Sharmila talked about daughter-in-law Kareena’s movie ‘crew’ | शर्मिला ने बहू करीना की फिल्म ‘क्रू’ पर की बात: बोलीं-‘फिल्म बेतुकी और समझ से परे थी लेकिन एंटरटेनिंग थी, भरोसा नहीं हुआ कि ये इतनी अच्छी होगी’

15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

वेटरन एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने बहू करीना कपूर की पिछली रिलीज फिल्म ‘क्रू’ पर अपना रिएक्शन दिया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि फिल्म बेतुकी लेकिन अच्छी थी। यूट्यूब शो ‘दिल से विद कपिल सिब्बल’ पर दिए इंटरव्यू में शर्मिला ने कहा, ‘क्रू’ बेतुकी और समझ से परे फिल्म थी लेकिन एंटरटेनिंग थी’।

शर्मिला टैगोर और करीना कपूर।

शर्मिला टैगोर और करीना कपूर।

भरोसा नहीं हुआ कि इतनी अच्छी फिल्म होगी: शर्मिला

शर्मिला बोलीं, ‘सच कहूं तो मुझे पहले भरोसा ही नहीं हुआ कि यह फिल्म इतनी अच्छी होगी। इस फिल्म की कहानी मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई। तीन महिलाएं एक-दूसरे की मदद कर रही हैं। एक प्लेन उड़ा रही है तो दूसरी लैंड करवाने में मदद कर रही है। इस फिल्म ने उस बात को झूठा साबित किया जिसमें कहते हैं कि औरत ही औरत की दुश्मन होती है’।

शर्मिला ने आगे कहा कि एंटरटेनिंग होने के अलावा ‘क्रू’ को कमर्शियल सक्सेस भी मिली। इसने फीमेल एक्टर्स के लिए कई बेहतरीन फिल्मों के रास्ते खोले। ‘क्रू’ की सक्सेस से कई और फिल्ममेकर्स भी वुमन सेंट्रिक फिल्में बनाने के लिए प्रेरित होंगे।

फिल्म 'क्रू' में कृति, तब्बू और करीना कपूर।

फिल्म ‘क्रू’ में कृति, तब्बू और करीना कपूर।

वुमन सेंट्रिक फिल्मों पर भी बोलीं शर्मिला

शर्मिला ने दीपिका पादुकोण की फिल्म पीकू और इसी साल मार्च में रिलीज हुई फिल्म लापता लेडीज की सक्सेस पर भी बात की। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्मों की सक्सेस से ये पता चलता है कि सिनेमा बदल रहा है और फीमेल सेंट्रिक फिल्मों को अब और सपोर्ट मिलना चाहिए।

फिल्म क्रू की बात करें तो ये 29 मार्च 2024 को रिलीज हुई थी। इसने इंडियन बॉक्स-ऑफिस पर 90 करोड़ की कमाई की थी। इसमें करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म के डायरेक्टर राजेश ए कृष्णन थे।

Ambikapur Information : बाइक की सीट में घुसा सांप, घंटो बाद मुश्किल से निकाला

शहर के छिदडांढ स्थित बजरंग होटल के समीप गुरुवार को दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक बाइक की सीट में सांप निकल आया। बाइक की सीट से सांप निकलता देख युवक बाइक छोड़कर वहां से भाग खड़ा हुआ। इस दौरान वहां मजमा लगा रहा। घंटो मशक्कत के बाद सांप को सीट से निकाला जा सका। इसके बाद दूसरा व्यक्ति बाइक को लेकर वहां से गया।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 07:40:35 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 07:40:35 PM (IST)

Ambikapur News : बाइक की सीट में घुसा सांप, घंटो बाद मुश्किल से निकाला

नईदुनिया न्यूज, बैकुंठपुर : शहर के छिदडांढ स्थित बजरंग होटल के समीप गुरुवार को दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक बाइक की सीट में सांप निकल आया। बाइक की सीट से सांप निकलता देख युवक बाइक छोड़कर वहां से भाग खड़ा हुआ। इस दौरान वहां मजमा लगा रहा। घंटो मशक्कत के बाद सांप को सीट से निकाला जा सका। इसके बाद दूसरा व्यक्ति बाइक को लेकर वहां से गया। इससे पूर्व ग्लेमर मोटर सायकिल सीजी 16 सीजी 9937 में कुछ देर तक तो बाइक के पास किसी की जाने की हिम्मत नहीं पड़ी। बाद में दूसरा व्यक्ति युवक की बाइक लेकर गया। युवक कहां का रहने वाला था, इसका पता नहीं चल सका।

पेयजल की समस्या से निबटने नपाध्यक्ष ने कराया बोर

नईदुनिया न्यूज, बैकुंठपुर: नगर पालिका शिवपुर चरचा में पेय जल की समस्या को देखते हुए गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष लालमूनि यादव के द्वारा बोरिंग कराया गया । उन्होने कहा कि नगर में पेयजल की समस्या बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए हमने तत्परता दिखाते हुए बोर खनन कराया जिससे वार्डों की समस्या दूर हो जाएगी। ज्ञात हो कि नगर में जल स्तर निम्न हो चुका है। नगर के कई बोर फेल हो चुके है। वर्तमान की समस्या पर नगर अध्यक्ष व उनकी टीम टैंकर के माध्यम से नगर के कई वार्डो में जल आपूर्ति कर रही है।

शहर में मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव नहीं

नईदुनिया न्यूज,बैकुंठपुर: नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने नगर पालिका का ध्यान आकर्षण कराते हुए मांग की है कि क्षेत्र में मच्छरों से लोग त्रस्त हैं। वहीं नगर पालिका प्रशासन ने अब तक न ही फागिंग करवाया हैं ना दवा का छिड़काव। मच्छर रोधी दवा लिए नगर पालिका इसका छिड़काव शहरी क्षेत्र के 20 वार्डों में अभी शुरू नहीं किया है। वर्षा का सीजन शुरु हो चुका है। यदि आने वाले दिनो में दवाओं का छिड़काव नही कराया जाता है तो लोगों को मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी कई बीमारियों से ग्रसित होने की जिम्मेदारी नगर पालिका की होगी। उन्होने कहा कि नगर पालिका नालियों की सफाई के साथ कचरे का निपटान करे। ताकि बीमारी बनाने वाले कारणों को खत्म कर सकें। वही पर लोगों के घरों में रखे गमले में पानी एकत्र न हो, कूलर में पानी जमा न हो, घरों के आसपास सफाई रखने जागरूक रहे।

MP Information: पांचवीं व आठवीं की पुन: परीक्षाओं के परिणाम शुक्रवार को घोषित होंगे

पांचवीं व आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं का संचालन तीन से आठ जून के दौरान किया गया था। इसमें प्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों के पंजीकृत मदरसों के 2.94 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। पांचवीं के 1 लाख 31 हज़ार से अधिक और आठवीं के 1 लाख 63 हज़ार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।

By Anjali rai

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 07:53:28 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 07:56:13 PM (IST)

HighLights

  1. विद्यार्थी अपरान्ह 4 बजे से देख सकेंगे परिणाम
  2. पांचवीं व आठवीं की पुन: परीक्षाओं में 2.94 लाख विद्यार्थी शामिल हुए
  3. 28 हज़ार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं प्रविष्ठि पोर्टल पर दर्ज की

नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। मप्र बोर्ड के सरकारी व निजी स्कूलों के पांचवीं व आठवीं की पुन: परीक्षाओं का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया जाएगा। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा परीक्षा परिणाम अपरान्ह चार बजे परीक्षा पोर्टल पर जारी किया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण उक्त परिणामों को राज्य शिक्षा केंद्र के वेब पोर्टल पर अपना रोल नंबर देख सकते हैं।

इसी पोर्टल पर शिक्षक व प्राचार्य अपने स्कूल का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे। पांचवीं व आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं का संचालन तीन से आठ जून के दौरान किया गया था। इसमें प्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों के पंजीकृत मदरसों के 2.94 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। पांचवीं के 1 लाख 31 हज़ार से अधिक और आठवीं के 1 लाख 63 हज़ार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।

इन विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 322 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहां 28 हज़ार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा अंकों की आनलाइन प्रविष्ठि पोर्टल पर दर्ज की गई है।

भारत को ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत दिलाने वाला कप्तान चला इंग्लैंड, वनडे कप में दिखाएगा जलवा

नई दिल्ली. अजिंक्य रहाणे जल्दी ही इंग्लिश काउंटी टीम लीसेस्टरशर के लिए खेलते दिखाई देंगे. भारत के पूर्व कप्तान रहाणे ने इंग्लिश क्लब से इसके लिए कॉन्ट्रैक्ट कर लिया है. अजिंक्य रहाणे ने काउंटी चैंपियनशिप के मौजूदा सत्र के दूसरे भाग के लिए अनुबंध किया है. लीसेस्टरशर क्लब ने गुरुवार को इसकी घोषणा की. रहाणे के जुलाई के मध्य में टीम से जुड़ेंगे.

अजिंक्य रहाणे काउंटी चैंपियनशिप के अंतिम 5 मैचों में लीसेस्टरशर का प्रतिनिधित्व करेंगे इसके वे वनडे कप में भी खेलेंगे. लीसेस्टरशर की टीम वनडे कप की गत चैंपियन है. रहाणे टीम में वियान मुल्डर की जगह लेंगे. 36 वर्षीय मुल्डर अगस्त में दक्षिण अफ्रीका के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर जा सकते हैं.

IND vs ENG Semi Ultimate: रोहित ब्रिगेड की हो सकती है बल्ले-बल्ले, भारत के लिए खास है गयाना की पिच

अजिंक्य रहाणे भारत ही नहीं दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. भारत ने ऑस्ट्रेलिया में जब टेस्ट सीरीज जीती थी, तब टीम के कप्तान रहाणे ही थे. उन्होंने भारतीय टीम के लिए सभी प्रारूप में 15 शतकों के साथ 8000 से अधिक रन बनाए हैं.

इंग्लिश क्लब की ओर से जारी बयान में रहाणे ने कहा, ‘मैं लीसेस्टरशर से जुड़कर काफी उत्साहित हूं. मैं इस टीम से जुड़ने का इंतजार कर रहा हूं. मैंने पिछले साल टीम के नतीजों को देखा और उससे काफी प्रभावित हुआ. मुझे उम्मीद है कि मैं अपनी क्रिकेट का आनंद लूंगा और इस सत्र में क्लब की अधिक सफलता में योगदान दूंगा.’

Tags: Ajinkya Rahane, Staff india

Climate Replace: दक्षिण-पश्चिमी मानसून पर आईएमडी का अपडेट, बिहार-उत्तराखंड सहित इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Monsoon Replace: मौसम विभाग ने कहा कि देश में गर्मी का प्रकोप कम हो गया है। उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। 28 से 30 जून के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 06:29:24 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 06:40:55 PM (IST)

Weather Update: दक्षिण-पश्चिमी मानसून पर आईएमडी का अपडेट, बिहार-उत्तराखंड सहित इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने कहा कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Climate Replace: मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी मानसून उत्तरी राज्यों में प्रवेश कर गया है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को मानसून ने कवर कर लिया है। साथ ही गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तरी पंजाब और बिहार में आगे बढ़ चुका है।

आईएमडी ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान मानसून के राजस्थान के कुछ और भागों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, यूपी के कुछ और भागों को जम्मू के शेष इलाकों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

इन राज्यों के लिए मौसम विभाग अलर्ट

  • मौसम विभाग ने 1 जुलाई तक कोंकण और गोवा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
  • तटीय कर्नाटक, सौराष्ट्र और कच्छ में 28 जून को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
  • दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश हो सकती है।
  • अगले पांच दिनों के दौरान पश्चिमी प्रायद्वीपीय तट पर भारी बरसात होने की संभावना है।
  • 1 जुलाई तक पूर्वी राजस्थान में बहुत भारी बारिश हो सकती है।
  • आईएमडी ने उत्तराखंड, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में 29 जून तक बहुत भारी बरसात की भविष्यवाणी की है।
  • अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।
  • Nawazuddin Siddiqui praised all three Khans | नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने की तीनों खान की तारीफ: बोले- ‘सलमान मोस्ट एंटरटेनिंग, शाहरुख पैशनेट, आमिर परफेक्शनिस्ट और सबसे ऊपर हैं’

    12 घंटे पहले

    • कॉपी लिंक

    एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉलीवुड के तीनों खान के साथ काम करने के बारे में बात की है। उन्होंने सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान की एक्टिंग स्टाइल और वर्किंग पैटर्न को लेकर बात की है।

    एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि तीनों खान में से कौन बेस्ट है तो उन्होंने किसी एक स्टार का नाम लेने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि सबकी अलग खासियत हैं।

    सलमान के साथ नवाज फिल्म 'किक' में नजर आए थे।

    सलमान के साथ नवाज फिल्म ‘किक’ में नजर आए थे।

    सलमान को उन्होंने मोस्ट एंटरटेनिंग करार दिया और कहा, ‘बेशक वो रियल लाइफ में सबसे एंटरटेनिंग है, वो बेहतरीन इंसान हैं।’

    नवाज की नजर में शाहरुख पैशनेट और आमिर परफेक्शनिस्ट हैं

    जब नवाज से इन तीनों में से सबसे डेडिकेटेड एक्टर के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘शाहरुख साहब, वो बहुत पैशनेट हैं। वो तब तक कोशिश करते रहते हैं जब तक कोई चीज परफेक्ट न हो जाए। वो बहुत ही मेहनती एक्टर हैं। वो स्वभाव से भी बेहद विनम्र हैं। उनसे किसी को इंसानियत सीखनी चाहिए।’

    आमिर के बारे में नवाज बोले, ‘वो परफेक्शनिस्ट हैं। जिस तरह का सिनेमा उन्होंने दर्शकों को दिया है, वो अनपैरेलल है। वो रिमार्केबल इंसान हैं और बाकी सबसे ऊपर हैं। जहां तक फिल्ममेकिंग की बात है, उनका टेस्ट बहुत ही अलग और बेहतरीन है।’

    नवाज ने फिल्म 'रईस' में शाहरुख के साथ काम किया था।

    नवाज ने फिल्म ‘रईस’ में शाहरुख के साथ काम किया था।

    तीनों खान से जलन पर बोले नवाज

    नवाज ने इंटरव्यू में कहा कि शाहरुख, सलमान और आमिर से जलन का कोई सवाल ही नहीं है। अगर उनकी फिल्म चलती है तो इससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री को फायदा होता है और हम जैसे लोग छोटी-मोटी फिल्में बना पाते हैं।

    फिल्म 'तलाश' में नवाजुद्दीन और आमिर खान।

    फिल्म ‘तलाश’ में नवाजुद्दीन और आमिर खान।

    नवाज ने सलमान के साथ फिल्म ‘किक’ और ‘बजरंगी भाईजान’ में काम किया है। शाहरुख के साथ वो फिल्म ‘रईस’ में नजर आए हैं जबकि आमिर के साथ उन्होंने ‘सरफरोश’ और ‘तलाश’ जैसी फिल्में की हैं।

    Bhopal Information: भोपाल स्टेशन की नई बिल्डिंग से रिस रहा सीवरेज का पानी

    हकीकत यह है कि भोपाल स्टेशन पर सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है, जोकि पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है। जिस पर रेलवे अधिकारियों का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसका खमियाजा रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। यात्रियों को भी खासी परेशानी का सामना रोज करना पड़ रहा है।

    By vikas verma

    Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 05:53:23 PM (IST)

    Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 05:53:23 PM (IST)

    HighLights

    1. ड्रेनेज सिस्टम सही न होने से ट्रैक पर जगह-जगह गंदगी
    2. 4 करोड़ की लागत से बनी दो मंजिला बिल्डिंग
    3. 17 करोड़ रुपये की लागत से बनी नई बिल्डिंग

    नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल स्टेशन पर दोनों ओर करोड़ की लागत से बनी नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य सवालों के घेरे में आ गया है। दरअसल प्लेटफार्म नंबर छह की तरफ 4 करोड़ की लागत से बनी दो मंजिला बिल्डिंग से सीवरेज का पानी रिस रहा है। जोकि प्लेटफार्म पर आ रहा है। तो वहीं एक नंबर की ओर 17 करोड़ रुपये की लागत से बनी नई बिल्डिंग को अभी सिर्फ एक साल पूरा हुआ है। रेलवे का इंजीनियरिंग विभाग से लेकर अला-अधिकारी कई बार निरीक्षण पर काम पर नजर रखते है। फिर भी दोनों ओर की बिल्डिंग में इस तरह की खामियां सामने आने से गुणवक्ता को लेकर सवाल उठ रहे है।

    यात्रियों को हो परेशान

    भोपाल रेल मंडल की ओर से भोपाल सहित अन्य स्टेशनों पर सफाई व्यवस्था को लेकर लाख दावे किए जा रहे है। यहां तक स्टेशनों की सफाई को रेलवे और निगम से एमओयू की बात की जा रही है।

    लगातार सीवरेज का पानी रिस रहा

    सूत्रों के अनुसार भोपाल स्टेशन पर सफाई को लेकर विगत दिनों प्राइवेट में यानी ठेका कर्मचारियों को दिया गया था। ठेकेदार द्वारा 45 कर्मचारी यानी 15-15 की शिफ्ट में उनकी ड्यूटी लगाई जाती है। लेकिन इनमें अधिकांश कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं रहते है। तो वहीं भोपाल स्टेशन की छह नंबर की बिल्डिंग में ऊपर बने एसी रूम से पिछले कुछ दिनों से लगातार सीवरेज का पानी रिस रहा है। इसके चलते जहां बिल्डिंग कमजोर हो रही है। लेकिन रेलवे अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। गंदगी से यात्री परेशान हो रहे है। ड्रेनेज सिस्टम ठीक नहीं भोपाल रेलवे स्टेशन पर मेंटेनेंस के लिए करोड़ों रुपए का बजट है। फिर भी यहां पर चोक अंडर ग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम ठीक नहीं करा सके। इसके चलते नालियों से गंदे पानी की निकासी नहीं होती, भोपाल रेलवे स्टेशन का अंडर ग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम चोक होने के कारण प्लेटफार्म-2 व 6 के बीना छोर और प्लेटफार्म-1 के इटारसी छोर के चैंबर पिछले माह से बंद पड़े हैं।

    काम की खबर: आपके नाम पर कितने SIM हैं एक्टिव, घर बैठे करें पता, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

    टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 देश में 26 जून से प्रभावी हो चुका है। अब कोई भी शख्स अपने नाम पर नौ सिम कार्ड ही रजिस्टर करा सकता है। तय संख्या से ज्यादा सिम कार्ड होने जुर्माना लग सकता है। पहली बार जुर्माना 50 हजार रुपये है। वहीं, फर्जी तरीके से सिम लेने पर 50 लाख रुपये और तीन साल की कैद है।

    By Kushagra Valuskar

    Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 05:54:53 PM (IST)

    Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 05:58:24 PM (IST)

    काम की खबर: आपके नाम पर कितने SIM हैं एक्टिव, घर बैठे करें पता, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
    गलत तरीके सिम खरीदने पर लगेगा जुर्माना। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सिम कार्ड खरीदने पर लगी लिमिट।
    2. फर्जी आईडी पर नंबर लेने वालों पर लगाम।
    3. देश में नया टेलीकॉम कानून हुआ लागू।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 देश में लागू हो गया है। अब कोई भी नौ से ज्यादा सिम कार्ड नहीं खरीद सकेगा। इससे अधिक सिम खरीदने पर जुर्माना लगेगा। वहीं, गलत दस्तावेजों से सिम लेने पर तीन साल की जेल और पचास लाख तक का जुर्माना वसूला जाएगा।

    कई लोग हैं जिनकी आईडी पर कोई और सिम कार्ड का इस्तेमाल कर रहा है, जिसका पता उन्हें नहीं होता है। ऐसे में आपके डॉक्टूमेंट पर कितनी सिम एक्टिव हैं इस बात की जानकारी आपको होना चाहिए। आप घर बैठे जान सकते हैं कि आपके नाम पर कितनी और कौन-कौन से नंबर वाली सिमें चालू हैं। आइए जानते हैं।

  • सबसे पहले https://tafcop.sancharsaathi.gov.in/telecomUser/ पर विजिट करें।
  • यहां अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें।
  • अब आपके नंबर पर ओटीपी आएगा उसे सबमिट कर लॉगइन करें।
  • आपको उन सभी मोबाइल नंबर्स की जानकारी मिल जाएगी जो आपकी आईडी से चल रहे हैं।
  • लिस्ट में कोई ऐसा नंबर है जो आपका नहीं है। उसकी रिपोर्ट कर सकते हैं।
  • इसके लिए आपको नंबर और That is Not My Quantity का सिलेक्ट करना होगा।
  • अब आईडी में लिखा नाम डालें।
  • फिर रिपोर्ट के बॉक्स पर क्लिक करें।
  • कंप्लेंट करने के बाद आपको एक रिफरेंस नंबर मिलेगा।
  • आपके नाम पर कितनी सिम एक्टिवेट इसका पता होना जरूरी

    अगर आपके डॉक्टूमेंट्स पर कोई सिम चालू है। जिसका इस्तेमाल आप नहीं करते हैं, तब उसका परिणाम आपको भुगतान पड़ सकता है। यदि आपकी आईडी से पंजीकृत सिम कार्ड का गलत इस्तेमाल हो रहा है, तो आप परेशानी में पड़ सकते हैं। इसलिए ये जानना जरूरी है कि आपकी आईडी पर कितने सिम एक्टिवेट हैं।

    नए टेलिकॉम कानून की बड़ी बातें

    • अधिकतम नौ सिम कार्ड ले सकेंगे।
    • नौ से ज्यादा सिम कार्ड लेने पर पर पचास हजार से दो लाख तक का जुर्माना लगेगा।
    • फर्जी तरीके से सिम लेने पर पचास लाख और तीन साल की जेल हो सकती है।
    • इमरजेंसी के समय सरकार नेटवर्क और टेलिकॉम सर्विस को सस्पेंड कर सकती है।
    • इमरजेंसी के समय मैसेज भेजने पर रोक लगाई जा सकती है।
    • प्रमोशन मैसेज भेजने से पहले कस्टमर की सहमति लेनी पड़ेगी।
    • पुराने टेलीकॉम कानून समाप्त होंगे।
    Ind vs Eng Guyana Climate: गयाना में झमाझम बारिश शुरू, क्या रद्द हो जाएगा भारत- इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच?

    नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड की क्रिकेट टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ रही हैं. यह मैच गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में आज (27 जून) रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है. पिछले कुछ दिनों से यहां जमकर बरसात हो रही है. टीम इंडिया ने अजेय रहते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाया है. उसकी कोशिश इंग्लैंड से 2 साल पुरानी हिसाब बराबर करने की होगी. जोस बटलर एंड कंपनी ने 2022 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में 10 विकेट से हराकर उसके फाइनल में पहुंचने का सपना तोड़ दिया था. भारत टीम के हौसले बुलंद हैं और वह फाइनल में पहुंचने के लिए बेताब है. गयाना से अच्छी खबर ये आ रही है कि पिछले कुछ घंटों में वहां बारिश नहीं हुई है. हालांकि आसमान में बादलों का जमावड़ा है. ऐसे में मैच के दौरान बूंदाबांदी के आसार हैं.

    टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) की टीमें 4 बार भिड़ चुकी हैं जहां दोनों को 2-2 मैचों में जीत नसीब हुई है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों का आमना सामना 33 बार हुआ है जहां टीम इंडिया 12 मैच जीतने में सफल रही है वहीं इंग्लैंड 11 मैचों में विजयी रही है.

    आईसीसी टूर्नामेंट में टीम ने किया सबसे घटिया प्रदर्शन… 12 घंटे के भीतर हुए 2 इस्तीफे, जयवर्धने के बाद हेड कोच ने भी छोड़ा पद

    India vs England Semi Remaining: टी20 विश्व कप में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल आज, 2022 का हिसाब बराबर करने उतरेगी रोहित ब्रिगेड

    India vs England Semi Remaining World Cup: भारत टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में गत चैंपियन इंग्लैंड से भिड़ेगा। पिछली बार जब दोनों टीमें टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भिड़ी थी तो इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से शिकस्त दी थी।

    By Kushagra Valuskar

    Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 04:01:27 PM (IST)

    Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 04:10:05 PM (IST)

    India vs England Semi Final: टी20 विश्व कप में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल आज, 2022 का हिसाब बराबर करने उतरेगी रोहित ब्रिगेड
    टी20 विश्व का दूसरा सेमीफाइनल मैच गयाना में खेला जाएगा।

    HighLights

    1. भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2024 एक भी मैच नहीं हारी है।
    2. 2022 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने भारत का तोड़ा था सपना।
    3. भारत टूर्नामेंट में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया को हरा चुकी है।

    खेल डेस्क, नई दिल्ली। India vs England Semi Remaining World Cup: टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। मैच गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा। 2022 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के बाद दोनों टीमों के बीच टी20 में यह पहला मुकाबला होगा। तब इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 10 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था और फाइनल जीतकर चैंपियन बन गया।

    भारत बनाम इंग्लैंड हेड टू हेड

    टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम का प्रदर्शन इंग्लैंड से बेहतर रहा है। 11 नवंबर 2022 से खेले 34 टी20 मैचों में मैन इन ब्लू ने 24 मैच जीते हैं और 7 में हार का सामना किया है। इसी अवधि में इंग्लैंड को 22 मैचों में 11 में जीत मिली है। उसने 10 मैच हारे हैं। टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 71% और इंग्लैंड का 50% है।

    भारत बनाम इंग्लैंड मैच में रिजर्व डे नहीं

    टूर्नामेंट के शेड्यूल में दोनों सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे तय था। हालांकि वेस्टइंडीज के स्थानीय समयानुसार पहला सेमीफाइनल 26 जून की रात को खेला गया। दूसरा सेमीफाइनल 27 जून की सुबह से है।

    ऐसे में दूसरा सेमीफाइनल यदि रिजर्व डे में जाता है तो मैच का नतीजा 28 को आता और विनर टीम को 29 को तुरंत फाइनल खेलना पड़ेगा। फाइनल मैच बारबाडोस में खेला जाएगा। इससे बचने के लिए ICC ने रिजर्व डे को रद्द कर दिया। दूसरे सेमीफाइनल मैच के लिए 250 मिनट अतिरिक्त जोड़ दिए।

    भारत बनाम इंग्लैंड टीम के एक्स फैक्टर खिलाड़ी

    रोहित शर्मा

    मौजूदा टूर्नामेंट में रोहित शर्मा 6 मैचों में 191 रन बना चुके हैं। 38 के औसत और 191 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। वे टी20 विश्व कप 2024 में दो अर्धशतक जड़ चुके हैं। उनका बेस्ट स्कोर 92 है।

    अर्शदीप सिंह

    बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 6 मैचों में 15 विकेट झटक चुके हैं। उनका इकोनॉमी रेट 7.41 है।

    जोस बटलर

    इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर 191 रन के साथ टीम के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। उन्होंने एक अर्धशतक लगाया है।

    जोफ्रा आर्चर

    इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने टूर्नामेंट में 7 विकेट झटके हैं। वे टीम के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं। उनकी इकोनॉमी 7.02 की है।