटकना नहीं पड़े। अस्पताल पहुंचते ही सबसे पहले इसी रोगी को उपचार किया जाएगा। जेपी अस्पताल में इस योजना के अंतर्गत उपचार का काम शुरू हो गया है।

इसलिए पड़ी जरूरत

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार अस्पतालों में मरीजों की भीड़ रहती है, लेकिन उन्हें समय पर उपचार नहीं मिल पाता। अस्पतालों में पर्चा काउंटरों पर भीड़ कम करने के लिए यह नया प्रयोग किया गया है। इससे अन्य फायदे भी होंगे। हर व्यक्ति को अपनी आभा आईडी बनवानी होगी। अभी भी लोगों में इसके प्रति जागरुकता नहीं है। इस हेल्पलाइन नंबर से जब रोगी उपचार कराने आएंगे। तब उनका इलाज कराने के पूर्व यह आईडी तैयार हो जाएगी, उनका पूरा स्वास्थ्य रिकार्ड डिजिटल हो जाएगा।

इनका कहना है

भोपाल और सीहोर जिले के 150 से अधिक सरकारी अस्पतालाें में पायलट प्रोजेक्ट के तहत आयुष्मान भारत निरामय हेल्पलाइन नंबर सेवा शुरू की गई है। इस सुविधा से मरीजों को अपांइटमेंट के साथ आभा आईडी का निर्माण किया जाएगा। मरीजों की तकलीफ से संबंधित उसके घर के आसपास मौजूद डाक्टर और अस्पतालों की जानकारी भी दी जाएगी। फिलहाल सरकारी अस्पतालों के बारे में बताया जाएगा। बाद में इससे निजी अस्पतालों की जानकारी और अपांइंटमेंट भी ले सकेंगे।

डा. राकेश श्रीवास्तव अधीक्षक, जेपी अस्पताल