Actress Rimi sen lower off herself from Bollywood and Stars like Salman, Akshay and Ajay Devgn | रिमी सेन बोलीं- बॉलीवुड में बिना गिड़गिड़ाए काम नहीं मिलता: लगातार कॉमेडी फिल्में करके थक गई थी, अजय-अक्षय से भी संपर्क तोड़ लिया

33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘हंगामा’, ‘धूम’, ‘दीवाने हुए पागल’ और ‘फिर हेरा-फेरी’ जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस रिमी सेन 13 साल से इंडस्ट्री से गायब हैं।

हाल ही में HT को दिए एक इंटरव्यू में एक्टेस ने इंडस्ट्री से दूर रहने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि वो लगातार कॉमेडी फिल्में कर के थक गई थी। रिमी ने यह भी कहा कि बॉलीवुड में जब तक गिड़गिड़ाओ नहीं तब तक काम नहीं मिला।

फिल्म 'फिर हेरा-फेरी' के एक सीन में अक्षय कुमार के साथ रिमी।

फिल्म ‘फिर हेरा-फेरी’ के एक सीन में अक्षय कुमार के साथ रिमी।

मैं ‘जॉनी गद्दार’ जैसी फिल्में करना चाहती थी: रिमी
रिमी ने कहा, ‘मैं कॉमेडी फिल्में कर-करके थक गई थी। मेरे लिए ज्यादा रोल नहीं हुआ करते थे। इस तरह की फिल्मों में मेरा सिर्फ फर्नीचर का रोल होता था।

वहीं ‘हंगामा’ और ‘जॉनी गद्दार’ जैसी कुछ फिल्मों में मेरा अच्छा रोल था तो उसमें ‘जॉनी गद्दार’ चली। मैं वैसा ही काम करना चाहती थी।’

रिमी फिल्म 'क्यों की' में सलमान खान के साथ भी नजर आई थीं।

रिमी फिल्म ‘क्यों की’ में सलमान खान के साथ भी नजर आई थीं।

‘यहां सभी अपना फायदा देखकर मदद करते हैं’
कभी सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन और जॉन अब्राहम जैसे एक्टर्स के साथ काम कर चुकीं रिमी ने बताया कि वो इन एक्टर्स के भी संपर्क में नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं किसी से मदद नहीं मांग सकती। इंडस्ट्री में जब तक गिड़गिड़ाओ नहीं, मदद नहीं मिलती है। दूसरे लोग अपना फायदा क्यों नहीं देखेंगे? कोई किसी की मदद करने के लिए क्यों आगे आएगा?’

रिमी ने 'धूम-2' और 'फिर हेरा-फेरी' जैसी फिल्मों में बिपाशा बसु के साथ काम किया था।

रिमी ने ‘धूम-2’ और ‘फिर हेरा-फेरी’ जैसी फिल्मों में बिपाशा बसु के साथ काम किया था।

‘यहां टैलेंट स्टोर रूम में पड़ा रहता है’
रिमी सेन ने आगे कहा कि वह खुद की मार्केटिंग करने में बिल्कुल भी अच्छी नहीं थीं। वो बोलीं- ‘इस इंडस्ट्री में कुछ ना कुछ दांव लगाना पड़ता है। टैलेंट बाद में आता है। आपको पहले पता होना चाहिए कि लोगों को कैसे संभालना है? वर्ना आपका टैलेंट पड़ा रहेगा स्टोर रूम में। मेरा भी पड़ा रहा क्योंकि खुद का पीआर करना नहीं आता था।’

अब रिमी काफी बदल चुकी हैं। हालांकि, वो भी काफी फिट हैं।

अब रिमी काफी बदल चुकी हैं। हालांकि, वो भी काफी फिट हैं।

रिमी आखिरी बार साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘थैंक्यू’ और नाना पाटेकर स्टारर ‘शार्गिद’ में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 2016 में फिल्म ‘बुधिया सिंह’ प्रोड्यूस की पर वो भी नहीं चली।

खबरें और भी हैं…