IND vs SA: फाइनल को लेकर भारत में जगह-जगह उत्साह, टीम इंडिया को लेकर की गई पूजा-अर्चना

नई दिल्ली. भारत की टीम ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड को धूल चटाकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. अब भारत का सामना फाइनल में साउथ अफ्रीका से होगा. यह मैच आज (29 जून) को बारबाडोस में खेला जाएगा. भारतीय टीम की जीत के लिए जगह जगह पूजा-अर्चना शुरू हो गई है. भारत के साथ काशी से लेकर कानपुर तक लोगों ने टीम के लिए पूजा अर्चना की. लोग इस दौरान हाथ में टीम के खिलाड़ियों के पोस्टर पकड़े हुए भी दिखाई दिए.

इस मैच से पहले काशी की नमामि गंगे टीम ने गंगा द्वार पर मां गंगा की आरती उतारकर भारतीय टीम के लिए प्रार्थना की. इस दौरान देखा गया कि फैंस के हाथों में भारतीय क्रिकेटरों की तस्वीर, बैट और गेंदें भी नजर आई. भारत माता की जय की गूंज से पूरा घाट गूंजता नजर आया. इसके अलावा काशी में हवन भी कराया गया. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कानपुर में टीम इंडिया को जीताने के लिए मंदिर में पूजा पाठ और आरती देखने को मिली लोग मंदिरों में टीम इंडिया की जीत के नारे लगाते नजर आए.

IND vs SA Remaining: ‘विराट कोहली महान खिलाड़ी हैं…’ फाइनल से पहले बोला साउथ अफ्रीकी कप्तान

India’s first feminine director receives Asian Cine Fund | इंडिया की पहली फीमेल डायरेक्टर को मिला एशियन सिने फंड: निधि बोलीं- 34 साल पहले इंडियन फिल्म को यह मिला था, फिल्म के डायरेक्टर पुरुष थे

4 मिनट पहलेलेखक: अमित कर्ण

  • कॉपी लिंक

एशिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल बुसान इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल में इंडियन फिल्‍म ‘सैड लेटर्स ऑफ ऐन इमैजनरी विमेन’ का वर्ल्‍ड प्रीमियर होगा। इस फिल्‍म को साउथ कोरिया के रेपुटेड एशियन सिने फंड (एसीएफ) के लिए चुना गया है।

गुरुवार को बुसान इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल ने इसकी घोषणा की है। फिल्‍म की डायरेक्‍टर निधि सक्‍सेना पहली भारतीय फीमेल डायरेक्टर हैं जिनकी फिल्‍म को एसीएफ मिला है।

निधि जयपुर की रहने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग हो चुकी है। फिल्‍म के पोस्ट प्रॉडक्शन के लिए निधि अगले महीने साउथ कोरिया जाएंगी और काम पूरा होने के बाद फिल्‍म का वर्ल्‍ड प्रीमियर अक्‍टूबर में होने वाले बुसान इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल में होगा। निधि के अलावा यह फंड तीन और डायरेक्‍टर्स को मिला है, जिसमें दो कोरियन और एक चाइनीज फिल्ममेकर हैं। इस फंड के तहत फिल्म के कलर एंड डीआई, साउंड मिक्सिंग, इंग्लिश सबटाइटल स्पॉटिंग और DCP निर्माण जैसी पोस्ट-प्रोडक्शन सेवाएं प्रदान करता है।

निधि सक्सेना ने खास बातचीत में खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, ‘ यह फिल्म दरअसल तीन देशों के प्रोडक्शन में बनी है। भारत, श्रीलंका और कोरिया। 34 साल पहले इंडियन फिल्म को यह फंड मिला था। हालांकि तब उस फिल्म के डायरेक्टर पुरुष थे। अब पहली बार है, जब किसी महिला की फिल्म को यह फंड हासिल हुआ है। ’

लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान बढ़ा नदी का जलस्तर, हादसे में पांच जवानों गई जान

लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में शुक्रवार को नदी पार करने के एक टैंक अभ्यास के दौरान पानी का स्तर अचानक बढ़ने से हादसा हो गया।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 11:17:46 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 11:56:24 AM (IST)

लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान बढ़ा नदी का जलस्तर, हादसे में पांच जवानों गई जान

Ladakh एजेंसी, लेह। लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में शुक्रवार को टैंक अभ्यास के दौरान नदी जलस्तर अचानक बढ़ने से दुर्घटना में पांच जवानों की जान चली गई।

बताया गया कि लद्दाख के न्योमा-चुशुल क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास यह हादसा हुआ है। पांच जवान टी-72 टैंक में सवार होकर नदी पार कर रहे थे, इस दौरान यह हादसा हो गया।

समाचार एजेंसी एएनआई ने रक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि ‘दौलत बेग ओल्डी इलाके में कल शाम नदी पार करने के अभ्यास के दौरान एक दुर्घटना में एक जेसीओ और चार जवानों सहित पांच भारतीय सेना के जवानों की जान चली गई। सभी पांच शव बरामद कर लिए गए हैं।

— ANI (@ANI) June 29, 2024

खबर अपडेट हो रही है…

Raipur Information: अशोका बिरयानी में फिर हुई गड़बड़ी, पालक मटर की सब्जी में मिला मांस का टुकड़ा

रायपुर के अशोका बिरयानी रेस्टारेंट में एक बार फिर गड़बड़ी सामने आई है। यहां लंच के लिए आए दुर्ग के दो युवकों ने वेज पुलाव, रोटी और पालक मटर की सब्जी आर्डर किया। लेकिन पालक मटर की सब्जी में मांस का टुकड़ा मिला। युवकों ने प्रबंधन से नाराजगी जताते हुए लिखित में माफी मांगने कहा।

By Parag Mishra

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 10:59:10 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 11:10:57 AM (IST)

अशोका बिरयानी में पालक मटर की सब्जी में मिला मांस का टुकड़ा। l इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. अशोका बिरयानी ने युवकों के आरोपों से किया इन्‍कार
  2. होटल प्रबंधन ने सीसीटीवी चेक करने की बात कही
  3. दुर्ग के अशोका बिरयानी में भी मिला वेज फूड में मांस

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) का अशोका बिरयानी रेस्टारेंट एक बार फिर विवादों में आ गया। महोबा बाजार स्थित अशोका बिरयानी में शाकाहारी खाना परोसने में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। रेस्टारेंट में उपभोक्ता द्वारा मंगाए गए पनीर की सब्जी में मांस का टुकड़ा मिला है। उपभोक्ता द्वारा इसकी शिकायत करने पर उनकी प्लेट भी हटा दी गई। मालूम हो कि 10 दिन पहले दुर्ग में वेज फूड में मांस मिलने की घटना हुई थी।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर मोहबा बाजार स्थित अशोका बिरयानी में दुर्ग के रहने वाले टिकेंद्र कुमार और केशरीनंदन साहू नामक युवक लंच करने गए। उन्होंने लंच में वेज पुलाव, रोटी और पालक मटर की सब्जी आर्डर की।

युवकों ने बताया कि उनके पालक मटर की सब्जी में मांस का टुकड़ा मिलने पर उन्होंने तत्काल ही इसकी शिकायत होटल के मैनेजर से की। शिकायत के बाद तत्काल ही उनकी प्लेट हटा दी गई। युवकों ने बताया कि वो एम्स हॉस्पिटल आए हुए थे और भूख लगने पर यहां लंच करने पहुंचे।

युवकों ने प्रबंधन से नाराजगी जताते हुए लिखित में माफी मांगने कहा, लेकिन होटल प्रबंधन ने ऐसा नहीं किया और खाने का बिल भी नहीं दिया। इस संबंध में अशोका बिरयानी के ब्रांच मैनेजर से बातचीत की गई तो उन्होंने आरोपों से इन्कार किया। होटल प्रबंधन का कहना है कि मांस का टुकड़ा उनके किचन से नहीं आया है। सीसीटीवी से चेक भी करेंगे।

Ujjain Information: चाय बनाने के लिए चूल्हा चालू कर माचिस जलाई, तो फट गया गैस सिलिंडर, तीन लोग झुलसे

उज्जैन के नीमनवासा में शनिवार सुबह एक घर में गैंस सिलिंडर फटने से पति-पत्नी और 17 माह का बच्चा झुलस गया। पुलिस के अनुसार गैस लीक होने की वजह से यह हादसा हुआ है। तीनों को गंभीर हालत में उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

By Prashant Pandey

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 10:36:39 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 11:02:43 AM (IST)

Ujjain News: चाय बनाने के लिए चूल्हा चालू कर माचिस जलाई, तो फट गया गैस सिलिंडर, तीन लोग झुलसे
घर में रखे गैस सिलिंंडर में धमाका। – प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे।
  2. देखा तो तीनों बुरी तरह झुलसे हुए पड़े थे।
  3. एंबुलेंस बुलाकर तीनों को अस्पताल भेजा।

Ujjain Information:नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। उज्जैन के पवासा थाना क्षेत्र के नीमनवासा में स्थित गलपुरा क्षेत्र में एक घर में शनिवार सुबह गैस सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे घर में मौजूद पति-पत्नी और 17 माह का बालक बुरी तरह झुलस गया। उपचार के लिए तीनों को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है।

पवासा थाना क्षेत्र के नीमनवासा के गलपुरा में रहने वाले छोटू पुत्र संग्राम सिंह उम्र 25 वर्ष की पत्नी पूजा उम्र 24 वर्ष ने शनिवार सुबह चाय बनाने के लिए किचन में गई थी। जहां उसने गैस चूल्हा जलाने के लिए माचिस जलाई थी। इस दौरान ब्लास्ट हो गया और घर में आग लग गई।

तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया

इसमें छोटू उसकी पत्नी पूजा और 17 महीने का बालक रेहान गंभीर रूप से झुलस गए। विस्फोट की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

naidunia_image

आग से झुलसने के बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि गैस लीक होने के कारण हादसा हुआ है। लीकेज के कारण गैस कमरे में जमा हो गई थी और जैसे ही महिला ने माचिस जलाई वैसे ही गैस सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया था।

बिखर गया घर में रखा सामान

सिंलिडर में धमाके के बाद घर में रखा सामान बिखर गया। किचन में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। आवाज सुनकर पड़ोसी पहले तो डर गए थे। इसके बाद जब वे घर के अंदर दाखिल हुए तो तीनों बुरी तरह से झुलसे हुए पड़े थे।

IND vs SA Ultimate: ‘विराट कोहली महान खिलाड़ी हैं…’ फाइनल से पहले बोला साउथ अफ्रीकी कप्तान

नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच बारबाडोस में टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. विराट कोहली के बल्‍ले से टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में रन नहीं आ रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल से पहले विराट की खराब फॉर्म चर्चा का विषय बनी हुई है. इस बीच साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने विराट कोहली का सपोर्ट किया है. मार्कराम ने कहा है कि विराट महान खिलाड़ी है. क्रिकेट में उतार चढ़ाव होता रहता है.

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच से पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,” मुझे नहीं लगता ये मुझे परेशान करेगा. वह (विराट कोहली) महान खिलाड़ी हैं. वो हम सब जानते हैं. लेकिन उनकी टीम की यूनिट शानदार बल्लेबाजों से भरी हुई है. क्रिकेट अप और डाउन का खेल है. आप हमेशा ही अच्छा नहीं करते हो. खासकर एक बैटर के रूप में. उन्हें थोड़े समय की जरूरत है वह फॉर्म में जरूर वापसी कर लेंगे.”

बता दें कि इस विश्व कप में विराट कोहली ने काफी खराब बल्लेबाजी की है. वह 7 मैचों में सिर्फ 75 रन बना सके हैं. सेमीफाइनल मुकाबले में भी उनका बल्ला नहीं चला था. विराट कोहली के लिए फाइनल में साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा खतरनाक साबित हो सकते हैं. बता दें कि 29 जून को भारत का खिताबी मैच अब साउथ अफ्रीका के साथ होगा. भारत और साउथ अफ्रीका अपने सभी मैच जीतकर टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के फाइनल में पहुंची हैं. अब देखना होगा कि भारत की टीम दूसरी बार टी20 वर्ल्‍ड का खिताब जीत पाती है या फिर साउथ अफ्रीका पहली बार कोई आईसीसी ट्रॉफी जीतने में कामयाब होती है.

FIRST PUBLISHED : June 29, 2024, 10:37 IST

Blast in Firecracker Manufacturing unit: तमिलनाडु की पटाखा फैक्‍ट्री में विस्फोट, तीन लोगों की मौत, एक घायल

विरुधुनगर जिले के सत्तूर के पास एक पटाखा फैक्‍ट्री में हुए विस्‍फोट से तीन लोगों की मौत हो गई।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 10:18:19 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 10:47:03 AM (IST)

Blast in Firecracker Factory: तमिलनाडु की पटाखा फैक्‍ट्री में विस्फोट, तीन लोगों की मौत, एक घायल
विस्‍फोट के बाद गिरी पटाखा फैक्‍ट्री की दीवारें

Blast in Firecracker Manufacturing unit एजेंसी, विरुधुनगर। विरुधुनगर जिले के सत्तूर के पास एक पटाखा शनिवार को विस्फोट गया। इसमें 5 महिलाओं सहित 8 मजदूरों की मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज एक किलोमीटर दूर सुनाई थी। वहीं मजदूरों को भी भागने का मौका नहीं मिला। यह फैक्ट्री शिवकाशी के सेंगमालापट्टी में स्थित है।

जानकारी के अनुसार, जिस समय फैक्ट्री में हादसा हुआ, उस समय फैक्ट्री में 10 लोग काम कर रहे थे। इसमें से एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

राष्ट्रपति ने जताया शोक

इस घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने एक्‍स हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि तमिलनाडु के शिवकाशी के पास एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के कारण कई लोगों की जान जाने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हू और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

Sonu Nigam washes and kisses Asha Bhosle’s ft with rose petals at her biography launch Occasion | सोनू निगम ने धोए आशा भोसले के पैर: बोले- लताजी और आशा ताई ने दुनिया को गाना सिखाया, लॉन्च हुई बायोग्राफी ‘स्वरस्वामिनी आशा’

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शुक्रवार को मुंबई में हुए एक इवेंट में मशहूर सिंगर आशा भोसले की बायोग्राफी ‘स्वरस्वामिनी आशा’ लॉन्च की गई। इस मौके पर सोनू निगम ने स्टेज पर गुलाब की पंखुड़ियों से आशा भोसले के पैर धोकर उनका सम्मान किया।

उन्होंने आशा ताई के पैर चूमे और उन्हें अपने माथे से लगाया। इस प्यार और सम्मान के लिए आशा भोसले ने भी सोनू का आभार व्यक्त किया।

आशा भोसले के पैर धोने से पहले उनका नमन करते निगम।

आशा भोसले के पैर धोने से पहले उनका नमन करते निगम।

आशा भोसले ने इस सम्मान के लिए सोनू का आभार व्यक्त किया।

आशा भोसले ने इस सम्मान के लिए सोनू का आभार व्यक्त किया।

‘सीखने के लिए लताजी और आशा ताई ही थीं’
इस मौके पर सोनू निगम ने कहा, ‘आजकल सोशल मीडिया पर गाना सीखने के लिए बहुत सारी चीजें हैं। लेकिन पहले सीखने के लिए सिर्फ लताजी और आशाजी ही थीं। इन्होंने पूरी दुनिया को गाना सिखाया है।

आशा ताई से हमने बहुत कुछ सीखा है। मैं इसके लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।’

इवेंट में जैकी श्रॉफ और सुदेश भोसले समेत कई सेलेब्स पहुंचे।

इवेंट में जैकी श्रॉफ और सुदेश भोसले समेत कई सेलेब्स पहुंचे।

सोशल मीडिया पर मिले मिक्स्ड रिएक्शंस
वहीं इवेंट से साेनू का यह वीडियो साेशल मीडिया पर वायरल है। इस लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। जहां कुछ लोगों ने सोनू की तारीफ करते हुए लिखा कि यही होते हैं संस्कार।

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सिंगर नाटक कर रहे हैं। कुछ यूजर्स तो यह तक पूछ रहे हैं कि सोनू निगम ने सिर्फ आशा ताई के ही पैर क्यों धोए.. ? वो बगल में बैठे मोहन भागवत के भी पैर धो सकते थे।

इस मौके पर RSS प्रमुख मोहन भागवत (सबसे दाएं) ने आशा भोसले की बायोग्राफी का विमोचन किया।

इस मौके पर RSS प्रमुख मोहन भागवत (सबसे दाएं) ने आशा भोसले की बायोग्राफी का विमोचन किया।

जैकी श्रॉफ समेत कई सेलेब्स शामिल हुए
इस बुक लॉन्चिंग इवेंट में सोनू के अलावा बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ और सुरेश वाडेकर व सुदेश भोसले जैसे सिंगर्स भी शामिल हुए। इसके अलावा आशा भोसले के भाई हृदयनाथ मंगेशकर समेत कई फैमिली मेंबर्स भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहे। उन्होंने आशा भोसले की बायोग्राफी का विमोचन किया। इस किताब में 90 लेखकों की रचनाओं के अलावा आशा भोसले की कुछ दुर्लभ तस्वीरें भी हैं।

CG Bribe: रिश्‍वतखोरों के खिलाफ एक्‍शन में छत्‍तीसगढ़ सरकार, घूस लेते हुए पकड़े गए दो पटवारी, ACB ने की कार्रवाई

छत्‍तीसगढ़ में रिश्‍वतखोरों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। दरअसल, साय सरकार ने रिश्‍वतखोरी पर लगाम लगाने एसीबी को खुली छूट दे दी है। इसी नतीजा है कि एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) धड़ाधड़ रिश्‍वतखोरों को दबोच रही है। बतादें कि एसीबी ने रिश्‍वत मामले में एक अप्रैल से अब तक 22 अधिकारियों और कर्मचारियों को पकड़ा है।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 08:59:55 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 09:50:48 AM (IST)

विवेक परगनिहा, पटवारी। पटवारी विजय लहरे।

HighLights

  1. रिश्‍वतखोरी पर लगाम लगाने छत्‍तीसगढ़ सरकार ने एसीबी को दी खुली छूट
  2. एक अप्रैल से अब तक 22 अधिकारी और कर्मचारियों को एसीबी ने पकड़ा
  3. खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में किसान से रिश्‍वत लेते पटवारी गिरफ्तार

नईदुनिया टीम, रायपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने दो पटवारियों को भ्रष्टाचार के मामले में पकड़ा। वहीं, रिश्वत मांग रहे पटवारी का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित होने पर उसे निलंबित कर दिया गया है।

मांगी 20 हजार की रिश्वत

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के हल्का नंबर-11 के पटवारी विवेक परगनिहा को किसान किशोर दास से चार हजार रुपये की रिश्वत लेते एसीबी ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी ने किसान से नामांतरण के लिए 20 हजार रुपये मांगे थे। रकम देने में असमर्थ किसान ने रायपुर पहुंचकर एसीबी से शिकायत की थी।

इसके बाद शुक्रवार की सुबह 11 बजे किसान किशोर दास पटवारी विवेक परगनिहा के पास पहुंचा। एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार नामांतरण के लिए किसान ने पटवारी को चार हजार रुपये की रिश्वत दी, जिसके बाद एसीबी की टीम ने पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

किसान से मांगे साढ़े तीन हजार

एसीबी ने नक्शा देने के नाम पर किसान से 35 सौ रुपये रिश्वत की मांग करने वाले जांजगीर-चांपा जिले के पनगांव के पटवारी विजय लहरे को कार्यालय में रंगे हाथों पकड़ा।

एसडीएम ने किया निलंबित

नगर पंचायत खरौद में राशन कार्ड के लिए प्रतिवेदन में हस्ताक्षर करने के लिए पटवारी द्वारा तीन सौ रुपये रिश्वत मांगे जाने का वीडियो प्रसारित होने के मामले में एसडीएम ने पटवारी पदुम लाल भगत को निलंबित कर दिया। हितेश साहू को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Gwalior Information: अपर कलेक्टर ने जब्त कराया रजिस्टर, 14 कर्मचारी डयूटी से गायब

अपर कलेक्टर अंजू अरुण कुमार ने सुबह दस बजे कलेक्ट्रेट पहुंचते ही सबसे पहले अधीक्षक कार्यालय का हाजिरी रजिस्टर जब्त करा लिया और अपने कार्यालय में मंगवाया। इसके बाद जब उपस्थिति की जांच की गई तो 14 कर्मचारी ऐसे मिले जो समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे थे।अब गैरहाजिर मिले कर्मचारियों को नोटिस जारी किया जाएगा। धिकारियों ने अपने अधीनस्थों को आगे से समय पर आने के लिए निर्देशित किया है।

By Varun Sharma

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 09:49:25 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 09:49:25 AM (IST)

Gwalior News: अपर कलेक्टर ने जब्त कराया रजिस्टर, 14 कर्मचारी डयूटी से गायब

HighLights

  1. सुबह दस बजे अपर कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट पहुंचते ही चेक की कर्मचारियों की उपस्थिति
  2. सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश का पूर्ण पालन नहीं कर रहे बाबू
  3. अधिकारियों ने अपने अधीनस्थों को आगे से समय पर आने के लिए निर्देशित किया है

ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। सुबह 10 से शाम छह बजे तक दफ्तर में ड्यूटी को लेकर कर्मचारी गंभीर नहीं है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में सुबह एक नहीं तमाम कर्मचारी गायब मिले। अपर कलेक्टर अंजू अरुण कुमार ने सुबह दस बजे कलेक्ट्रेट पहुंचते ही सबसे पहले अधीक्षक कार्यालय का हाजिरी रजिस्टर जब्त करा लिया और अपने कार्यालय में मंगवाया। इसके बाद जब उपस्थिति की जांच की गई तो 14 कर्मचारी ऐसे मिले जो समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे थे। कार्यालय अधीक्षक का रजिस्टर तो चेक कर लिया गया लेकिन कलेक्ट्रेट में लगने वाले दूसरे विभागों के मुखिया ने कोई जांच नहीं की। अब गैरहाजिर मिले कर्मचारियों को नोटिस जारी किया जाएगा।

बता दें कि नईदुनिया ने शुक्रवार के अंक में सामान्य प्रशासन विभाग के सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक कार्यालय आने के समय का पालन करने के आदेश का रीयलिटी चेक किया था जिसमें पाया कि कलेक्ट्रेट के अधिकतर विभागों में सुबह दस बजे सन्नाटा था। अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों को भी समय पर आने की आदत नहीं है। कई विभाग तो ऐसे भी थे, जहां न चपरासी आए थे न अधिकारी पहुंचे थे।

कुछ अधिकारी फील्ड में थे तो कुछ साढ़े दस बजे के बाद कार्यालय पहुंचे थे। इस पूरे मामले में पड़ताल सामने आने के बाद कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया। कलेक्ट्रेट के अधिकारियों ने अपने अधीनस्थों को आगे से समय पर आने के लिए निर्देशित किया है।

देरी से आए कर्मचारियों की नहीं लगने दी हाजिरी

कलेक्ट्रेट में सुबह हाजिरी रजिस्टर की जांच होने की खबर सभी विभागों में फैल गई। जिस जिस को पता चला वह दौड़ा-दौड़ा आफिस पहुंचा कि कहीं उनकी जांच न हो जाए। साढ़े दस बजे के लगभग कलेक्ट्रेट पहुंचने वाले कर्मचारियों ने अपनी हाजिरी लगाने प्रयास किया तो उन्हें बताया गया कि अब हाजिरी नहीं लग पाएगी, वरिष्ठ अधिकारियों का आदेश है।