MP Information: बाल अपचारियों को ही नहीं, अब वयस्कों को भी सुनाई जाएगी सामुदायिक सेवा की सजा

अभी तक बाल अपचारियों को ही छोटे अपराधों के लिए सामुदायिक सेवा की सजा सुनाई दी जाती थी। भारतीय न्याय संहिता में अब से वयस्कों को भी छोटे अपराधों के लिए सामुदायिक सेवा की सजा सुनाई जाएगी। इस पहल से जेल में कैदियों की संख्या कम होगी।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 01:25:42 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 01:25:42 AM (IST)

MP News: बाल अपचारियों को ही नहीं, अब वयस्कों को भी सुनाई जाएगी सामुदायिक सेवा की सजा
कोर्ट का फाइल फोटो।

HighLights

  1. पांच हजार से कम की चोरी, नशे के मामलों में मिलेगी सजा।
  2. भारतीय न्याय संहिता में 2 से 12 महीने तक सामुदायिक सजा का प्राविधान।

अजय गुप्ता, नईदुनिया, भोपाल। अब तक बाल अपचारियों के छोटे अपराधों में सामुदायिक सेवा की सजा सुनाई जाती थी, लेकिन अब बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) में वयस्कों द्वारा किए जाने वाले छोटे अपराधों के लिए भी इस तरह की सजा का प्राविधान किया है।

बीएनएस में एक नई सजा सामुदायिक सेवा (कम्युनिटी सर्विस) को बकायदा सजा के रूप में शामिल किया है। एक जुलाई से लागू होने जा रही नई संहिता बीएनएस में धारा 4(च) में सामुदायिक सेवा की सजा जोड़ी गई है।

भूतपूर्व न्यायाधीश अनिल ठाकरे के अनुसार इसके पीछे जेलों में कैदियों की संख्या में कमी लाना और छोटे अपराध सुधार का मौका देना भी एक उद्देश्य है, इसलिए सामुदायिक सेवा की सजा को कानूनी दर्जा दिया है। नई संहिता की धारा 23 में सामुदायिक सेवा की सजा को परिभाषित कर लिखा है कि न्यायालय किसी दोषी को सामुदायिक सेवा की सजा भुगतने का आदेश दे सकता है, जिससे लोगों को लाभ है। इस सजा में दोषी को कोई मेहनताना नहीं मिलेगा। सामुदायिक सेवा में किसी स्वयंसेवी संस्था के लिए काम करना, किसी सामुदायिक संस्था के साथ काम करना, साफ-सफाई करना, सार्वजनिक स्थान से कचरा उठाना या फिर कुछ ऐसा काम करना जिससे जनता की भलाई हो सके।

नशा कर हंगामा करने पर सामुदायिक सेवा की सजा

पांच हजार रुपये से कम कीमत की संपत्ति की चोरी करने पर अगर किसी को पहली बार दोषी ठहराया जाता है, तो संपत्ति लौटाने पर उसे सुधरने का मौका देते हुए न्यायाधीश सामुदायिक सेवा की सजा दे सकता है। इसी तरह यदि कोई व्यक्ति नशे की हालत में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करता है, तो ऐसा करने पर उसे 24 घंटे की जेल या एक हजार रुपये तक का जुर्माना या दोनों या फिर सामुदायिक सेवा की सजा मिल सकती है।

ये भी नियम

धारा 202 में कोई भी सरकारी सेवक किसी तरह के कारोबार में शामिल नहीं हो सकता है। अगर, वह ऐसा करते हुए दोषी पाया जाता है तो उसे 1 साल की जेल या जुर्माना या दोनों या फिर सामुदायिक सेवा करने की सजा मिल सकती है। इसी तरह न्यायालय के समन पर अगर कोई आरोपी या व्यक्ति पेश नहीं होता है तो अदालत उसे तीन साल तक की जेल या जुर्माना या दोनों या फिर सामुदायिक सेवा की सजा सुना सकती है।

धारा 226 में अगर कोई व्यक्ति किसी सरकारी सेवक की काम में बाधा डालने के मकसद से आत्महत्या की कोशिश करता है, तो एक साल तक की जेल या जुर्माना या दोनों या फिर सामुदायिक सेवा की सजा दी जा सकती है।

धारा 356 के अनुसार अगर कोई व्यक्ति बोलकर, लिखकर, इशारे से या किसी भी तरीके से दूसरे व्यक्ति की प्रतिष्ठा और सम्मान को ठेस पहुंचाता है, तो मानहानि के कुछ मामलों में दोषी को 2 साल तक की जेल या जुर्माना या दोनों या फिर सामुदायिक सेवा की सजा दी जा सकती है।

कितने समय की होगी सजा

भारतीय न्याय संहिता के मुताबिक, अगर किसी अपराध में जुर्माना या सामुदायिक सेवा की सजा का प्रविधान है, तो जुर्माना ना देने पर सामुदायिक सेवा की सजा दी जाएगी। अगर, जुर्माने की रकम पांच हजार है तो दो महीने सेवा करनी होगी। 10 हजार का जुर्माना होने पर चार महीने तक सेवा करनी होगी। कुछ मामले ऐसे भी हैं, जिनमें एक साल तक सामुदायिक सेवा करने की सजा दी जा सकती है।

विराट कोहली के आउट होते ही दुखी हुई रोहित शर्मा की बेटी लेकिन ऋतिका ने कहा- इट्स ओके
हाइलाइट्स

रोहित के साथ विराट कोहली ओपनिंग करने आए.विराट 9 गेंदों पर 9 रन बनाकर बोल्‍ड हो गए.विराट टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में फ्लॉप रहे हैं.

नई दिल्‍ली. टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में भारत की टीम को पूर्व कप्‍तान विराट कोहली से काफी उम्‍मीदें थी, लेकिन एक बार फिर किंग कोहली ने निराश किया. वो इंग्‍लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में नौ गेंदों पर नौ रन बनाने के बाद आउट हो गए. मैच के दौरान विराट के आउट होते ही दूसरे छोर पर मौजूद रोहित शर्मा निराश नजर आए. उधर, स्‍टैंड्स में हिटमैन की वाइफ ऋतिका सजदेह बेटी समायरा के साथ मौजूद थी. विराट कोहली के आउट होते ही बेटी समायरा दुखी नजर आई. स्‍टार स्‍पोर्ट्स के कैमरे में समायरा का रिएक्‍शन कैद हुआ.

बेटी की निराशा को देखते हुए ऋतिका ने उन्‍हें कहा कि इट्स ओके. विराट तीसरे ओवर में रीस टॉपले की गेंद पर बड़ा शॉट मारने के प्रयास में क्‍लीन बोल्‍ड हो गए. अपनी पारी में विराट ने एक छक्‍का लगाया. हालांकि मैच के दौरान समायरा के पापा रोहित शर्मा का बल्‍ला जमकर आग उगलता नजर आया. बारिश के चलते मैच रुकने का विराट 26 गेंदों पर 37 रन बनाकर खेल रहे हैं. वो 142 की स्‍ट्राइकरेट से रन बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें:- हम बुमराह-अर्शदीप पर निर्भर रहे तो… नॉकआउट से पहले कपिल देव की टीम इंडिया को नसीहत, याद दिलाया 1983 का गेम प्‍लान

विराट के लिए यह टूर्नामेंट खास अच्‍छा नहीं रहा है. आमतौर पर विराट टीम इंडिया के लिए ओपनिंग नहीं करते हैं लेकिन टी20 वर्ल्‍ड कप में वो बतौर ओपनर रोहित शर्मा के साथ मैदान में उतरे. इस दौरान उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा. हालांकि आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए विराट ओपनिंग करते नजर आए थे. इस दौरान शानदार बैटिंग के दम पर उन्‍होंने ऑरेंज कैप पर भी कब्‍जा किया. किंग कोहली का यह जादू टी20 वर्ल्‍ड कप में नहीं चला. वो इस टूर्नामेंट में एक भी अर्धशतक नहीं बना पाए.

Tags: Icc T20 world cup, India Vs England, Ritika Sajdeh, Rohit sharma, T20 World Cup, Virat Kohli

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा संदेही को, पूछताछ में 22 चोरी का हुआ पर्दाफाश

एमपी और छत्तीसगढ़ में घूम-घूमकर करता था चोरियां, आरक्षक ने की पहचान तब हुई पूछताछ, मोहल्लेवालों ने पकड़ा था संदेही को

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 01:08:03 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 01:08:03 AM (IST)

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: तिफरा के लोगों ने चोरी की आशंका पर एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पहले मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की टीम ने युवक से पूछताछ की तो चोरी के 22 मामलों का पर्दाफाश हो गया। युवक ने जिले के रतनपुर, कोटा, सिरगिट्टी, मस्तूरी समेत पड़ोसी जिले और एमपी में कई जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस की टीम आरोपित की जानकारी जुटा रही है।

सीएसपी उमेश गुप्ता ने बताया कि तिफरा के सूर्या विहार में रहने वाले दीपक कुमार कुर्रे ने चोरी की शिकायत की थी। इस पर पुलिस की टीम चोरों की तलाश में लगी थी। इसी दौरान मोहल्ले वालों ने चोरी के संदेह पर मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिला अंतर्गत जैतहरी थाना क्षेत्र के ग्राम गोरसी में रहने वाले रामचंद्र राठौर (27) को पकड़ लिया। लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान थाने में पदस्थ आरक्षक केशव मार्को ने बताया कि कोटा थाने में हुई चोरी के मामले में मिले सीसीटीवी फुटेज में चोर के हुलिए से युवक का चेहरा मिलता है।

कड़ाई से पूछताछ में युवक ने कोटा में चोरी करना बताया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित से और पूछताछ की। इसमें पता चला कि युवक करीब दो साल से सक्रिय है। उसने जिले के सिरगिट्टी क्षेत्र समेत रतनपुर,कोटा,मस्तूरी, बेलगहना क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसके अलावा उसने मुंगेली जिले के लोरमी और जरहागांव क्षेत्र में चोरी की है। आरोपित युवक ने रायगढ़ और सक्ती जिले में भी घटनाओं को अंजाम देना बताया। इसके साथ ही उसेन मध्यप्रदेश के अनुपपुर और डिडौरी जिले में अपने साथियों के साथ मिलकर चोरियां की है।

व्यापारी को बेचता था चोरी का माल

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि आरोपित युवक छत्तीसगढ़ और एमपी में दो साल से सक्रिय था। इस बीच उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 22 जगहों पर चोरियां की। चोरी के जेवर को वह गोलबाजार में शेखर सोनी व अन्य के पास बेचता था। सूचना पर पुलिस की टीम ने चोरी के जेवर खरीदने वाले की तलाश शुरू कर दी है। इस बीच आरोपित अपने ठिकाने से फरार हो गया है। पुलिस आरोपित के साथियों की भी जानकारी जुटा रही है। पूरे मामले की जानकारी संबंधित थाने की पुलिस को भी दी गई है, साथ ही आरोपित युवकों की जानकारी ली जा रही है।

ट्रक की टंकी से डीजल निकाल ले गए लुटेरे, ड्राइवर को हथियार दिखाकर धमकाया

पीड़ित ड्राइवर ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी है। हालांकि ड्राइवरों ने लूट की शिकायत थाने में नहीं की है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 01:03:35 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 01:03:35 AM (IST)

ट्रक की टंकी से डीजल निकाल ले गए लुटेरे, ड्राइवर को हथियार दिखाकर धमकाया

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: मस्तूरी क्षेत्र के पाराघाट टोल प्लाजा के पास तीन ट्रक के ड्राइवरों से डीजल लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ड्राइवर ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी है। हालांकि ड्राइवरों ने लूट की शिकायत थाने में नहीं की है।

ओडिशा से ट्रक लेकर आ रहे ड्राइवर ने बताया कि पाराघाट टोल प्लाजा के पास ब्रेक डाउन होने के कारण उन्होंने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिया। रात को वे केबिन में सो रहा था। इसी दौरान आवाज होने पर उनकी नींद खुल गई। कुछ ही देर बाद कुछ लोग एक वाहन से उतरे। उनके हाथ में धारदार हथियार थे। वाहन से उतरे लोगों ने ट्रक की टंकी से डीजल निकालना शुरू कर दिया। ड्राइवर इसका विरोध करते हुए केबिन से उतरने लगा।

डीजल निकाल रहे लोगों ने केबिन से उतरने पर ड्राइवर को जान से मारने की धमकी दी। इससे डरकर ड्राइवर केबिन में ही दुबका गया। डीजल निकालकर चोर गिरोह के लोग वहां से जांजगीर-चांपा की ओर भाग निकले। उनके जाने के बाद ड्राइवर ने आसपास के ट्रक ड्राइवर को जानकारी दी। इसके बाद दो और ट्रक के ड्राइवर ने लूट की बात कही, हालांकि किसी ने घटना की शिकायत थाने में नहीं की है।

किसान के रुपये चुराकर छुपा दिया था कब्रिस्तान में, दो आरोपित गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: बिल्हा स्थित जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के सामने उठाईगीरी के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों ने चोरी के बाद रकम आपस में बांट लिया था। दस्तावेज और कुछ रकम को युवकों ने कब्रिस्तान के पीछे छुपा दिया था। आरोपित युवकों से 11 हजार 240 रुपये और दस्तावेज जब्त किया गया है।

चकरभाठा सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि बिल्हा क्षेत्र के ग्राम खपराखोल में रहने वाले शत्रुहन प्रसाद दीक्षित किसान हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह वे बिल्हा स्थित जिला केंद्रीय सहकारी बैंक से 50 हजार रुपये निकलवाया। इसके बाद उन्होंने 15 हजार रुपये अपने लोन खाते में जमा कर दिया। बैंक के पास ही उन्होंने 15 हजार रुपये अपने परिचित को उधार दे दिए। शेष रकम और जरूरी दस्तावेज को झोला में रखा था। बैंक परिसर में ही चोरों ने उन्हें चकमा देकर रुपये और दस्तावेज का थैला पार कर दिया। किसान ने घटना की जानकारी अपने साथ आए ग्रामीण को देकर बैंक प्रबंधन को इसकी सूचना दी।

इस पर पुलिस ने बैंक का सीसीटीवी फुटेज चेक किया। इसके बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज से संदेही सिद्धार्थ चौहान उर्फ गदरू (22) और उसके भाई अंकित चौहान उर्फ करिया (19) की पहचान की गई। दोनों को पुलिस की टीम थाने ले आई। यहां पर पूछताछ में दोनों गोलमोल जवाब दे रहे थे। कड़ाई करने पर युवकों ने बताया कि उन्होंने कुछ रकम बांट ली थी। कुछ रुपयों और दस्तावेज को कब्रिस्तान के पीछे छुपा दिया है। पुलिस ने युवकों के कब्जे से 11 हजार 240 रुपये और दस्तावेज जब्त कर लिया है। आरोपित युवकों को न्यायालय में पेश किया गया है।

IND vs ENG T20 World Cup: वो अपने सर पर कफन बांध कर आया है… दिग्गज ने किस भारतीय के लिए कही यह बात

नई दिल्ली. रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ जोरदार खेल दिखाया. इस नॉकआउट मुकाबले में विराट कोहली और ऋषभ पंत जल्दी-जल्दी आउट हो गए, लेकिन हिटमैन की हिटिंग जारी रही. दबाव के इस पल में रोहित का खेल नवजोत सिंह सिद्धू गदगद नजर आए. उन्होंने रोहित की तारीफ करते हुए कहा कि भारत का यह कप्तान फ्रंट से लीड कर रहा है. वह किसी से डरने वाला नहीं. वह सिर पर कफन बांध कर आया है.

भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार रात खेला गया. इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी की. इंग्लिश कप्तान जॉस बटलर का यह फैसला तब सही नजर आया, जब विराट कोहली और ऋषभ पंत जल्दी पैवेलियन लौट गए. विराट कोहली 9 और ऋषभ पंत 4 रन बनाकर आउट हुए.

भारत को ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत दिलाने वाला कप्तान चला इंग्लैंड, वनडे कप में दिखाएगा जलवा

पूरी संभावना थी कि भारत शुरुआती दो झटकों से दबाव में आ जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. रोहित शर्मा ने इंग्लिश अटैक के खिलाफ काउंटर अटैक किया. उन्होंने इंग्लैंड के ट्रम्प कार्ड माने जा रहे आदिल राशिद की गेंद पर रिवर्स स्वीप और स्वीप से चौके लगाए. रोहित के इस खेल की कॉमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि यह खिलाड़ी सेनापति की तरह अपनी टीम की अगुवाई कर रहा है.

जब 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 65 रन था तब बारिश के कारण खेल रोक दिया गया. उस वक्त रोहित शर्मा 26 गेंद पर 37 रन बनाकर नाबाद थे. सूर्यकुमार यादव 7 गेंद पर 13 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे.

नवजोत सिंह सिद्धू ने ब्रेक के दौरान कहा कि रोहित इस बार नई स्ट्रेटजी से खेल रहे हैं. वे सेनापति के पीछे पड़ते हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी स्टार्क के पीछे पड़े थे रोहित. इस बार आदिल राशिद को इसी स्ट्रेटजी के तहत निशाने पर लिया है. रोहित की स्ट्रेटजी ने ने विरोधी टीम को उलझा दिया है. रोहित के इस खेल के कारण जो गेंदबाज विकेट लेने आया था, वह खुद बचने लगता है. यह बहुत अच्छी स्ट्रेटजी है.

Tags: Icc T20 world cup, India Vs England, Rohit sharma, T20 World Cup

Mungeli Information: बीआर साव में प्रवेशोत्सव में विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

बीआर साव शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। दसवीं तक के विद्यार्थियों को पाठ्य-पुस्तक का वितरण किया गया। स्कूली बच्चों ने घंटी बजी स्कूल की टन-टन गीत पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में विधायक पुन्नूलाल मोहले और कलेक्टर राहुल देव ने नव प्रवेशित बच्चों का अभिनंदन किया।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 12:02:58 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 12:02:58 AM (IST)

Mungeli News: बीआर साव में प्रवेशोत्सव में विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

HighLights

  1. बीआर साव शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव
  2. प्रतिभाओं को किया गय प्रोत्साहत
  3. छात्रों को किया गया पुरस्कृत

नईदुनिया न्यूज, मुंगेली : बीआर साव शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। दसवीं तक के विद्यार्थियों को पाठ्य-पुस्तक का वितरण किया गया। स्कूली बच्चों ने घंटी बजी स्कूल की टन-टन गीत पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में विधायक पुन्नूलाल मोहले और कलेक्टर राहुल देव ने नव प्रवेशित बच्चों का अभिनंदन किया।

विधायक ने स्कूल परिसर के लिए 15 लाख रुपए और बाउंड्री वाल निर्माण के लिए 18 लाख रुपए देने की घोषणा की। शिक्षक बच्चों के लिए माता-पिता समान होते हैं। बच्चों की पढ़ाई में अभिभावकों को भी मदद करनी चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि स्कूल मुंगेली के सबसे पुराने स्कूलों में एक है, अधिकतर लोग जो मुंगेली जिले का विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व कर रहे हैं, उनका कहीं न कही इस स्कूल से ताल्लुक होगा। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले व उनका सर्वागींण विकास हो। डीईओ सीके घृतलहरे ने कहा कि विद्यार्थी, उसके अभिभावक और शिक्षक शिक्षा की तीन मुख्य कड़ी है, इन तीनों के समन्वय से बच्चा आगे बढ़ता है। उन्होंने बच्चों को माता-पिता और शिक्षक की बात मानने की समझाईश दी।

नपा के उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह ने कहा कि जैसे पिछले कक्षा को छोड़कर आगे बढ़े हैं, वैसे ही निरंतर आगे बढ़ते रहे और अपने माता-पिता व जिले का नाम रोशन करें। शैलेश पाठक ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इनमें कक्षा बारहवीं से सत्येंद्र भास्कर,धनेश्वरी, चंचल राजपूत, और दीपांजलि का नाम शामिल है। इसी तरह दसवीं से तुषार कुमार सप्रे, रूपेश ओगरे और कल्पना साहू को शामिल हैं। इसके साथ ही खेलकूद गतिविधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बोनस अंक के लिए चयनित विद्यार्थियों राकेश दास मानिकपुरी और गोपाल भास्कर को भी सम्मानित किया गया। स्कूल के प्राचार्य पीसी दिव्य ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम के बारे में जानकारी दीं।

उन्होंने बताया कि शिक्षा सत्र 2023-24 में स्कूल का परीक्षा परिणाम हाइस्कूल में 93.42 प्रतिशत और हायर सेकेंडरी में 96.09 प्रतिशत रहा। कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर गिरीश रामटेके, मुंगेली एसडीएम पार्वती पटेल, पार्षद, गणमान्य नागरिक रामकिंकर परिहार, रामशरण यादव, अधिकारी, स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के उप प्राचार्य राजेन्द्र सिंह क्षत्रिय ने किया।

न्योता भोज में किया भोजन

इस दौरान न्योता भोज में बच्चों के साथ विधायक मोहले एवं कलेक्टर ने न्योता भोज जमीन में बैठकर भोजन किया। भोजन में चावल, दाल, सब्जी, केला, मिठाई आदि परोसा गया। सामुदायिक भागीदारी पर आधारित इस योजना के अंतर्गत विभिन्न त्योहारों एवं अवसरों जैसे जन्मदिन, राष्ट्रीय पर्व आदि पर्व पर स्कूल के बच्चों के साथ भोजन किया जाता है। न्योता भोज के माध्यम से बच्चों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन प्रदान किया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों का पोषण सुनिश्चित करने के साथ-साथ समानता की भावना विकसित करना है।

नगर पालिका बनाने सर्वदलीय मंच के प्रतिनिधियों ने रखी मांग, सौंपा ज्ञापन

नगर निगम से सकरी को पृथक कर स्वतंत्र नगर पालिका बनाने के लिए सर्वदलीय मंच के प्रतिनिधि मंडल विधायक धर्मजीत सिंह के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल अध्यक्ष बीआर महोबिया के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर मांग रखी और ज्ञापन सौंपा।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 12:11:31 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 12:11:31 AM (IST)

HighLights

  1. उप मुख्यमंत्री साव से गिनाई समस्याएं
  2. उन्होंने लोगों की मांग सुनकर दिए आश्वासन
  3. सथानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा मूलभूत सुविधा तक नहीं

नईदुनिया न्यूज, सकरी : नगर निगम से सकरी को पृथक कर स्वतंत्र नगर पालिका बनाने के लिए सर्वदलीय मंच के प्रतिनिधि मंडल विधायक धर्मजीत सिंह के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल अध्यक्ष बीआर महोबिया के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर मांग रखी और ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने उन्हें अवगत कराया की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बिना आम सहमति के सकरी नगर पंचायत को नगर निगम में शामिल कर दिया गया जिसका स्थानीयजनों ने व्यापक विरोध किया था। इसे अनसुनी कर जबरदस्ती नगर पंचायत का विलय नगर निगम बिलासपुर में कर दिया। नगर पंचायत की व्यवस्था से लोग संतुष्ट थे लेकिन निगम में जाने के बाद टैक्स में भारी वृद्धि के कारण आमजनों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। व्यवस्था,मूलभूत सुविधा के लिए आमजनों को भारी जद्दोजहद करना पड़ रहा है। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने कहा कि नगर निगम के व्यवस्था से अच्छा तो ग्राम पंचायत में व्यवस्था थी इसलिए सकरी नगर को नगर पालिका परिषद का दर्जा दिए जाने की जन आकांक्षा है।

प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त करते हुए उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि उनकी मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा। सभी पहलुओं का अध्ययन कर उचित एवं विवेकपूर्ण निर्णय लिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में सकरी भाजपा मंडल के अध्यक्ष महोबिया, राजेश तिवारी, पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पंचायत सकरी दरस पनिक, पूर्व जनपद सदस्य धर्मेश दुबे, पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि सूरज मिश्रा, जितेन्द्र सूर्यवंशी, पूर्व जनपद सदस्य राकेश तिवारी, निलेश सिंह, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि अमर गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, मनीष तिवारी अन्य शामिल थे।

बल्‍ले से फ्लॉप…फिर भी विराट को मिला कोच द्रविड़ का साथ, किंग कोहली के पास पहुंचकर ऐसा क्‍या किया, VIDEO
हाइलाइट्स

रोहित के साथ विराट कोहली ओपनिंग करने आए.विराट 9 गेंदों पर 9 रन बनाकर बोल्‍ड हो गए.विराट टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में फ्लॉप रहे हैं.

नई दिल्‍ली. इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को विराट कोहली से शानदार प्रदर्शन की उम्‍मीद थी. ऐसा होना लाजमी भी है क्‍योंकि विराट भले ही इस टूर्नामेंट में बल्‍ले से कोई कमाल दिखा पाने में फ्लॉप रहे हों लेकिन इसके बावजूद आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में विराट का प्रदर्शन शानदार रहा है. वो नौ गेंदों पर नौ रन बनाने के बाद रीस टॉपली की गेंद पर क्‍लीन बोल्‍ड हो गए. फ्लॉप शो के बावजूद विराट को कोच राहुल द्रविड़ का साथ मिला.

मैच में विराट कोहली ने एक शानदार छक्‍का लगाया. हालांकि एक और बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वो चूक गए और बोल्‍ड हो गए. आउट होने के बाद का एक वीडियो इस वक्‍त सोशल मीडिया पर काफी ज्‍यादा वायरल हो रहा है, जिसमें कोच राहुल द्रविड़ डगआउट में बैठे विराट के पैर पर अपना हाथ रखते हुए उनका समर्थन करते नजर आ रहे हैं. निराश विराट कोहली को द्रविड़ ने खराब प्रदर्शन के बावजूद अपना पूरा समर्थन दिया.

Bhopal Information: खेलते समय पहली मंजिल की छत से गिरी आठ वर्षीय मासूम, मौत

बाग सेवनिया थाने के एसआइ गंगा प्रसाद वर्मा ने बताया कि राहतगढ़ सागर निवासी वकील गिरी भोपाल के अलकापुरी कालोनी में मकान की देखभाल करते हैं, वह मकान में अपनी पत्नी और बच्ची वंशिका के साथ रहते हैं। बुधवार शाम को वह छत पर खेल रही थी और अचानक ही नीचे ग‍िर गई थी।

By Brijendra Rishishwar

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 10:31:36 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 11:26:11 PM (IST)

Bhopal News: खेलते समय पहली मंजिल की छत से गिरी आठ वर्षीय मासूम, मौत

HighLights

  1. बुधवार शाम वश‍िंंका खेलते हुए छत से गिरी
  2. स्वजनों ने उसे एम्स में भर्ती कराया था
  3. उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बाग सेवनिया के अलकापुरी में आठ वर्षीय वंशिका गिरी की बुधवार शाम पहली मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना के समय वह छत पर खेल रही थी, उस समय वह अनियंत्रि‍त होकर नीचे गिर गई थी, स्वजनों ने उसे एम्स में भर्ती कराया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बागसेवनिया थाने के एसआइ गंगा प्रसाद वर्मा ने बताया कि राहतगढ़ सागर निवासी वकील गिरी अलकापुरी में मकान की देखभाल करते हैं, वह मकान में अपनी पत्नी और बच्ची वंशिका के साथ रहते हैं।

बुधवार शाम को पहली मंजिल की छत पर वंशिका खेल रही थी, इसी दौरान अचानक से वह पहली मंजिल से नीचे सिर के बल गिरी। उसकी गिरने की आवाज सुनकर स्वजनों को उसके गिरने की जानकारी लगी और उसे लेकर एम्स पहुंचे।

जहां उसे आइसीयू में भर्ती किया गया था, गुरुवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।घटना के स्वजनों के बयान पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं। पीएम के बाद शव को स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना के बाद बच्ची मां को रो- रोकर बुरा हाल था।

खंभे में करंट उतरने से तीन बकरियों की मौत

नवदुनिया प्रतिनिधि। कमलानगर थाना क्षेत्र के नया बसेरा में गुरूवार को बिजली के एक खंभे में कंरट उतर गया, जिसकी चपेट में आने से तीन बकरियों की मौत हो गई। वहीं जब शिकायत मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारी इसे ठीक करने पहुंचे तो रहवासियों ने उनकी पिटाई कर दी। पुलिस के मुताबिक नया बसेरा में सुलभ काम्पलेक्स के पास वाले बिजली के खंभे में सुबह करंट उतर गया था, जब बकरियां इसके संपर्क में आईं तो करंट से उनकी मौत हो गई। सूचना पर बिजली विभाग से राजू कुशवाहा अपने साथियों के साथ इसे ठीक करने पहुंचा तो गुस्साएं लोगों ने उसकी गाड़ी की चाबी छीन ली और मारपीट शुरू कर दी। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने नरेंद्र अहिरवार और उसके साथियों पर मामला दर्ज किया है।

Janjgir-champa Information : गहरे पानी में फंसे दो दर्जन मवेशियों का रेस्क्यू

बुधवार शाम गौ सेवा समिति के सदस्यों को जिले के ग्राम मोहंदी और हरदी के बीच एक पुल में 20 से 25 मवेशियों के टापू में फंसे होने की जानकारी मिली इसके बाद गौसेवा समिति के संस्थापक एवं उनकी टीम मौके पर पहुंचकर स्थल का जायजा लेने के बाद समिति के संस्थापक ने प्रशासनिक मदद के लिए डायल 112 को सूचना दी।

By komal Shukla

Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 11:25:54 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 27 Jun 2024 11:25:54 PM (IST)

नईदुनिया न्यूज,सक्ती: बुधवार शाम गौ सेवा समिति के सदस्यों को जिले के ग्राम मोहंदी और हरदी के बीच एक पुल में 20 से 25 मवेशियों के टापू में फंसे होने की जानकारी मिली इसके बाद गौसेवा समिति के संस्थापक एवं उनकी टीम मौके पर पहुंचकर स्थल का जायजा लेने के बाद समिति के संस्थापक ने प्रशासनिक मदद के लिए डायल 112 को सूचना दी और कंट्रोल रूम से बचाव दल बुलाने को कहा लेकिन जिला में कोई भी बचाव दल नहीं होने की वजह से मौके पर 112 पहुंची , गांव के सरपंच से बात की गई ।

उन्होंने पहले ही बांध का 4 गेट खोल दिया था जिसकी वजह से पानी का स्तर कम हो चुका था प्रशानिक मदद मिलने में विलंब हो रहा था । मौसम बिगड़ते देख समिति के संस्थापक मयंक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में समिति ने सक्रिय सदस्य पुनीत मिश्रा गौ सेवक को हार्नेस बांध कर टापू पर उतारा । समिति के संस्थापक ने बताया बांध खोलने से टापू की सतह दिखने लगी थी जिसके बाद अन्य गौ सेवकों ने अपने साथी को नीचे उतरा । हमारा उद्देश था कि रस्सी बांध कर मवेशियों को ऊपर खींच के निकालने का। पहले बछड़ों का रेस्क्यू किया गया । उसके बाद त नीचे उतरे गौ सेवको के द्वारा पहले एक छोटे मवेशी का रेस्क्यू किया गया।

उसकी आवाज से अन्य मवेशी भी पानी में आने लगे इसे देख टापू से बाहर जो मवेशी थे वे आकर्षित होने लगे और उनकी ओर बढ़ने लगे लेकिन पानी को देख घबराए सभी मवेशी डर रहे थे। जिसके बाद गौ सेवक उन सभी मवेशियों के साथ नदी पार करने लगे ।इसे देख सभी मवेशी बाहर की ओर जाने लगे। इस तरह से सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। क्षेत्र में गौ सेवक अपनी जान को जोखिम में डालकर बेजुबानों को बचाने के लिए दिन रात निःस्वार्थ भावना से लगे हुए हैं।