Kalki 2898 AD Film Overview; Prabhas Amitabh Bachchan | Deepika Padukone | मूवी रिव्यू- कल्कि: बोरिंग फर्स्ट हाफ और ढीले स्क्रीनप्ले को हॉलीवुड लेवल के VFX ने बचाया; बिग बी और प्रभास का एक्शन सीक्वेंस जबरदस्त

48 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

अमिताभ बच्चन, प्रभास, कमल हासन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म कल्कि 2898 AD रिलीज हो गई है। साइंस फिक्शन माइथोड्रामा इस फिल्म की लेंथ 3 घंटे है। दैनिक भास्कर ने फिल्म को 5 में से 3.5 स्टार रेटिंग दी है।

फिल्म की कहानी क्या है?
फिल्म की शुरुआत महाभारत के बैकड्रॉप से होती है। युद्ध के मैदान में श्रीकृष्ण, अश्वत्थामा (अमिताभ बच्चन) को कभी न मरने का श्राप देते हैं। हालांकि, इस श्राप के साथ वो अश्वत्थामा को प्रायश्चित करने का एक मौका भी देते हैं।

श्रीकृष्ण, अश्वत्थामा से कहते हैं कि हजारों साल बाद जब दुनिया के हर कोने में सिर्फ बुराई होगी, जब लोगों पर अत्याचार बढ़ने लगेगा, तब भगवान के एक अवतार कल्कि का जन्म होगा। हालांकि, उनका जन्म आसान नहीं होगा। वो धरती पर न आएं इसके लिए आसुरी शक्तियां पूरा जोर लगाएंगी। इस स्थिति में अश्वत्थामा को भगवान की सुरक्षा कर अपने पाप धोने का अवसर मिलेगा।

अब यहां से कहानी 6 हजार साल बाद आगे बढ़कर दुनिया के आखिरी शहर काशी की तरफ पहुंचती है। इसी शहर के अंदर ‘कॉम्प्लेक्स’ नाम का एक अलग एम्पायर है। इसका शासक सुप्रीम यास्किन (कमल हासन) अपने आप को सर्वशक्तिमान बनाने के लिए एक अलग तरह का एक्सपेरिमेंट करता है।

वो इसके लिए लड़कियों की कोख से निकलने वाले सीरम को अपने अंदर इंजेक्ट करता है। इसके जरिए वो अपने लैब में कई लड़कियों की जिंदगी खराब कर चुका है। काफी एक्सपेरिमेंट के बाद उसकी लैब से एक लड़की सुमति (दीपिका पादुकोण) प्रेग्नेंट हो जाती है।

सुमति के प्रेग्नेंट होते ही दूर बैठे अश्वत्थामा को एहसास हो जाता है कि भगवान अब उसी बच्चे के रूप में दुनिया में कदम रखने वाले हैं। सुमति वहां से भाग जाती है, रास्ते में उसकी सुरक्षा के लिए अश्वत्थामा मिलते हैं।

दूसरी तरफ भैरवा (प्रभास) एक मस्तमौला पैसे का लालची इंसान कैसे भी करके यास्किन के कॉम्प्लेक्स में घुसने की सोचता है। इसके लिए वो कॉम्प्लेक्स के बुरे लोगों को इम्प्रेस करने में लगा रहता है। वो कॉम्प्लेक्स के लोगों को यकीन दिलाता है कि वो सुमति को खोज लाएगा।

सुमति के लिए फिर भैरवा और अश्वत्थामा में भीषण लड़ाई होती है। हालांकि बीच में कुछ ऐसा होता है कि भैरवा और अश्वत्थामा साथ मिलकर सुमति की सुरक्षा के लिए लड़ने लगते हैं। क्या भैरवा और अश्वत्थामा के बीच कोई संबंध है। यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

फिल्म आज यानी 27 जून को रिलीज हुई है।

फिल्म आज यानी 27 जून को रिलीज हुई है।

स्टारकास्ट की एक्टिंग कैसी है?
वैसे तो आप इसे प्रभास की फिल्म मान देखने जाएंगे, लेकिन जब थिएटर से निकलेंगे तो अमिताभ बच्चन की चर्चा ज्यादा करेंगे। 81 साल की उम्र में भी उन्होंने कमाल का काम किया है। उनकी बॉडी में फ्लेक्सिबिलिटी दिखाई देती है। प्रभास का भी एक्शन सीक्वेंस दमदार है। खास तौर से आखिरी के 20 मिनट में उन्होंने पूरी लाइमलाइट लूट ली है। फर्स्ट हाफ में प्रभास का थोड़ा अलग और मस्ती भरा अंदाज देखने को मिला है।

दीपिका पादुकोण को जितना भी स्क्रीन टाइम मिला है, उसमें वो निराश नहीं करती हैं। फिल्म में दिशा पाटनी का भी छोटा सा रोल है, जो उतना इंपैक्टफुल नहीं है। विलेन बने कमल हासन का स्क्रीन टाइम भी कम ही रखा गया है। उनके राइट हैंड बने शाश्वत चटर्जी भी अपने रोल के साथ न्याय करते दिखे हैं। इस फिल्म में आधा दर्जन बड़े एक्टर्स और फिल्म मेकर्स ने कैमियो किया है, जो कि फिल्म का सबसे सरप्राइजिंग पार्ट है।

फिल्म में कमल हासन और अमिताभ बच्चन की अहम भूमिका है।

फिल्म में कमल हासन और अमिताभ बच्चन की अहम भूमिका है।

कैसा है फिल्म का डायरेक्शन?
नाग अश्विन ने फिल्म का डायरेक्शन किया है। फर्स्ट हाफ में फिल्म बोरिंग है। बहुत सारे सीन्स खींचे हुए लग सकते हैं। गानों की प्लेसिंग भी ठीक नहीं है। स्क्रीनप्ले काफी ढीला दिखता है, समझ नहीं आता है कि कड़ियों को कहां से कहां जोड़ा जा रहा है। फिल्म को आराम से आधे घंटे कम किया जा सकता था।

सेकेंड हाफ में फिल्म की असल शुरुआत होती है। स्टार्स का लार्जर दैन लाइफ स्क्रीन प्रेजेंस, हाई ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस, VFX और 3D एक्सपीरिएंस कमाल है। प्रभास और अमिताभ बच्चन के बीच एक्शन सीक्वेंस अद्भुत हैं।

यह एक पैन इंडिया फिल्म है।

यह एक पैन इंडिया फिल्म है।

फिल्म का म्यूजिक कैसा है?
हम पिछले कई सालों से देखते आ रहे हैं कि साउथ की बड़ी फिल्मों का बैकग्राउंड म्यूजिक काफी प्रभावशाली होता है। प्रभास की पिछली रिलीज फिल्म सलार का म्यूजिक भी अच्छा था। कल्कि इस मामले में थोड़ी पीछे रह गई। बैकग्राउंड म्यूजिक तो ठीक-ठाक है, लेकिन गाने बिल्कुल भी अच्छे नहीं हैं।

फिल्म का फाइनल वर्डिक्ट, देखें या नहीं?
यह एक हॉलीवुड लेवल की फिल्म है, इसमें कोई संदेह नहीं है। फिल्म में पैसा लगाया गया है तो वो स्क्रीन पर दिखता भी है। सिनेमैटोग्राफी, विजुअल और साउंड इफेक्ट्स की तारीफ बनती है। ऐसी फिल्में सिर्फ थिएटर में ही देखने लायक होती हैं। अगर आप पर्दे पर कुछ लार्जर दैन लाइफ वाला फील एक्सपीरिएंस करना चाहते हैं तो इस फिल्म के लिए जरूर जा सकते हैं। चूंकि फर्स्ट हाफ कमजोर है, इसलिए थोड़ा धैर्य रखना भी पड़ सकता है।

खबरें और भी हैं…
IND vs ENG: आज गुयाना में बारिश की 80% आशंका, क्या भारत को नहीं मिलेगा 2022 का बदला चुकाने का मौका

वेस्टइंडीज में खेले जा रहे टी20 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में आज शाम भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होना है। गुयाना में पिछले दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस कारण मैच में बाधा आ सकती है। भारत ने सुपर 8 के अपने आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 01:52:06 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 02:02:44 PM (IST)

खराब मौसम के बीच मैदान का जायजा लेते कप्तान रोहित शर्मा। फैन्स भी नजर आ रहे हैं।

HighLights

  1. आज रात 8 बजे से खेला जाना है मुकाबला
  2. दूसरे सेमीफाइनल में नहीं है कोई रिजर्व डे
  3. द. अफ्रीका पहले ही पहुंच चुका फाइनल में

एजेंसी, गुयाना (T20 World Cup 2024)। टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में आज शाम को भारत का मुकाबला इंग्लैंड से है। तय शेड्यूल के मुताबिक, भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे टॉस होना है और 8 बजे पहली गेंद फेंकी जाना है, लेकिन मौसम को लेकर आशंका बनी हुई है।

गुयाना की ताजा वेदर रिपोर्ट के अनुसार, मैच के दौरान बारिश की 80 फीसदी आशंका है। टीम इंडिया के लिहाज से अच्छी बात यह है कि यदि बारिश के कारण मैच पूरी तरह धूल गया, तो सुपर 8 में बेहतर प्रदर्शन के कारण रोहित शर्मा की टीम को फाइनल में स्थान मिलेगा।

naidunia_image

टीम इंडिया के पास 2022 की सेमीफाइनल हार का बदल लेने का मौका

टीम इंडिया के खिलाड़ी और फैंस चाहती है कि बारिश बंद हो जाए और यह मुकाबला खेला जाए। दरअसल, सभी चाहते हैं कि इंग्लैंड से 2022 के टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में मिली हार का बदला चुकाया जाए।

यह मुकाबला 10 नवंबर 2022 को एडिलेड ओवल में खेला गया था। तब भी दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला हुआ था।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने विराट कोहली की फिफ्टी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया था। जोस बटलर ने नाबाद 80 रन और एलेक्स हेल्स ने नाबाद 86 रन की पारी खेली थी।

Balaghat Crime : बालाघाट में धारदार हथियार से पत्नी की हत्या, पति ने कीटनाशक का किया सेवन

Balaghat Crime : घर पर ही रक्तरंजिश हालत में शव देखा गया। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की गई। पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया गया। आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। 108 एंबुलेंस की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 02:01:49 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 02:01:49 PM (IST)

Balaghat Crime : बालाघाट में धारदार हथियार से पत्नी की हत्या, पति ने कीटनाशक का किया सेवन
पंचनामा कार्रवाई पूरी करते हुए पुलिस।

HighLights

  1. बहेला थाना के मनेरी व रुपझर थाना क्षेत्र के ग्राम दीनाटोला की घटना।
  2. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रक्तरंजिश हालत में शव बरामद किए।
  3. स्वास्थ्य खराब होने पर युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Balaghat Crime : नईदुनिया न्यूज, लांजी। जिले के बहेला थाना के मनेरी गांव में बुधवार को सुबह आठ से नौ बजे के बीच पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर रक्तरंजिश हालत में शव बरामद किया। वहीं रुपझर थाना क्षेत्र के ग्राम दीनाटोला में पत्नी के साथ हुए विवाद में पति ने खेत में डालने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। स्वास्थ्य खराब होने पर पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मनेरी गांव में कैलाश हटीले 50 वर्ष के तीन बच्चे हैं

बहेला थाना के मनेरी गांव में कैलाश हटीले 50 वर्ष के तीन बच्चे हैं जो कि सभी अलग-अलग रहते है और वो अपनी पत्नी सरीता हटीले 45 वर्ष के साथ गांव में रहता था। बुधवार को सुबह पत्नी सरिता हटीले 45 वर्ष के साथ घरेलू विवाद के चलते गला काटकर हत्या कर दी। जिसके सिर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के कारण मृतका का पूरा चेहरा खून से लाल हाे गया और आसपास की जमीन भी।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी

बताया गया है कि कैलाश ने घटना के बाद बहेला पुलिस के सामने खुद सरेंडर कर दिया। एसआइ दीपक शर्मा ने बताया कि मनेरी गांव में एक महिला का उसके घर पर ही रक्तरंजिश हालत में शव देखा गया। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की गई। पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया गया। आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।

विवाद के बाद पति ने कीटनाशक का किया सेवन

रुपझर थाना क्षेत्र के ग्राम दीनाटोला निवासी रामप्रसाद पिता गेंदलाल आर्मो (35) वर्ष खेती करता है। बताया गया कि रामप्रसाद शराब पीने का आदी है और शराब के नशे में पत्नी विमला के साथ विवाद करता है। मंगलवार को भी रामप्रसाद शराब का सेवन कर घर आया था। शराब पीने से मना करने पर वह विमला के साथ विवाद करने लगा।

आवेश में आकर रामप्रसाद ने खेत में डालने वाली कीटनाशक पी लिया

पति-पत्नी के बीच हुए इस विवाद के बीच आवेश में आकर रामप्रसाद ने खेत में डालने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। कीटनाशक का सेवन करने वाली बात रामप्रसाद ने अपने भाई शिवप्रसाद को बताई। शिवप्रसाद ने परिजनों को मामले की सूचना देकर 108 एंबुलेंस की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है।

AFG vs SA, Semi Closing: 32 साल का इंतजार खत्म, जज्बाती हुए साउथ अफ्रीकी दिग्गज, यह भावुक पल है, हम फाइनल में पहुंच गए

जोहानिसबर्ग. साउथ अफ्रीका की टीम को आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में वो कामयाबी मिली जिसके लिए यह टीम कब से इंतजार कर रही थी. टीम की इस ऐतिहासिक कामयाबी पर पूर्व कप्तान और क्रिकेटर के खुशी का ठिकाना नहीं. आईसीसी टूर्नामेंटों में अहम मुकाबले हारने की टीस झेल चुके ग्रीम स्मिथ और डेल स्टेन दक्षिण अफ्रीका के टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने के बाद खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं.

साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए फाइनल में कदम रखा. टॉस जीतकर राशिद खान ने पहले बल्लेबाज चुनी थी लेकिन कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया और मार्को यानसन की पेस तिकड़ी ने शुरुआत में ही बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. 28 रन पर 6 विकेट गंवाने के बाद टीम 11.5 ओवर में महज 56 रन पर ऑलआउट हो गई. साउथ अफ्रीका ने 8.5 ओवर में 1 विकेट खोकर जीत हासिल कर पहली बार किसी आईसीसी इवेंट के फाइनल में जगह पक्की की.

दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना भारत या इंग्लैंड से होगा. पूर्व कप्तान स्मिथ ने एक्स पर मौजूदा कप्तान एडेन माक्ररम को टैग करते हुए लिखा ,‘‘हम फाइनल में पहुंच गए. आपके और टीम के लिये बहुत खुश हूं. बस एक जीत और.’’

अपने समय के शीर्ष तेज गेंदबाज स्टेन ने लिखा ,‘‘ काफी जज्बाजी हो गया हूं. हम फाइनल में हैं. यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है. भावविभोर हूं.’’

Ayushmann was seen selling his spouse’s movie, Anant Ambani got here to personally invite Akshay, Sonakshi was noticed having dinner with the household | सेलेब्स स्पॉटेड: पत्नी की फिल्म प्रमोट करते दिखे आयुष्मान, अक्षय को पर्सनली इनवाइट करने पहुंचे अनंत अंबानी, फैमिली के साथ डिनर पर स्पॉट हुईं सोनाक्षी
  • Hindi Information
  • Leisure
  • Bollywood
  • Ayushmann Was Seen Selling His Spouse’s Movie, Anant Ambani Got here To Personally Invite Akshay, Sonakshi Was Noticed Having Dinner With The Household

57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप फिल्म ‘शर्मा जी की बेटी’ से डायरेक्शन में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म को प्रमोट करने एक्टर स्क्रीनिंग में पहुंचे। यह फिल्म 28 जून से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होने जा रही है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे।

अक्षय कुमार को पर्सनली इनवाइट करने पहुंचे अनंत अंबानी

अक्षय कुमार को पर्सनली इनवाइट करने पहुंचे अनंत अंबानी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की 12 जुलाई को शादी होने वाली है।अंबानी फैमिली ने अपने फ्रेंड्स और फैमिली को इनवाइट करना शुरू कर दिया है। अनंत अंबानी कई बॉलीवुड सितारों को पर्सनली जाकर इनवाइट कर रहे हैं। अजय देवगन के घर जाकर इनवाइट देने के बाद अक्षय कुमार को पर्सनली इनवाइट करने पहुंचे।

शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पहली बार फैमिली के साथ डिनर पर पर नजर आए। शादी के बाद पहली बार दोनों स्पॉट हुए। डिनर पार्टी में जहीर इकबाल के पेरेंट्स के अलावा सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा के अलावा, पूनम ढिल्लो, हुमा कुरैशी, शशि रंजन,अनु रंजन और कुछ करीबी फ्रेंड्स शामिल रहे।

फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ की स्क्रीनिंग पर पहुंचे सेलेब्स

पत्नी की फिल्म को प्रमोट करने पहुंचे आयुष्मान खुराना

पत्नी की फिल्म को प्रमोट करने पहुंचे आयुष्मान खुराना

करिश्मा तन्ना ब्लैक कलर के स्लीवलेस टॉप के साथ डार्क ग्रे कलर की स्कर्ट में नजर आईं

करिश्मा तन्ना ब्लैक कलर के स्लीवलेस टॉप के साथ डार्क ग्रे कलर की स्कर्ट में नजर आईं

सैयामी खेर रेड कलर के लॉन्ग गाउन ड्रेस में दिखीं

सैयामी खेर रेड कलर के लॉन्ग गाउन ड्रेस में दिखीं

फातिमा सना शेख रेड और व्हाइट शेड की ड्रेस में नजर आईं

फातिमा सना शेख रेड और व्हाइट शेड की ड्रेस में नजर आईं

सोनाली बेंद्रे फिल्म की स्क्रीनिंग में ब्लैक टॉप और ब्राउन पेंट्स में नजर आईं

सोनाली बेंद्रे फिल्म की स्क्रीनिंग में ब्लैक टॉप और ब्राउन पेंट्स में नजर आईं

एक्ट्रेस नेहा धूपिया पति अंगद बेदी स्क्रीनिंग में पहुंची

एक्ट्रेस नेहा धूपिया पति अंगद बेदी स्क्रीनिंग में पहुंची

‘शर्माजी की बेटी’ से डायरेक्शन में डेब्यू कर रही हैं ताहिरा कश्यप

‘शर्माजी की बेटी’ से डायरेक्शन में डेब्यू कर रही हैं ताहिरा कश्यप

ताहिरा कश्यप अपने बच्चों के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंची

ताहिरा कश्यप अपने बच्चों के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंची

शादी के बाद पहली बार फैमिली के साथ डिनर पर सोनाक्षी,पति जहीर संग रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं

शादी के बाद पहली बार फैमिली के साथ डिनर पर सोनाक्षी,पति जहीर संग रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं

Jabalpur Information : डुमना के आधुनिक एयरपोर्ट की छत वर्षा के कारण टूटकर कार पर गिरी

Jabalpur Information : मामले में एयरपोर्ट के जीएम सिविल वीके सूरी ने कहा कि वर्षा की वजह से केएनओपी में पानी भरा और वह क्षतिग्रस्त हो गया। इस मामले में जरूरी उपचार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिजाइन और सुरक्षा मापदंडों का ध्यान रखा जा रहा है। कार की छत और कांच टूट गए। घटना के कुछ पल पहले कार से पैसेंजर बाहर निकले थे।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 01:03:59 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 01:09:26 PM (IST)

नए टर्मिनल भवन की कृत्रिम छत टूटकर गिरी व क्षतिग्रस्त कार।

HighLights

  1. छत कार पर गिरी जिससे कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
  2. जहां ये छत गिरी वहां पर पैसेंजर को लेकर कार खड़ी थी।
  3. पानी निकासी पर्याप्त नहीं होने से केएनओपी पर भार बढ़ गया।

Jabalpur Information : नईदुनिया प्रतिनिधि,जबलपुर। डुमना एयरपोर्ट के आधुनिक नए टर्मिनल भवन की कृत्रिम छत गुरुवार को एकाएक टूट गई। जहां ये छत गिरी उसके नीचे एयरपोर्ट पर पैसेंजर को लेकर कार खड़ी थी। छत टूटकर सीधे कार पर गिरी जिससे कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

हाल ही में लोकार्पित किया गया था एयरपोर्ट

ये एयरपोर्ट हाल ही में लोकार्पित किया गया था। इसे एयरपोर्ट के विस्तार में करीब 450 करोड़ रुपये खर्च हुए है। यह हासदा सुबह के वक्त हुआ। वर्षा के बीच पैसेंजर ने अपनी कार एमपी 20 जेड सी 5496 को टर्मिनल भवन के पोर्च पर खड़ी की। भवन के बाहर केएनओपी लगी हुई है।

पानी निकासी पर्याप्त नहीं होने से लोहे से बनी केएनओपी पर भार ब

वर्षा का पानी निकासी पर्याप्त नहीं होने से लोहे से बनी केएनओपी पर भार बढ़ गया और कुछ ही पल में केएनओपी का हिस्सा टूटकर नीचे कार की छत पर गिरा। कार की छत और कांच टूट गए। घटना के कुछ पल पहले कार से पैसेंजर बाहर निकले थे इस वजह से वो सब सकुशल थे।

वर्षा की वजह से केएनओपी में पानी भरा और वह क्षतिग्रस्त हो गया

मामले में एयरपोर्ट के जीएम सिविल वीके सूरी ने कहा कि वर्षा की वजह से केएनओपी में पानी भरा और वह क्षतिग्रस्त हो गया। इस मामले में जरूरी उपचार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिजाइन और सुरक्षा मापदंडों का ध्यान रखा जा रहा है।

Vegetable Worth in Raipur: टमाटर के साथ ही दूसरी सब्जियों ने भी बिगाड़ा रसोई का जायका, आसमान छू रहे भाव

सब्जियों की आसमान छू रही कीमतों (Vegetable Worth in Raipur) ने इन दिनों रोजाना के रसोई का जायका ही बिगाड़ दिया है। टमाटर के साथ ही अब दूसरी सब्जियों की कीमतों में भी आग लग गई है। सब्जी व्यावसायी संघ अध्यक्ष टी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा, सब्जियों की कीमतों में आवक बढ़ने पर ही सुधार होगा

By Parag Mishra

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 12:59:55 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 12:59:55 PM (IST)

Vegetable Price in Raipur: टमाटर के साथ ही दूसरी सब्जियों ने भी बिगाड़ा रसोई का जायका, आसमान छू रहे भाव
फाइल फोटो

HighLights

  1. मुनगा 150 रुपये किलो तो बरबट्टी 120 रुपये किलो पहुंची
  2. सब्जियों के लिए बाहरी आवक पर ही निर्भरता बढ़ी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। सब्जियों की आसमान छू रही कीमतों (Vegetable Worth in Raipur) ने इन दिनों रोजाना के रसोई का जायका ही बिगाड़ दिया है। टमाटर के साथ ही अब दूसरी सब्जियों की कीमतों में भी आग लग गई है। पंद्रह दिन पहले जो बरबट्टी 40 रुपये किलो में उपलब्ध थी, वह वर्तमान में तीन गुना बढ़ोतरी के साथ 120 रुपये किलो पहुंच गई है। वहीं 75 से 80 रुपये किलो बिकने वाला मुनगा भी इन दिनों 150 रुपये किलो बिक रहा है। सब्जी कारोबारियों का कहना है कि आवक सुधरने पर ही इसकी कीमतों में सुधार होगा,अभी तो बाहरी मार्केट से ही सब्जियां ऊंचे दामों में आ रही है।

गोलबाजार, आमापारा, संतोषीनगर, शास्त्री बाजार, टिकरापारा सहित अन्य बाजारों में टमाटर 70 से 80 रुपये किलो, गोभी 70 से 80 रुपये किलो, बरबट्टी 110-120 रुपये किलो, कुंदरू 50 रुपये किलो, बैगन 60 रुपये किलो, भिंडी 60 रुपये किलो बिक रही है। वहीं मिर्ची 90 रुपये किलो और धनिया भी 140 रुपये किलो बिक रही है।

सब्जी कारोबारियों का कहना है कि इन दिनों सब्जियों की लोकल आवक पूरी तरह से गायब है और बाहरी आवक ही हो रही है। इसके चलते ही कीमतों में तेजी आ रही है। ऊपरी मार्केट से ही सब्जियों की कीमतों में तेजी है।

प्याज 55 रुपये किलो पहुंचा

प्याज की कीमतों में फिर से बेतहाशा बढ़ोतरी होने लगी है। बुधवार को चिल्हर बाजार में प्याज 50 से 55 रुपये किलो पहुंच गया। हालांकि आलू अभी भी 35 से 40 रुपये किलो बिक रहा है। कीमतें बढ़ने के बाद भी अच्छी क्वालिटी की प्याज नहीं आ रही है।

आवक बढ़ने पर सुधरेंगी कीमतें

थोक सब्जी व्यावसायी संघ अध्यक्ष टी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा, सब्जियों की कीमतों में आवक बढ़ने पर ही सुधार होगा और अभी इसमें करीब दो से तीन सप्ताह लग सकते है। 15 जुलाई के बाद सब्जियों की कीमतों में थोड़ा सुधार हो सकता है। टमाटर की आवक अब बैंगलुरू से भी शुरू हो गई है।

T20 World Cup: कभी अर्श तो कभी फर्श पर, 4 मैचों में से दो में प्‍लेयर ऑफ द मैच, एक में हुआ था शर्मसार

नई दिल्‍ली. जबर्दस्‍त गेंदबाजी कौशल के बावजूद 34 वर्षीय तबरेज शम्‍सी (Tabraiz Shamsi) दक्षिण अफ्रीका (South Africa cricket crew) टीम के परमानेंट मेंबर नहीं बन पाए हैं. खराब फिटनेस और प्रदर्शन में स्थिरता न होना इसका कारण माना जा सकता है. 34 साल के ‘चाइनामैन’ बॉलर शम्‍सी 8 साल के इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक महज 51 वनडे और 69 टी20 ही खेल सके हैं. बाएं हाथ के इस रिस्‍ट स्पिनर शम्‍सी की गुगली पढ़ने में अच्‍छे-अच्‍छे बैटर नाकाम होते हैं लेकिन खराब फील्डिंग और फिटनेस उनकी राह में बाधा बनती रही है. यही शम्‍सी टी20 वर्ल्‍डकप 2024 में दक्षिण अफ्रीका के मुख्‍य बॉलर साबित हो रहे हैं और टीम की जीत में अहम रोल निभा रहे हैं.

हालांकि शम्‍सी से ज्‍यादा विकेट एनरिक नोर्किया (13) और कगिसो रबाडा (12) ने लिए हैं लेकिन इन दोनों तेज गेंदबाजों से 4 मैच कम खेलकर 11 विकेट (औसत 9.27 और स्‍ट्राइक रेट 7.37) लेना शम्‍सी को स्‍पेशल बनाता है. अफगानिस्‍तान के खिलाफ पहले सेमीफाइनल (Afghanistan vs South Africa, 1st Semi Last) मे आज फिर शम्‍सी ने अपनी फिरकी से असर छोड़ते हुए 6 रन देकर 3 विकेट लिए और विपक्षी टीम को 56 रन पर समेटने में अहम योगदान दिया. उन्‍होंने मैच में महज 11 गेंदें फेंकी और करीम जनत, नूर अहमद और नवीन उल हक को पवेलियन लौटाया. मैच में 9 विकेट की आसान जीत हासिल करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार टी20 वर्ल्‍डकप के फाइनल में स्‍थान बनाया है. दूसरे सेमीफाइनल में आज ही भारतीय टीम का मुकाबला इंग्‍लैंड (IND Vs ENG) से होगा.

T20 World Cup, T20 World Cup 2024, Afghanistan vs South Africa, SA vs AFG, 1st SemiFinal, Tabraiz Shamsi, South Africa cricket team, टी20 वर्ल्‍डकप 2024, टी20 वर्ल्‍डकप, अफगानिस्‍तान Vs दक्षिण अफ्रीका, पहला सेमीफाइनल, तबरेज शम्‍सी, दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

टूर्नामेंट में शम्‍सी का अब तक का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है. अपने 4 मैचों में से 3 में जहां उनका प्रदर्शन टॉप क्‍लास रहा, वहीं एक मैच में बेहद खराब प्रदर्शन के कारण उन्‍हें अपयश भी झेलना पड़ा. दक्षिण अफ्रीका टीम ने टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट की जीत के साथ की लेकिन शम्‍सी को नेपाल के खिलाफ चौथे मैच में ही प्‍लेइंग XI में स्‍थान मिल पाया. इस मैच का पूरा फायदा उठाते हुए उन्‍होंने 19 रन देकर 4 विकेट लिए और प्‍लेयर ऑफ द मैच रहे. बाद में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ अहम मैच में भी उन्‍होंने छाप छोड़ी और 27 रन देकर तीन विकेट लेते हुए फिर प्‍लेयर ऑफ द मैच बने. इस मैच में उन्‍होंने काइल मेयर्स,रोस्‍टन चेज और शेरफेन रुदरफोर्ड को आउट किया.

टीम इंडिया के पास ‘हिसाब चुकाने’ का मौका, स्‍ट्राइक रेट में इंग्‍लैंड के बैटर भारी लेकिन भारत के पास X फैक्‍टर

अमेरिका के खिलाफ मैच में हुई थी ‘धुलाई’

हालांकि इन दोनों मैचों के बीच शम्‍सी के प्रदर्शन में बड़ा ‘डाउनफाल’ भी आया. नईनवेली अमेरिकी टीम के खिलाफ उनकी चकाचक धुलाई हुई और चार ओवर में 50 रन ‘लुटाने’ के बावजूद वे एक ही विकेट ले पाए. इस खराब विश्‍लेषण के साथ मौजूदा वर्ल्‍डकप का सबसे महंगा बॉलिंग विश्‍लेषण शम्‍सी के नाम पर दर्ज हो गया था. वह तो भला हो ऑस्‍ट्रेलिया के मार्कस स्‍टोइनिस का, जिन्‍होंने टीम इंडिया के खिलाफ मुकाबले में 4 ओवर में 56 रन देकर शम्‍सी का यह ‘अनचाहा’ रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. शम्‍सी अब इस बात की तसल्‍ली कर सकते हैं कि टी20 वर्ल्‍डकप 2024 का सबसे महंगी बॉलिंग का रिकॉर्ड अब उनके नाम नहीं रह गया है.

T20 वर्ल्‍डकप 2021 में टीम को जिताई थी ट्रॉफी, अब आधा दर्जन कैच छोड़कर बना ‘विलेन’, सोशल मीडिया पर हो रहा ट्रोल

टूर्नामेंट में शम्‍सी का प्रदर्शन
बनाम नेपाल : 4/19
बनाम अमेरिका : 1/50
बनाम वेस्‍टइंडीज : 3/27
बनाम अफगानिस्‍तान : 3/6

कुलदीप यादव से मिलता-जुलता है क्रिकेट का सफर
शम्‍सी का क्रिकेट का सफर भारत के चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव से मिलता-जुलता है. कुलदीप की तरह शम्‍सी भी शुरुआत में तेज गेंदबाजी करते थे लेकिन कोच ने कहा कि उनके पास तेज गेंदबाजी लायक तेजी और कौशल नहीं है. उन्‍हें स्पिनर बनने की सलाह मिली. ऐसे में शम्‍सी ने बाएं हाथ से स्पिन बॉलिंग शुरू की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्‍होंने 2015 में कैरेबियन प्रीमियर लीग में 11 विकेट लिए और इस वर्ष के अफ्रीका टी20 कप के लिए ईस्‍टर्नस क्रिकेट टीम में स्‍थान बनाया. इसके बाद तो शम्‍सी अपने प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका टीम में प्रवेश की राह बनाते गए. 7 जून 2016 को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ वनडे खेलकर उन्‍होंने इंटरनेशनल डेब्‍यू किया. मैच में 8 ओवर में 36 रन देकर एक विकेट लिया. शम्‍सी ने अब तक दो टेस्‍ट, 51 वनडे और 69 टी20 मैच खेले हैं. टेस्‍ट में 6, वनडे में 72 और टी20I में 89 विकेट उन्‍होंने हासिल किए हैं. टी20I में 24 रन देकर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन है. कुलदीप की तरह शम्‍सी को भी इस वर्ल्‍डकप में टीम के शुरुआती मैचों की प्‍लेइंग XI में स्‍थान नहीं मिला था.

T20 वर्ल्‍डकप से पंत की वर्ल्‍ड क्रिकेट में धांसू वापसी, धोनी व अन्‍य दिग्‍गज पिछड़े

तीसरे टी20 वर्ल्‍डकप को अब तक बनाया यादगार
तबरेज शम्‍सी का यह तीसरा वर्ल्‍डकप है. टूर्नामेंट के 11 मैचों में शम्‍सी ने अब तक 12.13 के औसत और 6.83 की इकोनॉमी से 23 विकेट हासिल किए हैं. वे 2021 और 2022 की दक्षिण अफ्रीकी टीम का भी हिस्‍सा रहे हैं. 2021 के वर्ल्‍डकप में उन्‍होंने 5 मैचों में 15.12 के औसत से 8 और 2022 के वर्ल्‍डकप में 2 मैचों में 14.00 के औसत से 4 विकेट लिए थे. मौजूदा वर्ल्‍डकप में 4 मैचों में अब तक उन्‍होंने 13.5 ओवर्स में 102 रन देकर 11 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनका बॉलिंग औसत 9.27, इकोनॉमी 7.37 और स्‍ट्राइक रेट 7.5 का रहा है. फाइनल में भी वे दक्षिण अफ्रीकी टीम की बॉलिंग के ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं.

पहला टेस्‍ट शतक,स्‍कोर, कोचिंग..जॉन राइट और गैरी कर्स्‍टन के करियर से जुड़ी समानताएं

जश्‍न मनाने के सिग्‍नेचर स्‍टाइल के कारण भी चर्चा में रह चुके

T20 World Cup, T20 World Cup 2024, Afghanistan vs South Africa, SA vs AFG, 1st SemiFinal, Tabraiz Shamsi, South Africa cricket team, टी20 वर्ल्‍डकप 2024, टी20 वर्ल्‍डकप, अफगानिस्‍तान Vs दक्षिण अफ्रीका, पहला सेमीफाइनल, तबरेज शम्‍सी, दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

शम्‍सी ने एक समय विकेट हासिल करने के बाद जश्‍न मनाने के अपने अंदाज के कारण चर्चा बटोरी थी. बैटर को आउट करने के बाद वे अपना शू निकालकर इसे कान पर इस तरह लगाते थे मानो मोबाइल पर किसी को बात कर रहे हों. जश्‍न मनाने के उनके इस सिग्‍नेचर स्‍टाइल के वीडियो एक समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. हालांकि इस अंदाज पर उठे विवाद के बाद अब उन्‍होंने इस तरह से जश्‍न मनाना बंद कर दिया है.

Tags: Icc T20 world cup, IND vs ENG, India Vs England, South africa, South Africa Cricket, T20 World Cup

Akshay kumar referred to as vashu bhagnani amid rumours of 250 cr debt | 250 करोड़ के कर्ज की खबरों पर अक्षय की दरियादिली: ​​​​​​​वाशु भगनानी को कॉल कर कहा-  चिंता मत करना, मदद चाहिए तो बताइए; सनी-सुनील ने भी कॉल किया

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बीते कई दिनों से खबरें थीं कि वाशु भगनानी 250 के कर्जे में डूबे हुए हैं, जिससे उनके प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट का ऑफिस बिक रहा है। हालांकि उन्होंने खुद एक ऑफिशियल स्टेटमेंट देकर इन खबरों को अफवाह बताया है। अब वाशु भगनानी ने बताया है कि ऑफिस बिकने की खबर सुनकर अक्षय कुमार ने उन्हें कॉल किया था। अक्षय ने उन्हें कहा था कि वो उनकी मदद करेंगे।

वाशु भगनानी ने बताया है, ‘अक्षय वो पहला शख्स था जिसने मुझे कॉल कर कहा था कि परेशान मत होना। अगर आपको किसी तरह की मदद चाहिए हो तो मुझे बताइए। उसने मुझे बिना शर्त मदद दी। मुझे सनी देओल, सुनील शेट्टी और पुराने दोस्त डेविड धवन का भी कॉल आया था। मैं उन सभी लोगों से बेहद प्रभावित हूं, वो हमेशा मेरे साथ खड़े रहते हैं।’

अक्षय कुमार हाल ही में वाशु भगनानी के प्रोडक्शन की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में नजर आए हैं।

अक्षय कुमार हाल ही में वाशु भगनानी के प्रोडक्शन की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में नजर आए हैं।

फिल्म इंडस्ट्री को अपना पहला प्यार बताते हुए वाशु भगनानी ने कहा है, ‘मुझे फिल्म इंडस्ट्री से प्यार है। ये मेरी जान है। यहां अब भी कई इमोशनल लोग हैं, जो मेरे हर अच्छे बुरे समय में मेरे साथ रहते हैं।’

पूजा एंटरटेनमेंट का ऑफिस बिकने की थीं खबरें

बताते चलें कि बीते कुछ दिनों से खबरें सुर्खियों में थीं कि वाशु भगनानी ने 250 करोड़ का कर्ज चुकाने के लिए प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट का ऑफिस बेच दिया है। साथ ही कहा जा रहा था कि उन्हें फिल्म बडे़ मियां छोटे मियां फ्लॉप होने से बड़ा नुकसान हुआ है।

एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से लिखा गया है, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां फ्लॉप होने से कंपनी को बड़ा नुकसान पहुंचा है। भगनानी के पास कर्ज चुकाने के लिए दफ्तर बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। खबरें ये भी रहीं कि प्रोडक्शन हाउस में काम करने वालों को पिछले 2 सालों से सैलरी नहीं दी गई है। कर्ज के चलते पूजा एंटरटेनमेंट के 80 प्रतिशत स्टाफ में भी कटौती की गई है।

इन खबरों के बीच वाशु भगनानी ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर बताया था कि उनका ऑफिस बिका नहीं है, उसे री-डेवलपमेंट के लिए दिया है। वाशु भगनानी ने बताया है कि वो अपने ऑफिस को एक लग्जरी हाउसिंग टावर में बदल रहे हैं। जिसके चलते पूजा एंटरटेनमेंट का ऑफिस पुरानी जगह शिफ्ट किया गया है।

बताते चलें कि वाशु भगनानी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर हैं। उनके बेटे जैकी भगनानी भी प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। वाशु भगनानी ने साल 1986 में प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट की शुरुआत की थी। प्रोडक्शन हाउस होने के साथ-साथ ये एक डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी भी है। इस प्रोडक्शन की पहली फिल्म 1995 की कूली नं 1 थी, जो सुपरहिट रही थी। इसके बाद इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले ‘हीरो नं 1’, ‘बीवी नं 1’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘रहना है तेरे दिल में’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी जबरदस्त हिट फिल्में प्रोड्यूस की गई हैं।

बीजापुर में CAF कैंप में जवान ने खुद को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

रामपुरम के सीएएफ 15 वाहिंनी कैंप में एक जवान ने सर्विस राइफल से कनपटी में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश। गोली चलने की आवाज से कैंप में हड़कंप मच गया। वहीं गंभीर रूप से घायल जवान को भोपालपटनम सामुदायिक स्वास्थय केंद्र लाया गया।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 10:42:06 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 12:07:14 PM (IST)

फाइल फोटो

नईदुनिया प्रतिनिधि, बीजापुर। रामपुरम के सीएएफ 15 वाहिंनी कैंप में एक जवान ने सर्विस राइफल से कनपटी में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश। गोली चलने की आवाज से कैंप में हड़कंप मच गया। वहीं गंभीर रूप से घायल जवान को भोपालपटनम सामुदायिक स्वास्थय केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी अनुसार बीजापुर से घायल जवान को जगदलपुर भेजने की तैयारी की जा रही है। जवान कि हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। जवान का नाम मनोज दिनकर ग्राम भोगांव जिला जांजगीर चांपा का रहने वाला है। खुद को गोली मारने का कारण अभी अज्ञात है पुलिस मामले की जांच कर रही है। बीजापुर के एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने इस मामले की पुष्टि की है। (खबर अपडेट की जा रही है)