Sajid Nadiawala shared the poster of ‘Sikander’ | साजिद नाडियावाला ने शेयर किया ‘सिकंदर’ का पोस्टर: सलमान खान का ब्रेसलेट देख एक्साइटेड हुए फैंस, लिखा- आ गया सिकंदर

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ को ए.आर मुरुगदास डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं साजिद नाडियावाला इसके प्रोड्यूसर हैं। साजिद नाडियावाला ने सोशल मीडिया पर सिकंदर की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें सलमान खान के आईकॉनिक ब्रेसलेट के साथ फिल्म का पोस्टर भी देखा जा सकता है। सलमान का ब्रेसलेट देख उनके फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। साजिद ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- लाइट्स… कैमरा… और आ गया सिकंदर! फिल्म 2025 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

पहली बार साथ काम करेंगे सलमान-रश्मिका

इससे पहले पिछले महीने 9 मई को मेकर्स ने फिल्म से जुड़ी एक और अनाउंसमेंट की थी। मेकर्स ने बताया था कि फिल्म में सलमान के अपोजिट रश्मिका मंदाना को कास्ट किया गया है। मेकर्स ने लिखा था, ‘हम सलमान के अपोजिट फिल्म ‘सिकंदर’ में रश्मिका का स्वागत करते हैं। दोनों का ऑन-स्क्रीन मैजिक देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।’

नाडियाडवाला संग दे चुके हैं कई हिट फिल्में

प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ सलमान ‘जुड़वा’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘किक’ समेत कई हिट फिल्में दे चुके हैं। वहीं ‘सिकंदर’ से पहले मुरुगदास और सलमान साथ में 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘जय हो’ पर भी काम कर चुके हैं। मुरुगदास उस फिल्म के राइटर थे।

खबरें और भी हैं…