Balaghat Information: बालाघाट में ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत

बालाघाट में एक हादसे में ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत हो गई। युवक मिठाई की दुकान में काम करता था। वहीं एक अन्य घटना में खदान धंसने से महिला को चोट आई है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 04:46:38 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 04:46:38 PM (IST)

Balaghat News: बालाघाट में ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत
ट्रक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर

HighLights

  1. बालाघाट में ट्रक ने युवक को कुचला
  2. ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
  3. अब तक नहीं हो पाई शव की शिनाख्त

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट: शहर के सर्किट हाउस रोड पर एक स्कूटी सवार ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसा नए राम मंदिर के सामने रविवार दोपहर हुआ है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं, ट्रक और स्कूटी काे कोतवाली पुलिस ने जब्त कर थाने में खड़ा करा दिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, युवक स्कूटी से किसी काम से राम मंदिर के सामने से जा रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ट्रक चालक और ट्रक मालिक की पतासाजी कर रही है।

बताया गया कि मृतक हनुमान चौक के पास एक मिठाई दुकान में काम करता है, जो रविवार को किसी काम से स्कूटी से जा रहा था। ट्रक खाली था, जो हनुमान चौक से आंबेडकर चौक की ओर जा रहा था, जिसने युवक को अपनी चपेट में ले लिया।

मुरूम खदान धंसकने से दबकर महिला हुई घायल

डिंडौरी में 33 वर्षीय महिला मुरूम खदान धंंसकने से दबकर घायल हो गई। समनापुर थाना अंतर्गत ग्राम डूंगरिया में हुई घटना को बाद महिला को इलाज के लिए समनापुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के बाद भी स्थिति गंभीर होने पर महिला को जबलपुर भेज दिया गया। खदान धंसकने से महिला के सिर व पैर में चोट आई है।

अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार उषा बाई अपनी देवरानी रामप्यारी व अंजू पारासर के साथ टोकने में मुरूम भर रही थी। इस दौरान खदान अचानक धंसक गई। महिला के ऊपर एक बड़ा पत्थर व मरूम गिरने से वह दब गई। महिला की देवरानी व अंजू ने उसे किसी तरह बाहर निकाला और घर में खबर की। महिला का पति व देवर भीम मौके पर पहुंचे और मोटरसाइकिल से उसे घर ले गए। इसके बाद 108 वाहन से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समनापुर ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद महिला को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Hardik Pandya: बड़ौदा से बारबाडोस तक, वर्ल्ड चैंपियन हार्दिक पंड्या ने शेयर किया दिल को छू लेने वाला वीडियो

Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या भारतीय टीम के खास खिलाड़ियों में से एक है। हार्दिक 2015 में आईपीएल में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। पहले आईपीएल सीजन में छाप छोड़ने के बाद 2016 में भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिला।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 04:49:41 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 04:49:41 PM (IST)

Hardik Pandya: बड़ौदा से बारबाडोस तक, वर्ल्ड चैंपियन हार्दिक पंड्या ने शेयर किया दिल को छू लेने वाला वीडियो
हार्दिक पंड्या को याद आया बचपन।

HighLights

  1. हार्दिक ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया।
  2. वीडियो में अपना सपना बता रहे हैं ऑलराउंडर पंड्या।
  3. बैटिंग और बॉलिंग से भारत को बनाया विश्व चैंपियन।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Hardik Pandya: भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने 1994 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इसके बाद से टीम इंडिया को एक तेज गेंदबाज ऑलराउंडर की जरूरत थी। कपिल के बाद अजित अगरकर, इरफान पठान, विजय शंकर और शिवम दुबे जैसे कई खिलाड़ी आए, लेकिन ये प्लेयर्स दोनों ही विभाग में श्रेष्ठ नहीं रहे। हालांकि हार्दिक पंड्या ने कपिल देव की कमी पूरी कर दी है।

हार्दिक पंड्या ने 2016 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। पंड्या बैट और बॉल से मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में उन्होंने इसे एक बार फिर साबित कर दिया।

हार्दिक पंड्या ने बचपन का वीडियो शेयर किया

टी20 विश्व कप में भारत की जीत के बाद हार्दिक पंड्या ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में वह कह रहे हैं कि हमारा सपना बड़ौदा और भारत के लिए केलना है। पंड्या ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, बड़ौदा का एक लड़का जो अपने सपने को जी रहा है और जो कुछ भी उसके रास्ते में आया है। उसके लिए आभारी है। इससे ज्यादा कुछ नहीं मांगा जा सकता। अपने देश के लिए खेलना हमेशा सबसे बड़ा सम्मान रहेगा।

बल्लेबाजी और गेंदबाजी से मैच का पासा पलटा

हार्दिक पंड्या ने अपनी बॉलिंग से टी20 विश्व कप फाइनल का रुख पलट दिया। दक्षिण अफ्रीका को 24 गेंदों पर 27 रन चाहिए थे। हार्दिक ने हेनरिक क्लासेन (52) को आउट किया। यहीं से भारत की वापसी हुई। इसके बाद आखिरी ओवर में उपकप्तान के सामने 16 रनों का टारगेट था। उन्होंने 8 रन देकर 2 विकेट झटके और टीम को विश्व विजेता बनाया।

‘चोकर्स’ हैं सदा के लिए! वो ‘श्राप’ जो 32 साल से इस टीम का पीछा नहीं छोड़ रहा

टी 20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के लिए दाग मिटाने का सुनहरा मौका था. चोकर्स होने का वो दाग जिसे दक्षिण अफ्रीकी टीम 32 साल से ढो रही है. 1992 के वनडे वर्ल्ड कप से दक्षिण अफ्रीका का आईसीसी टूर्नामेंट का सफर शुरू हुआ था और इसमें उसने बड़ा ही जोरदार प्रदर्शन किया था. मगर सेमीफाइनल में किस्मत ने ऐसा दगा दिया कि दक्षिण अफ्रीका जीती बाजी भी हार गया.

बारिश से प्रभावित मैच में दक्षिण अफ्रीका को एक समय 13 गेंद में 22 रन चाहिए थे, लेकिन बाद में विवादस्पद निर्णय की वजह से 22 रन का टारगेट सिर्फ 1 गेंद में पूरा करने को मिला जो असंभव था. दक्षिण अफ्रीका का ये सफर बदकिस्मती से शुरू हुआ, लेकिन अगले तीन दशक में ये चोकर्स के टैग में बदल गया.

आईसीसी में साउथ अफ्रीका की एंट्री
इस बार तो दक्षिण अफ्रीका विश्व विजेता के ताज सिर्फ एक कदम दूर था. आईसीसी वर्ल्ड कप के किसी भी फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की पहली बार एंट्री हुई थी. सालों से चिपके चोकर्स का टैग हटाने का बड़ा ही सुनहरा मौका भी था. निर्णायक लड़ाई में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने दम भी दिखाया और आखिरी तक लड़े. मगर जीतते जीतते वो ये मुकाबला हार गए और 32 साल से चल रहा इंतजार एक बार फिर आगे निकल गया.

आईसीसी वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका अब तक 7 सेमीफाइनल और एक फाइनल मुकाबला खेल चुका है. 1992 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने 19 रन से हराया. 1999 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला टाई रहा. सुपर-6 की टेबल में दक्षिण अफ्रीका से ऊपर रहने की वजह से ऑस्ट्रेलिया को फाइनल का टिकट मिला.

7 का फंडा
फिर 2007 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से मात दी. 2009 टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने 7 रनों से हराया. 2014 टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत के हाथों 6 विकेट से मिली हार. 2015 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से हराया. 2023 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने फिर 3 विकेट से हराया. 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के हाथों 7 रन से मात मिली.

अगर इन आंकड़ों पर नजर डालें तो दक्षिण अफ्रीकी टीम ज्यादातर मौकों पर करीबी मुकाबले में हारी है. जिससे इन पर चोकर्स का टैग भी लगा है. हालांकि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में हारने का सिलसिला तो जरूर तोड़ा, लेकिन वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना 32 साल से अधूरा है.

Tags: Cricket South Africa, Icc T20 world cup

आरंग की घटना पर भाजपा सांसद बृजमोहन का बड़ा बयान, बोले- कोई गड्ढे में कूदकर मर जाए, तो मॉब लिंचिंग कैसे कहेंगे

बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के प्रदर्शन पर रायपुर सांसद ने कहा कि सरकार को सभी लोगों पर ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। विश्व हिंदू परिषद भी अपने जगह सही है, मैं तो यही कहना चाहूंगा कि इसे माब लिंचिंग का रूप नहीं दिया जाना चाहिए।

By Vikas Soni

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 03:58:37 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 04:00:24 PM (IST)

दिल्‍ली से लौटे रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल

HighLights

  1. भाजपा सांसद बृजमोहन बोले- गौ तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे सरकार
  2. दिल्ली से लौटने पर रायपुर सांसद बृजमोहन का एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
  3. हार के बाद कांग्रेस की समीक्षा पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने साधा निशाना

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के रायपुर लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए बीजेपी के दिग्गज नेता रायपुर पहुंचे। जहां स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहीं, पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने लोकसभा में अपने अनुभव साझा किए। साथ ही उन्होंने आरंग में हुई घटना के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि यह माब लिंचिंग नहीं है, कोई गड्ढे में कूद गया और उसकी मृत्यु हो गई तो इसे कैसे माब लिंचिंग कह सकते हैं? सरकार को इस गो तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि सरकार को सभी लोगों पर ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। विश्व हिंदू परिषद भी अपने जगह सही है, मैं तो यही कहना चाहूंगा कि इसे माब लिंचिंग का रूप नहीं दिया जाना चाहिए। जो लोग खुद गड्ढे में कूद कर मरे हैं या तो वह आत्महत्या है या उनकी गलती है। जितने भी गाय तस्करी करने वाले लोग हैं और कसाई खाने में गायों को ले जाने वाले लोग हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।

कांग्रेस ने सिर्फ लूटने का काम किया

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की समीक्षा बैठक को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस जितनी चाहे उतनी समीक्षा कर ले लेकिन छत्तीसगढ़ भाजपा का था, है और रहेगा यहां की जनता भाजपा के साथ है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को हमेशा लूटने का काम किया है, यहां के लोगों का दोहन और शोषण किया है।

Climate Replace: मानसून के बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट, इन तीन राज्यों के लिए खास अलर्ट, पढ़ें अपने शहर का हाल

Climate of India: दिल्ली में शनिवार को आसमान छाए रहे। मौसम विभाग ने देश की राजधानी में तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही उत्तरी भारत में अगले चार दिनों में तेज बारिश की संभावना है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 03:58:02 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 04:02:40 PM (IST)

Weather Update: मानसून के बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट, इन तीन राज्यों के लिए खास अलर्ट, पढ़ें अपने शहर का हाल
भारत के अधिकतर राज्यों में मानसून की एंट्री। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है।
  2. पूर्वी भारत में 5 दिनों तक बारिश जारी रहेगी।
  3. दिल्ली में 3 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Climate of India: मौसम विभाग ने मानसून के दस्तक के बाद अलग-अलग प्रदेशों के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD ने अपने ताजा अपडेट में पूर्वोत्तर राज्यों के लिए भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, जबकि हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों के लिए 1-2 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में बाढ़ के हालात

3 जुलाई तक उत्तराखंड में बरसात का पूर्वानुमान है। राज्य के अलग-अलग स्थानों पर बिजली के साथ बारिश की संभावना है। शनिवार को हरिद्वार में बरसात के कारण गंगा नदी का जल स्तर बढ़ गया, जिससे सुखी नदी में बाढ़ आने के कारण आठ गाड़ियां बह गई।

#WATCH | Delhi: On monsoon, IMD scientist Dr Naresh Kumar says, “The current monsoon is within the lively section. Clouds could be seen all around the nation. For the North Japanese states, we expect extraordinarily heavy rainfall for the following two days, particularly in Arunachal Pradesh. We… pic.twitter.com/sCPbpbbOuc

— ANI (@ANI) June 30, 2024

अगले पांच दिनों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

  • IMD ने अगले पांच दिनों के लिए उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
  • 4 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी बरसात हो सकती है।
  • 2 और 3 जुलाई को पश्चिम राजस्थान और बिहार में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में तेज बरसात का अनुमान है।
  • 30 जून से 4 जुलाई तक उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने 2 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और पूर्व राजस्थान में तेज बारिश की भविष्यवाणी की है।
  • अगले पांच दिनों में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और अलग-अलगे इलाकों पर बहुत भारी वर्षा की संभावना है।
  • वहीं, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोव, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिर सकती है। अगले पांच दिनों के दौरान मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और उत्तर-दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Video: कोच राहुल द्रविड़ मना करते रहे, अरे नहीं प्लीज छोड़ दो, देखिए रोहित शर्मा ने साथियों के साथ मिलकर क्या किया

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 विश्व कप में शानदार कामयाबी पर पूरा देश झूम रहा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत दर्ज करते हुए दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की. भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ पिछली बार इसे हासिल करने से चूक गए थे. सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारकर बाहर होने वाली रोहित शर्मा की टीम ने इस बार खिताब अपने नाम किया. यादगार जीत के बाद कप्तान ने साथियों के साथ मिलकर कोच द्रविड़ को उठाया और हवा में कई बार उठाकर उनको कभी ना भूलने वाली विदाई दी.

आईसीसी टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने अपना सिक्का जमाते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहने वाली टीम इंडिया ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को नजदीकी मुकाबले में 7 रन से मात दी. भारत ने टॉस जीतने के बाद विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी के दम पर 176 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी की बदौलत साउथ अफ्रीका को भारत ने 169 रन पर रोक दिया.

Laapataa Girls Sparsh Shrivastav Interview; Pratibha Ranta | Girlfriend | एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे लापता लेडीज फेम एक्टर्स: स्पर्श बोले- मैं और प्रतिभा रांटा सिर्फ अच्छे दोस्त, पिछले 3 साल से हूं सिंगल

10 घंटे पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

फिल्म लापता लेडीज को दर्शकों और क्रिटिक्स ने बहुत सराहा है। फिल्म में दीपक के किरदार को लोगों ने बहुत प्यार दिया है। पर्दे पर इस किरदार को खूबसूरत ढंग से उकेरने का पूरा क्रेडिट एक्टर स्पर्श श्रीवास्तव को जाता है।

दैनिक भास्कर के साथ बातचीत में स्पर्श ने बताया कि उनका यह किरदार इतना हिट हो गया है कि आए दिन उनके पास फीमेल फैंस के प्रपोजल के मैसेजेस आते हैं।

फिल्म के जरिए लोगों को आइडियल पति की परिभाषा सिखाने वाले स्पर्श फिलहाल सिंगल हैं। उन्होंने को-स्टार प्रतिभा रांटा के साथ अफेयर की खबरों पर भी चुप्पी तोड़ी है। स्पर्श ने कहा कि वे और प्रतिभा सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

पढ़िए बातचीत के प्रमुख अंश..

सवाल- आपको नेशनल क्रश कहा जा रहा है। फीमेल्स के बीच आपकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इस पर क्या कहना है?
जवाब-
हर कोई अपनी लाइफ में हीरो जैसा फील करना चाहता है। मैं लकी हूं कि मुझे ऐसा फील करने का मौका मिला। फीमेल्स का इतना ज्यादा अटेंशन मिलना, मेरे लिए बहुत नया है। कभी-कभी तो समझ नहीं आता है कि इन चीजों को कैसे डील करूं। लेकिन मैं लोगों का शुक्रगुजार हूं कि वे मुझे इतना प्यार दे रहे हैं।

सवाल- क्या सोशल मीडिया पर फैंस के प्रपोजल के मैसेज आते हैं?
जवाब-
हां, बहुत आते हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम के DM बॉक्स में एक मजेदार मैसेज आया हुआ था। लेकिन ये मैसेज लड़की का नहीं बल्कि एक लड़के का था। उसने लिखा था कि मेरी वजह से उसका ब्रेकअप हो गया है। दरअसल, उसकी गर्लफ्रेंड फिल्म लापता लेडीज में मेरे किरदार दीपक से इतनी इंप्रेस हो गई कि वो मुझे पसंद करने लगी।

मैंने खुद घरेलू हिंसा के बहुत सारे केस देखे हैं। इस दौर में दीपक ऐसा किरदार है, जो पुरुषों को महिलाओं की इज्जत करना, उन्हें सम्मान देना और प्यार करना सिखाता है। ये इस कैरेक्टर का ही असर है कि महिलाएं रियल लाइफ में दीपक जैसा पार्टनर चाहती हैं।

सवाल- स्कूल टाइम में किसी से प्यार हुआ है?
जवाब-
हां, हुआ है। एक बार तो ये बात प्रिंसिपल ऑफिस तक चली गई थी। दरअसल, एक दिन मैं क्लास में गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़े हुए बैठा था, तभी कैमरे से प्रिंसिपल मैम ने देख लिया।

उन्होंने हमें अपने ऑफिस बुलाया और पूछा- ये लड़की तुम्हारी कौन है?

जवाब में मैंने कहा- मैम, ये मेरी कजिन है।

फिर मैम ने कहा- तो कजिन का हाथ पकड़ कर बैठते हो।

मामला इतना बढ़ गया कि मैम ने घरवालों को भी बुला लिया और पूछताछ की।

जब ये घटना घटी थी, तब मैं 9वीं क्लास में था। इसके बाद भी हम दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन बाद में उस लड़की की शादी हो गई।

सवाल- सोशल मीडिया पर आपका नाम को-स्टार प्रतिभा रांटा से जोड़ा जा रहा है। इसमें कितनी सच्चाई है?
जवाब-
मैं पिछले 3 साल से सिंगल हूं। वहीं, प्रतिभा मेरी बहुत अच्छी दोस्त है। मैंने कभी सोचा नहीं था कि हम इतने अच्छे दोस्त बनेंगे।

मैं कहना चाहूंगा कि लड़का-लड़की भी अच्छे दोस्त हो सकते हैं। जरूरी नहीं है कि वे रिलेशनशिप में ही हों।

सवाल- आप प्यार को किस तरह से समझते हैं? लाइफ पार्टनर में आप क्या क्वालिटी चाहते हैं?
जवाब-
मेरे लिए प्यार वो है, जिसमें कोई सीमा ना हो। लोग प्यार में लॉयल्टी को ज्यादा तवज्जो देते हैं। लेकिन मेरा मानना है कि प्यार में स्वीकार्य करना भी आना चाहिए।

मेरा मानना है कि एक रिलेशनशिप में दोनों लोगों के बीच बातचीत होना बहुत जरूरी होता है। कई बार हम बाकी सारी चीजें तो ढंग से निभा लेते हैं पर आपस में बातचीत नहीं करते। बातचीत से किसी भी रिश्ते को और बेहतर बनाया जा सकता है।

Sickle Cell Illness: अनुवांशिक बीमारी है सिकलसेल, कमजोर हो जाती है इम्यूनिटी, ध्यान रखें ये बातें

सिकल सेल एनीमिया खून से जुड़ी बीमार है। अगर माता-पिता को यह बीमारी है, तो बच्चे को भी सिकल सेल एनीमिया की समस्या हो सकती है। इस बीमारी में हाथ-पैरों में दर्द और सूजन का भी खतरा बढ़ जाता है। इसमें कुछ लाल रक्त कोशिकाएं कम लचीली हो जाती हैं।

By Ekta Sharma

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 03:03:25 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 03:03:25 PM (IST)

सिकलसेल बीमारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. सिकलसेल बीमारी का कोई सटीक इलाज नहीं है।
  2. पीड़ित को हाइड्रोक्सीयूरिया का सेवन करना चाहिए।
  3. इससे पीड़ित मरीजों को खून की कमी होती है।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। Sickle Cell Illness: हाइड्रोक्सी यूरिया, सिकलसेल पीड़ितों के लिए रामबाण है। सिकलसेल अनुवांशिक बीमारी है, जो विशेष भौगोलिक क्षेत्र और जातियों में पाई जाती है। छत्तीसगढ़ में भी सिकलसेल बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक है। इस बीमारी का कोई सटीक इलाज नहीं है, जिसे जड़ से खत्म किया जा सके। परहेज करके ही बीमारी पर काबू पा सकते हैं। सिकलसेल पीड़ित मरीज को हाइड्रोक्सीयूरिया का नियमित सेवन करना चाहिए, ये रामबाण दवा है। इससे रक्त चढ़ाने की जरूरत कम पड़ती है।

जल्दी फैलता है संक्रमण

इस बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों में इम्यूनिटी कम होती है, इसलिए इन्हें संक्रमण बहुत जल्दी होता है। संक्रमण से बचें। विटामिन की कमी को दूर करने के लिए फोलिक एसिड का नियमित सेवन करें। पिछले कुछ वर्षों में देखा गया है कि नियमित परहेज और दवाओं का सेवन करने से पीड़ित मरीज लंबे समय तक जीवित रहता है। विवाह के समय सिकलसेल का मिलान अवश्य करें। सिकलसेल पीड़ित मरीज से शादी न करें।

अनुवांशिक बीमारी है सिकलसेल

यदि दोनों को सिकलसेल की बीमारी है, तो बच्चों को सिकलसेल अवश्य हो जाएगा। एक व्यक्ति को सिकलसेल है, तो बच्चों को बीमारी नहीं होती है। इन मरीजों को खून की कमी होती है। जिन खाद्य पदार्थों में विटामिन की मात्रा अधिक होती है, उसे अधिक से अधिक सेवन करें। सिकलसेल पीड़ित मरीजों में हीमोग्लोबिन की कमी रहती है, इसलिए हैवी एक्सरसाइज न करें।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Bilaspur Accident: बिलासपुर में यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार, एक दर्जन यात्री हुए घायल, नवजात की मौत

छत्‍तीसगढ़ के बिलासपुर (Bilaspur) में हादसा हो गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई। तेज रफ्तार बस खंभे से टकराते हुए सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। रहगीरों ने आनन-फानन में बस में फंसे यात्रियों को निकाला।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 03:05:45 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 03:05:45 PM (IST)

Bilaspur Accident: बिलासपुर में यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार, एक दर्जन यात्री हुए घायल, नवजात की मौत
सड़क दुर्घटना के बाद सड़क पर पलटी बस।

HighLights

  1. बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस हुई दुर्घटना का शिकार।
  2. बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और खंभे से टकरा गई।
  3. आसपास के लोगों ने दुर्घटनाग्रस्‍त बस में फंसे यात्रियों को निकाला।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। लालखदान ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क से उतरकर खंभे से जा टकराई। इसके बाद यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। वहीं, नवजात बालक की मौत हो गई है।

एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि रविवार की दोपहर बिलासपुर बस स्टैंड से बस मस्तूरी की ओर जा रही थी। यात्रियों से भरी बस लाल खदान ओवरब्रिज के पास पहुंची थी। इसी दौरान बस के सामने बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई।

तेज रफ्तार बस खंभे से टकराते हुए सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। कुछ लोग किसी तरह बाहर निकले। इसी बीच आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में बस में फंसे यात्रियों को निकाला।

साथ ही हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाल लिया था। पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। बस में जांजगीर-चांपा क्षेत्र के मुलमुला थाना अंतर्गत अमोरा खपरापारा निवासी दुखीराम यादव भी अपनी पत्नी और नवजात बच्चे को लेकर यात्रा कर रहे थे।

हादसे में दुखीराम के नवजात बच्चे की मौत हो गई है। उसकी मां को गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस जब्त कर लिया है। बस ड्राइवर की जानकारी जुटाई जा रही है।

टीम इंडिया ने जीती ट्रॉफी, लेकिन इस देश ने जीता दिल, T20 विश्व कप में खिलाड़ियों ने खूब दिखाया जलवा

नई दिल्ली: टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को रगड़ दिया. हालांकि एक समय ऐसा भी आया जब लगा की टीम इंडिया के हाथ से यह मैच निकल रहा है. लेकिन एक कैच ने पासा पलट दिया. टीम इंडिया ने कप तो जीत लिया, लेकिन दिल दरअसल इस टी-20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की टीम ने जीता.

अफगानिस्तान की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. पूरी टीम ने ऐसा प्रदर्शन किया जिसपर किसी को भरोसा नहीं हो रहा था. भले ही अफगानिस्तान की टीम का सफर सिर्फ सेमीफाइनल तक ही था. लेकिन यह सफर किसी कांटों भरे राह से कम नहीं था. यहां तक पहुंचने के लिए करिश्माई खेल की जरूरत थी, जिसे अफिगानिस्तान ने भली भांति दिखाया. हालांकि सेमीफाइनल में किस्मत ने अफगानिस्तान का साथ नहीं दिया.

पढ़ें- ‘एक दिन फिर चमकूंगा…’ 7 महीने से जिस खिलाड़ी पर उठ रहे थे सवाल, उसने ही कर दिया कमाल

ये अफगानिस्तान टीम के सुपरस्टार
अफगानिस्तान के इस कमाल के प्रदर्शन के पीछे उनकी गेंदबाजी का बहुत बड़ा हाथ था. खासकर तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने तो कई रिकॉर्ड्स बना डाले. फारूकी इस टी-20 वर्ल्ड कप के टॉप बॉलर रहे. उनकी इकॉनमी 6.31 की रही. उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए. वह टी-20 विश्व कप के एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने.

टॉप बैटर भी अफगानिस्तान की टीम से ही निकला. रहमानुल्लाह गुरबाज ने इस पुरे टूर्नामेंट में 281 रन बनाए. वहीं कप्तान राशिद खान ने भी अहम भूमिका निभाई. वह पूरी टीम को एकजुट रखने में सफल रहे. राशिद ने अपनी गेंदबाजी से भी कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने वर्ल्ड कप में 10 विकेट झटके. कप्तान के तौर पर उन्होंने टीम के खिलाड़ियों पर पूरा विश्वास किया. यही वो कारण था जिससे अफगानिस्तान की टीम फर्श से अर्श तक पहुंची.

Tags: Afghanistan Cricket, Icc T20 world cup, India vs South Africa, T20 World Cup