Mungeli Information : बच्चों को मिलना चाहिए गुणवत्ता युक्त शिक्षा

विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव एवं न्योता भोज कन्या मिडिल स्कूल में आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्णकुमार साहू एवं जिपं सदस्य जितेंद्र पांडे, पूर्व नप उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिले।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 12:45:00 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 12:45:00 AM (IST)

Mungeli News : बच्चों को मिलना चाहिए गुणवत्ता युक्त शिक्षा

HighLights

  1. तखतपुर में बीईओ जितेंद्र शुक्लर बच्चों को किया प्रोत्साहित
  2. स्थानीय जनप्रतिनिधियोने बच्चों के प्रवेशोत्सव के महत्व को बताया
  3. नपा उपाध्यक्ष ्प्रतिनिधि ने स्कूल के विकास में सहयोग देने की बात कही

नईदुनिया न्यूज, तखतपुर: विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव एवं न्योता भोज कन्या मिडिल स्कूल में आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्णकुमार साहू एवं जिपं सदस्य जितेंद्र पांडे, पूर्व नप उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिले।

विशिष्ट अतिथि दिनेश राजपूत, वरुण सिंह, संतोष कश्यप, नैनलाल साहू, शिव देवांगन, कैलाश देवांगन, कोमल ठाकुर, संदीप साहू, नरेंद्र रात्रे, शिप्रा सैमुएल, मोहित राजपूत उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर मिठाई खिलायाऔर गणवेश व पुस्तक वितरित की।इस अवसर पर साहू ने कहा कि बच्चों के लिए यह एक ऐसा अवसर है जब उन्हें शिक्षा से सुगमतापूर्वक कैसे जोड़ा जाए और विद्यालय के प्रति आकर्षण कैसे हो। उनका लगाव कैसे बना रहे, वह पढ़ाई के प्रति रुचि जागृत रहे। इसे हम इस उत्सव के माध्यम से बच्चों को संदेश दे रहे हैं। जिपं सदस्य पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार शिक्षा को लेकर विशेष ध्यान दे रही है। और सभी शालाओं में बच्चों को एक अच्छा वातावरण मिले उन्हें बुनियादी सुविधा मिले और गुणवत्ता आधारित शिक्षा मिले इसके लिए काम कर रही है।

प्रदेश में पीएमश्री विद्यालय के माध्यम से बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए सरकार काम कर रही है। वहीं उन्होंने प्रार्थना भवन मंच, शेड एवं पेयजल व्यवस्था के लिए विधायक धर्मजीत सिंह की अनुशंसा की जानकारी दी। अधिवक्ता अशोक ठाकुर ने कहा कि पहले बच्चों को स्कूल के नाम से डराया जाता था पर अब उनके प्रवेश को एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है और सोच में परिवर्तन लाकर बेहतर माहौल और वातावरण तैयार किया जा रहा है ताकि बच्चा खुशी-खुशी विद्यालय में आए और शिक्षा ग्रहण कर एक नए समाज की रचना करने में अपना योगदान दे सके। विधायक प्रतिनिधि अमित मंदानी ने कहा कि शिक्षक अपनी पूरी ऊर्जा बच्चों को शिक्षा देने में लगाए और इस बात का भी ध्यान रखें की विद्यालय में अध्ययन के दौरान बच्चे किसी भी ऐसी चीज का सेवन नहीं करें जो उनके लिए हानिकारक हो।

स्वागत भाषण बीईओ जितेंद्र शुक्ला ने दिया। कार्यक्रम के अंत में न्योता भोज कराया गया। इसमें अतिथि,शिक्षक और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। संचालन दिनेश दुबे और आभार प्रदर्शन एबीईओ सूर्यकांत जायसवाल ने किया। इस मौके पर संगीता कोसरिया, एसके पांडेय,डी कुंजाम,मौसमी राबिनसन, धर्मपाल बघेल, हीरालाल जांगड़े, प्रेमलाल जायसवाल, अशोक पांडेय, वल्लभ रजक, मनोज पवार, रामभुवन यादव, आकाश शर्मा, महेश पाठक, अमरदीप शर्मा, नितेश सिंगरौल, बलिराम रात्रे, प्रकाश शर्मा, गेंदा उपाध्याय, विनोद शर्मा, अनिल शर्मा, राजेंद्र नामदेव, सतीश जायसवाल, राम मूरत कौशिक, अशोक क्षत्रिय, आरआर दुबे सहित अन्य उपस्थित रहे।