भारत की जीत के बाद सचिन, युवराज समेत भज्जी ने दिए रिएक्शंस, तेंदुलकर बोले- इन 2 प्लेयर्स की वजह से…
नई दिल्ली. भारत की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को धूल चटाकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. अब भारत का सामना फाइनल में साउथ अफ्रीका से होगा. टीम इंडिया की इस जीत के बाद सचिन तेंदलुकर (Sachin Tendulkar), हरभजन सिंह, युवराज सिंह समेत कई खिलाड़ियों ने टीम इंडियो को बधाई दी. सचिन ने जीत के बाद 2 खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की.
सचिन तेंदलुकर ने अपने एक्स अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “चुनौतीपूर्ण पिच पर भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए. अक्षर पटेल ने अपने पहले 3 ओवर की पहली गेंद पर महत्वपूर्ण विकेट और कुलदीप यादव की मध्य ओवर की जादुई गेंदबाजी ने इंग्लैंड को हरा दिया. हमारा कुल स्कोर 171 रन था जो 167 के बराबर स्कोर से थोड़ा ऊपर था, लेकिन हमारी गेंदबाजी ने इसे उससे कहीं ज़्यादा बेहतर बना दिया. एक शानदार प्रयास.”
IND vs ENG: रोहित ने जड़ी फिफ्टी, सूर्या ने ठोके 47, लेकिन नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच, कौन रहा हकदार?
On a difficult pitch, India batted brilliantly to succeed in 171. @akshar2026‘s essential strikes on the primary ball of his first 3 overs & @imkuldeep18‘s middle-over wizardry spun England out.
Our whole of 171 was barely above the par rating of 167, however our bowling made it really feel far… pic.twitter.com/u49wg80JgY
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) June 27, 2024

