Korba Crime Information: गवाही देने गए कटघोरा एसडीओ पर गौरेला वन कार्यालय में लिपिक ने किया हमला

गौरेला पुलिस ने हमला के आरोपित क्लर्क को हिरासत में लिया है। वनमंडल अधिकारी कुमार निशांत ने बताया कि उन्होंने एडीओ संजय त्रिपाठी से मोबाइल पर चर्चा कर कुशलक्षेम पूछा है। मामले को गौरेला के वनमंडल अधिकारी ने संज्ञान लिया है। पीडित की ओर से मामले की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।

By Suresh kumar Dewangan

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 12:05:15 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 12:05:15 AM (IST)

Korba Crime News: गवाही देने गए कटघोरा एसडीओ पर गौरेला वन कार्यालय में लिपिक ने किया हमला

HighLights

  1. फर्जी दस्तावेज से भर्ती के मामले में देने गए थे गवाही।
  2. गौरेला वन मंडल कार्यालय परिसर में किया गया हमला ।
  3. डंडे से सिर और शरीर पर जोरदार प्रहार किया गया ।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: जिले के कटघोरा वन मंडल में पदस्थ सब डिविजनल अधिकारी संजय त्रिपाठी पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला वन मंडल कार्यालय परिसर में हमला हुआ है। कार्यालय में फर्जी भर्ती मामले में गवाही देने गौरेला गए थे , वहां पदस्थ लिपिक के साथ हुई विवाद के बीच यह घटना हुई है। उनके सिर में चोट आई है और उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरेला-पेंड्रा- मारवाही वन विभाग कार्यालय में पदस्थ बाबू परमेश्वर गुर्जर के खिलाफ फर्जी सर्टिफिकेट के मामले में विभागीय जांच जारी है। जांच अधिकारी रामकुमार सिदार शुक्रवार को 11 बजे करीब जांच में पहुंचे थे। मामले की शिकायत तब हुई थी जब त्रिपाठी गौरेला-पेंड्रा- मारवाही जिले में वन कार्यालय में प्रभारी डीएफओ के तौर पर कार्यरत रहे। लिहाजा मामले में गवाह के तौर कटघोरा एसडीओ संजय त्रिपाठी को भी बुलाया गया था। दस्तावेज जांच कार्य के दौरान लिपिक ने त्रिपाठी पर डंडे से सिर और शरीर पर प्रहार कर दिया। घटना में उनके सिर पर चोंटे आई है, उन्हे गौरेला के हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस मामले को लेकर खबर यह भी है कि बाबू ने अपने विरुद्ध साजिश का आरोप लगाया है। गौरेला पुलिस ने आरोपी क्लर्क को हिरासत में ले लिया है। वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत ने बताया कि उन्होने संजय त्रिपाठी से मोबाइल पर उनकी कुशलक्षेम पूछी है। मामले को गौरेला के वनमंडलाधिकारी ने संज्ञान में लिया है। पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

T20 World Cup: भारत- दक्षिण अफ्रीका फाइनल में रिजर्व डे को लेकर जान लें ये नियम, सिर्फ इस कंडीशन में अगले दिन खिंचेगा मुकाबला
हाइलाइट्स

भारत बनाम साउथ अफ्रीका फाइनल मैच पर बारिश का साया टी20 विश्व फाइनल में आईसीसी ने रिजर्व डे रखा है

नई दिल्ली. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल में शनिवार को साउथ अफ्रीका से टकराएगी. बारडोस में खेले जाने वाले इस महामुकाबले को लेकर दोनों टीमें कमर कस चुकी हैं. टीम इंडिया दूसरी बार टी20 में विश्व विजेता बनना चाहेगी वहीं साउथ अफ्रीका को पहली बार किसी आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार है. दोनों टीमों की सबसे खास बात यह है कि दोनों ने अजेय रहते हुए फाइनल का टिकट कटाया है. भारत ने जहां 7 मैच लगातार जीते हैं वहीं साउथ अफ्रीका ने लगातार 8 मुकाबले जीतकर खिताब के लिए दावेदारी पेश की है. फाइनल में बारिश बाधा डाल सकती है. हालांकि इसके लिए आईसीसी ने रिजर्व डे भी रखा है. यही नहीं फाइनल के लिए बारबाडोस में 190 मिनट अतिरिक्त समय भी इसके लिए है. रिजर्व डे को लेकर आईसीसी ने एक कंडीशन रखी है. अब ये कंडीशन क्या है? आइए जानते हैं.

इंडिया और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup) फाइनल भारतीय समय के मुताबिक रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. उस समय बारबाडोस में सुबह के 10:30 बज रहे होंगे. रिजर्व डे में मुकाबला तभी खेला जाएगा जब पहले दिन मैच नहीं हो पाएगा. आईसीसी के नियमों के मुताबिक फाइनल वाले दिन अगर बारिश का खलल पड़ता भी है तो कोशिश की जाएगी की कम से कम 10 ओवर का मैच हो जाए. ऐसा इसलिए क्योंकि इस विश्व कप में आईसीसी ने सेमीफाइनल और फाइनल में रिजल्ट के लिए कम से कम दस ओवर का मैच होना अनिवार्य कर दिया है. यदि 29 जून को 10 ओवर का मैच भी नहीं हो पाता है तभी यह मुकाबला रिजर्व डे में जाएगा. इसके अलावा अगर मैच शनिवार को शुरू हो गया और उसके बाद का खेल बारिश की वजह से नहीं हो पाया तो रिजर्व डे में मुकाबला वहीं से शुरू होगा जहां पहले दिन छूटा था. फाइनल के लिए 190 मिनट का अतिरिक्ट समय भी रखा गया है. कहा जा सकता है कि आईसीसी चाहती है कि किसी भी तरह यह मैच पहले दिन ही खत्म हो जाए.

रोहित शर्मा शायद बारबाडोस समंदर में कूद जाएंगे… 7 महीने में 2 वर्ल्ड कप फाइनल हारने के सवाल पर बोले ‘दादा’

भारत की जीत का 8:00 PM कनेक्शन, इंग्लिश दिग्गज भारत के विजयरथ पर लगा रहा था ग्रहण, गांगुली ने यूं दिया जवाब

इस कंडीशन में दोनों टीमें बन जाएंगी ज्वॉइंट विनर
मान लीजिए कि अगर शनिवार या रविवार को मिलाकर भी 10 ओवर का मैच नहीं हो पता है तो फिर भारत और साउथ अफ्रीका को ज्वॉइंट विनर घोषित कर दिया जाएगा. भारत ने सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड को हराया वहीं साउथ अफ्रीका ने जाइंट किलर अफगानिस्तान को परास्त कर भारत के साथ खिताबी भिड़ंत तय की.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका वेदर अपडेट
भारत और साउथ अफ्रीका फाइनल मैच पर बारिश का साया है. मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार मैच वाले दिन आसमान में बादलों का जमावड़ा रहेगा. तेज हवाएं भी चलेंगी. दिन की शुरुआत बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश से हो सकती है. इससे साफ है कि बारिश मैच में खलल डाल सकती है. सेमीफाइनल में भी बारिश ने खलल डाला था. हालांकि भारतीय टीम ने अपना सेमीफाइनल गयाना में खेला था.

Tags: Icc T20 world cup, Ind vs sa, Climate forecast

MP Information: मप्र बोर्ड के स्कूलों में नौवीं में 13 वर्ष से कम उम्र के विद्यार्थी नहीं ले सकेंगे प्रवेश

अब माशिमं की 10वीं में कुल छह विषयों की परीक्षा के आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया जाएगा। हालांकि इस बार विद्यार्थी हिंदी, अंग्रेजी व संस्कृत में एक विषय छोडऩे का विकल्प रहेगा।एनएसक्यूएफ के विषयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईटी, एग्रीकल्चर, बैकिंग, ब्यूटी, टूरिज्म जैसे एक ट्रेड का चयन कर सकते हैं।

By Anjali rai

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 06:43:27 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 10:35:31 PM (IST)

मप्र बोर्ड

HighLights

  1. माशिमं ने वर्ष 2024-25 के लिए प्रवेश नीति जारी कर दी है
  2. पहली में गलत उम्र में प्रवेश देने के कारण आ रही थी विसंगति
  3. 10वीं में वोकेशनल का एक विषय ले सकते हैं

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश के मप्र बोर्ड के सरकारी व निजी स्कूलाें में नौवीं कक्षा में 13 साल से कम उम्र के विद्यार्थी प्रवेश नहीं ले सकेंगे। नौवीं कक्षा में प्रवेशित वर्ष में विद्यार्थी की उम्र 13 वर्ष पूर्ण होना आवश्यक है। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने वर्ष 2024-25 के लिए नौवीं से 12वीं तक की प्रवेश नीति को जारी कर दिया है।

नौवीं कक्षा में प्रवेश एक अप्रैल की स्थिति में 13 साल से कम उम्र में नहीं दिया जाएगा। साथ ही नर्सरी कक्षा में तीन साल से साढ़े चार वर्ष की उम्र में बच्चों को प्रवेश मिलेगा। प्रवेश के लिए उम्र की समय-सीमा को माशिमं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप तय किया है। अभी तक स्कूलों में पहली कक्षा में दिए गलत उम्र में प्रवेश नौवीं के नामांकन में परेशानी बन गया था।

दरअसल मप्र स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पहली में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु पांच वर्ष की थी।राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा भी हर साल जारी निर्देशों में पांच वर्ष की न्यूतनम आयु के विद्यार्थियों को पहली कक्षा में प्रवेश देने के लिए सत्र की शुरुआत में निर्देश जारी करता था।

इसके अनुसार माशिमं भी नौवीं के नामांकन में न्यूनतम आयु 13 साल (5 प्लस 8) था, लेकिन कई विद्यार्थी सरकारी स्कूलों में आठवीं तक 12 वर्ष तक के थे। वर्तमान में माशिमं में नौवीं के नामांकन का कार्य चल रहा है। जिसमें 31 दिसंबर 2010 के बाद के जन्म लेने वाले विद्यार्थियों का नौवीं में नामांकन नहीं हो रहा है। इससे हजारों की संख्या में विद्यार्थियों का अभी तक नामांकन नहीं हो पाया है,जबकि नामांकन की अंतिम तिथि मंडल ने 30 सितंबर तक निर्धारित की है। वहीं नीति में 10वीं में बेस्ट आफ फाइव योजना समाप्त कर कुछ नए नियम जारी किए हैं। अब 10वीं के विद्यार्थी तीन भाषा के विषय में दो ले सकते हैं।एक विषय के रूप में नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क(एनएसक्यूएफ) से एक विषय लेना होगा।

पहली में गलत उम्र में प्रवेश देने के कारण आ रही थी विसंगति

अभी तक मप्र स्कूल शिक्षा विभाग प्रारंभिक कक्षा के नाम पर बच्चों को तीन से पांच साल की उम्र में आंगनबाड़ी में प्रवेश दिलाता था। इसके बाद विद्यार्थी न्यूनतम पांच से सात साल की उम्र में पहली कक्षा में प्रवेश लेते हैं ।आठवीं पास करने के बाद विद्यार्थियों की उम्र 13 साल होना चाहिए, लेकिन राज्य शिक्षा केंद्र ने पहली में न्यूनतम आयु पांच वर्ष से कम उम्र के विद्यार्थियों के प्रवेश भी ले लिए। इससे आठवीं तक निरंतर पढ़ते हुए इस साल हजारों विद्यार्थियों की उम्र 12 साल के आसपास रहता था।अब इन विद्यार्थियों का नौवीं में नामांकन 13 साल से कम उम्र होता था।साथ ही मप्र बोर्ड के कई निजी स्कूल दो या ढाई साल की उम्र में ही बच्चों का प्रवेश नर्सरी कक्षा में ले लेते थे।

यह होगा उम्र का निर्धारण

प्रवेश के लिए कक्षा – न्यूनतम आयु(एक अप्रैल की स्थिति में)

नर्सरी -न्यूनतम आयु तीन वर्ष एवं अधिकतम आयु साढ़े चार वर्ष

केजी-1 -न्यूनतम आयु चार वर्ष एवं अधिकतम आयु साढ़े पांच वर्ष

केजी-2 -न्यूनतम आयु पांच वर्ष एवं अधिकतम आयु साढ़े छह वर्ष

पहली -न्यूनतम आयु छह वर्ष एवं अधिकतम आयु साढ़े सात वर्ष

10वीं में वोकेशनल का एक विषय ले सकते हैं

मप्र बोर्ड के 10वीं परीक्षा में शामिल विद्यार्थी भाषा के तीन विषय हिंदी, अंग्रेजी व संस्कृत में से एक को छोड़ सकते हैं।इसके स्थान पर एक विषय वोकेशनल का चयन कर सकते है।इस साल परीक्षा में बेस्ट आफ फाइव समाप्त रहेगी।10वीं में कुल छह विषयों की परीक्षा होगी। दो विषयों में पूरक मिलेगा।

Climate of MP: पूरे मध्य प्रदेश में छाया मानसून, अगले 24 घंटे में जबलपुर, रीवा, सागर समेत 36 जिलों भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के सभी हिस्सों में मानसून छा गया है। शनिवार को जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने के आसार हैं। भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 10:33:22 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 10:33:22 PM (IST)

Weather of MP: पूरे मध्य प्रदेश में छाया मानसून, अगले 24 घंटे में जबलपुर, रीवा, सागर समेत 36 जिलों भारी बारिश का अलर्ट
गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना

HighLights

  1. मऊगंज, सीधी और सिंगरौली के उत्तरी क्षेत्र में भी मानसून ने किया प्रवेश
  2. अब पूरे मध्य प्रदेश में छाया मानसून, शनिवार को कई जिलों में बारिश
  3. भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: दक्षिण-पश्चिम मानसून शुक्रवार को मध्य प्रदेश के अभी तक शेष रहे मऊगंज जिले एवं सीधी और सिंगरौली के उत्तरी क्षेत्र में भी प्रवेश कर गया। इस तरह अब पूरे प्रदेश में मानसून छा गया है। उधर बंगाल की खाड़ी में मानसून सीजन का पहले कम दबाव का क्षेत्र बना गया है। साथ ही इस मौसम प्रणाली से संबद्ध द्रोणिका भी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है।

जबलपुर, शहडोल, रीवा में बारिश

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने के आसार हैं। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सिवनी में 67, मलाजखंड में 19, उज्जैन में आठ, भोपाल में चार, मंडला में तीन, उमरिया, इंदौर में एक, छिंदवाड़ा में 0.8 मिलीमीटर वर्षा हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। दक्षिणी गुजरात एवं हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बने हैं। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। महाराष्ट्र से लेकर केरल तक एक द्रोणिका बनी हुई है।

बंगाल की खाड़ी में ओडिशा के तट पर इस सीजन का पहला कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर से लेकर ओडिशा तट पर बने कम दबाव के क्षेत्र तक एक द्रोणिका बनी हुई है। जो मध्य प्रदेश से होकर जा रही है।

गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अरब सागर के बाद अब बंगाल की खाड़ी में से भी लगातार ऊर्जा मिलने लगी है। इस वजह से पूरे प्रदेश में रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला बढ़ने लगेगा। शनिवार को जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने के आसार हैं। भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है।

ऐसे दूर होगी ओपनिंग की टेंशन! अख्‍तर ने निकाला प्‍लेइंग-11 में बदलाव के बिना विराट के नंबर-3 पर खेलने का जुगाड़
हाइलाइट्स

विराट का बल्‍ला टूर्नामेंट में फ्लॉप रहा है. इंग्‍लैंड के खिलाफ विराट 9 रन बनाकर आउट हुए.विराट टी20 वर्ल्‍ड कप में ओपनिंग कर रहे हैं.

नई दिल्‍ली. विराट कोहली के बल्‍ले से टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में रन नहीं आ रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल से पहले विराट की खराब फॉर्म चर्चा का विषय बनी हुई है. तमाम क्रिकेट पंडित चाहते हैं कि विराट अपने रेगुलर स्‍थान नंबर-3 पर ही बैटिंग करने के लिए आए. हालांकि भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्‍हें ओपनिंग में खिलाने पर ही अड़ा हुआ है. अगर-विराट-3 पर खेलते हैं तो रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने के लिए बेंच पर बैठे यशस्‍वी जायसवाल को मौका मिलना तय है. अगर ऐसा होता है तो शिवम दुबे का प्‍लेइंग-11 से पत्‍ता कटना तय है. पाकिस्‍तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्‍तर ने टीम इंडिया के प्‍लेइंग इलेवन में कोई बदलाव किए बिना विराट को नंबर-3 पर खिलाने का जुगाड़ ढूंढ निकाला है.

शोएब अख्‍तर अपने यू-ट्यूब चैनल पर भारत-साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्‍ड कप फाइनल मैच पर चर्चा कर रहे थे. इस दौरान उन्‍होंने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि ऋषभ पंत और रोहित शर्मा ओपनिंग करें और विराट कोहली को तीसरे नंबर पर भेजा जाए. अगर कोहली अपनी स्वाभाविक और सामान्य स्थिति में आ जाएं तो भारत की समस्या सुलझ जाएगी. यह उनका खेल नहीं है, उन्हें समय लेना और ढीली गेंदों को मारना पसंद है और फिर वह अपना स्ट्राइक-रेट सुधार लेते हैं. इसलिए मुझे यकीन नहीं है कि कोहली एक स्वाभाविक ओपनर हैं. लिहाजा वह एक तरह से फंस गए हैं और अगर ऋषभ पंत ओपनिंग करने आते हैं, तो समस्या सुलझ जाएगी.’

यह भी पढ़ें:- IND-SA फाइनल से पहले टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन रद्द, खिलाड़ियों ने नेट्स से बनाई दूरी, दिलचस्‍प है वजह

ऋषभ पंत मौजूदा वक्‍त में टीम इंडिया में विराट कोहली के रेगुलर स्‍थान नंबर-3 पर बैटिंग कर रहे हैं. पंत अगर ओपनिंग में आते हैं तो भारत को शुरुआत में दाएं और बाएं हाथ के बैटर का एक कॉम्बिनेशन भी मिल सकता है. हालांकि ऐसा तभी संभव है जब विराट खुद ऐसा चाहें या फिर टीम मैनेजमेंट उन्‍हें नंबर-3 पर खेलने के निर्देश दे. विराट ने आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए बतौर ओपनर शानदार प्रदर्शन किया था. इस दौरान उन्‍होंने ओरेंज कैप पर भी कब्‍जा किया. जिसके चलते वो वर्ल्‍ड कप में ओपनिंग कर रहे हैं.

Tags: Icc T20 world cup, India vs South Africa, Rishabh Pant, Rohit sharma, T20 World Cup, Virat Kohli

MP Information: राज्य निर्वाचन आयुक्त बने रहेंगे बसंत प्रताप सिंह, 30 जून को समाप्त हो रहा है कार्यकाल

राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह को कांग्रेस सरकार ने नियुक्त किया था। उन्होंने एक जनवरी 2019 को कार्यभार संभाला और यह 30 जून को पूरा हो रहा है। नई नियुक्ति की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं होने से सिंह पद पर बने रहेंगे। मुख्य सचिव वीरा राणा की की सेवावृद्धि की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया जा सकता है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 09:48:10 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 09:48:10 PM (IST)

बसंत प्रताप सिंह को कांग्रेस सरकार ने नियुक्त किया था।

HighLights

  1. नई नियुक्ति नहीं हुई इसलिए बसंत प्रताप सिंह संभालते रहेंगे पदभार
  2. सितंबर में मुख्य सचिव वीरा राणा को दिया जा सकता है मौका
  3. अगले मुख्य सचिव के लिए राजेश राजौरा समेत चर्चा में तीन नाम

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल : राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह अभी अपने पद पर बने रहेंगे। उनका कार्यकाल 30 जून को पूरा हो रहा है लेकिन नई नियुक्ति की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो पाई है, इसलिए वह अभी पदभार संभालते रहेंगे। यह व्यवस्था अधिकतम छह माह तक चल सकती है। माना जा रहा है कि तीन माह बाद जब मुख्य सचिव वीरा राणा का कार्यकाल पूरा होगा, तब उन्हें मौका दिया जा सकता है।

मुख्य सचिव वेतनमान के अधिकारियों के लिए सेवानिवृत्त होने पर पुनर्वास के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त, भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण, वाणिज्यिक अपीली बोर्ड समेत कुछ ही पद हैं। इसमें राज्य निर्वाचन आयुक्त का पद तीस जून को रिक्त हो रहा था पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई।

30 जून को पूरा हो रहा कार्यकाल

बसंत प्रताप सिंह को कांग्रेस सरकार ने नियुक्त किया था। उन्होंने एक जनवरी 2019 को कार्यभार संभाला और यह 30 जून को पूरा हो रहा है। इसके पहले नियुक्ति हो जानी थी लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। चूंकि, यह पद रिक्त नहीं रखा जाता है इसलिए राज्य निर्वाचन आयुक्त सेवा शर्तें नियम 1994 के नियम पांच में यह प्रविधान किया गया है कि अवधि समाप्त होने के बाद राज्य निर्वाचन आयुक्त के उत्तराधिकारी की नियुक्ति होने और पद ग्रहण करने तक पद पर बना रहेगा किंतु यह अवधि किसी भी दशा में छह माह से अधिक नहीं होगी यानी बसंत प्रताप सिंह दिसंबर 2024 तक इस पद पर रह सकते हैं।

सितंबर में पूरी होगी मुख्य सचिव वीरा राणा की सेवावृद्धि की अवधि

सूत्रों का कहना है कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा महालेखाकार को स्थिति से अवगत कराने लिखे पत्र से यह भी स्पष्ट हो गया है कि मुख्य सचिव वीरा राणा अपना कार्यकाल पूरा करेंगी। उनकी छह माह की सेवावृद्धि की अवधि सितंबर में पूरी होगी। इसके बाद उन्हें राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया जा सकता है। उनका मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव के साथ समन्वय बेहतर है। अपर मुख्य सचिव डा.राजेश राजौरा के मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ होने के बाद समन्वय और अच्छा हुआ है।

मप्र का अगला मुख्य सचिव

वीरा राणा का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रदेश का मुख्य सचिव किसे बनाया जाएगा, इसको लेकर मंत्रालय में कई अटकलें चल रही हैं। इस पद के लिए तीन अधिकारियों अनुराग जैन, मोहम्मद सुलेमान और डा.राजेश राजौरा के नाम चर्चा में है। 1989 बैच के अधिकारी अनुराग जैन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और केंद्रीय सचिव का दायित्व निभा रहे हैं। वे अगस्त 2025 में सेवानिवृत्त होंगे।

वहीं, इसी बैच के अधिकारी अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान हैं, जो अगस्त 2025 में सेवानिवृत्त होंगे। इस बैच के दो अन्य अधिकारी विनोद कुमार और जेएन कंसोटिया को मंत्रालय से बाहर पदस्थ किया जा चुका है।

1988 बैच के अधिकारी संजय बंदोपाध्याय पहले से बाहर हैं। उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटाए जाने पर मंत्रालय में पदस्थ करने के स्थान पर कर्मचारी चयन मंडल का अध्यक्ष बनाया गया था। मुख्य सचिव के लिए 1990 बैच के डा.राजेश राजौरा का नाम भी चर्चा में है, जिन्हें मुख्यमंत्री ने अपना अपर मुख्य सचिव बनाया है। वे मई 2027 में सेवानिवृत्त होंगे।

उपेंद्र कुमार जैन होंगे विशेष पुलिस महानिदेशक

प्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम के प्रबंध संचालक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उपेंद्र कुमार जैन एक जुलाई से विशेष पुलिस महानिदेशक होंगे। गृह विभाग ने 30 जून को विशेष पुलिस महानिदेशक अशोक अवस्थी के सेवानिवृत्त होने से रिक्त होने वाले पद पर उनकी पदोन्नति करने का निर्णय लिया है।

1991 बैच के आइपीएस अधिकारी जैन अभी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हैं और प्रबंध संचालक के तौर पर मध्य प्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम का काम देख रहे हैं। उनके पदोन्नत होने पर यह पद महानिदेशक के समकक्ष हो जाएगा।

अन्निगिरी बने मप्र आइएफएस एसोसिएशन के अध्यक्ष

मध्य प्रदेश आइएफएस एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बीएस अन्निगिरी बनाए गए हैं। अब तक अतुल श्रीवास्तव अध्यक्ष थे। वर्तमान अध्यक्ष एवं पीसीसीएफ वन्य प्राणी डा. अतुल श्रीवास्तव 30 जून को सेवानिवृत हो रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार को मध्य प्रदेश आइएफएस एसोसिएशन की बैठक आयोजित कर अध्यक्ष पद पर एपीसीसीएफ आइटी बीएस अन्निगिरी का चयन सर्वानुमति से किया गया।

इसके अलावा एपीसीसीएफ भू-प्रबंध एच एस मोहंता को उपाध्यक्ष, रितेश सरोठिया को सचिव, वन संरक्षक भोपाल आलोक पाठक को कोषाध्यक्ष एवं संचालक वन विहार मीना अवधेश कुमार शिव कुमार को सह सचिव बनाया गया। एपीसीसीएफ डा. समिता राजौरा और एपीसीसीएफ पुरुषोत्तम धीमान कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए। चुनाव की कार्यवाही भारतीय वन सेवा संघ के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में पीसीसीएफ सत्यानंद द्वारा संपन्न की गई।

Bhopal Crime Information: मैनेजर को खुदकुशी के लिए उकसाने में एसआइ, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

पुलिस ने इस वीडियो को भी जब्त किया था। इसी के साथ हाथ से लिखा सुसाइड नोट भी पुलिस को मनोज के पास से मिला था। जिसमें उसने अपने मोबाइल का पासवर्ड भी लिख रखा था।अप्रैल 2024 को भोपाल जोन-2 की अधीक्षक श्रद्धा तिवारी ने आरोपितों पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

By Brijendra Rishishwar

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 08:51:49 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 08:51:49 PM (IST)

Bhopal Crime News: मैनेजर को खुदकुशी के लिए उकसाने में एसआइ, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

HighLights

  1. आरोपितों पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था
  2. कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है
  3. घटना के समय गौरव विदिशा कोतवाली में तैनात था

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अयोध्या नगर पुलिस ने निजी कंपनी के मैनेजर मनोज रघुवंशी (40) खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में आरोपित सब इंस्पेक्टर गौरव रघुवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के समय गौरव विदिशा कोतवाली में तैनात थे।

पुलिस ने मनोज की पत्नी ज्योति और साले पिंटू उर्फ देवेंद्र को भी गिरफ्तार किया है। तीनों भोपाल कोर्ट में गुरुवार की दोपहर को सरेंडर करने पहुंचे थे। अयोध्या नगर थाना प्रभारी महेश लिल्लारे ने बताया कि तीनों जिला कोर्ट में सरेंडर करने की जानकारी मिली थी, उससे पहले ही कोर्ट के बाहर से आरोपिताें पकड़ा है। शाम को आरोपियों को मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है।

तीनों की निशानदेही पर केस से जुड़े अहम सबूत जब्त किए जाना है। इसी के साथ आरोपित ने फरारी कहां और किस-किस के पास काटी इस संबंध में भी पूछताछ की जाएगी। खुदकुशी करने से पहले मनोज ने एक छह मिनट का वीडियो मोबाइल फोन में शूट किया था। जिसमें उसने पत्नी ज्योति और उसके छह रिश्तेदारों की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी करने की बात कही है।

रोहित शर्मा शायद बारबाडोस समंदर में कूद जाएंगे… 7 महीने में 2 वर्ल्ड कप फाइनल हारने के सवाल पर बोले ‘दादा’
हाइलाइट्स

भारत बनाम साउथ अफ्रीका फाइनल शनिवार को टी20 वर्ल्ड कप 2024 दूसरी बार जीतने पर भारत की नजर रोहित की टीम 7 महीने के भीतर दूसरी बार पहुंची विश्व कप के फाइनल में

नई दिल्ली. टीम इंडिया टी20 में दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के बेहद करीब है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल शनिवार (29 जून) को बारबाडोस में खेला जाएगा. रोहित एंड कंपनी के सामने 17 साल के सूखे को खत्म करने की चुनौती है. भारतीय टीम पिछले साल अपने घर में वनडे विश्व कप फाइनल हारकर खिताब से चूक गई थी. ऑस्ट्रेलिया से हारकर उसका खिताब जीतने का सपना टूट गया था. विंडीज में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप फाइनल से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को उम्मीद है कि टीम इंडिया रोहित की कप्तानी में जरूर विश्व चैंपियन बनेगी.

सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने शुक्रवार को कोलकाता में एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘यहां आपको विश्व कप (World Cup) जीतने के लिए 8 – 9 मैच जीतने होंगे. विश्व कप जीतने पर अधिक सम्मान मिलता है और मुझे उम्मीद है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma)  कल ऐसा करेंगे.’ मुझे नहीं लगता कि वह सात महीने के अंदर विश्व कप के दो फाइनल हारेंगे. अगर वह सात महीने में अपनी कप्तानी में दो फाइनल हार जाते हैं तो वह शायद बारबाडोस महासागर में कूद जाएंगे. उन्होंने आगे बढ़कर नेतृत्व किया, शानदार बल्लेबाजी की और मुझे उम्मीद है कि यह कल भी जारी रहेगा. आशा है कि भारत खिताब के साथ अभियान खत्म करेगा. टीम को बेखौफ होकर खेलना चाहिए.’

रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान बनने को नहीं थे तैयार… पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष का चौंकाने वाला खुलासा

भारत- साउथ अफ्रीका के 5 सूरमा… जिनपर टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल में रहेंगी नजरें, पलक झपकते बदल देंगे गेम

गांगुली ने इस मौके पर कहा कि विश्व कप के फाइनल में पहली बार पहुंचना दक्षिण अफ्रीका के लिए बड़ा मौका है. बकौल गांगुली, ‘यह दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट के लिए बहुत बड़ा क्षण है. एक ऐसी टीम की कल्पना करें जो 1992 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापस आई और उसे विश्व कप फाइनल खेलने में 32 साल लग गए, इसलिए, यह दोनों टीमों के लिए एक बड़ा मौका होने वाला है.’

भारत ने अजेय रहते हुए इस विश्व कप के फाइनल में जगह बनाया है. टीम इंडिया ने लगातार 7 मैच जीते हैं जबकि एक मैच उसका कनाडा के खिलाफ बारिश की भेंट चढ़ गया था. रोहित शर्मा टीम की मोर्चे से अगुआई कर रहे हैं. रोहित टी20 विश्व कप 2024 में 200 रन बनाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं.

Tags: Icc T20 world cup, Rohit sharma, Sourav Ganguly

Paps requested Vicky Kaushal- when will the ‘excellent news’ come? | पैप्स ने विक्की कौशल से पूछा- ‘गुड न्यूज’ कब आएगी?: एक्टर ने कहा- जब भी आएगी सबसे पहले आपको ही बताऊंगा

40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर फिल्म बैड न्यूज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बैड न्यूज के स्टारकास्ट ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे। इस दौरान पैपराजी ने विक्की से सवाल किया कि आपकी तरफ से रियल वाली गुड न्यूज कब आएगी? पैपराजी का सवाल सुनते ही विक्की स्माइल करने लगते हैं।

पैपराजी के सवाल का जवाब देते हुए विक्की ने कहा- देखो जब गुड न्यूज आनी होगी, आ जाएगी। लेकिन जब भी आएगी मैं सबसे पहले आपको बताऊंगा। फिलहाल के लिए ये बैड न्यू एंजॉय कर लो, जो हम लेकर आ रहे हैं। वो वाली गुड न्यूज जब आएगी तो हम बताने से नहीं शरमाएंगे।

फिल्म बैड न्यूज का डायरेक्शन आनंद तिवारी ने किया है। फिल्म बैड न्यूज को तरुम डुडेजा और इशिता मोइत्रा ने मिलकर लिखा है। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस के वेंचर की है। इस फिल्म को फिल्म गुड न्यूज के मेकर्स ने ही बनाया है जिसमें अक्षय कुमार, करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ नजर आए थे।

पिछली फिल्म की तरह ही इस फिल्म में भी फन और इमोशनल जर्नी का जबरदस्त डोज देखने को मिलेगा। फिल्म में नेहा धूपिया ने भी अहम किरदार निभाया है।

खबरें और भी हैं…
NEET-UG Paper Leak Case: नीट पेपर लीक केस में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, हजारीबाग से स्कूल प्रिंसिपल समेत तीन गिरफ्तार

NEET-UG Paper Leak Case: नीट पेपर लीक केस में झारखंड के हजारीबाग से सीबीआई ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और पत्रकार शामिल हैं। इस केस में गुरुवार को एजेंसी ने दो लोगों को अरेस्ट किया था।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 08:47:46 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 08:47:46 PM (IST)

NEET-UG Paper Leak Case: नीट पेपर लीक केस में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, हजारीबाग से स्कूल प्रिंसिपल समेत तीन गिरफ्तार
नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की कार्रवाई तेज। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

एएनआई, नई दिल्ली। NEET-UG Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने ताबड़तोड़ एक्शन लेना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सीबीआई ने ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल डॉक्टर एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम और पत्रकार जमालुद्दीन को झारखंड के हजारीबाग से गिरफ्तार किया। डॉ. हक नीट एग्जाम के डिस्ट्रिक कोऑर्डिनेटर थे। जांच एजेंसी तीनों को झारखंड से बिहार ला रही है।

खबर अपडेट की जा रही है।