IND vs SA T20 World Cup Ultimate: कोहली ने अपना बेस्ट बचाकर… रोहित ने यूं ही नहीं कहा था

नई दिल्ली. विराट कोहली ने एक बार फिर दिखाया कि उन्हें किंग कोहली क्यों कहा जाता है. भारत को टी20 वर्ल्ड कप में जब कोहली की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब भारत का यह शेर दहाड़ते हुए सामने आया. उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को तब बैकफुट पर जाने को मजबूर किया, जब उनका जोश आसमान पर था. विराट कोहली ने फाइनल में 76 रन की खूबसूरत पारी खेली. इसकी बदौलत ही भारत 176 रन तक पहुंचने में मदद की. यह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है.

विराट कोहली की इस पारी को देखकर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि इस खिलाड़ी ने अपना बेस्ट फाइनल के लिए बचाकर रखा था. सिद्धू ने यह बात तो तब कही, जब विराट फिफ्टी बना चुके थे, लेकिन रोहित दो दिन पहले ही कह चुके थे. विराट कोहली मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के शुरुआती मैचों में अपनी छवि के अनुरूप नहीं खेल पाए थे. फाइनल से पहले टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर 37 रन था.

विराट कोहली फाइनल से पहले टूर्नामेंट में सिर्फ 75 रन बना सके थे. यही कारण था कि इंग्लैंड से सेमीफाइनल जीतने के बाद रोहित शर्मा से पूछ लिया गया कि क्या कोहली फाइनल खेलेंगे. रोहित ने इस सवाल का जवाब एक ही शब्द में दिया. उन्होंने कहा- निश्चित. इसके बाद उन्होंने असली बात कही, जो बताता था कि कप्तान को अपने इस खिलाड़ी पर कितना भरोसा है. रोहित ने कहा कि विराट ने शायद अपना बेस्ट फाइनल के लिए बचाकर रखा है.

MP Congress: कांग्रेस की कार्यमंत्रणा समिति में रामनिवास के स्थान पर अब राजेंद्र भारती, विधायक दल ने नाम किया प्रस्तावित

विजयपुर सीट से विधायक रामनिवास रावत ने कांग्रेस पर लोकसभा चुनाव में पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाया है। वह इसी वर्ष अप्रैल में पहली बार भाजपा के मंच पर नजर आए थे। इसके बाद से वह लगातार भाजपा के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस ने विधानसभा सचिव को पत्र लिखकर रावत की सदस्यता समाप्ति की मांग करने की तैयारी की है।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 10:02:41 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 10:06:37 PM (IST)

कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत।

HighLights

  1. विधानसभा अध्यक्ष रविवार को लेंगे निर्णय
  2. शिवराज के त्यागपत्र से रिक्त हुआ था स्थान
  3. इस कारण पहली पंक्ति में ही मिल सकता है स्थान

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। कांग्रेस विधायक दल ने भले ही अब तक विजयपुर विधानसभा सीट से अपने विधायक रामनिवास रावत की सदस्यता समाप्त करने के लिए आवेदन न दिया है, पर स्वयं से उनको पूरी तरह अलग कर लिया है।

आसन क्रम में उनका नाम न देने के बाद अब दल की ओर से कार्यमंत्रणा समिति से उनके स्थान पर दतिया से विधायक राजेंद्र भारती का नाम प्रस्तावित किया है।

इस पर अंतिम निर्णय रविवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा लिया जाएगा। उधर, उन्हें सदन में प्रथम पंक्ति में स्थान दिया जा सकता है। विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों ने बताया कि कार्यमंत्रणा समिति के सदस्य के लिए नाम दल की ओर से दिए जाते हैं।

कांग्रेस विधायक दल की ओर से अब तक रामनिवास रावत भी इसके सदस्य थे लेकिन लोकसभा चुनाव में पाला बदलकर भाजपा में जाने के बाद विधायक दल ने उनके स्थान पर राजेंद्र भारती का नाम प्रस्तावित कर दिया है।

उन्हें अपने साथ न बैठाने का निर्णय लेकर आसन क्रम सूची में उनके स्थान पर पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया का नाम दिया है। इसी तरह, बीना सीट से विधायक निर्मला सप्रे का नाम भी नहीं दिया।

चूंकि, दोनों अभी विधानसभा के सदस्य हैं, इसलिए इनके बैठने की व्यवस्था विधानसभा सचिवालय द्वारा की जाएगी।

सूत्रों का कहना है कि बुधनी से विधायक शिवराज सिंह चौहान के सदस्यता से त्यागपत्र देने के कारण सदन की प्रथम पंक्ति का एक स्थान रिक्त हुआ, इसलिए रावत को स्थान मिल सकता है। इस पर भी निर्णय रविवार को होगा।

Jaspur Information : एटीएम मशीन के रूपये का गबन करने के आरोपितों को कारावास की सजा

Jaspur Information : एटीएम मशीन में रूपये लोड करने के लिए नीजि कंपनी द्वारा नियुक्त दो आपरेटरों को जिला न्यायालय ने 6 6 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार आरोपित देवनारायण यादव और हेमानंद यादव,सेक्युर वैल्यू इंडिया लिमिटेड में एटीम आपरेटर का कार्य करते थे।

By RAVINDRA KUMAR THAWAIT

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 09:55:18 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 09:55:18 PM (IST)

Jaspur News :  एटीएम मशीन के रूपये का गबन करने के आरोपितों को कारावास की सजा

नईदुनिया न्यूज,जशपुरनगर: एटीएम मशीन में रूपये लोड करने के लिए नीजि कंपनी द्वारा नियुक्त दो आपरेटरों को जिला न्यायालय ने 6 6 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार आरोपित देवनारायण यादव और हेमानंद यादव,सेक्युर वैल्यू इंडिया लिमिटेड में एटीम आपरेटर का कार्य करते थे। शहर के आईडीएफसी बैंक,डाकघर और अन्य एटीएम मशीन में लोड करने के लिए मिले नगदी को लोड करने के दौरान दोनों आरोपितों ने 18 लाख 48 हजार रूपये का गबन किया था।

एटीएम मशीन से आहरित रकम और लोड किये गए रकम के मिलान होने पर,आरोपितों के इस करतूत का भांडा फूटा था। कंपनी के अस्टिेंट मैनेजर जयप्रकाश की सोनवानी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरूद्व धारा 409,420,109,34 के अंर्तगत अपराध पंजिबद्व करते हुए 27 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपितों ने गबन किये गए रकम को इलाज कराने,शादी,जुआ और ट्रेक्टर खरीदने में खर्च करना बताया। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपित हेमानंद यादव से 70 हजार रूपये नगद और एक ट्रेक्टर और देवनारायण यादव से 30 हजार रूपये नगद जब्त किया था।

दोनों आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज कर,पुलिस ने न्यायालय में आरोपितों के खिलाफ अभियोग पत्र दाखिल किया था। अभियोग पक्ष और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार चौहान ने आरोपित हेमानंद यादव और देवनारायण यादव को 6 साल कठोर कारावास और 5 हजार रूपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड ना चुकाने पर आरोपितों को 6 माह का अतिरिक्त सजा भुगतना पड़ेगा।

IND vs SA Last: विराट ने खेली धांसू पारी, फिर भी अर्धशतक ठोककर नहीं लहराया बल्ला… आखिर वजह क्‍या थी?
हाइलाइट्स

विराट कोहली ने पहले ही ओवर में तीन चौके लगाए.हालांकि बाद में 44 गेंदों तक विराट के बैट से कोई चौका नहीं आया.अंत में विराट कोहली ने फिर जमकर चौके-छक्‍के लगाए.

नई दिल्‍ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुश्किल पिच पर खेले जा रहे टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के फाइनल मैच में भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान विराट कोहली ने धांसू पारी खेली. उन्‍होंने छह चौकों और दो छक्‍कों की मदद से  59 गेंदों पर 76 रन बनाए. इस वर्ल्‍ड कप में यह किंग कोहली का पहला अर्धशतक है. इससे पहले वो पूरे टूर्नामेंट के दौरान जूझते नजर आए. एक वक्‍त पर टीम इंडिया ने मैच में 34 रन पर ही अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद विराट ने रन बनाने की जिम्‍मेदारी उठाई और अपना अर्धशतक पूरा किया. कोहली ने अर्धशतक बनाने के बाद भी अपना बल्‍ला नहीं लहराया.

मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर ऐसा क्‍या हुआ जो विराट ने मैच में टीम की नैया पार लगाने के बावजूद भी बल्‍ला नहीं उठाया. इसके पीछे की वजह भी काफी अहम है. दरअसल, विराट ने मुकाबले में भले ही टीम को संभाला लेकिन उन्‍होंने बेहद धीमी गति से रन भी बनाए. अर्धशतक से पहले कुछ ओवरों में वो बड़े शॉट लगाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन वो ऐसा नहीं कर पा रहे थे. लगातार 44 गेंदों तक विराट कोई बाउंड्री नहीं लगा पाए. यही वजह है कि शायद विराट इस मुश्किल मैच में खुद से निराश थे.

विराट कोहली ने अर्धशतक बनाने के बाद 18वें ओवर की पहली गेंद पर कगिसो रबाडा के खिलाफ अर्धशतक लगाया. इससे पहले आखिरी बाउंड्री उनके बैट से चौथे ओवर की चौथी गेंद पर केशव महाराज के खिलाफ आई थी. विराट ने हालांकि अर्धशतक पूरा करने के बाद एक के बाद एक आतिशी पारी खेली. 18वें ओवर में उन्‍होंने एक छक्‍का और चौका लगाया. इसके बाद अगले ही ओवर में उन्‍होंने फिर एक छक्‍का और चौका लगाया. विराट मैच में 69 गेंदों पर 76 रन बनाने के बाद बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में कैच आउट हुए.

FIRST PUBLISHED : June 29, 2024, 21:47 IST

MP Information: BJP सांसदों को मिला टास्क, अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र से लाएं बजट

भाजपा ने अपने नवविर्वाचित मध्य प्रदेश के सभी 29 सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्र को आदर्श बनाने की जिम्मेदारी सौंप दी है। उनको विभागों की योजनाओं की समझने के लिए कहा गया है, जिससे वह क्षेत्र की समस्याओं के बारे में संसद में बोल सकें।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 06:12:29 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 06:12:29 PM (IST)

मध्य प्रदेश में भाजपा सांसदों की फोटो।

HighLights

  1. सांसदों में क्षेत्र के मुद्दों की समझ विकसित करने का प्रयास।
  2. सांसद क्षेत्र की जनता से लेंगे आदर्श संसदीय क्षेत्र बनाने का सुझाव।
  3. भाजपा सांसद, विधायकों व मंत्रियों को देगी प्रशिक्षण।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश के नवनिर्वाचित 29 सांसदों को लक्ष्य सौंपा गया है कि वे अपने-अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार से बजट लाएं और अपने संसदीय क्षेत्र को आदर्श संसदीय क्षेत्र बनाएं। सांसदों को प्रदेश के सभी विभागों की योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे वे संसद में प्रदेश के मुद्दों को अच्छे से उठा सकें।

सांसद संसद में मध्य प्रदेश के मुद्दों पर चर्चा के लिए शासन की योजनाओं का अध्ययन कर रहे हैं। इसके लिए सभी विभागों ने सांसदों को अपने-अपने विभाग की जानकारी उपलब्ध कराई है। इनमें केंद्र की योजनाओं में उपलब्ध बजट की वस्तुस्थिति भी बताई है।

मध्य प्रदेश में संचालित योजनाओं और प्रदेश की भौगोलिक स्थिति की एक बुकलेट भी सांसदों को दी जाएगी, जिसे पढ़कर वे मध्य प्रदेश के प्रमुख मुद्दों को समझकर संसद में उठा सकेंगे और विपक्ष के आरोपों का जवाब भी दे सकेंगे।

सांसद अपने क्षेत्र को आदर्श संसदीय क्षेत्र बनाने के लिए जनता से सुझाव भी लेंगे। इधर, विधायकों से भी कहा गया है कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाने के लिए आगामी वर्षों में क्या करेंगे, इसकी रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करें।

सांसद, विधायक और मंत्रियों को भाजपा भी देगी प्रशिक्षण

मध्य प्रदेश के सांसद, विधायक और मंत्रियों को भारतीय जनता पार्टी प्रशिक्षण देगी। इसके लिए जल्द ही प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इनमें पार्टी के पक्ष में सरकार की योजनाओं के माध्यम से जनता के बीच जनाधार मजबूत करने के गुर भी बताएं जाएंगे।

सांसद व विधायक तैयार करें पांच साल का रोडमैप

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही कह चुके हैं कि सांसद, विधायक अपने जिलों में पांच साल का रोडमैप तैयार कर विकास कार्य करें। इसके लिए जनप्रतिनिधि जनता से भी सुझाव लेंगे कि क्षेत्र में क्या-क्या समस्याएं और उन्हें दूर करने के लिए क्या किया जा सकता है। इस कार्य में प्रशासनिक अमला जनप्रतिनिधियों की मदद करेगा।

Bhopal Crime Information: ट्रेन में युवक से हुई थी दोस्ती, पीड़िता की सगाई होने से आया गुस्सा, तो होटल बुलाकर किया दुष्कर्म

राजधानी भोपाल में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के दोस्त ने ही उसके साथ दुषकर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता की सगाई हो जाने के बाद से आरोपी नाराज चल रहा था। युवती ने थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 08:29:48 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 08:29:48 PM (IST)

Bhopal Crime News: ट्रेन में युवक से हुई थी दोस्ती, पीड़िता की सगाई होने से आया गुस्सा, तो होटल बुलाकर किया दुष्कर्म
भोपाल में युवती के साथ जबरन बनाए संबंध। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ट्रेन में मां से बिछड़कर युवक की बोगी में बैठी थी युवती।
  2. युवती ने युवक से मोबाइल मांगकर मां को किया था फोन।
  3. दोनों के बीच एक साल तक रोज होती थी बातचीत।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। एक युवती ने दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। युवती ने चुनाभट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस को बताया कि उनकी एक साल पहले ट्रेन में सफर के दौरान युवक से दोस्ती हुई थी। मेरी सगाई होने से वह नाराज था। मैं उससे मिलने होटल पहुंची, तो उसने मुझसे जबरदस्ती कर संबंध बनाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

पुलिस ने बताया कि एक साल पहले युवती अपनी मां के साथ ट्रेन से मथुरा गई थी। इस दौरान वह भटक गई थी। वह मां से अलग दूसरे डिब्बे में बैठ गई थी। उसने मां से संपर्क करने के लिए एक युवक के मोबाइल लिया। उससे फोन मांगकर मां से बात की।

इस दौरान युवक से बात शुरु हो गई। दोनों ने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर लिया। फिर रोज एक साल बातचीत हुई। युवक ग्वालियर का रहने वाला है। युवती पढ़ाई कर रही है।

सगाई के बाद युवती को देने लगा धमकी

इस दौरान युवती के घरवालों ने उसकी सगाई कर दी। इस बात की जानकारी आरोपी को लगी वह नाराज हो गया। वह युवती से शादी करना चाहता था। उसने फोन पर युवती को धमकी देना शुरु कर दिया था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरु की जांच

बीते 26 जून को आरोपित भोपाल पहुंचा। उसने रानी कमलापति स्टेशन के सामने मौजूद एक होटल में कमरा बुक किया। युवती को वहां मिलने के लिए बुलाया। इसी दौरान उसने युवती से दुष्कर्म किया। युवती ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरु कर आरोपी की तलाश कर रही है।

टी20 वर्ल्ड कप में क्यों नहीं बने बड़े स्कोर? ‘यूनिवर्स बॉस’ ने बताई वजह, इसे ठहराया कसूरवार
हाइलाइट्स

क्रिस गेल ने ड्रॉप इन पिचों को लेकर कही बड़ी बात अमेरिकी लेग में न्यूयॉर्क में बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए

ब्रिजटाउन (बारबाडोस). आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अमेरिकी लेग में खेले गए मुकाबलों में बड़ा स्कोर नहीं बन सका. अधिकांश समय बल्लेबाजों पर गेंदबाज हावी रहे. विंडीज के दिग्गज ओपनर क्रिस गेल ने इसके लिए पिचों को कसूरवार ठहराया है. जो ‘ड्रॉप इन’ के बाद पूरी तरह तैयार नहीं हो सके. आईसीसी के मुताबिक न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में ड्रॉप-इन पिचों का इस्तेमाल किया गया था. इन पिचों को ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में तैयार कर दिसंबर 2023 में फ्लोरिडा लाया गया था. गेल ने कहा कि लंबी उड़ान के बाद पिच ‘जेट लेग’ से उबर नहीं पाई थीं.

‘जेट लेग’ का आमतौर पर मतलब लंबी उड़ान या यात्रा से होने वाली थकान होता है. क्रि गेल (Chris Gayle) का मानना था कि न्यूयॉर्क की पिचों को ‘ड्राप इन’ के बाद तैयार होने का पूरा समय नहीं मिला. फ्लोरिडा से ट्रकों की मदद से इन पिचों को न्यूयॉर्क लाया गया था. ये पिचें टूर्नामेंट के दौरान बल्लेबाजी के लिए कठिन विकेटों में से एक साबित हुई थी.

T20 World Cup, IND vs SA Reside Rating: रोहित, पंत और सूर्या आउट, विराट- अक्षर पटेल की जोड़ी मोर्चे पर, भारत 12.0 ओवर के बाद 93/3

गेल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं कि यह कम स्कोर वाला विश्व कप रहा है. और कभी-कभी विकेट भी धीमा हो जाता है. यह बल्लेबाजों का प्रारूप है… लेकिन इस टूर्नामेंट में समय-समय पर गेंदबाजों को बढ़त मिलती रही है. इस टी20 विश्व कप पर गेंदबाजों का काफी नियंत्रण रहा है. हम बेहतर पिचें देखना पसंद करेंगे. अमेरिका की पिचें ‘जेट लेग’ की तरह थीं. पिचों को ऑस्ट्रेलिया से लाने के बाद परिस्थितियों से तालमेल बिठाने का समय नहीं मिला. इसलिए हमने कुछ कम स्कोर वाले मैच देखे.’

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ने हालांकि अमेरिका में खेल को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए आईसीसी की सराहना की. उन्होंने कहा, ‘आईसीसी ने शानदार काम किया. ट्रॉफी का अमेरिका दौरा और फिर वहां मैचों के आयोजन से खेल को बढ़ावा देना शानदार है. उन्होंने क्रिकेट को उस जगह पहुंचाया जहां फुटबॉल, बास्केटबॉल और बेसबॉल काफी लोकप्रिय है. उन्होंने विपणन के दृष्टिकोण से बहुत अच्छा काम किया है.’ उन्होंने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले फाइनल मैच के बारे में कहा कि बारबाडोस का मैदान बल्लेबाजी के लिए उपयुक्त है. गेल ने कहा, ‘इस टूर्नामेंट में बारबाडोस बल्लेबाजों के लिए सबसे बेहतर जगह साबित हुआ है. उम्मीद है कि फाइनल में यहां बल्लेबाज रन बनाएंगे.’

Tags: Chris gayle, Icc T20 world cup

Delhi Information: दिल्ली में काल बना बारिश का पानी, डूबने से दो बच्चों समेत तीन की मौत

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में बारिश के पानी से भरे सिरसपुर अंडरपास के पास दो लड़कों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि फायर ब्रिगेड ने सूचना पर तलाशी अभियान चलाया और दो लड़कों के शव बरामद किए।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 08:36:21 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 08:36:21 PM (IST)

Delhi News: दिल्ली में काल बना बारिश का पानी, डूबने से दो बच्चों समेत तीन की मौत
बादली में अंडरपास से दो बच्चों के शव बरामद हुए हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

एएनआई, नई दिल्ली। Delhi Information: दिल्ली में बीते दो दिनों से तेज बारिश हो रही है। बरसात राहत के साथ आफत लेकर आई है। राजधानी में भारी वर्षा के कारण अलग-अलग जगहों पर दो हादसे हुए। पहला हादसा बादली थाने के अंतर्गत सिरसपुर में हुआ। यहां अंडरपास में दो बच्चे बरसात के पानी में खेलने गए थे। पुलिस के अनुसार, पानी से भरे गड़े से बच्चों के शव बरामद किए गए। मृतकों की उम्र 8 से 10 साल थी।

वहीं, दूसरा हादसा ओखला अंडरपास में हुए जलभराव में डूबने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, सिरसपुर की घटना दोपहर 2.30 बजे की है। यह घटना शुरुआती जांच में डूबने की लग रही है। पुलिस ने कहा कि अंडरपास में 2.5 से 3 फीट तक पानी भरा हुआ था। फायर ब्रिगेड ने तलाशी अभियान चलाया और दो शव बरामद किए।

खबर अपडेट की जा रही है।

MP Information: कृषि मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे शिवराज, कहा- आपके वोट ने बनाया जीत का रिकॉर्ड

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने गृह क्षेत्र ग्राम जैत पहुंचे। उन्होंने यहां पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ मां कुलदेवी, हनुमान जी खेड़ापति व मां नर्मदा की पूजा की। अपने सभी कार्यकर्ताओं को जीत के लिए धन्यवाद दिया। दो हाई स्कूल का शिलालेख रख पूजन किया.

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 07:50:59 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 07:50:59 PM (IST)

पत्नी के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मां नर्मदा की पूजा करते हुए।

HighLights

  1. शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा से 8 लाख से ज्यादा मतों से हासिल की जीत।
  2. शिवराज सिंह चौहान छठीं बार रिकॉर्ड मतों से सांसद बने हैं।
  3. शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में सबसे लंबे समय तक सीएम रहे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर। अपने ग्राम जैत में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भारत सरकार में कृषि मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे। उनके साथ इस दौरान पत्नी साधना सिंह चौहान भी मौजूद थीं। उनका कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला व शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया।

कृषि मंत्री बनने के बाद अपने ग्राम जैत पहुंचकर शिवराज सिंह चौहान काफी खुश नजर आए। उन्होंने विदिशा में मिली एतिहासिक जीत के लिए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आपके वोट ने विदिशा में जीत का रिकॉर्ड बना दिया

मां नर्मदा की पत्नी संग की पूजा

शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ मां कुलदेवी, हनुमान जी खेड़ापति की पूजा अर्चना की। इसके बाद नर्मदा में पहुंचकर मां नर्मदा की पूजा अर्चना की।

हाई स्कूल की डाली नींव

उन्होंने ग्राम जैत में 5 करोड़ 8 लाख 94 हजार की लागत से बनने वाले हाईस्कूल के पत्थर का शिलालेख पूजन किया। ग्राम पंचायत बकतरा में 7 करोड़ 23 लाख 33 हजार की लागत से बनने वाले शासकीय हाई स्कूल के शिलालेख का पूजन किया।

उन्होंने मंच पर संबोधित करते हुए कहा कि आपके वोट ने देकर पूरे देश में रिकॉर्ड बनाया है। आपने मुझे प्रचंड जनादेश देकर जिताया है। मैं आपका सदैव भैया, बेटा बनकर रहूंगा। मेरी हर सांस आप सबके लिए है।

मित्र के घर पहुंचकर जताई शोक संवेदना

वह अपने मित्र स्वर्गीय प्रकाश जाट के यहां पर पहुंचे। बीते दिनों उनका निधन हो गया था। वहां पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके उपरांत बह शाहगंज निकल गए।

MP Information: निगरानी के लिए प्रदेशभर की सड़कों पर लगे कैमरों से भी बनेंगे चालान, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्ती

सड़कों व हाईवे की सुरक्षा सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अब से इनका इस्तेमाल चालान को काटने के लिए किया जाएगा। दरअसल, प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में इजाफा हुआ है। ट्रैफिक नियमों का ना मानने की वजह से इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए यह कदम उठाए जा रहे हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 06:50:07 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 06:50:07 PM (IST)

MP News: निगरानी के लिए प्रदेशभर की सड़कों पर लगे कैमरों से भी बनेंगे चालान, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्ती
चालान काटती ट्रैफिक पुलिस। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पुलिस कैमरों में सॉफ्टवेयर लगाकर आइटीएमएस की तरह बनाएंगे चालान।
  2. एक सॉफ्टवेयर लगाने में खर्चा लगभग 18 करोड़ रुपए आएगा।
  3. 2023 में साढ़े 13 हजार से अधिक लोगों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक में सुरक्षा और निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से भी चालान बनाने की तैयारी है। पुलिस कैमरों में सॉफ्टवेयर लगाकर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनजमेंट सिस्टम (आइटीएमएस) की तरह चालान बनाएगी। सॉफ्टवेयर लगाने में लगभग 18 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा है। अभी इंदौर और भोपाल सहित सात शहरों में आइटीएमएस से चालान बनाया जाता है। इसमें बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, स्वीकृत से अधिक सवारी, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाती है।

प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों और घायलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2023 में साढ़े 13 हजार से अधिक लोगों की सड़क हादसों में मौत हो गई। इसके बाद भी ट्रैफिक नियमों की अवहेलना कर वाहन चलानों वालों के विरुद्ध कार्रवाई अपेक्षाकृत बहुत कम है। प्रदेश में 70 प्रतिशत से अधिक सड़क दुर्घटनाएं तेज गति से वाहन चलाने के कारण होती हैं, लेकिन पुलिस का अधिक ध्यान बिना हेलमेट और चार पहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट वालों का चालान बनाने में रहता है।

हेलमेट और सीट बेल्ट ना पहनने वालों पर हर साल 10 लाख का चालान

हर साल 10 लाख से अधिक चालान हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने पर बनाए जाते हैं, जबकि तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालानों का आंकड़ा डेढ़ लाख से नीचे ही रहता है। निगरानी कैमरों से चालानी शुरू होने के बाद तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई पर सबसे अधिक जोर रहेगा। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर तेज गति से वाहन चलाने के कारण भी दुर्घटनाएं शहरी क्षेत्र से अधिक होती हैं।