टेस्ट क्रिकेट में एक दिन में बने 525 रन… 89 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ धुआं- धुआं, 292 रन की हुई बड़ी साझेदारी
हाइलाइट्स

शेफाली और मंधाना ने पहले विकेट के लिए 292 रन की साझेदारी की भारत ने चेन्नई में जारी टेस्ट मैच के पहले दिन 525 रन बनाए

नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. भारत ने टेस्ट मैच में एक दिन में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व कीर्तिमान बनाया है. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने 4 विकेट पर 525 रन बनाए. शेफाली वर्मा ने दोहरा शतक जड़ा जबकि स्मृति मंधाना 149 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. दोनों बैटर्स ने पहले विकेट के लिए 292 रन की रिकार्ड साझेदारी की.

महिला टेस्ट क्रिकेट में यह एक दिन का सर्वाधिक स्कोर है. इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था. जिसने 1935 में क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 विकेट पर 431 रन बनाए थे. 20 वर्षीय शेफाली वर्मा (Shafali Verma)  ने सिर्फ 194 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा कर सदरलैंड को पीछे छोड़ा. ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी ने इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 248 गेंदों पर दोहरा शतक बनाया था. अपना 5वां टेस्ट खेल रही शेफाली ने अपनी आक्रामक पारी में 23 चौके और आठ छक्के जड़े. इससे पहले टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर 96 रन था.

VIDEO: ऊपर डालेगा तो… रोहित की बातचीत स्टंप माइक में हुई कैद, सूर्या से किया वादा अगली गेंद पर निभाया

IND w vs SA w: शेफाली ने रचा इतिहास, सबसे तेज दोहरे शतक का बनाया रिकॉर्ड, 16 साल पहले वीरू ने खेली थी बिल्कुल ऐसी पारी

दोहरा शतक जड़ने वाली दूसरी भारतीय बनीं मिताली
शेफाली भारत की पूर्व कप्तान कप्तान मिताली राज के बाद लगभग 22 वर्षों के लंबे समय अंतराल पर टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाली दूसरी भारतीय भी बनीं. मिताली ने अगस्त 2002 में टॉनटन में इंग्लैंड के खिलाफ ड्रॉ हुए दूसरे टेस्ट के दौरान 407 गेंदों पर 214 रन बनाए थे. दाएं हाथ की बल्लेबाज शेफाली ने डेलमी टकर के खिलाफ लगातार दो छक्के लगाने के बाद एक रन चुराकर अपना दोहरा शतक पूरा किया.

मंधाना ने 27 चौके जड़े
स्मृति मंधाना ने 149 की अपनी दमदार पारी में 27 चौके और एक छक्का लगाया. दोनों ने पहले विकेट के लिए 312 गेंद में रिकॉर्ड 292 रन की साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. जेमिमा रोड्रिग्स ने 55 रन बनाए. कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 42) और ऋचा घोष (नाबाद 43) स्टंप्स के समय क्रीज पर मौजूद थे.

Tags: India Girls, Shafali verma, Smriti mandhana, South africa

Indore Information: घर में ही भगवान के सामने नाबालिगों ने रचाया विवाह, दो परिवारों के सात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

बाल विवाह विरोधी उड़नदस्ता प्रभारी लाडो अभियान कोर ग्रुप के महेंद्र पाठक को इस मामले की जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।शिकायत के बाद दोनों पक्षों के परिवार से पूछताछ की गई थी। पाठक के अनुसार जांच में पता चला कि बालिका की कक्षा नौवीं की अंकसूची में आयु 16 वर्ष और 2 माह है।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 10:30:01 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 06:49:40 PM (IST)

नाबालिग बेटी बेटी को बगैर विवाह किए ही युवक के साथ भेज दिया था।-सांकेतिक चित्र।

HighLights

  1. 16 वर्ष की किशोरी और 18 वर्षीय युवा ने रचाया विवाह।
  2. लाडो अभियान के कोर ग्रुप ने मामले में की कार्रवाई।
  3. बेटी की मां ने दर्ज करवाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। आपस में प्यार के बाद नाबालिग किशोरी और युवा ने मिलकर भगवान के सामने शादी भी रचा ली।

किशोरी ससुराल में रहने भी लगी, लेकिन किशोरी की मां ने बेटी के भविष्य को ध्यान रखते हुए लाडो अभियान कोर ग्रुप को पूरे मामले की हकीकत बता दी।

इसके बाद ग्रुप ने जांच कर दोनों परिवारों के सात लोगों के खिलाफ तेजाजी नगर थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया है।

जानकारी के अनुसार घर के पास ही रहने वाले एक युवक के प्रेम के चक्कर में पड़ी नाबालिग किशोरी के माता-पिता ने बेटी के भविष्य को देखते हुए सगाई किसी अन्य से करना तय कर लिया।

पिता के निर्णय से नाराज बेटी घर छोड़कर निकल गई। पुलिस तेजाजी नगर ने मां द्वारा की गई बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पर उसे खोजकर माता-पिता के हवाले कर दिया।

naidunia_image

इसके बाद बेटी की जिद को देखकर पिता ने उसके भविष्य की चिंता ना करते हुए नाबालिग बेटी बेटी को बगैर विवाह किए ही युवक के साथ भेज दिया।

युवक ने 16 साल की किशोरी से से विवाह भी रचा लिया। महिला व बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधौलिया बताया कि नाबालिग बालिका की माता ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत कर पूरी हकिकत बताई।

इसके बाद बाल विवाह विरोधी उड़नदस्ता प्रभारी लाडो अभियान कोर ग्रुप के महेंद्र पाठक को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए।

किशोरी और युवक दोनों ही विवाह योग्य नहीं

पाठक ने बताया कि शिकायत के बाद दोनों पक्षों के परिवार से पूछताछ की। जांच में पता चला कि बालिका की कक्षा नौवीं की अंकसूची में आयु 16 वर्ष और 2 माह है।

किशोरी के परिजनों ने कहा कि बेटी को लड़का ले गया है और उससे शादी करने वाला है। इसके बाद कोर ग्रुप सदस्य शैलेष शर्मा और किशोर बाल ईकाई के आरक्षक दीपक परमार के साथ युवक के घर रालामंडल पहुंचे वहां किशोरी मिल गई।

युवा की अंक सूची देखी तो उसमें आयु 18 वर्ष 10 माह सामने आई। युवा के परिजनों ने बताया कि उन्होंने दोनों बच्चों की जिद के आगे हार कर घर में ही भगवान के सामने उनका विवाह कर दिया है।

पाठक ने बताया कि नाबालिग लड़की ने अपने माता-पिता पर ससुराल पक्ष से लेनदेन करने का आरोप भी लगाया। परिजनों द्वारा दिए गए विवाह के प्रमाण स्वरूप फोटो व आयु के प्रमाण के आधार पर थाना तेजाजी नगर में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अनुसार प्रकरण पंजीबद्ध करवाया।

इसमें युवा सहित उसके और किशोरी के माता-पिता, विवाह में शामिल होने वाले मां व लड़के के पिता के मित्र सहित सात लोगों के विरुद्ध अधिनियम की धारा 9,10 व 11 में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Burhanpur Information: सड़क ऐसी कि एंबुलेंस वाले ने खड़े कर दिए हाथ, घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए करनी पड़ी जुगत

आदिवासी बहुल धूलकोट के फालिया में शुक्रवार दोपहर एक हादसा हो गया। हादसे के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन सड़क के आभाव में एंबुलेंस गांव से डेढ़ किमी दूर ही खड़ी हो गई। इसके बाद मरीज को घाट से एंबुलेंस तक पहुंचाना पड़ा।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 05:56:09 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 06:33:15 PM (IST)

Burhanpur News: सड़क ऐसी कि एंबुलेंस वाले ने खड़े कर दिए हाथ, घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए करनी पड़ी जुगत
दुर्घटना में गंभीर घायल को खाट पर ले जाते ग्रामीण।

HighLights

  1. आदिवासी बहुल धूलकोट क्षेत्र के गांवों में सड़क का आभाव
  2. बरसात में गर्भवती महिलाओं को भी बैलगाड़ी से पहुंचाते हैं मुख्य मार्ग
  3. हादसे में घायल को एंबुलेंस तक पहुंचाने के लिए करनी पड़ी मशक्कत

नईदुनिया प्रतिनिधि, बुरहानपुर। धूलकोट में शुक्रवार को दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक को खाट के सहारे कांधे पर लाद कर मुख्य मार्ग तक लाना पड़ा। तब जाकर घायल को करीब डेढ़ घंटे की देरी से एंबुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया जा सका। दरअसल करीब 40 घरों वाला आदिवासी बहुल धूलकोट क्षेत्र का यह फालिया मुख्य मार्ग से करीब डेढ़ किमी दूर है। गांव तक पहुंचने वाला कच्चा मार्ग बरसात के दिनों में बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो जाता है। इससे किसी तरह बाइक और बैलगाड़ी ही निकल सकती हैं।

हादसे के बाद घायल को एंबुलेंस तक पहुंचाना पड़ा

शुक्रवार दोपहर गांव का दित्तू पुत्र वेस्ता गांव के पास ही बाइक फिसलने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने एंबुलेंस को फोन लगाया। एंबुलेंस तो समय से पहुंच गई, लेकिन मार्ग की हालत देख कर चालक ने वाहन आगे ले जाने से मना कर दिया। बाद में ग्रामीण पास के एक घर से खटिया लाए। घायल दित्तू को उस पर लिटाकर कांधे पर उठाया और मुख्य मार्ग में खड़ी एंबुलेंस तक पहुंचाया।

गांव के भीम सिंह का कहना था कि, बरसात के दिनों में हर साल अन्य मरीजों के साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी खाट अथवा बैलगाड़ी के सहारे मुख्य मार्ग तक पहुंचाना पड़ता है। तब जाकर उनकी जान बच पाती है। लगातार मांग उठाने के बावजूद गांव की खराब सड़क को नहीं बनवाया जा रहा है।

कई गावों में एक जैसे हालात

इस तरह की समस्या से जूझ रह एकमात्र फालिया नहीं है। धूलकोट क्षेत्र के करीब आधा दर्जन फालियों की स्थिति कुछ ऐसी ही बताई जा रही है। बरसात के मौसम में कच्चे मार्ग खराब होने से वहां पर एंबुलेंस वाहन नहीं पहुंच पाते। ग्रामीण बताते हैं कि बीते साल पंचायत के माध्यम से इस सड़क को बनवाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन न तो पंचायत के लोग पहुंचे और न ही जिम्मेदार अधिकारी अथवा जनप्रतिनिधियों ने उनकी सुध ली।

कुछ लोगों ने तो यह भी कहा कि नेपानगर क्षेत्र की विधायक मंजू दादू ने चुनाव से पहले सभाओं में खूब वादे किए थे, लेकिन चुनाव जीतने के बाद भोपाल और दिल्ली से ही उन्हें फुर्सत नहीं मिल पा रही।

आपके माध्यम से जानकारी मिली है। क्षेत्र का निरीक्षण कर वस्तु स्थिति देखने के बाद कलेक्टर से पत्राचार कर सड़क निर्माण कराने का प्रयास किया जाएगा।

अजमेर सिंह गौड़, एसडीएम, नेपानगर।

India vs South Africa Ultimate: दक्षिण अफ्रीका नहीं, भारत है असली चोकर्स, 10 सालों से ट्रॉफी की आस, इस बार मायाजाल तोड़ने का मौका

T20 World Cup IND vs SA Ultimate: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में एंट्री कर ली है। अब टीम का सामना 29 जून को दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह मुकाबला बारबाडोस में ब्रिजटाउन के किंग्सटन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया पिछले दस सालों से नॉकआउट में चोकर्स रही है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 05:43:50 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 05:47:40 PM (IST)

India vs South Africa Final: दक्षिण अफ्रीका नहीं, भारत है असली चोकर्स, 10 सालों से ट्रॉफी की आस, इस बार मायाजाल तोड़ने का मौका
रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भारत ने 10 सालों में 10 आईसीसी टूर्नामेंट खेले।
  2. टीम इंडिया ने 2013 में आईसीसी ट्रॉफी जीती थी।
  3. एमएस धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। T20 World Cup IND vs SA Ultimate: रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में पहुंच गई है। अब खिताबी जंग में उसका मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा। टीम इंडिया 10 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद फाइनव में पहुंची है।

अगर ICC टूर्नामेंट्स पर नजर डालें तो लगातार सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचने के बाद भी टीम इंडिया ट्रॉफी से दूर है। भारत पिछले 10 साल में 5 बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है, लेकिन हार का कड़वा घूंट पीना पड़ा है। ऐसे में ये आंकड़े बताते हैं कि असली चोकर्स दक्षिण अफ्रीका नहीं बल्कि भारतीय टीम है।

भारत ने कब जीती थी आखिरी आईसीसी ट्रॉफी?

ICC टूर्नामेंट में भारत की आखिरी जीत 2013 में हुई थी। तब एमएस धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में इंग्लैंड को 5 रन से हराया था। इससे पहले भारतीय टीम ने 2011 वनडे विश्व कप पर कब्जा किया था। हालांकि अब दस साल से अधिक समय बीत चुका है। भारत अभी भी आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार कर रहा है।

टी20 विश्व कप में चार बार हार

पिछले दस वर्षों से हर बार भारत विश्व कप खिताब का प्रमुख दावेदार रहा है, लेकिन हर बार हार का दर्द झेलना पड़ा है। 2014 के फाइनल में टीम इंडिया को श्रीलंका ने 6 विकेट से हराया था। इसके बाद 2016, 2021 और 2022 टी20 विश्व कप में भारतीय टीम को निराशा का सामना करना पड़ा। 2016 और 2022 में मैन इन ब्लू सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

वनडे वर्ल्ड कप में तीन बार हार

चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीतने के बाद भारत के सामन वनडे विश्व कप 2015 की चुनौती थी। टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में शीर्ष पर रही और अगले राउंड में पहुंच गई। हालांकि सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इसके बाद वर्ल्ड कप 2019 में भी भारत सेमीफाइनल से बाहर हो गया। 2023 के वनडे विश्व कप में भारत सभी मैच जीतकर फाइनल में पहुंचा था, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हरा दिया।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में दो बार हार मिली

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अब तक दो फाइनल खेले गए हैं। टीम इंडिया ने 2021 में पहला फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला, लेकिन इतिहास रचने से चूक गई। दो बार बाद 2023 में भारत ने WTC फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ। मैन इन ब्लू की किस्मत खराब रही और कंगारू ने 209 रनों से हरा दिया।

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 फाइनल

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में भारत का प्रदर्शन यादगार रहा। टीम इंडिया नॉकआउट स्टेज तक पहुंची, लेकिन फाइनल में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

10 सालों में ICC टूर्नामेंट्स में भारत का प्रदर्शन

  • 2014- टी20 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में हार
  • 2015- वनडे विश्व कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार
  • 2016- टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से हार
  • 2017- चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पाकिस्तान से हार
  • 2019- वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में हार
  • 2021- वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड से हार
  • 2021- टी20 विश्व कप ग्रुप स्टेज से बाहर
  • 2022- टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार
  • 2022 – टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार
  • 2023- वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार
  • 2023- वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार
Sharvari Wagh will likely be seen with Alia | आलिया के साथ नजर आएंगी शरवरी वाघ: 15 जुलाई से शुरू होगी स्पाई फिल्म की शूटिंग, भारत-पाक की रंजिश से अलग होगी कहानी

14 मिनट पहलेलेखक: अमित कर्ण

  • कॉपी लिंक

आलिया भट्ट अपने करियर की चौथी एक्शन फिल्म की शूटिंग 15 जुलाई से शुरू करेंगी। इसमें उनके साथ शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी हैं। इसका बुनियादी प्लॉट देशभक्ति के इर्द-गिर्द बुना गया है। उनके करीबियों ने जाहिर किया कि जासूसों की फिल्म होने के बावजूद इसमें भारत-पाकिस्तान की रंजिश वाला टिपिकल एंगल नहीं है। इसके बजाय देश के अंदरूनी दुश्मनों के नापाक इरादों को आलिया और शरवरी का किरदार ध्वस्त करता नजर आएगा। इसमें देश की खूफिया एजेंसियों में मौजूद गद्दारों और विभागीय राजनीति को भी प्रमुखता से दिखाया जाएगा। इस फिल्म को शिव रवैल डायरेक्ट कर रहे हैं। उस वेब सीरीज से जुड़े अधिकांश क्रू मेंबर्स को आलिया की इस फिल्म पर भी रिपीट किया गया है।

फिल्म की शूटिंग 15 जुलाई से मुंबई में शुरू होनी है, फिर कश्मीर रवाना होगी टीम

सूत्रों के फिल्म के लिए संबंधित और जरूरी खूफिया विभाग के दफ्तरों के सेट लगने का काम अंतिम चरण में है। सेट मुंबई में ही क्रिएट किया जा रहा है। फिर टीम आने वाले महीनों में कश्मीर का रुख करेगी। इस फिल्म की शूटिंग 15 जुलाई से मुंबई में शुरू होगी। मेकर्स इसे विशुद्ध एक्शन फिल्म की शक्ल दे रहे हैं। इसमें आलिया और शरवरी के किरदारों का कोई रोमांटिक एंगल नहीं है। दोनों एक्ट्रेस इसमें बहन के रोल में हैं। अनिल कपूर उनके पिता की भूमिका में हैं, जबकि बॉबी देओल को विलन के तौर पर कास्ट किया गया है।’

2 दशकों में खूफिया विभाग के काम करने के तरीकों में बदलावों को भी दिखाएगी फिल्म

रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म की कहानी वर्ष 2000 से लेकर 2024 तक यानी 24 सालों तक ट्रैवल करती है। उस पूरे दो से ज्यादा दशकों में खूफिया विभागों के काम करने के तरीकों में हुए बदलावों को भी यह एक्सप्लोर करेगी। मेकर्स मुंबई और कश्मीर के अलावा देश के बाहर भी शूट करने जाएंगे। हालांकि वह इस साल दिसंबर के आखिर में किया जाएगा। इस वक्त तय किया जा रहा कि किस देश में जाकर शूटिंग की जाएगी। मुंबई में तय पहले शेड्यूल में सिर्फ आलिया और शरवरी अपने हिस्सों की शूटिंग करेंगी। अनिल और बॉबी बाद के शेड्यूल्स में टीम को जॉइन करेंगे।’

एक्शन के लिए ‘पठान’ फेम केसी ओ’नील को बोर्ड पर लिया गया

रहा सवाल कश्मीर का तो वह शेड्यूल अगस्त महीने में तय किया गया है। इस स्पाई फिल्म में एक्शन का हेवी डोज होगा। तभी इस फिल्म के लिए ‘पठान’ फेम एक्शन डायरेक्टर केसी ओ’नील को ही ऑन बोर्ड लिया गया है, जो इससे पहले ‘जैक रीचर’ और ‘मिशन इम्पॉसिबल’ सीरीज जैसी फिल्मों के स्टंट डायरेक्टर रहे हैं।’

सूत्रों के तहत, ‘टीम अगस्त के पहले महीने में ही जाकर वहां के अहम हिस्से फिल्माएगी। वह इसलिए कि उसके ठीक महीने भर बाद से आलिया के सामने संजय लीला भंसाली की एक और बिग बजट फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग कतार में है। ‘लव एंड वॉर’ को लेकर भी सूत्र जानकारियां देते हैं कि ‘ब्रह्मास्त्र’ के बाद यह आलिया की दूसरी ऐसी फिल्म होगी, जिसमें वो रणबीर कपूर के अपोजिट हैं।

‘रामायण’ के लिए भी लाइव एक्शन और मॉक अप शूट हो रहा था

वहीं सूत्र अलिया के पति रणबीर कपूर की ‘रामायण’ पर भी जानकारी देते हैं कि ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग रणबीर की डेट्स के मुताबिक शुरू होगी। सूत्र कहते हैं…‘मेकर्स का मकसद ‘रामायण’ को तीन पार्ट में बनाने का है। हालांकि वह इस चीज पर निर्भर करेगा कि निर्देशक को अतिरिक्त बजट मिल पाता है कि नहीं। वैसा न होने पर निर्देशक फिल्म को दो पार्ट में पूरा करेंगे। फिल्म की शूटिंग लगातार लाइव एक्शन और मॉक अप शूट के तहत हो रही है। जो कलाकार मौजूद नहीं होते या उनका अगर स्पेशल इफेक्ट दिखाना है तो उनकी जगह कैमरे के सामने किसी और को रखा जाता है। उसे ग्रीन शूट पहनाया जाता है। फिर आगे कंप्यूटर पर मेन एक्टर के फेस की पैडिंग की जाती है।

‘रामायण’ पर अब तक कुल मिलाकर 70 दिनों की शूटिंग हुई है। फिल्म का पहला शेड्यूल शूट हो चुका है। अब आगे पांच महीने का गैप है। दिसंबर बाद से मेकर्स फिल्म के दूसरे पार्ट की शूटिंग पर जुटेंगे। अब तक सिर्फ रणबीर और साई पल्लवी ने शूट किया। सनी देओल और ‘केजीएफ’ फेम यश की शूटिंग बाकी है, जो ‘रामायण’ में हनुमान और रावण के रोल में हैं।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची जेल से रिहा, जमीन घोटाले में हाईकोर्ट से मिली थी जमानत, वीडियो

Hemant Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन को रांची के बिरसा मुंडा जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया। उन्हें जमीन घोटाला मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत दे दी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 04:30:48 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 05:01:22 PM (IST)

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची जेल से रिहा, जमीन घोटाले में हाईकोर्ट से मिली थी जमानत, वीडियो
हेमंत सोरेन बिरसा मुंडा जेल से रिहा। (फोटो-एएनआई)

HighLights

  1. जेल से बाहर आने बाद हेमंत पिता से मिलने पहुंचे।
  2. पत्नी कल्पना सोरेन के आंखों में छलके खुशी के आंसू।
  3. पूर्व सीएम ने हाथ हिलाकर किया कार्यकर्ताओं का अभिभावदन।

एएनआई, नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले से जुड़े मामले में राहत मिली है। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज (शुक्रवार) उनकी रिहाई हो गई। पूर्व सीएम सोरेन पांच महीने बाद जेल से रिहा हुए हैं।

हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से मिली जमानत

झारखंड हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर फैसला सुनाया था। जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की अदालत में तीन दिनों तक सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। HC ने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन के शामिल होने के सबूत नहीं मिले हैं।

जेल से हेमंत जब बाहर निकले तो बड़ी दाढ़ी और आत्मविश्वास के साथ नजर आए। इस दौरान उनके समर्थक भी पहुंचे थे। जेल से बाहर आकर पूर्व सीएम ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई थी सजा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर 31 करोड़ रुपये से अधिक की जमीन अवैध रूप से हथियाने का आरोप है। सोरेन को सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद 31 जनवरी 2024 को कथिम जमीन घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अरेस्ट किया था। इसके बाद से वह रांची के बिरसा मुंडा जेल में थे।

ईडी ने इन्हें बनाया आरोपी

इस केस में ईडी ने चार्जशीट में हेमंत सोरेन, राजकुमार पाहन, हिलारियास कच्छप, भानु प्रताप प्रसाद और बिनोद सिंह को आरोपी बनाया है। जमीन को भी ईडी ने कुर्क कर लिया है, जिसकी कीमत 30 करोड़ से अधिक है।

जांच एजेंसी के अनुसार, पूर्व डीसी रांची छवि रंजन और भानु प्रताप (राजस्व विभाग के उप-निरीक्षक) सहित सरकारी अधिकारियों की सांठगांठ से डॉक्टूमेंट्स में छेड़छाड़ करके कुछ लोगों से 8.86 एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया था।

Bhopal Information: मध्य प्रदेश बोर्ड पांचवी वआठवीं कक्षा का पुन: परीक्षा का परिणाम घोषित

घोषित परिणामों के अनुसार पुन: परीक्षा में कक्षा 5वीं के 81.71 प्रतिशत विद्यार्थी तथा कक्षा 8वीं के 76.95 प्रतिशत विद्यार्थी उत्‍तीर्ण हुए हैं। माह अप्रेल में घोषित मुख्‍य परीक्षा के परिणाम उपरांत कक्षा 5वीं के कुल 1 लाख 81 हज़ार 996 विद्यार्थियों को तथा कक्षा 8वीं के कुल 2 लाख 36 हज़ार 475 अनुर्तीण एवं अनुपस्थित विद्यार्थियों को पुन: परीक्षा की पात्रता प्राप्‍त हुई थी।

By anjali rai

Edited By: anjali rai

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 04:50:02 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 04:56:27 PM (IST)

HighLights

  1. राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के परीक्षा पोर्टल पर घोषित किया
  2. परीक्षाओं का संचालन विगत 3 से 8 जून तक क‍िया
  3. दोनों परीक्षा में दो लाख छात्रों ने भाग ल‍िया था

संचालक राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र हरजिंदर सिंह ने बताया कि, विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण उक्‍त परिणामों को राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के वेबपोर्टल www.rskmp.in/boardexam/result24/studentresult.aspx पर अपना रोल नम्‍बर प्रवि‍ष्‍ट कर देख सकते हैं।

इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्‍था प्रमुख को भी अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देखने की सुविधा उपलब्‍ध कराई गई है। उक्‍त परीक्षाओं का संचालन विगत 3 से 8 जून के मध्‍य किया गया था। जिनमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 1 लाख 31 हज़ार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के 1 लाख 63 हज़ार से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे।

इन विद्यार्थियों की उत्‍तर पुस्तिकाओं के मूल्‍यांकन के लिए कुल 322 केन्‍द्र बनाये गए थे जहॉ से 28 हज़ार से अधिक मूल्‍यांकनकर्ताओं के द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है।

VIDEO: ऊपर डालेगा तो… रोहित की बातचीत स्टंप माइक में हुई कैद, सूर्या से किया वादा अगली गेंद पर निभाया
हाइलाइट्स

रोहित ने 7 पारियों में 248 रन बनाए हैं सूर्या के साथ रोहित की बातचीत स्टंप माइक में कैद

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में पहुंच गई है जहां उसका सामना शनिवार (29 जून) को साउथ अफ्रीका से होगा. भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया जबकि साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया. रोहित ने सेमीफाइनल में अर्धशतक जड़ा. उन्होंने मुश्किल पिच पर बेहतरीन पारी खेली. बैटिंग के दौरान रोहित ने नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े सूर्यकुमार यादव से कुछ बातचीत की जो स्टंप माइक में कैद हो गया. रोहित ने सूर्या से कहा कि अगर यह गेंदबाज गेंद को ऊपर कर ओर डालेगा तो वह उसे छोड़ेंगे नहीं. उन्होंने अगली ही गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन के छक्का जड़ सूर्या से किया वादा पूरा किया.

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इंग्लैंड (IND vs ENG) के गेंदबाजों को जमकर धोया. रोहित और सूर्या आईपीएल में एक ही फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस की ओर से लंबे समय से खेलते हैं. दोनों में अच्छी बॉन्डिंग है. टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में विराट कोहली का विकेट जल्दी ही गंवा दिया था. पंत भी कुछ खास नहीं कर पाए. इसके बाद रोहित ने सूर्या के साथ मिलकर पारी को संभाला. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की. रोहित और सूर्या बैटिंग के दौरान बातचीत कर रहे थे. जब लियाम लिविंगस्टोन गेंदबाजी के लिए आए तो रोहित ने सूर्या से कहा कि अगर यह ऊपर की ओर डालेगा तो देता हूं ना. इसका मतलब कि अगर वह गेंद को ऊपर की ओर रखेगा तो फिर मैं उसे छोड़ूंगा नहीं. रोहित ने इतना कहते ही अगली गेंद पर छक्का जड़ दिया.

IND w vs SA w: शेफाली ने रचा इतिहास, सबसे तेज दोहरे शतक का बनाया रिकॉर्ड, 16 साल पहले वीरू ने खेली थी बिल्कुल ऐसी पारी

CG Ration Card: राशन कार्डधारकों के लिए जरूरी खबर, सत्‍यापन नहीं कराने पर निरस्‍त हो सकते हैं कार्ड

रायपुर में 84 प्रतिशत का हो गया सत्यापन

राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए अंतिम 30 जून तय की गई है। अब तक भी रायपुर के 6 लाख 01 हजार 735 में से 92 हजार 687 कार्डधारियों का अता-पता नहीं है। अभी तक जिले में 84.6 प्रतिशत कार्डधारियों ने सत्यापन कराया है। ऐसे में अब ये अपात्र मान लिए जाएंगे। इन्हें सरकारी राशन मिलना भी बंद हो जाएगा।

ग्रामीण इलाकों में स्थिति ज्यादा बेहतर

आवेदन जमा नहीं करने की स्थिति वाले इलाकों पर गौर करें तो सबसे बुरी स्थिति नगरीय निकाय की है। यहां 78.15 फीसदी आवेदन प्राप्त हुए हैं। जबकि ग्रामीण इलाकों में 92 प्रतिशत सत्यापन हो चुका है।

राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए प्रचार-प्रसार के अलावा मुनादी भी कराई जा रही है। इसके बाद भी करीब लाखों परिवारों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया।

रायपुर खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने कहा, जिले में राशनकार्ड के सत्यापन की गति में तेजी लाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं।

लोग खुद भी एप के माध्यम से सत्यापन कर सकते हैं, दुकानों में जाकर भी आसानी से सत्यापन कराया जा सकता है। अभी कार्ड ब्लाक करने के संबंध में कोई निर्देश नहीं मिले हैं।

जिला कुल राशनकार्ड – आवेदन हेतु शेष – कुल जारी – आवेदन(%)

1 बीजापुर 71362 – 223 – 71138 – 99.69

2 नारायणपुर 36145 – 334 – 35787 – 99.08

3 सुकमा 78743 – 743 – 77999 – 99.06

4 कांकेर 187423 – 2918 – 184428 – 98.44

5 जशपुर 246555 – 7248 – 238645 – 97.06

6 दन्तेवाड़ा 80271 – 2502 – 77672 – 96.88

7 कोंडागांव 147437 – 4872 – 142495 – 96.7

8 धमतरी 241467 – 8033 – 232342 – 96.67

9 मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 71903 – 2614 – 69149 – 96.36

10 बालोद 221318 – 8335 – 210611 – 96.23

11 खैरागढ़-छुईखदान-गडंई 107160 – 4356 – 102529 – 95.94

12 सुरजपुर 234901 – 10081 – 223569 – 95.71

13 कवर्धा 279710 – 13671 – 265460 – 95.11

14 बलरामपुर 222885 – 11094 – 211603 – 95.02

15 बस्तर 204509 – 10203 – 193596 – 95.01

16 गरियाबंद 205085 – 12159 – 192367 – 94.07

17 कोरिया 82041 – 4887 – 76917 – 94.04

18 मुंगेली 233248 – 14191 – 218396 – 93.92

19 कोरबा 336315 – 21662 – 301144 – 93.56

20 गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही 110749 – 7415 – 102885 – 93.3

21 बेमेतरा 267614 – 18270 – 249086 – 93.17

22 बलौदा बाजार 350959 – 24795 – 318958 – 92.94

23 जांजगीर-चांपा 323170 – 23470 – 299162 – 92.74

24 रायगढ़ 331358 – 26078 – 304633 – 92.13

25 महासमुंद 330566 – 26644 – 300372 – 91.94

26 सक्ती 227163 – 19230 – 201410 – 91.53

27 राजनांदगांव 238286 – 20629 – 216966 – 91.34

28 मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 107221 – 9730 – 97016 – 90.93

29 सरगुजा 280541 – 28331 – 248345 – 89.9

30 सारंगढ़-बिलाईगढ 215251 – 22124 – 182186 – 89.72

31 बिलासपुर 538115 – 62099 – 474096 – 88.46

32 दुर्ग 472220 – 71063 – 401064 – 84.95

33 रायपुर 601735 – 92687 – 490549 – 84.6

– कुल 7683426 – 592691 – 7012575 – 92.29

मौसम बदलते ही बढ़ सकता है मच्छरों का प्रकोप, इन उपायों से खुद को रखें सुरक्षित

बरसात में डेंगू और मलेरिया जैसी अनेकों बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इन बीमारियों से बचने के लिए सचेत एवं जागरूक रहने की आवश्यकता है। इन्हीं दिनों मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है। डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं। इसलिए पानी की टंकी को अच्छी तरह बंद करके रखें।

By Ekta Sharma

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 03:54:12 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 03:54:12 PM (IST)

मौसम बदलते ही बढ़ सकता है मच्छरों का प्रकोप, इन उपायों से खुद को रखें सुरक्षित
मच्छरों से बचाव के तरीके (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. दस दिनों में बारिश अच्छी होने की उम्मीद है।
  2. फ्लू समेत वायरल बुखार का खतरा बढ़ जाएगा।
  3. इन बीमारियों से बचाव रखना बहुत जरूरी है।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। Mosquito Infestation: मौसम में बदलाव की बयार आ चुकी है। बारिश के साथ ही तापमान कम हो जाता है, तो धूप निकलते ही बढ़ जाता है। उमस ने लोगों का बुरा हाल कर रखा है। ऐसे में लोगों को पानी की कमी भी हो रही है। इन दिनों ओपीडी में डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़ रहे हैं। पानी की कमी के कारण हीट स्ट्रोक भी हो रहा है, लेकिन आने वाले दस दिनों में बारिश अच्छी होने की उम्मीद है। इसके साथ ही सर्दी, खांसी और फ्लू समेत वायरल बुखार का खतरा बढ़ जाएगा। साथ ही मच्छर के काटने से डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया और जीका वायरस जैसी बीमारियां भी दस्तक दे सकती हैं। इन बीमारियों से बचाव रखना बहुत जरूरी है।

हर्बल टी और काढ़ा पिएं

मौसम के बदलाव से होने वाले वायरल से बचने के लिए अपनी डाइट हेल्दी रखें। बासा खाना न खाएं। डाइट में विटामिन सी युक्त फलों और सब्जियों का सेवन करें। साथ ही असामान्य तापमान से होने वाले बीमारियों से बचाव के लिए हर्बल टी और काढ़ा पिएं। वहीं मच्छरों से होने वाली बीमारी से बचने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें। बचाव के लिए मॉस्किटो रिप्लेंट का प्रयोग करें।

डाॅक्टर से सलाह जरूर लें

घर पर मच्छर भगाने वाले पौधे भी जरूर लगाएं। इसे आप अपनी खिड़की पर भी रख सकते हैं। इससे मच्छर घर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे, जिन लोगों को अक्सर मौसम बदलने पर वायरल होता है, वे सतर्क रहें। ऐसे लोग जो डायबिटीज, टीबी, कैंसर से पीड़ित हैं, उन्हें प्रापर दवा लेनी है। सर्दी, जुकाम, बुखार होने पर खुद मेडिकल से दवा लेकर न खाएं। डाॅक्टर को दिखाकर ही दवा लें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’