Panchayat’s ‘Rinki’ took to appearing after listening to the astrologer | ज्योतिषी की बात मान एक्टिंग में आईं पंचायत की ‘रिंकी’: इंडस्ट्री में आने के बाद बदला नाम; अनुष्का की फिल्म देख प्रभावित थीं सानविका

मुंबई15 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

पंचायत की रिंकी यानी सानविका। सीजन-3 में इन्होंने अपनी मासूमियत और नेचुरल एक्टिंग से ऑडियंस को काफी प्रभावित किया है। मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली सानविका का असली नाम पूजा सिंह है। इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने अपना नाम चेंज कर दिया था।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली सानविका को एक्टिंग में कभी इंटरेस्ट नहीं था। बस एक बार ज्योतिषी ने बातों-बातों में कह दिया कि आपको एक्टिंग फील्ड में हाथ आजमाना चाहिए। इसके बाद सानविका भी अपनी किस्मत आजमाने मुंबई आ गईं।

थोड़े-बहुत स्ट्रगल के बाद उन्हें सीरीज पंचायत में काम करने का मौका मिला, जिसके जरिए वो काफी फेमस हो गईं। उन्होंने हाल ही में दैनिक भास्कर को इंटरव्यू दिया है।

‘रिंकी’ यानी सानविका से बातचीत शुरू करते हैं..

सवाल- सानविका आपने इंडस्ट्री में आने से पहले अपना नाम चेंज किया है, नाम बदलने की क्या वजह रही?
जवाब- मेरा नाम पहले पूजा था। अब ये कितना कॉमन नाम है, सबको पता है। क्रेडिट रोल पर मेरा नाम पूजा सिंह करके आता था। मुझे एक अलग स्टेज नेम की जरूरत थी। कभी कभार दूसरी पूजा सिंह का कोटेशन मेरे फोटो के साथ अखबारों में छप जाता था। मैंने तभी सोच लिया था कि नाम बदलना पड़ेगा। पंचायत सीजन-1 की कास्टिंग के वक्त मुझे पूजा सिंह के तौर पर जाना जाता था।

सवाल- आपने पूर्वी यूपी की बोलचाल को बहुत अच्छे तरीके से पकड़ा है, कई लोगों को लगता है कि आप उधर की ही रहने वाली हैं, वैसे रियल में कहां की रहने वाली हैं?
जवाब- मैं मध्यप्रदेश के जबलपुर की रहने वाली हूं। वहीं से मैंने स्कूलिंग और इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद मैं कुछ दिन बेंगलुरु में रही। एक्टिंग में आने का ऐसा कोई इरादा नहीं था। एक बार मैं थोड़ी कन्फ्यूज थी कि लाइफ में क्या करना चाहिए। तब मैंने एक ज्योतिषी से अपने ग्रह नक्षत्र दिखाए।

उन्होंने बताया कि जब भी लाइफ में मौका मिले, एक बार एक्टिंग जरूर करना। चूंकि मैं ज्योतिष में काफी यकीन रखती हूं, तो मुझे लगा कि वो सही ही कह रहे हैं। फिर मेरी एक दोस्त फिल्म इंडस्ट्री में आ गई। उसके जरिए मेरा भी एक्टिंग का सफर शुरू हो गया।

सवाल- शुरुआती दिनों में ऐसी कौन सी फिल्म थी, जिसने आपको सबसे ज्यादा प्रभावित किया?
जवाब- फिल्में देखने की शुरुआत 11वीं क्लास के समय हुई थी। स्कूल और कॉलेज में बहुत सख्ती थी, जिसकी वजह से फिल्में देखने का मौका ही नहीं मिलता था। कॉलेज में कभी-कभार बंक करके फिल्में देखने जाया करते थे। एक बार मैं अनुष्का शर्मा की फिल्म NH10 देखने गई थी।

वो फिल्म मुझे बहुत पसंद आई। उस वक्त यही बात दिमाग में आई कि अगर कभी एक्टिंग करने का मौका मिला तो अनुष्का शर्मा जैसा रोल ही निभाना चाहूंगी। इसके अलावा वेक अप सिड और बैंड बाजा बारात जैसी फिल्में भी बहुत पसंद आई थीं। रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण मेरे फेवरेट रहे हैं।

सवाल- अभी आपका ओवरऑल फेवरेट एक्टर कौन है?
जवाब- मुझे इरफान खान और नसीरुद्दीन शाह की फिल्में देखना पसंद है। वैसे ओवरऑल शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा मेरे लिए एक आदर्श की तरह हैं। बात सिर्फ एक्टिंग की नहीं है, रियल लाइफ में इंसान कैसा है, इससे भी फर्क पड़ना चाहिए। वे दोनों जब बोलते हैं तो एक-एक बात मीनिंगफुल लगती है।

Bilaspur Political Information : पार्टी में एकजुटता जरूरी, एआइसीसी को सौंपेंगे रिपोर्ट: मोइली

प्रदेश अध्यक्ष बैज ने कहा- हार के लिए एक कारण नहीं

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सत्ता और संगठन में तालमेल था। बावजूद इसके कहीं न कहीं कमियां रही हैं, जिसके कारण हम विधानसभा में सरकार नहीं बना पाए और लोकसभा चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा। लेकिन, हार के एक कारण नहीं है।

पार्टी की कमियों को दूर करने के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी मंथन कर रही है। अब आने वाले समय में कोशिश होगी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव से पहले खामियों को दूर किया जाए और सब मिलकर बेहतर कार्य करें।

दिग्गज नेताओं का रहा जमावड़ा

शनिवार को फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की बैठक के चलते कांग्रेस भवन और छत्तीसगढ़ भवन में सुबह से लेकर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान संगठन के प्रदेश सह प्रभारी विजय जांगिड़, चंदन यादव, एआइसीसी के जर्नल सेकेट्ररी हरीश चौधरी के साथ ही नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, पूर्व विधायक शैलेष पांडेय, जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, विजय पांडेय समेत बड़ी संख्या पूर्व व वर्तमान विधायक मौजूद रहे।

ये भी पढ़े…

ब्लाक अध्यक्षों के बीच पीसीसी चेयरमैन अपनी छवि चमकाने करते रहे लाबिंग

बिलासपुर व सरगुजा संभाग के लोकसभा क्षेत्रों में हार के कारणों की समीक्षा करने आए पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली से कांग्रेस भवन से ही दूरी बना ली। छत्तीसगढ़ भवन से चंद कदमों की दूरी पर कांग्रेस भवन है। वहां ना जाकर छत्तीसगढ़ भवन के एसी कमरे में बैठकर हार के कारणों की पड़ताल करते रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने जिस तरह अपनी छवि चमकाने मशक्कत करते रहे उसकी चर्चा भी पूरे समय छिड़ी रही। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, जिला व शहर कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्षों के बीच लाबिंग करते नजर आए। मोइली के सामने संगठन को पाक साफ बताने की कोशिश होती रही।

पूर्व केंद्रीय मंत्री मोइली से मुलाकात के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जो श्रेणी तय की थी उसमें विधायक, विधायक प्रत्याशी, अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी व सेंट्रल आर्गेनाइजेशन के पदाधिकारी को शामिल किया था। ये ही वे लोग थे जिनको पराजय के कारणों की जानकारी मोइली को देनी थी। आम कार्यकर्ताओं से पीसीसी ने दूरी बनाई। इसका असर ये हुआ कि केंद्रीय पर्यवेक्षक को मैदानी हकीकत की जानकारी ही नहीं मिल पाई। आखिर ऐसा क्या कारण बना कि कांग्रेस को पराजय का सामना करना पड़ा। प्रमुख पदाधिकारियों व ब्लाक स्तर के पदाधिकारियों के बीच इस बात की चर्चा होते रही कि जिन चेहरे को सामने रखकर चुनाव लड़ा गया, चुनावी रणनीति बनाई गई उनसे ही हार के कारणों की जानकारी मांगी जा रही थी। हार के कारणों की जो वजह बने वही कैसे बताएंगे कि आखिर क्या बात हुई कि कांग्रेस जीत नहीं पाई। मोइली ने बंद कमरे में पदाधिकारियों से अलग-अलग बात की। बंद कमरे की बात भी बाहर आती रही। जिन्होंने उनको फीडबैक दिया, दबी जुबान से अपनों के बीच बताते भी रहे कि उन्होंने अपनी बात किस अंदाज में रखी और क्या बोलकर आए। विधायक व विधायक प्रत्याशी कहें या फिर सांसद, पूर्व सांसद और संगठन से जुड़े पदाधिकारी। जिसकी जब बारी आई, अपने आपको बचाते रहे और हार का दोष दूसरों पर मढ़ते रहे। संगठन से जुड़े पदाधिकारी पूर्व सीएम भूपेश बघेल व उनके करीबियों पर दोष मढ़ते रहे। मोइली के सामने उपेक्षा का रोना रोते रहे। पदाधिकारी यह बोलते रहे कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब उपेक्षा का भाव हमसे रखा जाता था। हमें इस बात का एहसास कभी नहीं हुआ प्रदेश में हमारी सरकार काबिज है। ना मंच में कभी जगह मिली और ना ही हमारा एक काम हुआ। छोटे कार्यकर्ताओं का भी काम नहीं हुआ। सत्ता में बैठे लोगों ने दूरी बनाकर रखी। संगठन के पदाधिकारी मोइली के सामने इस बात का भी दोषारोपण करते रहे कि संगठन को पांच साल पहले भी और अब भी हाथ का साथ नहीं मिला। कार्यकर्ता उपेक्षा के शिकार थे। नाराजगी थी। यही नाराजगी चुनाव के दौरान खुलकर सामने आई।

सताती रही अपनी कुर्सी की चिंता

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज अलग ही भूमिका में नजर आए। जिस तरह से वे बिलासपुर से लेकर रायगढ़, जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों के बीच लाबिंग कर रहे थे उससे तो यही लग रहा था कि उसे कांग्रेस की नहीं अपनी कुर्सी की चिंता ज्यादा सता रही है। हार के वास्तविक कारणों के बजाय पदाधिकारियों से मिन्नतें कर रहे थे। मोइली के सामने संगठन के कामकाज को पाक साफ बताए और संगठन का भरपूर साथ मिलने की बात कहे। पीसीसी अध्यक्ष से लेकर संगठन से जुड़े पदाधिकारी अपनी कुर्सी सुरक्षित रखने मशक्कत करते नजर आए। हार के कारण जानने के बजाय अपनी छवि मोइली के सामने चमकाने पसीना बहाते रहे।

राजधानी के पदाधिकारियों की धमक

छत्तीसगढ़ भवन में पूरे समय राजधानी के नेताओं की धमक बनी रही। दबदबा ऐसा कि वे जिसे चाह रहे थे चर्चा के बीच मोइली के सामने पेश कर रहे थे। सीएम सुइट कमरा नंबर एक के गेट के सामने सुबोध हरितवाल खड़े हुए थे। उनके इशारे पर ही पदाधिकारी मोइली से चर्चा के भीतर भीतर जा रहे थे और चर्चा के बाद बाहर आ रहे थे। पूरा कमान राजधानी के पदाधिकारियों व प्रमुख नेताओं से संभाल रखी थी।

कुछ ऐसी भी चर्चा

0 पीसीसी चेयरमैन पूरे समय लाबिंग करते नजर आए। अपने प्रभाव वाले पदाधिकारियों को हिदायत और गुट विशेष से जुड़े पदाधिकारियों से संगठन की अच्छी छवि पेश करने मिन्नतें करते रहे।

0 ब्लाक अध्यक्षों को संगठन के खिलाफ ना बोलने व नकारात्मक रिपोर्ट पेश ना करने लगातार चर्चा करते नजर आए प्रमुख पदाधिकारी।

0 पूर्व सीएम से जुड़े प्रमुख नेता, पूर्व अध्यक्ष व बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों ने मोइली को लिखित जानकारी पेश की है। इसमें विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिली पराजय के कारणों का पूरा खाका खींचा गया है।

0 चर्चा के दौरान बिलासपुर लोकसभा में बाहरी प्रत्याशी का मुद्दा भी मोइली के सामने रखा गया। स्थानीय नेताओं की उपेक्षा को हार का प्रमुख कारण बताया।

मोइली ने पूछा- इससे अलग हटकर कोई मुद्दा है क्या

आरोप-प्रत्यारोप का जो दौर चला इसे केंद्रीय पर्यवेक्षक मोइली ने अच्छी तरह भांप लिया था। यही कारण है कि प्रमुख पदाधिकारियों की बात सुनने के बाद वे यह भी पूछते रहे कि आपने जो बताया उसे हमने सुन लिया और नोट कर लिया है। इससे हटकर कुछ बातें बताइए जो हार का कारण बना हो। पदाधिकारी मोइली के सवालों का जवाब नहीं दे पाए।

छग भवन के कमरों ने नेताओं का कब्जा, भीगते रहे कार्यकर्ता

छत्तीसगढ़ भवन में कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा। कमरा नंबर एक में मोइली पदाधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। कमरा नंबर दो में नेता प्रतिपक्ष डा चरणदास महंत कोरबा लोकसभा के पदाधिकारियों के साथ बैठे नजर आए। कमरा नंबर तीन में डा चंदन यादव सहित प्रमुख पदाधिकारी व एक कमरे में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज पदाधिकारियों के साथ बैठे रहे। कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपनी बारी का इंतजार करते बरामदे में चहल कदमी करते नजर आए। दोपहर के वक्त हो रही जमकर वर्षा के कारण कार्यकर्ता भीगते भी रहे।

Aaj Ka Love Rashifal 30 June 2024: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा जून महीने का आखिरी दिन, पढ़ें लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 30 June 2024: मेष राशिवालों को अपने पार्टनर के साथ मजाक करने से बचना होगा। मीन राशि के जातक रोमांटिक मौसम का मजा उठाएंगे। पंडित हर्षित शर्मा जी से जानिए 30 जून का लव राशिफल।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 05:00:00 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 05:00:00 AM (IST)

Aaj Ka Love Rashifal 30 June 2024: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा जून महीने का आखिरी दिन, पढ़ें लव राशिफल
Aaj Ka Love Rashifal 30 June 2024

HighLights

  1. वृषभ वालों को प्रियतम के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
  2. मिथुन राशिवालों के प्रेम जीवन में परेशानी खड़ी हो सकती है।
  3. वृश्चिक राशिवालों को अपने पार्टनर की बातों को समझना होगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Love Rashifal 30 June 2024: लव राशिफल के अनुसार, आज (30 जून 2024) का दिन सभी राशियों के प्रेम जीवन के लिए अत्यावश्यक रहेगा। कुछ राशियों को अपने प्रियतम का प्यार मिलेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन।

मेष लव राशिफल

मेष राशि के जातक आज अपने साथी को समझ लें। उनके साथ मजाक करना भारी पड़ सकता है। पार्टनर नाराज हो सकता है।

वृषभ लव राशिफल

वृषभ राशि के जातक अपने पार्टनर के साथ बाहर जाने की योजना बना सकता हैं। प्रियतम के साथ दिन अच्छा बिताने का मौका मिलेगा। साथी के साथ खुद को सहज महसूस करेंगे।

मिथुन लव राशिफल

मिथुन राशि के जातक अपने साथी के साथ गलत व्यवहार कर सकते हैं। आपके प्रेम जीवन में परेशानी खड़ी हो सकती है। अपने पार्टनर पर यकीन करें। किसी भी बात को अच्छे से जानकर ही डिसिजन लें।

कर्क लव राशिफल

कर्क राशि के जातक अपने पार्टनर के सामने मन की बात रख सकते है। साथी आपके प्रेम प्रस्ताव को एक्सेप्ट करेगा। साथ ही लाइफ पार्टनर बनने के लिए तैयार हो सकता है।

सिंह लव राशिफल

सिंह राशि के जातक प्रेम जीवन में परेशानी महसूस करेंगे। साथी आपसे दूर बनाने का प्रयास कर सकता है। किसी दूसरे के कारण आपके रिश्ते में दरार आ सकती है।

कन्या लव राशिफल

आज आपकी प्रियतम मन की बात बोल सकती है। अगर आपने क्रश को प्रपोज नहीं किया है, जो आज का दिन अच्छा है। वह आपके प्रस्ताव को स्वीकार कर सकता है।

तुला लव राशिफल

आपके साथी की हेल्थ बिगड़ सकती है। इस कारण आप दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। अपने पार्टनर का ध्यान रखें।

वृश्चिक लव राशिफल

वृश्चिक राशि वालों को अपने पार्टनर का मिजाज वितरित दिखाई देगा। उनकी बातों को आपको समझना होगा। वरना रिश्ता बिगड़ सकता है। साथी किसी दूसरे के साथ रिश्ते में आ सकता है।

धनु लव राशिफल

आपके पार्टनर के मन में कुछ दुविधा चल रही है, जिससे वह आज आपसे शेयर कर सकता है। आपको अपने रिलेशन को लेकर कोई बड़ा डिसीजन लेना पड़ सकता है।

मकर लव राशिफल

आपका साथी स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकता है। इस कारण आप दोनों का कोई प्लान कैंसिल हो सकता है।

कुंभ लव राशिफल

आप अपने साथी के बारे में गलत धारणा बना सकते हैं। किसी बात को लेकर मन में शंका पैदा हो सकती। इस कारण संबंधों में खटास पड़ सकती है। कोई भी निर्णय लेने से पहले छानबीन कर लें।

मीन लव राशिफल

आज आपका साथी आपके ऊपर मेहरबान रह सकता है। साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। साथ बैठकर टेस्टी फूड और मूवी का आनंद लेंगे। मौसम के हिसाब से फिजिकल रिलेशन के लिए दिन अनुकूल है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

यह मेरा आखिरी मैच था… वर्ल्ड कप जीतते ही ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने लिया T20I से संन्यास

ब्रिजटाउन. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद विराट कोहली की तरह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को यह कहकर अलविदा कह दिया कि यह विदा लेने का सही समय है. कोहली ने भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में सात रन से मिली जीत के बाद इस फॉर्मेट से विदाई ले ली.

रोहित ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “यह मेरा भी आखिरी मैच था. विदा लेने का यह एकदम सही समय है. मैं हर हालत में खिताब जीतना चाहता था. इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता.” उन्होंने कहा, “मैं यही चाहता था और यह हो गया. मैं अपने जीवन में इसके लिये बहुत बेताब था. खुशी है कि इस बार हम जीत सके.”

रोहित 2022 टी20 विश्व कप में भी कप्तान थे जब भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने हराया था. इसके एक साल बाद 50 ओवरों के विश्व कप में रोहित की कप्तानी वाली भारतीय टीम फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई.

किंग कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा
रोहित शर्मा से पहले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी भारत को दूसरा टी20 विश्व कप दिलाने में सूत्रधार की भूमिका निभाने के बाद यह कहकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया कि अब नई पीढी के बागडोर संभालने का समय है.

कोहली ने 59 गेंद में दो छक्कों और छह चौकों की मदद से 76 रन बनाये और दक्षिण अफ्रीका पर फाइनल में सात रन से मिली जीत में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे. पुरस्कार लेने के बाद उन्होंने कहा कि यह उनका आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच था.

उन्होंने कहा, “यह मेरा आखिरी टी20 विश्व कप है. हम इसे जीतना चाहते थे. यह अद्भुत खेल हैं. जब हम बल्लेबाजी करने उतरे तो मैं रोहित से कह रहा था कि एक दिन आपको ऐसा लगता है कि आप रन नहीं बना पा रहे और ऐसा होता है. ईश्वर महान है.” उन्होंने कहा, “मैं कृतज्ञता से सिर झुकाता हूं. मैं शुक्रगुजार हूं कि जिस दिन सबसे ज्यादा जरूरी था, मैं टीम के लिये योगदान दे सका.”

Tags: Rohit sharma, T20 World Cup, Group india

बिलासपुर में आधी रात जीत का जश्न….

2007 के बाद 2024 में इंडिया एक बार वर्ल्ड चैंपियन बन चुका है। इस मैच को लेकर शहर में शनिवार की सुबह से माहौल बन चुका था। खेलप्रेमी अपने टीम को चेयर्स करने व मैच का लुत्फ उठाने के लिए विशेष व्यवस्था की थी।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 12:32:01 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 12:32:01 AM (IST)

टीम इंडिया ने जैसे ही जीत दर्ज की, शहर में जश्न मनने लगा।

HighLights

  1. साऊथ अफ्रीका से ऐतिहासिक जीत के बाद जश्न में डूबा शहर
  2. भारत के दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप विजेता बनते ही खेलप्रेमियों ने मना खुशियां
  3. वर्षा के बाद भी चौक-चौराहों में निकले शहरवासी, जमकर किया गया आतिशबाजी

नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में साऊथ अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए आखिरकार एक बार फिर इंडिया वर्ल्ड चैंपियन बन गया है। टीम इंडिया ने जैसे ही जीत दर्ज की, शहर में जश्न मनने लगा।

शहर के खेल प्रेमी वर्षा होने के बाद भी घर से बाहर निकले और एक-दूसरे को जीत की बधाई देने लगे। इसी तरह चौक-चौराहों में युवकों ने खूब जश्न मनाया और मिठाईयां बांटी। वही चौक-चौराहों के साथ घरों में जमकर आतिशबाजी की गई, यह माहौल देखते ही बना।

2007 के बाद 2024 में इंडिया एक बार वर्ल्ड चैंपियन बन चुका है। इस मैच को लेकर शहर में शनिवार की सुबह से माहौल बन चुका था। खेलप्रेमी अपने टीम को चेयर्स करने व मैच का लुत्फ उठाने के लिए विशेष व्यवस्था की थी। वैसे तो परिवार वालों ने जहां घर में बैठकर टीवी में इस शानदार मैच का लुत्फ उठाया।

वहीं युवा वर्ग में इस मैच का रोमांच अलग ही रहा। युवाओं के ग्रुप ने इस मैच को देखने के लिए होटल, रेस्टोरेंट, फार्म हाउस को चुना और पल-पल मैच के रोमांच का मजा लेते रहे। हालांकि मैच की शुररुआत में हिटमैन रोहित शर्मा और पंत के आउट होने पर खेलप्रेमी थोड़ा निराश हुए लेकिन इसके बाद कोहली और अक्षर पटेल ने पारी को संभालकर मैच में फिर से रोमांच पैदा कर दिया। इसके बाद पूरे उत्साह के साथ शहर के खेलप्रेमियों ने इस मैच का आनंद लिया।

लखीराम आडिटोरियम में लगा प्रोजेक्टर

लखीराम आडिटोरियम में मैच देखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। यहां बड़ा प्रोजेक्टर लगाया गया था। हल्की वर्षा के बीच खेलप्रमियों का भीड़ लग रहा। मैच चालू होते ही देखने वाले हर चौके, छक्के पर चियर्स करते हुए मैच का मजा ले रहे थे। इसी तरह शहर के अन्य स्थानों में भी प्रोजेक्टर की व्यवस्था की गई। याहां पर बड़ी संख्या में लोगों ने मैच देखा।

जमकर आतिशबाजी

जैसे ही टीम इंडिया ने जीत दर्ज की, वैसे ही शहर का असमान संतरगी पटाखों से गुंजने लगा। जगह-जगह जमकर आतिशबाजी की गई। पटाखे जलाने के साथ ही मिठाइयां भी बांटी गई। एक तरह से टीम इंडिया एक फिर टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनकर हर खेलप्रेमियों का सपना पूरा कर दिया।

Mungeli Information : बच्चों को मिलना चाहिए गुणवत्ता युक्त शिक्षा

विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव एवं न्योता भोज कन्या मिडिल स्कूल में आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्णकुमार साहू एवं जिपं सदस्य जितेंद्र पांडे, पूर्व नप उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिले।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 12:45:00 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 12:45:00 AM (IST)

Mungeli News : बच्चों को मिलना चाहिए गुणवत्ता युक्त शिक्षा

HighLights

  1. तखतपुर में बीईओ जितेंद्र शुक्लर बच्चों को किया प्रोत्साहित
  2. स्थानीय जनप्रतिनिधियोने बच्चों के प्रवेशोत्सव के महत्व को बताया
  3. नपा उपाध्यक्ष ्प्रतिनिधि ने स्कूल के विकास में सहयोग देने की बात कही

नईदुनिया न्यूज, तखतपुर: विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव एवं न्योता भोज कन्या मिडिल स्कूल में आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्णकुमार साहू एवं जिपं सदस्य जितेंद्र पांडे, पूर्व नप उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिले।

विशिष्ट अतिथि दिनेश राजपूत, वरुण सिंह, संतोष कश्यप, नैनलाल साहू, शिव देवांगन, कैलाश देवांगन, कोमल ठाकुर, संदीप साहू, नरेंद्र रात्रे, शिप्रा सैमुएल, मोहित राजपूत उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर मिठाई खिलायाऔर गणवेश व पुस्तक वितरित की।इस अवसर पर साहू ने कहा कि बच्चों के लिए यह एक ऐसा अवसर है जब उन्हें शिक्षा से सुगमतापूर्वक कैसे जोड़ा जाए और विद्यालय के प्रति आकर्षण कैसे हो। उनका लगाव कैसे बना रहे, वह पढ़ाई के प्रति रुचि जागृत रहे। इसे हम इस उत्सव के माध्यम से बच्चों को संदेश दे रहे हैं। जिपं सदस्य पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार शिक्षा को लेकर विशेष ध्यान दे रही है। और सभी शालाओं में बच्चों को एक अच्छा वातावरण मिले उन्हें बुनियादी सुविधा मिले और गुणवत्ता आधारित शिक्षा मिले इसके लिए काम कर रही है।

प्रदेश में पीएमश्री विद्यालय के माध्यम से बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए सरकार काम कर रही है। वहीं उन्होंने प्रार्थना भवन मंच, शेड एवं पेयजल व्यवस्था के लिए विधायक धर्मजीत सिंह की अनुशंसा की जानकारी दी। अधिवक्ता अशोक ठाकुर ने कहा कि पहले बच्चों को स्कूल के नाम से डराया जाता था पर अब उनके प्रवेश को एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है और सोच में परिवर्तन लाकर बेहतर माहौल और वातावरण तैयार किया जा रहा है ताकि बच्चा खुशी-खुशी विद्यालय में आए और शिक्षा ग्रहण कर एक नए समाज की रचना करने में अपना योगदान दे सके। विधायक प्रतिनिधि अमित मंदानी ने कहा कि शिक्षक अपनी पूरी ऊर्जा बच्चों को शिक्षा देने में लगाए और इस बात का भी ध्यान रखें की विद्यालय में अध्ययन के दौरान बच्चे किसी भी ऐसी चीज का सेवन नहीं करें जो उनके लिए हानिकारक हो।

स्वागत भाषण बीईओ जितेंद्र शुक्ला ने दिया। कार्यक्रम के अंत में न्योता भोज कराया गया। इसमें अतिथि,शिक्षक और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। संचालन दिनेश दुबे और आभार प्रदर्शन एबीईओ सूर्यकांत जायसवाल ने किया। इस मौके पर संगीता कोसरिया, एसके पांडेय,डी कुंजाम,मौसमी राबिनसन, धर्मपाल बघेल, हीरालाल जांगड़े, प्रेमलाल जायसवाल, अशोक पांडेय, वल्लभ रजक, मनोज पवार, रामभुवन यादव, आकाश शर्मा, महेश पाठक, अमरदीप शर्मा, नितेश सिंगरौल, बलिराम रात्रे, प्रकाश शर्मा, गेंदा उपाध्याय, विनोद शर्मा, अनिल शर्मा, राजेंद्र नामदेव, सतीश जायसवाल, राम मूरत कौशिक, अशोक क्षत्रिय, आरआर दुबे सहित अन्य उपस्थित रहे।

ट्रॉफी लेते ही ‘द वॉल’ हो गए जज्बाती… T20 वर्ल्ड जीत के साथ गुरु द्रविड़ ने टीम इंडिया से ली विदा

ब्रिजटाउन. टी20 विश्व कप जीतने के साथ ही मुख्य कोच के तौर पर भारतीय टीम के साथ राहुल द्रविड़ का कार्यकाल भी खत्म हो गया जिन्होंने आधुनिक क्रिकेट कोचिंग के भारी दबाव के बीच भी गरिमा और शालीनता से कामयाबी तक के सफर की बानगी दी. वैसे 11 साल बाद आईसीसी खिताब जीतने के बाद  ‘द वॉल’ को भी जज्बाती होते देखा गया.

जैसे ही फाइनल के ‘प्लेयर आफ द मैच’ विराट कोहली ने उन्हें ट्रॉफी सौंपी, उन्होंने इतनी जोर से आवाज निकाली मानो आखिर में अपने भीतर की तमाम भावनाओं की अभिव्यक्ति कर रहे हों’ द्रविड़ को ऐसा करते देखने की कोई शायद कल्पना भी नहीं कर सकता. कभी वह सनसनीखेज हेडलाइन नहीं देते लेकिन गैरी कर्स्टन की तरह चुपचाप काम करते रहे.

कोच के रूप में चुनौतियां आसान नहीं थी चूंकि उनके पास ऐसी टीम थी जिसके विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्रशंसक हैं और जिस टीम में नामी गिरामी सितारे हैं. श्रीलंका के खिलाफ 2021 में सीमित ओवरों की एक सीरीज के बाद ही उनकी चुनौतियां शुरू हो गई थी. उन्हें नवंबर में आधिकारिक तौर पर भारत का पूर्णकालिक मुख्य कोच बनाया गया.

Bollywood yearns for a mega hit in 6 months| Auron Mein Kahan Dum Tha | sarfira | बॉलीवुड 6 महीने में मेगा हिट के लिए तरसा: जुलाई में आ रहीं 3 बड़ी फिल्में; औरों में कहां दम था और सरफिरा से उम्मीदें

मुंबई22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अक्षय कुमार की सरफिरा 12 जुलाई को रिलीज होने वाली है। - Dainik Bhaskar

अक्षय कुमार की सरफिरा 12 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

बॉलीवुड इस साल बड़ी हिट फिल्मों के लिए तरस गया है। साल के 6 महीने बीत चुके हैं। अब तक 30 से ज्यादा फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, लेकिन फाइटर को छोड़कर कोई भी फिल्म 300 करोड़ से ज्यादा नहीं कमा पाई।

हालांकि, जुलाई में अजय देवगन की औरों में कहां दम था (5 जुलाई) और अक्षय कुमार की सरफिरा (12 जुलाई) समेत 7 फिल्में रिलीज होने वाली हैं। 12 जुलाई को ही आ रही कमल हासन की इंडियन 2 का भी दर्शक इंतजार कर रहे हैं। जुलाई में किल, वाइल्ड वाइल्ड पंजाब, बैड न्यूज और रायन भी आएंगी। इसके बाद स्त्री 2, वेदा, सिंघम अगेन और बेबी जॉन के निर्माताओं को भी मोटी कमाई की उम्मीद है।

आने वाले महीनों में दर्शकों के लिए साउथ का तड़का भी रहेगा। देवरा, पुष्पा 2 के अलावा रजनीकांत की एक्शन पैक्ड वेट्‌टैयन भी आने वाली हैं। हालांकि, बड़ी हिट देने वाले शाहरुख, सलमान, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह की इस साल कोई फिल्म नहीं आ रही है।
कल्कि ने की दो दिन में 298 करोड़ कमाई
प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन स्टारर ‘कल्कि 2898 एडी’ ने पहले दो दिनों में दुनियाभर में 298.5 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर देश में 95 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन 37.75 करोड़ की कमाई की है।

कल्कि फिल्म में प्रभास और अमिताभ के अलावा दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में हैं।

कल्कि फिल्म में प्रभास और अमिताभ के अलावा दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में हैं।

‘स्लीपर’ हिट्स के नाम रहे शुरुआती 6 महीने
फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श कहते हैं, हमें 500 करोड़ कमाई वाली फिल्में नहीं मिलीं, पर बीते सालों की तुलना में 2024 बेहतर है। आर्टिकल 370, शैतान, लापता लेडीज और मुंज्या जैसी अलग जॉनर की फिल्मों से ‘स्लीपर’ हिट्स का नया ट्रेंड शुरू हुआ है।

ओपनिंग डे पर तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कल्कि बनी
इसके साथ ही यह फिल्म ‘पठान’, ‘आदिपुरुष’ और ‘केजीएफ 2’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे आगे सिर्फ दो ही फिल्में ‘RRR’ और ‘बाहुबली 2’ हैं।

प्रभास के नाम भी अनोखा रिकॉर्ड
ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में ‘कल्कि 2898 AD’ प्रभास की चौथी फिल्म है। इस लिस्ट में पहले से ही प्रभास की ‘बाहुबली 2’, ‘साहो’ और ‘आदिपुरुष’ जैसी फिल्में मौजूद हैं।

ओपनिंग डे पर इंडिया में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्में

  • RRR- 133 करोड़
  • बाहुबली 2- 121 करोड़
  • KGF 2- 116 करोड़
  • कल्कि 2898 AD- 95 करोड़
  • सालार पार्ट 1- 90.7 करोड़

नॉन-हॉलिडे और मिड-वीक रिलीज के बाद भी जबरदस्त कमाई
आपेनिंग डे पर इस फिल्म की ओवरऑल तेलुगु ऑक्यूपेंसी 85.15% रही। नाॅन-हॉलिडे, मिड-वीक और इंडिया के वर्ल्डकप सेमीफाइनल मैच वाले दिन रिलीज होने के बावजूद कल्कि ने इतनी जबरदस्त कमाई की है।

फिल्म के अंत में इसके सेकेंड पार्ट की भी घोषणा की गई है।

फिल्म के अंत में इसके सेकेंड पार्ट की भी घोषणा की गई है।

600 करोड़ है इस फिल्म का बजट
नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी ‘कल्कि 2898 AD’ का बजट करीब 600 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म को फर्स्ट डे पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी मिली है। अमिताभ बच्चन की एक्टिंग को सबसे ज्यादा सराहा गया है। वो इस फिल्म में अश्वत्थामा के रोल में नजर आ रहे हैं।

खबरें और भी हैं…
Mungeli Information : अवैध रूप से उर्वरक का भंडारण करने पर कृषि केन्द्रों को नोटिस

जिले के किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त उर्वरक प्रदान करने लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में अधिकारियों ने जिले में संचालित विभिन्न कृषि केन्द्रों का निरीक्षण किया। अवैध रूप से उर्वरक का भंडारण करने पर कृषि केन्द्रों को नोटिस थमाया गया।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 12:48:46 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 12:48:46 AM (IST)

HighLights

  1. जिले भर के अधिकारियों ने छापमार की कार्रवााई
  2. गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई करने को कहा
  3. उच्च गुणवत्तायुक्त उर्वरक के लिए प्रयास

नईदुनिया न्यूज, मुंगेली : जिले के किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त उर्वरक प्रदान करने लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में अधिकारियों ने जिले में संचालित विभिन्न कृषि केन्द्रों का निरीक्षण किया। अवैध रूप से उर्वरक का भंडारण करने पर कृषि केन्द्रों को नोटिस थमाया गया।

कृषि विभाग के उपसंचालक डीके ब्यौहार ने बताया कि निरीक्षण में मेसर्स शरद कृषि केन्द्र रामूनगर अखरार में उर्वरक लायसेंस में स्त्रोत प्रमाण बिना शामिल किए जैव उर्वरक सुपर पावडर, दानेदार , ग्रोवर इंडिया बायो फर्टिलाइजर जीई रोड़ परमालकासा भारत, आठ टन एवं कृष्णा कृषि केन्द्र खुड़िया में पांच टन तथा नर्मदा कृषि केन्द्र खुड़िया में .400 टन अवैध रूप से भंडारित पाया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए विक्रय प्रतिबंध लगाया गया तथा संचालकों को भंडारण स्त्रोत के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया है।

इसी तरह मेसर्स कल्याणी कृषि केन्द्र दरवाजा, नवीन ट्रेडर्स घानाघाट, महामाया कृषि केन्द्र घानाघाट, अजय कृषि केन्द्र डोंगरिया, मां शारदा कृषि केन्द्र डोंगरिया, महामाया कृषि केन्द्र लोरमी, कृषि ट्रेडिंग एवं एजेंसी लोरमी, जायसवाल कीटनाशक एवं खाद भंडार बोड़तराकला, विरेन्द्र कृषि केन्द्र बोड़तराकला, रात्रे ट्रेडर्स खेकतरा, भगत कृषि केन्द्र धनियाडोली, साहू ट्रेडर्स डिंडौरी, विनायक कृषि केन्द्र डिंडौरी एवं महावीर कृषि केन्द्र साल्हेघोरी, बसंत खाद भण्डारण बरेला, शर्मा कृषि केन्द्र दाऊकापा, अरमान कृषि केन्द्र भथरी एवं कमल कृषि केन्द्र भथरी का निरीक्षण कर नियमानुसार केन्द्र संचालन करने के लिए निर्देशित किया गया।

इस दौरान उर्वरक निरीक्षक लोरमी मनहरण कुर्रे , प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी लोरमी धनंजय कुर्रे एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार वर्मा मौजूद रहे।

Korba Qlof Information : छह दिन से बंद एप की निकासी, मांग रहे छह हजार केवाईसी शुल्क

अनुमानित तौर पर छह सौ करोड़ रूपये विभिन्न बैंको के खाते के माध्यम से ठग गिरोह ने एकत्रित किया। इसमें करीब दो सौ करोड़ रूपये प्रारंभिक दौर में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कंपाउंड मनी के अलावा अतिरिक्त रूप से लौटाए। माना जा रहा है कि इस एप का संचालन विदेश से किया जा रहा। हालांकि जांच के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 12:53:35 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 12:53:35 AM (IST)

Korba Qlof News : छह दिन से बंद एप की निकासी, मांग रहे छह हजार केवाईसी शुल्क

HighLights

  1. क्यूलाफ एप के निवेशकों में हड़कंप
  2. सरकारी दफ्तर के कर्मचारी कर रहे थे ट्रेडिंग
  3. राशि कम पर निवेशकों की संख्या अधिक

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : एप क्यूलाफ में राशि निवेश करने वालों की निकासी 24 जून से बंद कर दी गई है। इसके लिए कहा गया कि कुछ अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों ने कंपनी के प्लेटफार्म रिचार्ज चैनल के खामियों का उपयोग किया है। इस वजह से भारतीय केंद्रीय जांच ब्यूरो के साथ सहयोग करने के लिए हमारे मंच सिस्टम सुरक्षा स्तर को उन्नत किया है। यह जानकारी देते हुए केवाईसी प्रमाणन के लिए छह हजार रुपये का शुल्क मांगा गया। इसके बाद से निवेशकों में राशि डूबने की आशंका से हड़कंप मचा हुआ है।

यह जानकर हैरत होगी कि इस शेयर ट्रेडिंग एप से न केवल कोरबा के साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल), एनटीपीसी, बालको के कर्मचारी जुड़े थे, बल्कि प्रशासनिक व पुलिस के कर्मचारी भी इस एप के माध्यम से ट्रे़डिंग कर रहे थे। इक्के- दुक्के लोग ही हैं, जिनकी बड़ी राशि लगी होगी, ज्यादातर लोगों के अधिकतम छह से 12 हजार रूपये ही लगे हैं। 40 प्रतिशत लोग अपनी कंपाउंड मनी विड्राल कर चुके हैं। यही वजह है कि कोई भी निवेशक इसकी शिकायत करने सामने नहीं आ रहा। आमतौर पर एक – दूसरे से इसकी चर्चा तो सभी कर रहे हैं, पर पुलिस या प्रशासन तक कार्रवाई के लिए नहीं पहुंचे हैं।

इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि घरेलू महिलाएं भी इस एप के चक्कर में पड़ गई थी। शारदा विहार निवासी एक महिला ने बताया कि करीब दो माह पहले उसने ट्रेडिंग किया और एक माह के अंदर ही छह हजार रूपये आहरण कर लिया और अतिरिक्त रूप से छह हजार रूपये निकाल लिए हैं, जो बैंक खाते में पहुंच चुके हैं। ग्रहणी ने एक नकारात्मक पहलू बताते हुए कहा कि उन्होंने जो चार निवेशकों को जोड़ा था, उनमें से ज्यादातर लोगों के तीन से छह हजार रूपये तक फंस गए हैं। दर्री क्षेत्र में रहने वाले एक युवक का कहना है कि जनवरी माह से ही वह ट्रेडिंग कर रहा है। उस वक्त उसे तीन हजार रूपये जमा करना पड़ा था।

उसके पास कोई रोजगार का साधन नहीं था, इसलिए इससे प्रतिदिन लोगों को निवेशक के रूप में जोड़ने लगा। छह माह के अंदर उसने एक सौ से अधिक लोगों को जोड़ चुका था। इस वजह से उसकी सैलरी बढ़ती गई और वह दो लाख रूपये तक राशि आहरित कर चुका है। इतनी ही राशि और उसे निकालन था, पर बीच में ही आईडी ब्लाक कर दिया गया। उसके सामने परेशानी यह है कि उसके बनाए गए निवेशकों में आधे लोगों की मूल राशि निकल पाई है। शेष लोग अब आईडी ब्लाक हो जाने से उसे परेशान कर रहे हैं। ट्रांसपोर्ट नगर के एक इलेक्ट्रानिक व्यापारी का कहना है कि मुझे पता था यह ज्यादा दिन नहीं चलेगा। मैं थोड़ा विलंब से ट्रेडिंग शुरू किया और मेरी राशि लगता है अब डूब गई।

चिटफंड घोटाला में पहले ही डूब चुके 200 करोड़

इसके पहले भी छत्तीसगढ के 20 लाख से ज्यादा लोगों के 100 से ज्यादा चिटफंड कंपनियां करीब 200 करोड़ रुपये डूबा चुके है। इस पर खूब राजनीति भी हुई। भाजपा शासन काल के हुए इसके घोटाले के पीड़ितों को राशि वापस करने का वादा करते हुए अपने घोषणा पत्र में शामिल किया, पर पीड़ित केवल कलेक्ट्रेट में लंबी कतार लगा आवेदन जमा किए। पांच साल गुजर गए, पर गिनती के कुछ लोगों को ही कुछ रुपये वापस मिले। महादेव सट्टा एप का भी संचालन दुबई से किया जा रहा था। इसके भी आरोपित अभी भी पकड़े जा रहे। अब राज्य में क्यूलाफ एप शेयर ट्रेडिंग घोटाला सामने आया है।

0 एक्सपर्ट व्यू

निवेश करने से पहले कंपनी की अच्छी तरह से कर लें जांच : मोहित

साइबर एक्सपर्ट, रायपुर मोहित साहू का कहना है कि सेबी के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही निवेश करें। कोई भी एप में निवेश करने से पहले उसकी कंपनी की जानकारी एमसीए से जांच करें, कंपनी इंडिया में रजिस्टर्ड हो और सेबी से विनियमित हो, उसका ध्यान रखें। क्रिप्टो में निवेश जोखिम से भरा हुआ है, क्रिप्टो निवेश से बचना चाहिए, क्योंकि यह विनियमित नहीं है। अपनी पूरी पूंजी एक ही जगह निवेश करने से बजाएं, कई पोर्टफोलियो में निवेश करें, इसलिए नुकसान को कम किया जा सके।