लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान बढ़ा नदी का जलस्तर, हादसे में पांच जवानों गई जान

लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में शुक्रवार को नदी पार करने के एक टैंक अभ्यास के दौरान पानी का स्तर अचानक बढ़ने से हादसा हो गया।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 11:17:46 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 11:56:24 AM (IST)

लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान बढ़ा नदी का जलस्तर, हादसे में पांच जवानों गई जान

Ladakh एजेंसी, लेह। लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में शुक्रवार को टैंक अभ्यास के दौरान नदी जलस्तर अचानक बढ़ने से दुर्घटना में पांच जवानों की जान चली गई।

बताया गया कि लद्दाख के न्योमा-चुशुल क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास यह हादसा हुआ है। पांच जवान टी-72 टैंक में सवार होकर नदी पार कर रहे थे, इस दौरान यह हादसा हो गया।

समाचार एजेंसी एएनआई ने रक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि ‘दौलत बेग ओल्डी इलाके में कल शाम नदी पार करने के अभ्यास के दौरान एक दुर्घटना में एक जेसीओ और चार जवानों सहित पांच भारतीय सेना के जवानों की जान चली गई। सभी पांच शव बरामद कर लिए गए हैं।

— ANI (@ANI) June 29, 2024

खबर अपडेट हो रही है…