7 मैच.. 75 रन… फिर भी विराट कोहली को लेकर कॉन्फिडेंट दिखा कैरेबियाई बल्लेबाज, कहा- बस फाइनल का इंतजार करो…
नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच बारबाडोस में टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. विराट कोहली के बल्ले से टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रन नहीं आ रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल से पहले विराट की खराब फॉर्म चर्चा का विषय बनी हुई है. कई क्रिकेटर्स को विश्वास है कि वे फाइनल में जरूर रन बनाएंगे. इस बीच क्रिस गेल ने भी फैंस को दिलासा देते हुए कहा है कि विराट कोहली पर भरोसा रखें और उन्हें फाइनल में उतरने दें.
गेल ने एक मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “ये चीजें सुपरस्टार या विराट जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के साथ होती हैं. हम जानते हैं कि पिछले विश्व कप में उनका प्रदर्शन कितना प्रभावशाली रहा है. बल्लेबाजी में कोई दिक्कत, यह किसी के साथ भी हो सकता है. लेकिन अच्छी बात यह है कि वह फाइनल में हैं. कभी-कभी बड़े खिलाड़ियों बड़े मैचों में कमाल करते हैं.
IND vs SA: फाइनल से पहले शोएब अख्तर ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम बनने जा रही चैंपियन
गेल ने आगे कहा, “वे अकेले आकर टीम को जिता सकते हैं. इसलिए आप विराट कोहली जैसे खिलाड़ी को बिना किसी संदेह के खारिज नहीं कर सकते. हम जानते हैं कि वह कितने खास हैं, इसलिए हमें बस इंतजार करना होगा और देखना होगा कि वह फाइनल में क्या करते हैं.”
रबाडा से रहना होगा सावधान
विराट कोहली का फॉर्म चिंता का सबब है. जो 7 मैचों में सिर्फ 75 रन बना सके हैं. दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा 8 मैचों में 12 विकेट ले चुके हैं और उनका इकॉनॉमी रेट छह से कम रहा है. कोहली को रबाडा की गेंदों का सामना करते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी. रबाडा 12 पारियों में 4 बार कोहली को आउट कर चुके हैं. ऐसे में विराट को उनसे सावधान रहने की जरूरत होगी.
Tags: Chris gayle, Icc T20 world cup, T20 World Cup, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : June 29, 2024, 09:11 IST

