Iran Presidential Election 2024: ईरान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान, जानिए रेस में उतरे 4 उम्मीदवार कौन हैं?
Iran Presidential Election 2024: ईरान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत के बाद ये पद खाली पड़ा था। राष्ट्रपति की दौड़ में चार उम्मीदवार हैं। पहले इस पद के लिए छह प्रत्याशी सामने आए थे, लेकिन आखिरी समय में आमिर हुसैन काजीजादेह हाशमी और अली रजा जकानी ने नाम वापस ले लिया।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 03:30:42 PM (IST)
Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 03:34:04 PM (IST)

एजेंसी, तेहरान। Iran Presidential Election 2024: ईरान में आज (शुक्रवार) राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। देशभर में 50 हजार से अधिक पोलिंग बूथ पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। इलेक्शन में छह करोड़ से अधिक मतदाता हैं, तो नए राष्ट्रपति का फैसला करेंगे।
पिछले महीने राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलिकॉप्टर हादसे में मौत हो गई, जिसके बाद से ये पद खाली पड़ा था। राष्ट्रपति चुनाव में छह प्रत्याशी दौड़ में थे, लेकिन वोटिंग से कुछ घंटे पहले दो उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया।
खबर अपडेट की जा रही है।

