4 मैचों में तीसरा शतक… भारतीय उपकप्तान ने काटा बवाल, दूर-दूर तक नहीं मिलता ऐसा रिकॉर्ड
स्मृति मंधाना के बैट से टेस्ट मैच में जमकर रन बरसे.स्मृति ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 149 रनों की पारी खेली. स्मृति ने शेफाली वर्मा के साथ मिलकर 292 रनों की साझेदारी बनाई
नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंब्रम स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान का जादू जमकर चला. बाएं हाथ की बैटर स्मृति मंधाना ने आज 149 रनों की आतिशी पारी खेली. 161 गेंदों का सामना करने के दौरान स्मृति ने 27 चौके और एक छक्का लगाया. स्मृति मंधाना ने इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी जमकर रन बनाए थे. उन्होंने तीन मैचों में दो शतक ठोके थे. एक मुकाबले में वो नर्वस 90 का शिकार होकर शतक से चूक गई थी.
स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए शेफाली वर्मा के साथ मिलकर 292 रन की साझेदारी बनाई. शेफाली ने इस मैच में दोहरा शतक लगाया.
FIRST PUBLISHED : June 28, 2024, 15:48 IST

