IND vs SA: फाइनल को लेकर भारत में जगह-जगह उत्साह, टीम इंडिया को लेकर की गई पूजा-अर्चना
नई दिल्ली. भारत की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को धूल चटाकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. अब भारत का सामना फाइनल में साउथ अफ्रीका से होगा. यह मैच आज (29 जून) को बारबाडोस में खेला जाएगा. भारतीय टीम की जीत के लिए जगह जगह पूजा-अर्चना शुरू हो गई है. भारत के साथ काशी से लेकर कानपुर तक लोगों ने टीम के लिए पूजा अर्चना की. लोग इस दौरान हाथ में टीम के खिलाड़ियों के पोस्टर पकड़े हुए भी दिखाई दिए.
इस मैच से पहले काशी की नमामि गंगे टीम ने गंगा द्वार पर मां गंगा की आरती उतारकर भारतीय टीम के लिए प्रार्थना की. इस दौरान देखा गया कि फैंस के हाथों में भारतीय क्रिकेटरों की तस्वीर, बैट और गेंदें भी नजर आई. भारत माता की जय की गूंज से पूरा घाट गूंजता नजर आया. इसके अलावा काशी में हवन भी कराया गया. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कानपुर में टीम इंडिया को जीताने के लिए मंदिर में पूजा पाठ और आरती देखने को मिली लोग मंदिरों में टीम इंडिया की जीत के नारे लगाते नजर आए.
IND vs SA Remaining: ‘विराट कोहली महान खिलाड़ी हैं…’ फाइनल से पहले बोला साउथ अफ्रीकी कप्तान
#WATCH | Uttar Pradesh | Cricket followers in Varanasi carry out havan for Crew India’s victory forward of India vs South Africa ICC T20 World Cup closing match in Barbados. at present. pic.twitter.com/gHMM1DOP81
— ANI (@ANI) June 29, 2024

