IND vs SA Tomorrow Climate Forecast: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल पर खतरा, अगले 24 घंटे में बारिश की कितनी संभावना, मैच होगा या नहीं?

नई दिल्ली. भारत ने इंग्लैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल का टिकट कटा लिया है. भारत का फाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होना है. यह मुकाबला बारबाडोस की राजधानी ब्रिजटाउन में होना है. वेस्टइंडीज में लगभग रोज बारिश हो रही है. इस कारण टी20 वर्ल्ड कप के कई मैच रद हो गए. भारत बनाम इंग्लैंड मैच भी बारिश के कारण प्रभावित हुआ.

फाइनल में बारिश की कितनी संभावना?
क्रिकेटप्रेमियों की निगाहें अब बारबाडोस पर टिक गई हैं, जहां एक दिन बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खिताबी लड़ाई होनी है. मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी बारबाडोस में बारिश की संभावना है. यह संभावना 78% तक जताई गई है, जबकि बादल पूरे दिन छाए रहेंगे.

क्या फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है?
हां, फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है. अगर शनिवार को बारिश के कारण मैच नहीं खेला जाता है तब यह रविवार को खेला जाएगा. आईसीसी ने इस मैच के लिए 3 घंटे 10 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम रखा है.

दोनों दिन बारिश हुई तो कौन बनेगा चैंपियन?
अगर शनिवार और रविवार दोनों ही दिन ज्यादा बारिश होती है और मैच रद हो जाता है तो फिर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ट्रॉफी शेयर की जाएगी. यानी दोनों टीमें जॉइंट विनर घोषित होंगे.

FIRST PUBLISHED : June 28, 2024, 12:43 IST

हो गया खुलासा… किसकी थी आइसक्रीम में से निकली उंगली, DNA टेस्‍ट से खुला राज

मलाड क्षेत्र में आईस्‍क्रीम में से निकली उंगली के डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आ चुकी है। इसके बाद पुलिस ने भी खुलासा कर दिया है कि यह उंगली किसकी थी। गौरतलब है कि इस मामले में एफएसएसएआई ने कंपनी का लाइसेंस रद्द करने के साथ ही फैक्‍ट्री को भी सील कर दिया है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 10:28:14 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 11:55:22 AM (IST)

हो गया खुलासा... किसकी थी आइसक्रीम में से निकली उंगली, DNA टेस्‍ट से खुला राज
आइसक्रीम कोन में से निकली थी उंगली

HighLights

  1. 12 जून को सामने आया था उंगली निकलने का मामला
  2. महिला डॉक्‍टर ने थाने में दर्ज करवाई थी शिकायत
  3. जांच लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया था उंगली का टुकड़ा

Mumbai Ice Cream Case एजेंसी, मुंबई। मुंबई के मलाड क्षेत्र में रहने वाली एक महिला द्वारा ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइस्‍क्रीम में से उंगली निकलने का मामला सामने आया था। इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा और उंगली के टुकड़े को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया। वहीं, डीएनए रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने खुलासा कर दिया है कि आखिर आइस्‍क्रीम में से निकली उंगली किसकी थी।

पुलिस के अनुसार, फॉरेंसिक रिपोर्ट में उंगली इंदापुर में एक आइसक्रीम फैक्ट्री के कर्मचारी की पाई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, उंगली और आइसक्रीम फैक्ट्री के कर्मचारी ओमकार पोटे के डीएनए मैच पाए गए हैं। बताया गया कि आइसक्रीम भरने के दौरान कर्मचारी की बीच वाली उंगली का एक हिस्सा कट गया था।

naidunia_image

ये है मामला

गौरतलब है कि 12 जून को मलाड क्षेत्र में रहने वाली डॉक्टर ओरलेम ब्रैंडन सेराओ ने ऑनलाइन आइस्‍क्रीम ऑर्डर की थी। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जांच के बाद आइस्‍क्रीम यम्मो ब्रांड की पाई गई। साथ ही इस बात का भी खुलासा हुआ कि जिस दिन कर्मचारी के साथ यह दुर्घटना हुई, उसी दिन यह आइसक्रीम पैक की गई थी। बाद में पुलिस ने डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल भेज दिए थे।

कंपनी का लाइसेंस रद्द

यह घटना सामने आने के बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक (एफएसएसएआई) ने कंपनी का लाइसेंस रद्द कर फैक्ट्री को सील कर दिया था। कंपनी के खिलाफ खाद्य पदार्थों में मिलावट करने का आरोप लगा था।

Mukesh Ambani Son Marriage ceremony Card; Anant Ambani | Radhika Service provider | अनंत-राधिका के वेडिंग कार्ड में चांदी का मंदिर: अंदर सोने की मूर्तियां और हैंड रिटन लेटर, 12 जुलाई को मुंबई में होगी शादी

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

इंडस्ट्रियलिस्ट मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मुंबई में होने वाले इस भव्य समारोह में परंपरा और भव्यता का मिश्रण देखने को मिलेगा।

वेडिंग कार्ड में छोटा सा मंदिर भी
शादी की तैयारियों के बीच कपल का वेडिंग कार्ड सामने आया है। वीवीआईपी को दिए एक निमंत्रण पत्र में चांदी का मंदिर है। अंदर सोने की 4 मूर्तियां हैं। दूसरा निमंत्रण पत्र गोल्डन बॉक्स में है। इसमें मंदिर को छोटे रूप में बॉक्स के भीतर ही रखा गया है। यह भी दैवीय थीम पर बेस्ड है।

छोटी अलमारी को खोलने के बाद चांदी का मंदिर नजर आएगा। इस मंदिर में भगवान गणपति, राधा-कृष्ण और देवी दुर्गा की मूर्तियां हैं।

छोटी अलमारी को खोलने के बाद चांदी का मंदिर नजर आएगा। इस मंदिर में भगवान गणपति, राधा-कृष्ण और देवी दुर्गा की मूर्तियां हैं।

हाथ से लिखा पत्र, बॉक्स खोलते ही गूंजते हैं विष्णु मंत्र

  • एक खूबसूरत कढ़ाई वाले वेडिंग बॉक्स के ऊपर विष्णु भगवान की तस्वीर है।
  • इस तस्वीर में नारायण के हृदय में लक्ष्मी को दिखाया गया है।
  • इस बॉक्स को खोलते ही विष्णु मंत्र गूंजने लगता है।
  • लाल रंग के इन्वाइट बॉक्स को खोलने पर छाेटा सा चांदी का मंदिर सामने आता है।
  • इसमें गणपति, राधा-कृष्ण और देवी दुर्गा की सोने की मूर्तियां हैं।

एक पाउच में पश्मीना शॉल, दूसरे में रूमाल

  • दूसरे निमंत्रण पत्र में सबसे पहले एक छोटे से लिफाफे में नीता अंबानी का हैंड रिटन लेटर है।
  • इसमें वो भावनाएं व्यक्त करते हुए आमंत्रण दे रही हैं।
  • इस पत्र के अलग-अलग पन्नों पर विभिन्न रस्मों की जानकारी है।
  • ऊपरी हिस्से में वैकुंठ धाम का दृश्य है।
  • एक पाउच में कश्मीर के कलाकारों द्वारा बनाई गई पश्मीना शॉल है।
  • एक अन्य पाउच खोलने पर अनंत-राधिका के नाम के पहले अक्षर की कढ़ाई वाला रूमाल है।
  • अंत में ऋग्वेद का श्लोक लिखा गया है।
कार्ड में नीता अंबानी का एक हैंड रिटन लेटर भी है।

कार्ड में नीता अंबानी का एक हैंड रिटन लेटर भी है।

3 दिन तक चलेंगे वेडिंग फंक्शंस
अनंत और राधिका इससे पहले मार्च की शुरुआत और मई के अंत में प्री-वेडिंग सेरेमनी सेलिब्रेट कर चुके हैं। अब 12 जुलाई को शुभ विवाह, 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद कार्यक्रम और 14 जुलाई को रिसेप्शन हाेगा। ये तीनों कार्यक्रम मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित किए जाएंगे।

कपल ने मार्च की शुरुआत में जामनगर में पहला प्री-वेडिंग फंक्शन सेलिब्रेट किया था।

कपल ने मार्च की शुरुआत में जामनगर में पहला प्री-वेडिंग फंक्शन सेलिब्रेट किया था।

इस खबर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

अनंत-राधिका की शादी 12 जुलाई को मुंबई में:जियो वर्ल्ड सेंटर में 3 दिन चलेंगी रस्में; 14 जुलाई को रिसेप्शन

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होगी। शादी के सभी फंक्शन मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में होंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Bhind Information: घर के कमरे में चारपाई के नीचे आकर बैठा मगरमच्छ, सुबह हाथ टकराने पर चीखकर भागा

मौ कस्बे के नजदीक रूपाबाई के पुरा के हार में बने एक कमरे में मगरमच्छ जाकर घुस गया। कमरे का गेट खोलकर सो रहे युवक की चारपाई के नीचे मगरमच्छ बैठ गया। रात में सोते समय युवक का हाथ मगरमच्छ से टकराया गया। इस वजह से उसकी नींद खुल गई। जैसे ही उसने नीचे झांककर देखा चीखता हुआ कमरे से बाहर निकल गया।

By Manoj Shrivastava

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 12:44:59 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 12:46:17 PM (IST)

मगरमच्‍छ को रेस्‍क्‍यू करती वन विभाग की टीम

HighLights

  1. मौ थाना क्षेत्र के रूपावबाई के पुरा के हार में बने मकान का मामला
  2. कमरे का गेट खोलकर सो रहे युवक की चारपाई के नीचे मगरमच्छ बैठ गया
  3. सुबह फारेस्ट विभाग की टीम पहुंची और मगरमच्छ का रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ा गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। मौ कस्बे के नजदीक रूपाबाई के पुरा के हार में बने एक कमरे में मगरमच्छ जाकर घुस गया। कमरे का गेट खोलकर सो रहे युवक की चारपाई के नीचे मगरमच्छ बैठ गया। रात में सोते समय युवक का हाथ मगरमच्छ से टकराया गया। इस वजह से उसकी नींद खुल गई। जैसे ही उसने नीचे झांककर देखा चीखता हुआ कमरे से बाहर निकल गया। इसके बाद इसकी सूचना मौ थाना पुलिस को दी। गुरुवार की सुबह फारेस्ट विभाग की टीम पहुंची। इसके बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ा गया।

मौ वन वृत्त के परिक्षेत्र सहायक मनभावन सिंह ने बताया कि रूपाबाई के पुरा में खेतों में बने एक ट्यूबवेल के कमरे में प्रहलाद पुत्र रामभरोसे सिंह नशे की हालत में सो रहा था। प्रहलाद ने अपने कमरे के गेट को खोल रखा था। रात में अचानक कहीं से मगरमच्छ जाकर उसकी चारपाई के नीचे बैठ गया। रात करीब 2 बजे प्रहलाद को सर्दी लगी तो उन्होंने कंबल को हाथ से तलाशा।

इस दौरान प्रहलाद ने मगरमच्छ की पीठ पर हाथ चला गया जिसे देखकर वो डर गया और वह कमरे का गेट बंद करके भाग खड़ हुआ। वो सीधे गांव पहुंचा और घर वालों को इस पूरे मामले से अवगत कराया। सुबह के समय गांव वाले खेत पर पहुंचे और उन्होंने मगरमच्छ को कमरे में बंद देखा। सुबह पांच बजे गांव वालों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिस पर एफआरबी मौके पर पहुंची एफआरबी टीम की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारियों को जानकारी लगी।

इसके बाद रेस्क्यू डाल भिंड से बुलाया गया। सुबह करीब 9 बजे के बीच रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा। आधा घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने मगरमच्छ को काबू में किया और उसे लेकर चंबल नदी में छोड़ दिया गया।

Bhilai Information: छत्‍तीसगढ़ में बदमाशों के खिलाफ एक्‍शन, भिलाई में आधी रात गोली चलाने वाले आरोपियों के घर चला बुलडोजर

भिलाई में बीते मंगलवार की देर रात सेक्टर 6 पुलिस कंट्रोल रूम से 50 मीटर की दूरी पर दो युवकों पर गोली चला दी गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वारदात का मुख्य आरोपित अमित जोश अभी भी फरार है।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 12:41:28 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 12:42:29 PM (IST)

Bhilai News: छत्‍तीसगढ़ में बदमाशों के खिलाफ एक्‍शन, भिलाई में आधी रात गोली चलाने वाले आरोपियों के घर चला बुलडोजर
मुख्य आरोपित अमित जोश के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई

HighLights

  1. जिला पुलिस प्रशासन एवं बीएसपी प्रबंधन की संयुक्त कार्रवाई
  2. एक दर्जन किराएदारों को भी दे रखा था अवैध कब्जे का मकान
  3. बीएसपी के क्वार्टर में अवैध कब्जा कर रहता था अमित जोश

नईदुनिया प्रतिनिधि। भिलाई। छत्‍तीसगढ़ के भिलाई में पुलिस कंट्रोल रूम से 50 मीटर की दूरी पर मंगलवार की देर रात गोली चलाने वाले मुख्य आरोपित अमित जोश के सेक्टर 6 स्थित मकान में शुक्रवार को बुलडोजर चला दिया गया। अमित जोश बीएसपी के क्वार्टर में अवैध कब्जा कर रहता था उसने वहां पर चार कमरों का अतिरिक्त निर्माण भी कर लिया था।

इसके अलावा एक दर्जन लोगों को उसने अवैध कब्जा वाले आवास को किराए पर भी दे रखा था। संयुक्त कार्रवाई के तहत इन सभी आवास को आज खाली करा दिया गया। इतना ही नहीं इन आवासों के बिजली, नल कनेक्शन काटने के साथ ही दरवाजे और खिड़की भी उखाड़ दिए गए। बीएसपी टाउनशिप क्षेत्र में इस तरह की यह पहली बड़ी कार्रवाई की गई है।

जानिए क्‍या है पूरा मामला

उल्लेखनीय है कि बीते मंगलवार की देर रात सेक्टर 6 पुलिस कंट्रोल रूम से 50 मीटर की दूरी पर दो युवकों पर गोली चला दी गई थी। विश्रामपुर निवासी इन दोनों युवकों का रायपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वारदात का मुख्य आरोपित अमित जोश अब तक फरार है। अमित जोश और एक अन्य आरोपी सागर बाग दोनों दोनों की तलाश में पुलिस छापा मार करवाई कर रही है।

इधर, अमित जोश के सेक्टर 6 सड़क 31 ब्लॉक 1f स्थित निवास पर आज सुबह से बड़ी कार्रवाई जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन एवं बीएसपी प्रबंधन द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की गई। बताया जाता है कि अमित जोश जिस मकान में रह रहा था वह अवैध कब्जे का था इसके अलावा उसने सामने में ही चार कमरों का अतिरिक्त निर्माण भी कर लिया था।

एक दर्जन से अधिक किरायादार रखा

जानकारी के अनुसार अमित जोश ने बीएसपी के उक्त कंडम घोषित ब्लॉक पर ही अवैध कब्जा कर लिया था उसने इस ब्लॉक के आवासों को किराया पर दे रखा था। अमित जोश आदित्य बदमाश था इस वजह से कोई विरोध करने से कतराता था। आज जब संयुक्त कार्रवाई शुरू की गई तो इन किराया वाले आवासों को भी खाली कर दिया गया।

IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच कब और कैसे देखें फाइनल? किस चैनल पर आएगा मैच, जानें डिटेल्स

नई दिल्ली. भारत की टीम ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड को धूल चटाकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. अब भारत का सामना फाइनल में साउथ अफ्रीका से होगा. यह मैच 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा. चलिए हम आपको बताते हैं कि मुकाबले कितने बजे से शुरू होंगे और किस चैनल पर इसका लाइव टेलीकास्ट होगा. ये भी जानेंगे कि आप ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए इस मैच का लुत्फ कहां उठा पाएंगे.

फैंस आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबले की इंडिया में फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग अपने मोबाइल फोन पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग बिना सब्सक्रिप्शन लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं. वहीं, टीवी की बात करें तो आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोटर्स नेटवर्क (Star Sports activities Community) पर देख सकते हैं. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा.

IND vs ENG: जीत के बाद इमोशनल हुए रोहित शर्मा, नम दिखीं आंखें, विराट ने कुछ यूं दिया रिएक्शन, देखें वीडियो

शनिवार यानी 29 जून को भारत का खिताबी मैच अब साउथ अफ्रीका के साथ होगा. भारत और साउथ अफ्रीका अपने सभी मैच जीतकर टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के फाइनल में पहुंची हैं. अब देखना होगा कि भारत की टीम दूसरी बार टी20 वर्ल्‍ड का खिताब जीत पाती है या फिर साउथ अफ्रीका पहली बार कोई वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने में कामयाब होती है.

दोनों टीमों का स्क्वॉड:

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

साउथ अफ्रीका की टीम: एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्टजे, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स

Tags: Icc T20 world cup, India vs South Africa, T20 World Cup

Rautu Ka Raaz Film Overview; Nawazuddin Siddiqui Rajesh Kumar | मूवी रिव्यू- रौतू का राज: कमजोर कहानी और बिखरे हुए स्क्रीनप्ले को नवाजुद्दीन ने अपनी एक्टिंग से संभाला, राजेश कुमार का मिला भरपूर साथ

2 घंटे पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र

  • कॉपी लिंक

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ‘कहानी’, ‘रईस’ और ‘रात अकेली है’ के बाद एक बार फिर कॉप के किरदार में फिल्म ‘रौतू का राज’ में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर स्ट्रीम हाे चुकी है। मर्डर मिस्ट्री पर आधारित इस फिल्म की लेंथ 1 घंटे 55 मिनट की है। दैनिक भास्कर ने फिल्म को 5 में से 2.5 स्टार रेटिंग दी है।

फिल्म की कहानी क्या है?

फिल्म की कहानी उत्तराखंड के बैकड्रॉप पर आधारित है। उत्तराखंड के एक छोटे से शहर रौतू में चल रहे एक ब्लाइंड स्कूल में अचानक से एक वॉर्डेन संगीता (नारायणी शास्त्री) की मौत हो जाती है। वॉर्डेन की मौत शुरू में नैचुरल डेथ लगती है। लेकिन बाद में यह घटना शहर में चर्चा का विषय बन जाती है। यह घटना नैचुरल डेथ और मर्डर के बीच उलझ जाती है। इनवेस्टिगेशन ऑफिसर दीपक नेगी (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) इस गुत्थी को सुलझाने के लिए अपने टीम के साथ निकलते हैं।

मर्डर का शक ब्लाइंड स्कूल के ट्रस्टी मनोज केसरी (अतुल तिवारी) पर भी जाता है। इनवेस्टिगेशन के दौरान पता चलता है कि स्कूल से पायल नाम की लड़की मिसिंग है। इंस्पेक्टर दीपक नेगी इस मामले को लेकर थोड़ा निजी भी हो गए हैं। वॉर्डेन का हत्यारा कौन है? वॉर्डेन की हत्या क्यों की गई है? इंस्पेक्टर दीपक नेगी हत्या की इस गुत्थी को कैसे सॉल्व करते हैं? यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

स्टारकास्ट की एक्टिंग कैसी है?

इनवेस्टिगेशन ऑफिसर दीपक नेगी के किरदार में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म को अपने कंधे पर उठाने की कोशिश की है। राजेश कुमार ने फिल्म में सब इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई है। नवाजुद्दीन और राजेश की एक्टिंग और टाइमिंग सधी हुई लगी है। अतुल तिवारी, नारायणी शास्त्री और फिल्म के बाकी कलाकारों ने अपनी-अपनी भूमिका के साथ न्याय करने की कोशिश की है।

फिल्म का डायरेक्शन कैसा है?

फिल्म का डायरेक्शन आनंद सुरपुर ने किया है। फिल्म की स्टोरी और स्क्रीनप्ले काफी कमजोर है। फिल्म में उन्होंने कुछ सीन्स ऐसे क्रिएट किए हैं, जिसका मूल कथानक से कोई तालमेल नहीं खाता है। आखिरी के पांच मिनट छोड़ दें तो पूरी फिल्म बोर करती है। इनवेस्टिगेशन वाले सीन्स में उन्हें थोड़ा और रिसर्च करने की जरूरत थी।

फिल्म का म्यूजिक कैसा है?

इस फिल्म में ऐसा कोई गीत नहीं, जिसे सुनकर गुनगुनाने का मन करे। मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस वाले सब्जेक्ट पर बनी फिल्मों में बैकग्राउन्ड म्यूजिक बहुत अच्छा होना चाहिए, जो सीन्स को प्रभावशाली बना सके। लेकिन इस फिल्म का बैकग्राउन्ड म्यूजिक भी कुछ खास नहीं है।

फिल्म का फाइनल वर्डिक्ट, देखें या नहीं?

यह फिल्म रेप जैसे जघन्य अपराधों पर सवाल खड़ी करती है, साथ ही दिव्यांग बच्चों के बेहतर भविष्य से जुड़े सॉल्यूशंस पर आधारित है। यही एक वजह है कि इस फिल्म को एक बार देखा जा सकता है।

Hemant Soren Information: हेमंत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत, लैंड स्कैम केस में ED ने किया था गिरफ्तार

यह केस सामने आने के बाद हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 12:00:16 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 12:00:16 PM (IST)

Hemant Soren News: हेमंत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत, लैंड स्कैम केस में ED ने किया था गिरफ्तार
हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)

एजेंसी, रांची (Hemant Soren Information)। झारखंड हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत दे दी है। प्रवर्तन निदेशालय ने लैंड स्कैम केस में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था।

खबर अपडेट हो रही है…..

Bhind Information: चंबल पुल से भारी वाहनों का आवागमन शुरू, ट्रक ड्रायवर ने नारियल फोड़कर किया पुल का पूजन

चंबल पुल क्षतिग्रस्त होने के चलते आठ जून 2023 से पुल से निकलने वाले भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई थी।

बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहे पुल की वजह से इटावा कलेक्टर ने चंबल पुल पर नवीन पुल के निर्माण पूर्ण होने तक की अवधि तक पुराने पुल पर निकलने वाले भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगाई थी।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, लखनऊ की अध्यक्षता में 14 मार्च को आनलाइन वीसी में मुख्य अभियन्ता, (राष्ट्रीय मार्ग) लोनिवि, लखनऊ, अधिशासी अभियन्ता, राष्ट्रीय मार्ग खंड, लोनिवि, इटावा एवं एमपीआरडीसी, निवेशक फर्म पीएनसी के डाइरेक्टर सहित प्रतिभाग किया गया।

बैठक में विचार के बाद आईआईटी कानपुर की जांच एवं जिलाधिकारी, भिंड (मप्र) के अर्द्धशासकीय पत्र दिनांक 29 मार्च के आधार पर उक्त सेतु पर से स्टेटिक लोडरहित सवारी / भारी वाहनों के आवागमन को चालू किए जाने का निर्णय लिया गया है।

इस तरह से चली प्रक्रिया

बतादें कि चंबल पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगने के बाद पीएनसी कंपनी के द्वारा 10 जुलाई 2023 को ब्रिज क्वालिटी एंड कैपेसिटी मशीन से पुल की टेस्टिंग कराई गई।

रिपोर्ट पाजीटिव आने के बाद चंबल पुल की मरम्मत पर पीएनसी कंपनी ने करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए हैं। आईआईटी कानपुर की टीम के द्वारा चंबल पुल की जांच की गई।

इन शर्तों पर पुल शुरू करने की दी अनुमति

चंबल पुल पर मप्र की ओर से आने वाले ओवरलोडेड भारी वाहनों को जनपद भिंड (मप्र) प्रशासन/पुलिस के द्वारा रोका जाएगा।

इसी प्रकार जनपद इटावा प्रशासन/पुलिस द्वारा भी कार्यवाही की जाएगी, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि चंबल पुल पर ओवरलोडेड वाहन न निकल सकें, पुल से भारी वाहनों का आवागमन इस गति से किया जाए, जिससे पुल पर वाहन एकत्रित न होने पाएं एवं स्टेटिक लोड न पड़े।

इसके अतिरिक्त चंबल पुल पर एक साथ भारी वाहन खड़े न हों, किसी प्रकार की आकस्मिकता की स्थिति से निपटने के लिए उक्त पुल के दोनों ओर नियमित रूप से एक-एक केन की व्यवस्था / उपलब्धता पीएनसी कंपनी द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।

उक्त व्यवस्थाओं का नियमित रूप से अनुश्रवण के लिए कार्मिकों की व्यवस्था पीएनसी कंपनी द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। इस सम्बंध में पीएनसी कंपनी द्वारा अपनी सहमति दी गई है, उक्त पुल की सुरक्षा व्यवस्था एवं आवागमन के संबंध में नियमित अनुश्रवण के लिए टीम गठित की गई है।

इसमें अधिशासी अभियंता, एनएच, लोक निर्माण विभाग, इटावा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, इटावा, प्रतिनिधि, पीएनसी कंपनी को दी गई है।

यात्रियों की दूर होगी समस्या, रोजगार भी बढ़ेगा

चंबल पुल से यात्री बसों का संचालन न होने की वजह से दिल्ली, इटावा आने-जाने वाले यात्रियों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

साथ ही या‍त्रियोंं को अतिरिक्त किराया भी देना पड़ रहा था, लेकिन अब चंबल पुल से भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो जाने से जहां यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

बस ऑपरेटरों की एक साल से बंद पड़ी बसों का एक बार फिर से संचालन शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही ग्वालियर-भिंड-इटावा हाइवे पर रोड किनारे संचालित ढाबा, होटल, दुकान एवं गुमटियों पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

इनका कहना है

लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार की सुबह से चंबल पुल से भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। वहीं ओवरलोडेड भारी वाहन निकालने पर संबंधित वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अशोक मिश्रा, वरिष्ठ अभियंता मप्र हाइवेज।

इंदौर लिवर प्रत्‍यारोपण मामला: पिता ने मैदान में दी थी प्रतिद्वंद्वियों को पटकनी तो बेटी सिस्टम से भिड़ गई

पत्नी स्वास्थ्यगत कारणों से लिवर देने में सक्षम नहीं हैं। इस पर नाबालिग बेटी ने अपने पिता की जान बचाने की ठानी, लेकिन उम्र बाधा बन गई।

डाॅक्टरों ने मना कर दिया। इसके बाद उसने हिम्मत नहीं हारी और कानूनी लड़ाई लड़ी और जीती। हारती भी कैसे क्योंकि पिता ने कभी उसे हारना सिखाया ही नहीं था। हाईकोर्ट ने गुरुवार को नाबालिग बेटी को अनुमति दे दी कि वह अपने पिता शिवनारायण बाथम को लिवर दे सकती है।

naidunia_image

पिता ने भी किया मना, लेकिन बेटी नहीं मानी

जब बीमार पिता को पता चला कि उनकी बेटी लिवर दे रही है। तो इस पर उन्होंने उसे बहुत समझाया कि तेरे सामने पूरी उम्र है। लेकिन वह नहीं मानी। क्योंकि वह अपने पिता को खोना नहीं चाहती है।

उसने पिता से कहा है कि आप रहोगे तो ही मैं हमेशा खुश रह सकूंगी। वहीं परिवारवालों ने बेटी को समझाया कि ऐसा नहीं करे, लेकिन वह नहीं मानी।

शिवनारायण नामी पहलवान रहे हैं। राष्ट्रीय कुश्तियां जीत चुके हैं, लेकिन अब लिवर की बीमारी ने उन्हें कमजोर कर दिया है। वे बताते हैं कि जब पहलवानी किया करता थे तो लोगों को अच्छे खाने और ठीक ढंग से रहने की सीख दिया करता थे।

कुछ गलत आदतों ने उन्हें ही बीमार कर दिया। वह धार केसरी भी रह चुके हैं। उस समय वे पहलवानों को तैयार करते थे। करीब पचास लड़कों को यह रोजाना प्रशिक्षण देते थे। यदि वह ठीक हो गए तो फिर से कुश्ती का प्रशिक्षण देंगे। अपने बेटी को भी कुश्ती के गुर सिखाएंगे।

पांच बेटियों में सबसे बड़ी है प्रीति

बता दें कि शिवनारायण की पांच बेटियां हैं। इनमें सबसे बड़ी बेटी प्रीति है। इनका कोई भाई भी नहीं है। शिवनारायण की दो बहनें हैं, जिनके बेटे भी साथ रहते हैं। अस्पताल में भर्ती पिता के लिए बेटियां और उनकी बहनें भगवान से प्रार्थना कर रही हैं। वह एकलौते सदस्य हैं, जिन पर परिवार को चलाने की जिम्मेदारी है।

यह कहता है अधिनियम

प्रत्यारोपण की अनुमति ट्रांसप्लांटेशन आफ ह्यूमन आर्गन एंड टिशू एक्ट-1994 (मानवी अवयव प्रतिरोपण अधिनियम) के प्रविधानों के तहत मिलती है। इसमें स्पष्ट प्रविधान है कि कोई नाबालिग बगैर कोर्ट की अनुमति के अपना कोई अंग या टिशू प्रत्यारोपण के लिए नहीं दे सकता। यही वजह है कि इस मामले में कोर्ट की अनुमति के लिए याचिका दायर करनी पड़ी।

एक माह तीन दिन की वजह से दायर की याचिका

एडवोकेट मनोरे ने बताया कि प्रीति की आयु 17 वर्ष 10 माह और 27 दिन है। उसके बालिग होने में फिलहाल एक माह तीन दिन बाकी हैं। अगर वह बालिग होती तो याचिका दायर करने की जरूरत ही नहीं पड़ती।

इंदौर में अभी 40 लिवर प्रत्यारोपण इंतजार में

बता दें कि इंदौर में अभी लिवर संबंधी बीमारियों से ग्रस्त 40 मरीज हैं, जिन्हें दानदाता का इंतजार है। डाक्टरों ने इन्हें लिवर प्रत्यारोपण करवाने के लिए कहा है। हालांकि शहर में लोगों को अंगदान करने के लिए जागरूक करने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है। इसके लिए मेडिकल कालेज के साथ ही कई संस्थाएं भी काम कर रही हैं। मेडिकल कालेज के अधिकारियों का दावा है कि नाबालिग द्वारा लिवर देने का यह प्रदेश का पहला मामला है।

शुरू कर दी प्रक्रिया

हमने प्रत्यारोपण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें 10-12 घंटे लगने की संभावना है। ऑपरेशन के बाद सात दिन मरीज को आइसीयू में रखेंगे। संक्रमण से बचाने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।

– डाॅ. अमित बरफा, विशेष जुपिटर अस्पताल