IND vs ENG: जीत के बाद इमोशनल हुए रोहित शर्मा, नम दिखीं आंखें, विराट ने कुछ यूं दिया रिएक्शन, देखें वीडियो

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच हुए सेमीफाइनल मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में एंट्री कर ली है. इस मैच में रोहित शर्मा ने बल्ले के साथ गजब की पारी खेली. उन्होंने अर्धशतक जड़ा. इस मुकाबले को जीतने के बाद रोहित शर्मा इमोशनल हो गए. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनकी आंखे नम दिखाई दे रही हैं. विराट उनको सांत्वना देते दिखाई दे रहे हैं.

जीत के बाद रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम के बाहर बैठे थे. वे इमोशनल दिखाई दे रहे थे. रोहित पहले तो कुछ इस तरह दिखते हैं जैसे कि अपने आंसू रोकने की कोशिश कर रहे हों, लेकिन जब विराट कोहली हाई-फाइव के लिए उनके पास आते हैं, तो रोहित अपना चेहरा छिपा लेते हैं. कोहली उनके कंधे पर हाथ रखकर अंदर चले जाते हैं. कप्तान को स्पेस देने के कारण जूनियर खिलाड़ियों ने रोहित से बात नहीं की और अंदर चले गए. वीडियो में रोहित की आंखें वीडियो में नम दिखाई दे रही हैं.

IND vs ENG: रोहित ने जड़ी फिफ्टी, सूर्या ने ठोके 47, लेकिन नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच, कौन रहा हकदार?

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Marriage ceremony Video; Shatrughan Sinha | Huma Qureshi | सोनाक्षी-जहीर ने शेयर किया शादी का वीडियो: दोस्तों ने कपल को जमकर छेड़ा; रजिस्टर्ड मैरिज के बाद खुशी से उछल पड़ीं एक्ट्रेस, हुईं इमोशनल

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साेनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने बीते 23 जून को शादी की। शादी के 4 दिनों बाद गुरुवार को कपल ने सोशल मीडिया पर अपने वेडिंग फंक्शन का वीडियो शेयर किया।

इस शॉर्ट क्लिप में दोनों की रजिस्टर्ड मैरिज की झलकियां हैं जिसमें सोनाक्षी इमोशनल होती भी नजर आ रही हैं।

इस दौरान सोनाक्षी इमोशनल हाे गईं और आपने आंसू नहीं रोक पाईं।

इस दौरान सोनाक्षी इमोशनल हाे गईं और आपने आंसू नहीं रोक पाईं।

कुछ ऐसा माहाैल था शादी के घर में
इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा, ‘परिवार, दोस्त, प्यार, दोस्ती, हंसी-खुशी, मजाकिया कमेंट्स, खुशी के आंसू, इमोशंस और सबसे ऊपर प्योर हैप्पीनेस.. कुछ ऐसा माहौल था हमारे छोटे से शादी के घर में.. यह परफेक्ट था..।’

वीडियो शेयर करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन में यह लिखा।

वीडियो शेयर करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन में यह लिखा।

एक्टर सिद्धार्थ ने शत्रुघ्न के सामने बोला- खामोश
वीडियो की शुरुआत में जब जहीर और सोनाक्षी अपनी वेडिंग फॉर्मेलिटीज पूरी कर रहे हैं तब उनके दोस्त उन्हें छेड़ते नजर आए। इस दौरान सभी ‘सोना कितना सोना है..’ गाना गाते नजर आए। वीडियो में एक्टर सिद्धार्थ भी सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा का फेमस डायलाॅग ‘खामोश’ बोलते दिखे।

रजिस्टर्ड मैरिज के दौरान सोनाक्षी और जहीर दोनों के पेरेंट्स साथ मौजूद रहे।

रजिस्टर्ड मैरिज के दौरान सोनाक्षी और जहीर दोनों के पेरेंट्स साथ मौजूद रहे।

वीडियो में कपल के फ्रेंड्स उन्हें जमकर टीजर करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में कपल के फ्रेंड्स उन्हें जमकर टीजर करते नजर आ रहे हैं।

शादी के बाद सोनाक्षी खुशी के मारे उछल पड़ीं।

शादी के बाद सोनाक्षी खुशी के मारे उछल पड़ीं।

इमोशनल हो गईं एक्ट्रेस
वहीं शादी की लीगल फॉर्मेलिटीज पूरी करने के बाद सोनाक्षी खुशी से उछल पड़ीं और उन्होंने जहीर को गले लगा लिया। इस दौरान वो इमोशनल हो गईं और रोते हुए बोलीं- ‘मैं अपने आंसू नहीं रोक पाई..।’

इस वीडियो में कपल और उनके पैरेंट्स के अलावा एक्टर सिद्धार्थ, हुमा कुरैशी और साकिब सलीम भी नजर आ रहे हैं।

कपल ने 23 जून की शाम ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी।

कपल ने 23 जून की शाम ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी।

कपल ने शाम को दी थी रिसेप्शन पार्टी
23 जून को दिन में हुई इस रजिस्टर्ड मैरिज के बाद सोनाक्षी और जहीर ने शाम को शिल्पा शेट्‌टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में रिसेप्शन पार्टी दी थी। इस पार्टी में सलमान खान और काजोल समेत कई सेलेब्स शामिल हुए थे।

इस खबर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर की पोस्ट वेडिंग डिनर डेट:शादी के बाद पहली बार साथ निकले, परिवार और दोस्तों का मिला साथ, पिता शत्रुघ्न सिन्हा नहीं पहुंचे

सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर ली है। शादी के बाद कपल पहली बार डिनर डेट पर निकले हैं, जिस दौरान पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
अघोरी बाबा को आया अर्धनारीश्वरी बनने का सपना, केदारनाथ से इंदौर आकर करवाया लिंग परिवर्तन, 27 वर्षीय शख्स की कार का डेकोरेशन देख रह जाएंगे हैरान

अघोरी बाबा मूलरूप से दक्षिण भारत के रहने वाले हैं। पता चला है कि अपने परिवार को त्यागने के बाद वे अब पहाड़ों, मंदिर और आश्रम में रहते हैं। बाबा की पहले भी चेन्‍नई में एक सर्जरी हो चुकी है। इंदौर में सर्जरी के बाद बाबा अभी डॉक्‍टरों की निगरानी में हैं।

By Vinay Yadav

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 09:54:35 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 10:35:57 AM (IST)

इंदौर के निजी अस्पताल में बाबा की सर्जरी हुई। – सांकेतिक चित्र।

HighLights

  1. अघोरी बाबा बोले- अर्धनारीश्वरी बनने का आया था सपना।
  2. इंदौर के निजी अस्‍पताल में पांच घंटे तक चली सर्जरी।
  3. इंटरनेट मीडिया पर बाबा की कार के फोटो भी वायरल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। केदारनाथ से अकेले कार से इंदौर आकर 27 वर्षीय अघोरी बाबा ने लिंग परिवर्तन करवाया है।

शहर के निजी अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई, जो करीब पांच घंटे तक चली। वे मूलरूप से दक्षिण भारत के रहने वाले हैं। सर्जरी के बाद वे बेहोशी की हालत में हैं। इसलिए उनसे बात नहीं हो पाई है।

बाबा की सर्जरी प्लास्टिक काॅस्मेटिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जन डाॅ. अश्विनी दाश ने की है। इंटरनेट मीडिया पर उनकी कार के फोटो भी बहुप्रसारित होते रहे।

naidunia_image

कार में चारों तरफ उनके फोटो और अर्धनारीश्वरी लिखा हुआ है। साथ की कार के अंदर नजारा डरावना है। कार के अंदर मानव खोपड़ियां रखी हुई हैं। कई लोग कार को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे।

कार में माला और कई सामग्री भी रखी हुई है। जानकारी अनुसार बाबा मूलरूप से दक्षिण भारत के रहने वाले हैं, लेकिन परिवार को त्यागने के बाद अब वे पहाड़ों के साथ मंदिर और आश्रम में रहते हैं।

उन्होंने सर्जरी से पहले बताया था कि करीब एक साल पहले उन्हें अर्धनारीश्वरी बनने का सपना आया था। पूर्व में चेन्नई में भी इसी संबंध में एक सर्जरी हो चुकी है। डाॅक्टरों ने फीमेल जेनिटल बनाया और ब्रेस्ट इम्प्लांट डाले। अब करीब पांच दिन डाॅक्टरों की निगरानी में उन्हें रखा जाएगा।

हे भगवान….अब फोन चलाना भी हुआ महंगा, Jio के बाद Airtel ने बढ़ाए दाम, देखिए नया टैरिफ

भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए नए टैरिफ की घोषणा की है। नई कीमतें 3 जुलाई 2024 से लागू हो जाएंगी। इसके बाद आपको फोन का रिचार्ज करने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंंगे।

By Ekta Sharma

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 10:37:24 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 10:40:34 AM (IST)

हे भगवान….अब फोन चलाना भी हुआ महंगा, Jio के बाद Airtel ने बढ़ाए दाम, देखिए नया टैरिफ
एयरटेल प्लान के लिए नया टैरिफ

एजेंसी, नई दिल्ली। Airtel Revised Cell Tariffs: रिलायंस जियो के बाद अब एयरटेल ने ग्राहकों को झटका दिया है। भारती एयरटेल ने भी अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए हैं। इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ने वाला है। हाल ही में एयरटेल ने संशोधित मोबाइल टैरिफ की घोषणा की। अब एयरटेल यूजर्स को ज्यादा कीमत चुकाकर रिचार्ज प्लान खरीदना होगा। प्रीपेड और पोस्टपेड टैरिफ में यह बढ़ोतरी की गई है।

एयरटेल ने संशोधित मोबाइल टैरिफ की घोषणा की। ये कीमतें भारती हेक्साकॉम लिमिटेड सर्किल सहित सभी सर्कलों पर लागू होती हैं। सभी एयरटेल प्लान के लिए नए टैरिफ 3 जुलाई, 2024 से https://t.co/vINMgC0mnN पर उपलब्ध होंगे। pic.twitter.com/LyprLxF2GE

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2024

खबर अपडेट हो रही है…….

टी20 वर्ल्‍डकप 2024 : दो देशों के प्लेयर्स के बीच सिमटा टॉप बॉलर और बैटर का मुकाबला, फजल और गुरबाज को टक्‍कर दे रहे दो भारतीय

नई दिल्‍ली. ICC टी20 वर्ल्‍डकप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) निर्णायक पड़ाव पर है. टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्‍लैंड को 68 रन से हराकर दक्षिण अफ्रीका से फाइनल खेलने का ‘टिकट बुक’ किया है. इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका ने ‘जाइंट किलर’ अफगानिस्‍तान को 9 विकेट से हराकर फाइनल में स्‍थान बनाया था. ब्रिजटाउन में होने वाला 29 जून का खिताबी मुकाबला तय करेगा कि चैंपियन का सेहरा किस टीम के सिर सजता है? विजेता टीम के अलावा टूर्नामेंट में टॉप बॉलर और बैटर को लेकर भी फैंस में कयासों का दौर जारी है. इस रेस में फिलहाल अफगानिस्‍तान के प्‍लेयर का दबदबा है.

अफगान टीम भले ही वर्ल्‍डकप के फाइनल में नहीं पहुंच पाई है लेकिन व्‍यक्तिगत प्रदर्शन में इसके प्‍लेयर्स छाए हुए हैं. टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्‍ठ बैटर और बॉलर, दोनों की रेस में अफगान प्‍लेयर शीर्ष पर हैं.  इन दोनों सेक्‍शन के टॉप 5 में एक से अधिक अफगानी प्‍लेयर मौजूद हैं. अफगान टीम के फजलहक फारूखी (8 मैचों में 17 विकेट) बॉलर्स और रहमनुल्‍लाह गुरबाज (8 मैचों में 281 रन) बैटर्स की रेस में अभी टॉप पर हैं. जहां तक टॉप बॉलर की बात है तो यह लगभग तय है कि अफगानिस्‍तान या भारत के किसी बॉलर को ही सर्वाधिक विकेट लेने का श्रेय मिलेगा. इसका कारण यह है कि टूर्नामेंट के शीर्ष 5 बॉलरों में इस समय अफगानिस्‍तान के तीन और भारत के दो खिलाड़ी हैं जबकि इसमें शामिल अन्‍य बॉलरों की टीमें बाहर हो चुकी हैं. कमोबेश यही स्थिति बैटरों को लेकर है. टॉप 5 बैटरों में अफगानिस्‍तान के दो खिलाड़ी हैं जबकि तीन अन्‍य प्‍लेयर की टीमें ‘आउट’ हो चुकी हैं. इंग्‍लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के बाद टीम इंडिया के कप्‍तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) छलांग मारते हुए तीसरे स्‍थान पर पहुंच गए हैं.

T20 World Cup: कभी अर्श तो कभी फर्श पर, 4 मैचों में से दो में प्‍लेयर ऑफ द मैच, एक में हुआ था शर्मसार

अफगानिस्‍तान के फजलहक और अर्शदीप में मुकाबला

T20 World Cup, ICC T20 World Cup 2024, Fazalhaq Farooqi, Arshdeep Singh, Rahmanullah Gurbaz, Rohit Sharma, Most wickets in T20 World Cup 2024, Most runss in T20 World Cup 2024, India Vs South Africa, T20 World Cup Final, टी20 वर्ल्‍डकप, आईसीसी टी20 वर्ल्‍डकप 2024, फजलहक फारूकी, अर्शदीप सिंह, रहमनुल्‍लाह गुरबाज, रोहित शर्मा, टी20 वर्ल्‍डकप 2024 में सर्वाधिक विकेट, टी20 वर्ल्‍डकप 2024 में सर्वाधिक रन, भारत Vs दक्षिण अफ्रीका, टी20 वर्ल्‍डकप फाइनल

टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलरों में फजलहक (Fazalhaq Farooqi) के बाद दूसरे नंबर पर भारत के अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) हैं जो 7 मैचों में 15 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. भारत-कनाडा का ग्रुप मैच बारिश की भेंट चढ़ने के कारण अर्शदीप ने फजलहक से एक मैच कम खेला है. इंग्‍लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में अर्शदीप कोई विकेट नहीं ले सके. अफगानिस्‍तान के राशिद खान (Rashid Khan) और बांग्‍लादेश के रिशाद हुसैन (Rishad Hossain) 14-14 विकेट लेकर इस सूची में संयुक्‍त रूप से तीसरे जबकि भारत के जसप्रीत बुमराह, अफगानिस्‍तान के नवीन उल हक, दक्षिण अफ्रीका के एनरिक नोर्किया, वेस्‍टइंडीज के अल्‍जारी जोसेफ और ऑस्‍ट्रेलिया के एडम जंपा 13-13 विकेट लेकर संयुक्‍त रूप से चौथे स्‍थान पर हैं.

इनमें से नवीन, जोसेफ और जंपा की टीमें (अफगानिस्‍तान, वेस्‍टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया) टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है.ऐसे में मुकाबला फजलहक,अर्शदीप, बुमराह और नोर्किया के बीच ही है. हालांकि फजलहक की बराबरी या पीछे छोड़ने में अर्शदीप के अवसर सबसे बेहतर हैं. बुमराह और नोर्किया का टॉप पर काबिज फजलहक से 4 विकेट का फैसला हे जिसकी भरपाई करना नामुमकिन तो नहीं लेकिन मुश्किल जरूर है. दक्षिण अफ्रीका के एक अन्‍य बॉलर कगिसो रबाडा भी 12 विकेट ले चुके हैं.

T20 WC 2021 में जिताई ट्रॉफी, अब आधा दर्जन कैच छोड़कर बना ‘विलेन’,सोशल मीडिया पर हो रहा ट्रोल

अर्शदीप या फजल, करना होगा इंतजार?
ज्‍यादा संभावना यही है कि टूर्नामेंट में फजलहक और अर्शदीप में से कोई या दोनों संयुक्‍त रूप से सबसे अधिक विकेट लेने वाले बॉलर बनेंगे. यह श्रेय अफगानिस्‍तान के बॉलर को मिले या भारतीय बॉलर को, इतिहास बनना तय है. फजलहक नंबर वन रहे तो यह अफगानिस्‍तान के किसी खिलाड़ी के लिए टी20 वर्ल्‍डकप में सर्वाधिक विकेट लेने का दूसरा मौका होगा. 2016 के टी20 वर्ल्‍डकप में अफगानिस्‍तान के मोहम्‍मद नबी 12 विकेट लेकर शीर्ष बॉलर बने थे जबकि 11 विकेट के साथ राशिद को दूसरा स्‍थान मिला था. ये तीनों ही बॉलर, नबी के 12 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ चुके हैं. फजल तो टी20 वर्ल्‍डकप के एक एडिशन में सर्वाधिक विकेट लेने के श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा (16 विकेट) के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ चुके हैं. फाइनल में दो या इससे अधिक विकेट लेकर अर्शदीप भी ऐसा कर सकते हैं. अर्शदीप अगर सबसे अधिक विकेट लेने वाले बॉलर बने तो किसी भारतीय प्‍लेयर के टी20 वर्ल्‍डकप में सर्वाधिक विकेट लेने का यह पहला मौका होगा. बहरहाल, सर्वाधिक विकेट लेने का श्रेय किसे मिलता है, यह जानने के लिए फैंस को फाइनल तक इंतजार करना होगा.

पहला टेस्‍ट शतक,स्‍कोर, कोचिंग..जॉन राइट और गैरीब कर्स्‍टन के करियर से जुड़ी समानताएं

टॉप बैटर की रेस में गुरबाज और ‘हिटमैन’

T20 World Cup, ICC T20 World Cup 2024, Fazalhaq Farooqi, Arshdeep Singh, Rahmanullah Gurbaz, Rohit Sharma, Most wickets in T20 World Cup 2024, Most runss in T20 World Cup 2024, India Vs South Africa, T20 World Cup Final, टी20 वर्ल्‍डकप, आईसीसी टी20 वर्ल्‍डकप 2024, फजलहक फारूकी, अर्शदीप सिंह, रहमनुल्‍लाह गुरबाज, रोहित शर्मा, टी20 वर्ल्‍डकप 2024 में सर्वाधिक विकेट, टी20 वर्ल्‍डकप 2024 में सर्वाधिक रन, भारत Vs दक्षिण अफ्रीका, टी20 वर्ल्‍डकप फाइनल

सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटरों की रेस में मुख्‍य मुकाबला अफगानिस्‍तान के रहमनुल्‍ला गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) और भारत के रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बीच है. गुरबाज ने 8 मैचों में सर्वाधिक 281 रन बनाए हैं.ऑस्‍ट्रेलिया के ट्रेविस हेड 7 मैचों में 255 रन बनाकर दूसरे और भारत के रोहित शर्मा 7 मैचों में 248 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं.गुरबाज को पीछे छोड़कर टूर्नामेंट का सबसे अधिक रन बनाने वाला बैटर बनने के लिए रोहित को फाइनल में कम से कम 34 रन बनाने होंगे.

गुरबाज के ही मुल्‍क के इब्राहिम जादरान 8 ही मैचों में 231 रन बनाकर चौथे नंबर पर हैं. वेस्‍टइंडीज के निकोलस पूरन 228 और अमेरिका के आंद्रियास गौस 219 रनों के साथ पांचवें और छठे स्‍थान पर हैं. दिलचस्‍प बात यह है कि रोहित शर्मा के अलावा टॉप 6 में मौजूद सभी बैटर्स की टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं. फाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका टीम के क्विंटन डिकॉक के 8 मैचों में 204 रन हैं लेकिन जादरान की बराबरी करने या उनसे आगे निकलने के लिए उन्‍हें फाइनल में बड़ा स्‍कोर बनाना होगा.

Tags: Arshdeep Singh, Hitman Rohit Sharma, Icc T20 world cup, Ind vs sa, India vs South Africa, Rahmanullah Gurbaz, Rohit sharma, T20 World Cup

रोहित ने कोहली पर सवाल उठाने वालों को किया खामोश! एक शब्द से ही आलोचकों की जुबान पर जड़ दिया ताला

नई दिल्ली. भारत टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया है. उसने इंग्लैंड को हराकर नहीं, बल्कि बुरी तरह रौंदकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई. इस जीत के हीरो कप्तान रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ी रहे. विराट कोहली जैसे कुछ खिलाड़ी मैच में नाकाम भी रहे. कोहली पूरे टूर्नामेंट में ही उम्मीद पर खरे नहीं उतरे हैं. आलोचक इसी बात पर उन्हें निशाने पर लेने लगे हैं. इन आलोचकों को जवाब देने के लिए भारतीय टीम से कोई और नहीं, खुद कप्तान सामने आए. उन्होंने कहा कि कोहली ने शायद फाइनल के लिए अपना बेस्ट बचाकर रखा है. इंतजार कीजिए.

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रन से हराया. भारत ने इस मुकाबले में 7 विकेट पर 171 रन बनाए. इसके बाद इंग्लैंड को 103 रन पर ऑलआउट कर दिया. कप्तान रोहित शर्मा ने फ्रंट से लीड करते हुए 57 रन की पारी खेली. विराट कोहली 9 रन बनाकर आउट हो गए. कोहली इस वर्ल्ड कप में एक भी फिफ्टी नहीं लगा पाए हैं. वे पिछली 7 पारियों में से 5 में सिंगल डिजिट से आगे नहीं बढ़ सके.

IND vs ENG T20 World Cup: वो अपने सर पर कफन बांध कर आया है… दिग्गज ने किस भारतीय के लिए कही यह बात

आलोचना झेल रहे कोहली को कप्तान रोहित शर्मा का पूरा साथ मिल रहा है. क्या कोहली फाइनल खेलेंगे, इस सवाल पर रोहित ने कहा, ‘निश्चित. वे (कोहली) बेहतरीन खिलाड़ी हैं. कोई भी खिलाड़ी इससे (आउट ऑफ फॉर्म) गुजर सकता है. हमें उनकी क्लास पता है और बड़े मैचों में उनकी अहमियत को समझते हैं. जब आप 15 साल से क्रिकेट खेल रहे हैं, तो फॉर्म कभी कोई समस्या नहीं होती.’

रोहित शर्मा को विराट कोहली से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है. टी20 वर्ल्ड कप फाइनल 29 जून को होना है. रोहित शर्मा ने इस मुकाबले को कहा, ‘वे (विराट) लय में दिख रहे हैं. इंटेंट भी है. उन्होंने शायद फाइनल के लिए अपना बेस्ट बचाकर रखा है.’

Tags: Icc T20 world cup, Rohit sharma, T20 World Cup, Virat Kohli

MP Information : जबलपुर में सुहागी के टीआई बंगला के पास निर्माणाधीन मकान का हिस्सा गिरा, दो राजमिस्त्रि‍यों की मौत

MP Information: घटना से वहां काम कर रहे अन्य श्रमिक दहशत में आ गए। मलबे में दबे अनूप और विजय को तत्काल निकाला और दोनों को विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत अनूप को मृत घोषित कर दिया, वहीं हालत नाजुक होने पर परिजन विजय को निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

By Pankaj Tiwari

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 09:25:51 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 09:25:51 AM (IST)

HighLights

  1. अन्य मजदूरों से पूछताछ की गई।
  2. वहां सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे।
  3. छज्जे पर काम कर रहे थे दोनों।

MP Information : नईदुनिया प्रतिनिधि,जबलपुर। सुहागी के टीआई बंगला के पास एक निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिला का छज्जा बुधवार को भरभराकर गिर गया। घटना में छज्जे पर चढ़कर काम रहे दो राज मिस्त्री की मौत हो गई। अधारताल पुलिस ने शवों का पीएम करवाते हुए जांच शुरू कर दी है।

सुहागी निवासी थे दोनों राजमिस्‍त्री

अधारताल पुलिस ने बताया कि टीआई बंगला सुहागी में वीणा द्विवेदी का मकान बन रहा है। जहां सुहागी निवासी राज मिस्त्री अनूप पटेल (40), विजय बर्मन (38), छोटेलाल दाहिया, बिस्सू समेत एक महिला मजदूर काम कर रहे थे।

छज्जे पर चढ़कर छपाई कर रहे थे

राज मिस्त्री अनूप और विजय बर्मन दूसरे मंजिल के छज्जे पर चढ़कर छपाई कर रहे थे। वहीं छोटेलाल पहली मंजिल पर था। इस दौरान दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे छज्जा अचानक जमींदोज हो गया।

हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं

छज्जे पर बैठकर काम कर रहे अनूप पटेल और विजय भी छज्जे के साथ नीचे जा गिरे। दोनों को कमर, रीढ़ की हड्डी और गर्दन समेत शरीर में अन्य गंभीर चोटें आईं।

सहकर्मियों ने की तत्‍काल मदद

घटना से वहां काम कर रहे अन्य श्रमिक दहशत में आ गए। मलबे में दबे अनूप और विजय को तत्काल निकाला और दोनों को विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत अनूप को मृत घोषित कर दिया।

परिजन निजी अस्पताल ले गए

हालत नाजुक होने पर परिजन विजय को निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।सूचना पर अधारताल पुलिस अस्पताल पहुंची।

वहां सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे

दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। इस दौरन जब अन्य मजदूरों से पूछताछ की गई, तो पता चला कि वहां सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे, इसके चलते हादसा हुआ और दोनों की मौत हुई।

घुटने का इलाज कराने आए मरीज का डाक्टरों ने कर दिया छाती का दिया ऑपरेशन, हुई मौत, विरोध किया तो परिजनों की कर दी पिटाई

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डॉक्‍टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां डॉक्‍टरों ने घुटने के इलाज के लिए आए मरीज का छाती का ऑपरेशन कर दिया। इस दौरान मरीज की मौत हो गई। इसके बाद स्वजनों ने अस्पताल में हंगामा मचाया तो डॉक्टर और स्टाफ ने मिलकर उनके साथ मारपीट किया।

By Manish Mishra

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 08:59:43 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 09:22:41 AM (IST)

घुटने का इलाज कराने आए मरीज का डाक्टरों ने कर दिया छाती का दिया ऑपरेशन, हुई मौत, विरोध किया तो परिजनों की कर दी पिटाई
स्वजनों से बहस व मारपीट करते डाक्टर और स्टाफ फोटो- स्वयं

HighLights

  1. ओडिशा के गेंदलाल सोनी घुटने के इलाज के लिए आए थे रायपुर
  2. डॉक्‍टरों ने छाती के ऑपरेशन से पहले स्‍वजनों से नहीं ली थी अनुमति
  3. स्वजनों ने विरोध किया तो डॉक्टर-स्टाफ ने पीटा, एफआइआर दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर में पचपेड़ी नाका स्थित श्रीशंकरा अस्पताल में ओडिशा से घुटने के इलाज के लिए आए मरीज की मौत हो गई। इसके बाद स्वजनों ने अस्पताल में हंगामा मचाया। अस्पताल प्रबंधन ने बीजा कार्ड से इलाज के दौरान मरीज के छाती का आपरेशन किया।

स्वजनों ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन से पहले अनुमति नहीं ली गई। उन्हें किसी भी तरह की कोई सूचना भी नहीं दी। ऑपरेशन के बाद मरीज की तबियत बिगड़ी, फिर उसकी मौत हो गई। स्वजनों ने इसका विरोध किया तो डॉक्टर और स्टाफ ने मिलकर उनके साथ मारपीट किया। उनका फोन तोड़ दिया। स्वजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।naidunia_image

राजेंद्र नगर पुलिस ने बताया कि ओडिशा निवासी गेंदलाल सोनी को घुटने में तकलीफ थी। उसे चलने फिरने में दिक्कत हो रही थी। ओडिशा का एजेंट उन्हें इलाज के लिए पचपेड़ी नाका स्थित श्रीशंकरा अस्पताल लाया और यहां भर्ती कराया। यहां उनके घुटने का इलाज चल रहा था।

अचानक डॉक्टरों ने उनके छाती का ऑपरेशन कर दिया। इसकी स्वजनों को जानकारी नहीं दी। ऑपरेशन से मरीज की तबीयत बिगड़ गई। फिर उन्हें वेंटीलेटर पर रख दिया गया। स्वजनों का आरोप है कि गेंदलाल को घुटने के इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था।

ये जीत रुला देने वाली है….फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, तो विराट कोहली से मिलते ही रोहित शर्मा के छलके आंसू, वीडियो वायरल

टीम इंडिया ने टी20 सेमी फाइनल में निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 171 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 57 रन बनाए। 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्‍लैंड 103 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 3-3 विकेट लिए। बुमराह ने दो विकेट चटकाए।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 08:10:04 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 08:30:20 AM (IST)

ये जीत रुला देने वाली है….फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, तो विराट कोहली से मिलते ही रोहित शर्मा के छलके आंसू, वीडियो वायरल
जीत के बाद भावुक हुए रोहित शर्मा

HighLights

  1. टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल भारत की एंट्री
  2. सेमी फाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों से हराया
  3. रोहित शर्मा ने 39 गेंदों पर बनाए 57 रन

Rohit Sharma Crying after T20 Semi Last खेल डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में रोहित शर्मा के शानदार अर्धशतक और स्पीनर्स की फिरकी की बदौलत टीम इंडिया ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 2022 में इंग्लैंड से सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया। वहीं, इस जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा काफी भावुक नजर आए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में दिख रहा है कि जीत के बाद टीम इंडिया पवेलियन लौट रही थी, इस दौरान रोहित शर्मा बाहर मौजूद कुर्सी पर बैठ गए और काफी इमोशनल दिखे, उन्होंने अपना एक हाथ आंखों पर भी रखा हुआ था। इस दौरान जब विराट कोहली उनके पास पहुंचे और उनसे हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन रोहित शर्मा को भावुक देख वे वहां से चले जाते हैं।

रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

इस मैच में रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दो छक्कों और चार चौकों की मदद से 39 गेंद में 57 रन बनाए। साथ ही उन्होंने सूर्यकुमार यादव (47) के साथ तीसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की। इसके बाद पर टीम इंडिया 171 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही।

स्पिनर्स के जादू में फंसे अंग्रेज

पूरे मैच में गेंदबाजों का दबदबा दिखा। कुलदीप यादव ने जहां 19 रन देकर तीन विकेट झटके तो वहीं, अक्षर पटेल ने 23 रन देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन पहुंचाया। जसप्रीत बुमराह ने 2.4 ओवर में 12 रन देकर दो विकेट चटकाए। इंग्लैंड की ओर से कप्तान जोस बटलर (23), हैरी ब्रूक (25), जोफ्रा आर्चर (21) और लियाम लिविंगस्टोन (11) ही दहाई के आंकड़े को छू सके।

अक्षर पटेल ने दिलाई पहली सफलता

भारतीय गेंदबाजी की शुरुआत अर्शदीप सिंह ने की, लेकिन उनके दूसरे ही ओवर में बटलर ने तीन चौकां के दम पर 19 रन जड़ दिए। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अक्षर पटेल को गेंद थमाई, जिन्होंने कप्तान की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए अपने पहले ही ओवर में बटलर को चलता कर भारत को पहली सफलता दिला दी। वहीं, बुमराह ने फिल सॉल्ट (05) को बोल्ड कर दूसरा विकेट लिया।

103 रन पर ऑलआउट हुई टीम

अक्षर ने अपने दूसरे ओवर में जॉनी बेयरस्टो शून्य के स्कोर पर आउट कर दिया और पावर प्ले में ही इंग्‍लैंड अपने तीन विकेट गंवाकर 39 रन का स्‍कोर ही खड़ा कर सकी। अक्षर ने मोईन अली (08) को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों स्टंप करवाकर इंग्‍लैंड को चौथा झटका दिया। सैम करन (02) कुलदीप यादव की फिरकी में फंसकर रन आउट हो गए। इस तरह इंग्‍लैंड की आधी टीम 49 रन पर आउट हो चुकी थी। इंग्‍लैंड को 10 ओवर में 110 रन चाहिए, लेकिन टीम 103 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।

CG Police Trasnfer: पुलिस विभाग में फेरबदल, रायपुर जिले के 20 निरीक्षकों का देर रात हुआ तबादला

रायपुर जिले के 20 निरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने देर रात सूची जारी कर रक्षित आरक्षित केंद्र सहित थाना व यातायात व्यवस्था में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए तबादला आदेश जारी किया है।जनिए किसको कहां मिली पदस्थापना।

By Manish Mishra

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 08:00:09 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 08:00:09 AM (IST)

प्रतीकात्‍मक फोटो

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। जिले के 20 निरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने देर रात सूची जारी कर रक्षित आरक्षित केंद्र सहित थाना व यातायात व्यवस्था में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए तबादला आदेश जारी किया है।जनिए किसको कहां मिली पदस्थापना।

अधिकारी का नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना

मल्लिका बैनर्जी तिवारी रक्षित केंद्र थाना प्रभारी पंडरी

सुनील दास रक्षित केंद्र थाना प्रभारी आमानाका

राजेंद्र दीवान रक्षित केंद्र थाना प्रभारी धरसींवा

विशाल कुजुर रक्षित केंद्र यातायात

दीपेश जायसवाल थाना प्रभारी आमानाका थाना प्रभारी कबीर नगर

दीपक पासवान थाना प्रभारी गंज थाना प्रभारी खरोरा

लखन लाल पटले थाना प्रभारी सरस्वती नगर थाना प्रभारी गंज

जितेंद्र ऐसैय्या थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा थाना प्रभारी गोबरा नवापारा

राजेश सिंह यातायात थाना प्रभारी आरंग

शिवेंद्र राजपूत थाना प्रभारी धरसींवा थाना प्रभारी डीडी नगर

सुरेंद्र श्रीवास्तव थाना प्रभारी खरोरा थाना प्रभारी सरस्वती नगर

अविनाश सिंह थाना प्रभारी डीडी नगर थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा

सत्येंद्र सिंह श्याम थाना प्रभारी आरंग प्रभारी जिविशा

श्रुति सिंह थाना प्रभारी खम्हारडीह प्रभारी पुलिस नियंत्रण कक्ष, डीसीबी, डीसीआरबी

मनोज नायक थाना प्रभारी मौदहापारा प्रभारी शिकायत शाखा, सीसीटीएनएस

शील आदित्य कुमार सिंह थाना प्रभारी पंडरी यातायात

रविंद्र कुमार यादव थाना प्रभारी कबीर नगर यातायात

सिद्धेश्वर प्रताप सिंह यातायात थाना प्रभारी अभनपुर

यामन देवांगन थाना सिविल लाइन थाना प्रभारी मौदहापारा

नरेंद्र मिश्रा थाना प्रभारी जिविशा, कंट्रोल रुम थाना प्रभारी खम्हारडीह