Monali Thakur | Bollywood Singer Monali Thakur Bhopal Live performance Controversy | मोनाली ठाकुर के साथ कॉन्सर्ट में हुई बदसलूकी: भीड़ से एक शख्स ने किया प्राइवेट पार्ट पर कमेंट, सिंगर ने शो रोककर लगाई क्लास
11 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी
- कॉपी लिंक

सिंगर मोनाली ठाकुर के साथ हाल ही में हुए एक कॉन्सर्ट में बदसलूकी हुई है। सिंगर स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं, इसी बीच भीड़ में खड़े एक शख्स ने उनके प्राइवेट बॉडी पार्ट पर कमेंट कर दिया। सिंगर ने कमेंट सुनते ही बीच में कॉन्सर्ट रोक दिया और कमेंट करने वाले शख्स की जमकर क्लास लगाई है। सिंगर ने कहा कि अकसर लोग भीड़ में छिपकर सेक्सुअल हैरेसमेंट कर बच निकलते हैं।
भोपाल की यूनिवर्सिटी में शो करने पहुंची थीं मोनाली ठाकुर
शनिवार 29 जून को मोनाली ठाकुर भोपाल, मध्यप्रदेश की सेज यूनिवर्सिटी में परफॉर्म करने पहुंची थीं। कॉन्सर्ट में कॉलेज के बच्चों की भीड़ थी। शो चल ही रहा था कि अचानक सिंगर मोनाली ठाकुर ने गाना बंद कर दिया। उन्होंने अपनी टीम को भीड़ की तरफ इशारा करते हुए कुछ कहा और भड़क गईं।

इसके बाद मोनाली ठाकुर में माइक पर उस शख्स की क्लास लगाते हुए सरेआम बताया कि भीड़ में खड़े एक शख्स ने उनके प्राइवेट पार्ट पर कमेंट किया है। सिंगर ने कहा, ‘कुछ लोग छिपकर लोगों को हैरेस करते हैं। ये सेक्सुअल हैरेमेंट है और ये ठीक नहीं है। मैं इस मुद्दे पर आवाज उठा रही हूं, जिससे वो इसे याद रख सके।’
आगे सिंगर ने कहा, ‘अगर कोई इस तरह पब्लिक डोमेन में चिल्लाए तो ये ठीक नहीं है। आपको इस तरह का नहीं होना चाहिए, आप काफी यंग हैं। आपको इस तरह की बात नहीं कहनी चाहिए। ये मेरे लिए ही नहीं बल्कि किसी के लिए भी सुनना अच्छा नहीं होगा। मैं बस यही कहना चाहती हूं। मुझे इस पर आवाज उठानी थी, क्योंकि अकसर लोग छिपकर निकल जाते हैं। मौका मिला तो मैंने कहा। बाकियों का पता चलता तो बाकियों को भी बोलती कि ये गलत है। ये वाकई गलत है।’

मोनाली ठाकुर की टीम ने भी लड़के को समझाया है। मामला शांत होने के बाद मोनाली ठाकुर ने समय न गंवाते हुए दोबारा गाना शुरू कर दिया था।

कॉन्सर्ट से पहले मोनाली ठाकुर ने बैक स्टेज से एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की थी।
नेशनल अवॉर्ड हासिल कर चुकी हैं सिंगर मोनाली ठाकुर
बताते चलें कि 38 साल की सिंगर मोनाली ठाकुर ‘सवार लूं’, ‘ये मोह मोह के धागे’, ‘तूने मारी एंट्रियां’ और ‘जरा जरा टच मी’ जैसे बेहतरीन गानों के लिए जानी जाती हैं। दम लगा के हइशा फिल्म के गाने ये मोह मोह के धागे के लिए सिंगर को नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। सिंगर, राइजिंग स्टार, सा रे गा मा पा और सुपर सिंगर जैसे शोज में बतौर जज भी नजर आ चुकी हैं।

पूर्व प्रेसिडेंट प्रणब मुखर्जी से नेशनल अवॉर्ड लेती हुईं मोनाली ठाकुर।





















