MP Information: जश्न के साथ होगा नए कानूनों का स्वागत, 1 जुलाई को जिला और थाने स्तर पर होंगे कार्यक्रम

1 जुलाई से देश भर में नए आपराधिक कानून को लागू कर दिया जाएगा। इनका स्वागत जिला मुख्यालय पर ढोल-नगाड़ों के साथ किया जाएगा। इस बीच पुलिस विभाग ने पहले से समझना शुरु कर दिया है। नए कानूनों के बारे में 60 हजार से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 04:30:00 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 04:30:03 AM (IST)

नए आपराधिक कानून का जश्न से स्वागत।

HighLights

  1. स्वतंत्रता के बाद पहली बार कानूनों को न्याय केंद्रित किया गया।
  2. 1 जुलाई को जिलों में कार्यक्रम आयोजित कर दी जाएगी जानकारी।
  3. भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम होंगे लागू।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। नए कानूनों का प्रदेश भर में जोरदार स्वागत की तैयारी है। प्रत्येक थाना क्षेत्र और जिला मुख्यालय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिले के कार्यक्रम में वहां के पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधि सहित जिले के बुद्धिजीवी लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। कुछ जगह ढोल-नगाड़े से स्वागत की तैयारी भी जनप्रतिनिधियों ने की है।

बता दें कि देशभर में एक जुलाई से न्याय केंद्रित तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू होने जा रहे हैं। स्वतंत्रता के बाद पहली बार कानूनों को दंड नहीं बल्कि न्याय केंद्रित किया है।

एडीजी सीआइडी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि थाना क्षेत्र में किसी भी उपयुक्त जगह पर कार्यक्रम होगा। इसमें सेवानिवृत पुलिस अधिकारी, महिलाएं, बजुर्ग, स्कूल-कालेज के विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा। पहले नए कानूनों के बारे में बताया जाएगा। इसके वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

नए कानूनों के संबंध में दी गई जानकारी

उन्होंने बताया कि नए कानूनों के संबंध में प्रदेश भर में 60 हजार से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया है। उन्हें बदलावों के संबंध में बताया गया है। इसके अतिरिक्त सॉफ्टवेयर में किस तरह से एंट्री की जानी है। साक्ष्य कैसे एकत्र किए जाने हैं। इन सभी बिंदुओं पर उन्हें जानकारी दी गई।

प्रदेश पुलिस ने किया विवेचकों को प्रशिक्षित

राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एससीआरबी) के अधिकारियों ने बताया कि जिलों में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और माक टेस्ट के माध्यम से भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई। प्रदेश पुलिस ने 31 हजार से अधिक विवेचकों को प्रशिक्षित भी किया है।

सीसीटीएनएस के बारे में कर्मचारियों को दी गई ट्रेनिंग

सभी जिलों में क्राइम एंड क्रिमनल ट्रेकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) का संचालन करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को भी बताया गया है कि वह दैनिक रिपोर्ट सीसीटीएनएस में किस तरह अंकित करें। एडीजी एससीआरबी चंचल शेखर ने बताया सीसीटीएनएस में जरूरी बदलाव कर लिए गए हैं जो 30 जून की रात 12 बजे से प्रभावी हो जाएंगे।

मप्र हाई कोर्ट बार को ही वहन करना होगा बिजली का बिल, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यथास्थिति रखें कायम

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट बार एसोसिएशन पर 94 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया है। एसोसिएशन की यह मांग है कि इस बिल को राज्य सरकार को भरना चाहिए। बार एसोसिएशन हाई कोर्ट में हारने के बाद सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य शासन सहित अन्य को नोटिस जारी कर यथास्तिथि को कायम कर दिया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 04:41:51 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 04:41:51 AM (IST)

मप्र हाई कोर्ट बार को ही वहन करना होगा बिजली का बिल, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यथास्थिति रखें कायम
मप्र हाई कोर्ट बार के बिजली बिल का सुप्रीम कोर्ट में चल रहा मामला। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. हाई कोर्ट ने बार एसोसिएशन याचिका को कर दिया था निरस्त।
  2. राज्य शासन ने कहा- अधिवक्ता संघ का बिजली बिल भरने की नहीं कोई नीति।
  3. सुप्रीम कोर्ट में हाई कोर्ट बार एसोसिएशन लड़ रहा केस।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के बिजली बिल रिकवरी प्रकरण में यथास्थिति कायम रखने की व्यवस्था दी है। इस अंतरिम निर्देश के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा व न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की युगलपीठ ने राज्य शासन सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब-तलब कर लिया है। मामले की अगली सुनवाई समान प्रकृति के अन्य लंबित प्रकरणों के साथ की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि हाई कोर्ट ने 3 मई 2024 को हाई कोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन, जबलपुर की उस याचिका को निरस्त कर दिया था, जिसके माध्यम से बिजली आपूर्ति विच्छेद करने और बिल वसूली को चुनौती दी गई थी। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में साफ किया था कि अधिवक्ता संघों को आवंटित जगहों का बिजली बिल उन्हें ही वहन करना होगा।

राज्य शासन ने भी दलील दी थी कि उनके पास ऐसी कोई नीति नहीं है, जिसके तहत वह अधिवक्ता संघों को बिजली बिल में छूट प्रदान करें। सुप्रीम कोर्ट में हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ता सिद्धार्थ राधेलाल गुप्ता ने पक्ष रखा।

2014 तक राज्य शासन ने उठाया था बिजली का खर्चा

सिद्धार्थ राधेलाल गुप्ता ने दलील दी कि हाई कोर्ट बार एसोसिएशन का 94 लाख रुपये बिजली बिल लंबित है। कायदे से विधि विभाग, मप्र शासन को बिजली खर्च वहन करना चाहिए। वर्ष 2014 तक अधिवक्ता संघों के बिजली बिल का खर्चा राज्य शासन ही उठाता था। कालांतर में कई संघों ने भी यह सुविधा दिए जाने मांग की, जिसके चलते सुविधा बंद कर दी गई। दरअसल, बार एसोसिएशन में वकीलों के अलावा पक्षकार भी आते हैं। लिहाजा, उन्हें यह छूट मिलनी चाहिए।

Ind vs Eng Guyana Climate: कितने बजे मुकाबला शुरू हुआ तो होगा पूरा मैच, कब तक हो सकता है 10-10 ओवरों का गेम?
हाइलाइट्स

भारत की टीम टी20 वर्ल्‍ड कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है.इंग्‍लैंड की टीम भी जीत की मजबूत दावेदार मानी जा रही है.इंग्‍लैंड को हराकर भारत के पास फाइनल में पहुंचने का मौका है.

नई दिल्‍ली. भारत और इंग्‍लैंड के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का सेमीफाइनल मुकाबला बारिश के चलते प्रभावित होता नजर आ रहा है. भारतीय समयानुसार शाम करीब 5 बजे से फिर वेस्‍टइंडीज के गुयाना में बारिश शुरू हो गई है. ऐसे में रात आठ बजे मैच शुरू हो पाएगा, इस बात की उम्‍मीद कम ही नजर आती है. सेमीफाइनल मुकाबले में कोई एक्‍सट्रा दिन नहीं दिया गया है. यही वजह है कि हर हाल में मुकाबले का नतीजा देर रात तक आएगा. आईसीसी ने सेमीफाइनल मैच को खत्‍म करने के लिए 250 मिनट का अतिरिक्त समय दिया है.

अब सवाल यह उठता है कि कितने बजे तक मैच शुरू होगा तो लोगों को पूरे 20-20 ओवरों का मुकाबला भारत और इंग्‍लैंड के बीच देखने को मिल सकता है. ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, आईसीसी प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि भारतीय समयानुसार मैच रात 12.10 बजे से पहले शुरू हो जाता है तो पूरे 20-20 ओवरों का मुकाबला देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें:- हम बुमराह-अर्शदीप पर निर्भर रहे तो… नॉकआउट से पहले कपिल देव की टीम इंडिया को नसीहत, याद दिलाया 1983 का गेम प्‍लान

10-10 ओवरों का मैच कितने बजे तक संभव
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत और इंग्‍लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच आधी रात को शुरू होना सभी संभव है. वेस्‍टइंडीज में जब दोपहर के 4:14 बजे होंगे तो भारत में रात को 1:44 का समय होगा. अगर इस वक्‍त तक मैच शुरू हो जाता है तो फैन्‍स को फाइनल खेलने वाली टीम का पता लगाने के लिए 10-10 ओवरों का मैच देखने को मिल सकता है.

अगर मैच नहीं हुआ तो क्‍या होगा?
मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि अगर भारत और इंग्‍लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच नहीं हो सका तो कौन सी टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगी. अगर यह मैच नहीं हुआ तो ग्रुप स्‍तर पर शानदार प्रदर्शन के दम पर रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली टीम को फाइनल खेलने का मौका मिलेगा. ऐसा इसलिए होगा क्‍योंकि ग्रुप स्‍तर पर टीम इंडिया ने इंग्‍लैंड के मुकाबले शानदार प्रदर्शन किया था.

Tags: Icc T20 world cup, IND vs ENG, India Vs England, Rohit sharma, T20 World Cup

कुटीर व ग्रामोद्योग विभाग में मानव संसाधन की कमी होगी पूरी, नई जनरेशन को देख आकर्षक बनाएं जाएंगे उत्पाद

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को उत्पादों की मांग को बढ़ाने के लिए नवाचार अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विभाग को मिले बजट का पूरा उपयोग होना चाहिए, जिससे वह लैप्स ना हो पाए।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 03:25:00 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 03:25:28 AM (IST)

कुटीर व ग्रामोद्योग विभाग की फाइल फोटो।

HighLights

  1. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने ली समीक्षा बैठक।
  2. कम लागत में सबसे अधिक रोजगार देने वाला विभाग- मंत्री
  3. भारत सरकार से अनुदान सहायता लेने का करें प्रयास- मंत्री

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग उत्पादों को नई जनरेशन की मांग के अनुरूप और अधिक बेहतर व आकर्षक बनाया जाएगा। इससे उत्पादों की मांग बढ़ेगी और उत्पाद बनाने वाले कारीगर को भी सीधा लाभ मिलेगा। इसके लिए पुराने अनुभवों से सीख लेकर नए व नवाचारी तरीके अपनाएं जाएंगे।

विभागीय उत्पादों की व्यापक स्तर पर मार्केटिंग की जाएगी और कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के सभी उत्पाद एक ही छत के नीचे (एक ही कैंपस में) बेचने का प्रयास किया जाएगा, जिससे कम अमले में ज्यादा आउटपुट मिलेगा। यह निर्देश गुरुवार को कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने मंत्रालय में विभागीय संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए।

राज्यमंत्री जायसवाल ने विभागीय गतिविधियों में और अधिक तेजी लाने के लिए अधिकारियों को पूरे मनोयोग एवं क्षमता से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग सबसे कम लागत में सबसे अधिक लोगों को रोजगार दिलाने वाला विभाग है। इसके उत्पाद लोग पसंद करते हैं।

मानव संसाधनों की कमी की करें पूर्ति

राज्यमंत्री जायसवाल ने कहा कि विभागीय बजट का शत-प्रतिशत सदुपयोग सुनिश्चित किया जाए। किसी भी सूरत में बजट लैप्स न हो। विभाग में भौतिक व मानव संसाधनों की कमी की शीघ्र पूर्ति करें।

भारत सरकार से अनुदान सहायता लेने का करें प्रयास

उन्होंने कहा कि संसाधनों की व्यवस्था करें, कारीगरों और हितग्राहियों को प्रशिक्षित करें, नए तरीकों से उत्पाद तैयार कराएं। भारत सरकार से भी कुटीर एवं ग्रामोद्योग के विकास के लिए फंड/अनुदान सहायता लेने के प्रयास किए जाने चाहिए।

विंध्या वैली की पानी की बोतलों का करें उपयोग

उन्होंने कहा कि सभी शासकीय बैठकों में विंध्या वैली द्वारा निर्मित पानी की बोतल का उपयोग किया जाए, इससे विंध्या वैली द्वारा निर्मित पानी के अलावा अन्य उत्पादों की मार्केटिंग के साथ-साथ विभागीय आय भी बढ़ेगी।

मंत्री निर्मला भूरिया ने महिला सशक्तीकरण को धरातल पर उतारने का दिया जोर, कहा- अन्य राज्यों के लिए बनेंगे प्रेरणा

भोपाल में दो दिवसीय महिला एवं बालिका सशक्तीकरण के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया पहुंची। उन्होंने इस दौरान महिलाओं के लिए बनाई गई राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तीकरण आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, विधिक व स्वास्थ्य के स्तर पर होना चाहिए।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 03:52:37 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 03:53:47 AM (IST)

मंत्री निर्मला भूरिया ने महिला सशक्तीकरण को धरातल पर उतारने का दिया जोर, कहा- अन्य राज्यों के लिए बनेंगे प्रेरणा
मंत्री निर्मला भूरिया की बैठक के दौरान की फाइल फोटो।

HighLights

  1. महिलाओं के पक्ष में नीति मेनिफेस्टों के रूप में हो तैयार
  2. घर से शुरु होना चाहिए महिला सशक्तिकरण का मिशन

राज्य ब्यूरो, नईदु़निया, भोपाल। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि मध्य प्रदेश में महिला बाल विकास विभाग आधी आबादी के लिए नीति बनाने का कार्य करने जा रहा है। इसमें सभी विभागों के सहयोग से महिलाओं के लिए ऐसी नीति को धरातल पर लेकर आना है, जो अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणादायक बने।

निर्मला भूरिया गुरुवार को महिला एवं बालिका सशक्तीकरण के लिए भोपाल में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ करने के बाद बोल रही थीं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार ने भी महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा के लिए विभिन्न योजनाएं बनाई है। महिला सशक्तीकरण एक बहुआयामी दृष्टिकोण है, जिसमें आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, विधिक और स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं का समावेश है।

उन्होंने कहा कि महिला नीति मात्र कागजी दस्तावेज न बने, इसे मेनिफेस्टो के रूप में तैयार करें। सभी ऐसे विभाग जो महिला सशक्तीकरण के पहलुओं से अनछुए हैं, उन्हें भी शामिल करें। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण एक नारा नहीं है, यह विकास की धारा से जुड़ा ऐसा कार्य है जो स्वयं और दूसरों के लिए सामाजिक परिवर्तन को प्रभावित करने के अधिकार को सुनिश्चित करता है।

अपने घर से करें महिला सशक्तीकरण की शुरुआत

प्रमुख सचिव महिला बाल विकास संजय शुक्ला ने कहा कि सशक्तीकरण के कई घटक हैं जैसे शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, कानून आदि। नीति में महिलाओं के मानव अधिकार, उनकी भागीदारी, हिंसा जैसी कुरीतियों को कैसे दूर किया जा सकता है, उसका समावेश हो। महिला और बालिकाओं के सशक्तीकरण की शुरुआत हम अपने घर और विभाग से करें।

महिला एवं बालिका सशक्तीकरण नीति बनाने के लिए जाएंगे सुझाव

आयुक्त महिला बाल विकास सूफिया फारुखी वली ने कहा कि महिला एवं बालिका सशक्तीकरण नीति अगले 10 वर्षों के लिए होगी। आगामी तीन माह में नीति का निर्धारण विभिन्न विभागों के समन्वय के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तीकरण लगातार प्रक्रिया है। नीति निर्धारण के लिए सुझाव लिए जाएंगे और प्रारूप तैयार किया जाएगा। अनुमोदन के बाद गजट नोटिफिकेशन जारी भी किया जाएगा। नीति के बिंदुओं की लगातार मॉनिटरिंग और समीक्षा भी की जाएगी। यूएनएफ पीए के जयदीप बिस्वास ने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिला और बालिकाओं के सशक्तीकरण में हर स्तर और वर्ग की भागीदारी है।

T20 World Cup: आईपीएल का हीरो, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जीरो, 2 मैचों में खाता भी नहीं खुला
हाइलाइट्स

विराट कोहली ने सेमीफाइनल में भी किया निराश अंग्रेज बॉलर ने कोहली को किया क्लीन बोल्ड

नई दिल्ली. दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का टी20 वर्ल्ड कप 2024 में निराशाजनक प्रदर्शन जारी है. इंग्लैंड के खिलाफ अहम सेमीफाइनल में भी विराट कुछ कमाल नहीं कर सके. कोहली ने इस मैच में एक क्लासिक नो लुक सिक्स जड़ा लेकिन इसके एक गेंद बाद ही वह क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन कूच कर गए. गयान के प्रोविडेंस स्टेडियम में फैंस विराट के बल्ले से बड़ी पारी देखने आए थे लेकिन एक बार फिर उन्हें निराशा हाथ लगी. कोहली ने जिस तरह से आईपीएल 2024 में धमाकेदार प्रदर्शन किया था, उससे उम्मीद थी कि वह विश्व कप में भी इस प्रदर्शन को दोहराएंगे लेकिन ऐसा हो नहीं सका. आईपीएल का हीरो टी20 विश्व कप में जीरो साबित हुआ.

विराट कोहली (Virat Kohli) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup) सेमीफाइनल में 9 गेंदों पर 9 रन बना सके. उन्हें रीक टॉपले ने क्लीनबोल्ड किया. कोहली ने आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए सर्वाधिक 741 रन बनाए थे. उन्होंने 15 पारियों में ये रन जुटाए थे. आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने के लिए उन्हें ऑरेंज कैप से नवाजा गया. लेकिन जैसे ही उन्हेांने टी20 विश्व कप में कदम रखा, यहां कोहली एकदम अलग दिखे.

IND vs ENG LIVE Rating: बारिश की वजह से खेल रुका, रोहित- सूर्या की जोड़ी मोर्चे पर, भारत 8.0 ओवर के बाद 65/2

T20 World Cup: सेमीफाइनल हारकर भी ‘अफगान लड़ाकों’ पर होगी धनवर्षा, मिलेंगे करोड़ों रुपये, जानिए कैसे

विराट कोहली ने टी20 विश्व कप 2024 में 7 पारियों में सिर्फ 75 रन बनाए जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 37 रन रहा. इस दौरान उनका एवरेज स्कोर 10 रहा जिसमें वह दो बार खाता भी नहीं खोल सके. इस धाकड़ बैटर के लिए यह विश्व कप कुछ खास नहीं रहा. इससे पहले पिछले 2 सेमीफाइनल में कोहली ने हाफ सेंचुरी जड़ी थी. विराट टी20 विश्व कप का अपना चौथा सेमीफाइनल खेल रहे हैं.

कोहली 2012 से टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं. 2014 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कोहली के बल्ले से 72 रन निकले थे जबकि 2016 टी20 वर्ल्ड कप के अंतिम 4 मैच में विराट ने विंडीज के खिलाफ नाबाद 89 रन की पारी खेली थी. 2022 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में विराट के बल्ले से भी अर्धशतक निकला था. विराट इंग्लैंड के खिलाफ आउट होने के बाद खुद से भी नाराज दिखे.

कोहली का टी20 विश्व कप 2024 में प्रदर्शन
इस टी20 विश्व कप में कोहली ने आयरलैंड के खिलाफ एक रन बनाए जबकि पाकिस्तान के खिलाफ 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे. यूएसए के खिलाफ कोहली खाता भी नहीं खोल सके जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ 24 रन बनाकर आउट हुए. विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ 37 रन की पारी खेली वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीरो पर आउट हुए. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में यह दाएं हाथ का बल्लेबाज 9 रन बनाकर पवेलियन लौटा.

Tags: Icc T20 world cup, India Vs England, Virat Kohli

IAS Switch In MP: दो अपर मुख्य सचिव को मंत्रालय से किया बाहर, सुदाम खाड़े को बनाया जनसंपर्क आयुक्त, देखें लिस्ट

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने गुरुवार देर रात 14 आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इसमें दो अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया और विनोद कुमार को मंत्रालय से हटा दिया है। कंसोटिया को महानिदेशक प्रशासन अकादमी और विनोद कुमार को संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान की जिम्मेदारी दी गई।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 12:23:55 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 12:31:21 AM (IST)

मध्य प्रदेश में अधिकारियों का तबादला।

HighLights

  1. अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया को महानिदेशक प्रशासन अकादमी पदस्थ।
  2. विनोद कुमार को संचालक आदिम जाति अनुसंधान विकास संस्थान किया पदस्थ।
  3. सीएम मोहन यादव ने देर रात 14 आइएएस अधिकारियों के किए तबादले।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने गुरुवार देर रात 14 आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें दो अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया और विनोद कुमार को मंत्रालय से बाहर भेजा गया है। कंसोटिया अब महानिदेशक प्रशासन अकादमी और विनोद कुमार को संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान होंगे। दोनों 1989 बैच के अधिकारी हैं।

अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल को एक बार फिर वन विभाग में पदस्थ किया है। वह अभी कृषि विभाग का दायित्व संभाल रहे हैं। एक अन्य महत्वपूर्ण परिवर्तन जनसंपर्क विभाग में किया गया है। डा. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े एक बार फिर आयुक्त जनसंपर्क होंगे।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव वीरा राणा के साथ विचार विमर्श करने के बाद देर रात तबादला प्रस्ताव का अनुमोदन किया। अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार महानिदेशक प्रशासन अकादमी के साथ मंत्रालय में कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार देख रहे थे।

लगभग साढ़े पांच वर्ष से स्कूल शिक्षा विभाग का दायित्व संभाल रहीं प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के साथ आनंद विभाग का अतिरिक्त विभाग दिया है। वे पूर्व की तरह विशेष आयुक्त (समन्वय) मध्य प्रदेश भवन की जिम्मेदारी निभाती रहेंगी।

आयुक्त सह संचालक कृषि एम सेल्वेंद्रन को अब विभाग का सचिव भी बनाया है। सचिव तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार डा. संजय गोयल स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव होंगे।

पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक रघुराज एम आर को सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का जिम्मा दिया है।

आयुक्त शहडोल बाबू सिंह जामोद को आयुक्त रीवा संभाग बनाने के साथ शहडोल संभाग का अतिरिक्त प्रभार, आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर, श्रम आयुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह को संचालक भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास दिया है।

सचिव जल संसाधन कृष्ण गोपाल तिवारी को आयुक्त नर्मदापुरम, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोज खत्री को आयुक्त ग्वालियर संभाग, संचालक राज्य शिक्षा केंद्र धनराजू एस को आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर तथा श्रम आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अपर सचिव हरजिंदर सिंह को संचालक राज्य शिक्षा केंद्र पदस्थ किया है।

ये अधिकारी प्रभार से होंगे मुक्त

सुदाम पंडरीनाथ खाड़े के आयुक्त जनसंपर्क का कार्यभार ग्रहण करने पर प्रमुख सचिव जनसंपर्क संदीप यादव केवल इस दायित्व से मुक्त होंगे।

विनोद कुमार के संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान का पदभार संभालने पर अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी इस दायित्व से मुक्त होंगे।

रश्मि अरुण शमी के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का कार्य भार संभालने पर अपर मुख्य सचिव स्मिता भारद्वाज इस दायित्व से मुक्त होंगी।

स्वतंत्र कुमार सिंह के संचालक भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास का काम संभालने पर राकेश कुमार श्रीवास्तव इस दायित्व से मुक्त होंगे।

कृष्ण गोपाल तिवारी के आयुक्त नर्मदापुरम का कार्य ग्रहण करने पर डा. पवन कुमार शर्मा अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर अमित राठौर को वर्तमान दायित्व के साथ-साथ प्रमुख सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग का प्रभार दिया है।

MP Information: VIP कल्चर खत्म करने में लगी सरकार, आर्डरली-बेगारी व्यवस्था को अभी शान मान रहे अधिकारी

केंद्र सरकार ने बढ़ी पहल कर मंत्रियों व अधिकारियों की गाड़ियों से लालबत्ती व हूटर हटाकर वीआईपी कल्चर को खत्म करने का प्रयास किया था, लेकिन मध्य प्रदेश के अधिकारी आज भी आर्डरली और बेगारी व्यवस्था को जीवित कर रखे हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 02:37:00 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 02:37:03 AM (IST)

MP News: VIP कल्चर खत्म करने में लगी सरकार, आर्डरली-बेगारी व्यवस्था को अभी शान मान रहे अधिकारी
पुलिस अधिकारियों की परेड के दौरान की फाइल फोटो।

HighLights

  1. पुलिस अधिकारियों का आर्डरली पर हर साल का खर्चा सवा सौ करोड़।
  2. आइपीएस अधिकारियों को दो से लेकर चार तक आर्डरली मिलते हैं।
  3. आइएएस अधिकारियों की सेवा में चार से पांच कर्मचारी लगते हैं।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। केंद्र सरकार ने मंत्री, अफसरों के वाहनों की लालबत्ती और हूटर बंद कर वीआइपी कल्चर समाप्त किया था। अब मध्य प्रदेश सरकार ने मंत्रियों के वेतन-भत्ते पर आयकर भरना बंद कर वीआइपी कल्चर पर एक और प्रहार किया है। इसके बाद भी अंग्रेजों के जमाने की आर्डरली (अर्दली) और बेगारी व्यवस्था अभी अधिकारियों की शान मानी जाती है।

आइपीएस अधिकारियों को दो से लेकर चार तक आर्डरली नियमानुसार मिलते हैं। उप पुलिस अधीक्षक और निरीक्षक को एक-एक की पात्रता है। एक आर्डरली के वेतन-भत्ते पर लगभग 60 हजार रुपये प्रतिमाह खर्च आता है। यही काम निजी या आउटसोर्स कर्मचारी से 15 हजार रुपये प्रतिमाह में कराया जाए, तो अकेले पुलिस में हर वर्ष सौ करोड़ रुपये बचेंगे।

उधर, आइएएस अधिकारियों को आर्डरली भले ही नहीं मिलते, लेकिन बेगारी में पांच से छह कर्मचारी लगे रहते हैं। इनमें अधिकतर संविदा या आउटसोर्स के अंतर्गत नियुक्त कर्मचारी होते हैं। यही स्थित भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के अधिकारियों की है। उनके बंगलों पर फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड ड्यूटी बजाते मिल जाएंगे। इस तरह से कर्मचारियों से बेगारी कराने वाले अधिकारियों में आज तक किसी पर कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए वे अधिकार की तरह कर्मचारियों से बेगारी कराते हैं।

कर्मचारी भी नौकरी जाने के डर से मुंह नहीं खोलते। पुलिस से सेवानिवृत हो चुके अधिकारियों के बंगलों पर भी विशेष सशस्त्र बल के जवान बेगारी करते मिल जाते हैं। इन जवानों से बंगलों पर कई बार ऐसे काम भी कराए जाते हैं, जो उन्हें नागवार गुजरता है। वे अंदरखाने विरोध भी करते हैं, लेकिन डर के चलते सामने नहीं आ पाते।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

आर्डरली की व्यवस्था पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है। पुलिस बल कम होने का सीधा प्रभाव जनता पर पड़ता है। कानून व्यवस्था की स्थित बिगड़ती है। कई राज्यों ने इस व्यवस्था को खत्म भी कर दिया है। पुलिस को आर्डरली उस समय किसी उद्देश्य के लिए दिए जाते थे। अब वह आवश्यकता खत्म हो गई, पर व्यवस्था जीवित है। अरुण गुर्टू, सेवानिवृत डीजी, पुलिस

एक आर्डरली को औसतन 60 हजार रुपये प्रतिमाह सरकार वेतन देती है। निरीक्षक से लेकर डीजी स्तर तक लगने वाले आर्डरली की संख्या जोड़ लें, तो लगभग सवा सौ करोड़ रुपये प्रतिवर्ष खर्च हो रहे हैं। इनकी जगह यदि आउटसोर्स कर्मचारी दिए जाएं या 15 हजार रुपये प्रति कर्मचारी के हिसाब से संबंधित अधिकारी को राशि दे दी जाए, तो प्रतिवर्ष लगभग सौ करोड़ रुपये बच जाएंगे। शैलेष सिंह, स्पेशल डीजी, पुलिस

भारत ने तोड़ा अंग्रेजों का गुरूर… SF में चारों खाने चित कर किया फाइनल में प्रवेश, अब साउथ अफ्रीका की बारी
हाइलाइट्स

रोहित शर्मा ने भारत के लिए अर्धशतकीय पारी खेली.सूर्यकुमार यादव के बैट से भी खूब रन बरसे. कुलदीप-अक्षर ने अंग्रेजों का काम तमाम कर दिया.

नई दिल्‍ली. टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्‍लैंड को 68 रनों से मात दी. इसके साथ ही रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम ने वर्ल्‍ड कप के फाइनल में अपनी जगह पक्‍की कर ली है. 29 जून को भारत का खिताबी मैच अब साउथ अफ्रीका के साथ होगा. भारत और साउथ अफ्रीका अपने सभी मैच जीतकर टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के फाइनल में पहुंची हैं. अब देखना होगा कि भारत की टीम दूसरी बार टी20 वर्ल्‍ड का खिताब जीत पाती है या फिर साउथ अफ्रीका पहली बार कोई आईसीसी ट्रॉफी जीतने में कामयाब होती है.

आज जीत के साथ ही रोहित शर्मा एंड कंपनी ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड से हार का बदला भी ले लिया है. आज के मैच की बात की जाए तो भारत ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए. रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ा. हालांकि सूर्यकुमार यादव अपनी फिफ्टी से चूक गए. लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान इन मुश्किल परिस्थितियों में इंग्‍लैंड की टीम भारतीय स्पिनरों का सामना नहीं कर पाई. अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के तीन-तीन विकेट और जसप्रीत बुमराह के दो विकेट के चलते इंग्‍लैंड ने कोई चुनौती पेश नहीं की और शुरुआत 10 ओवरों में ही घुटने टेक दिए.

यह भी पढ़ें:- बल्‍ले से फ्लॉप…फिर भी विराट को मिला कोच द्रविड़ का साथ, किंग कोहली के पास पहुंचकर ऐसा क्‍या किया, VIDEO

रोहित-सूर्या ने संभाली भारतीय पारी…
भारत की शुरुआत खास अच्‍छी नहीं रही. विराट कोहली 9 रन बनाकर आउट हुए. फिर जल्‍द ही विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत भी कैच आउट हो गए. इसके बाद कप्‍तान रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर रन बनाने की जिम्‍मेदारी उठाई. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए साथ मिलकर 73 रन जोड़े. 39 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेलने के बाद 14वें ओवर में हिटमैन आदिल राशिद की गेंद पर बोल्‍ड हो गए. जल्‍द ही सूर्यकुमार यादव भी 36 गेंदों पर 47 रन बनाने के बाद जोफ्रा आर्चर की गेंद पर सूर्या भी आउट हो गए.

हार्दिक-जड्डू ने भी ठोके रन…
यहां से आगे हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा ने रन बनाने की जिम्‍मेदारी उठाई. हार्दिक ने 13 गेंदों पर 23 रन ठोक दिए. जडेजा के बैट से भी 9 गेंदों पर नाबाद 17 रन आए. अंत में अक्षर पटेल ने भी छह गेंदों पर 10 रन की पारी खेली, जिसके दम पर भारत ने स्‍कोर को 171/7 तक पहुंचा दिया. क्रिस जोर्डन ने सबसे ज्‍यादा तीन विकेट अपने नाम किए.

Tags: Axar patel, Icc T20 world cup, IND vs ENG, India Vs England, Kuldeep Yadav, T20 World Cup

पति के खिलाफ हुई दुष्कर्म की शिकायत, इधर जहर खाकर पत्नी पहुंच गई थाने

पति को पुलिस ने पकड़ा तो उसे बचाने पत्नी ने अपनाया जहर सेवन का हथकंडा

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 01:20:24 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 01:20:24 AM (IST)

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: मंगला में रहने वाले युवक के खिलाफ युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने आरोपित युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। इधर पूरे मामले की जानकारी होते ही युवक की पत्नी जहर खाकर थाने पहुंच गई। थाने में तबीयत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल लाइन पुलिस युवक को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है। युवती ने पुलिस को बताया कि मंगला में रहने वाले किशन पटेल ने उसे शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। बाद में वह शादी करने से इन्कार करने लगा। युवती ने उसके घर जाकर भी शादी करने की बात कही थी। युवक और उसके स्वजन मामले में समझौते का प्रयास करने लगे। शादी करने की जिद पर अड़ी युवती सीधे थाने पहुंच गई। उसने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

इस पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। युवक को थाने लाया गया है। इधर पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी उषा भी थाने पहुंच गई। थाने में उषा की तबीयत बिगड़ने लगी। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि महिला थाने से बाहर ही कोई जहरीला पदार्थ खाकर आई थी। थाने में तबीयत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में महिला की स्थिति स्थिर बनी हुई है।

सकते में आए स्वजन, पुलिस ने आनन-फानन में पहुंचाया अस्पताल

थाने में महिला अपने पति का पक्ष लेते हुए उसे छोड़ देने के लिए कहती रही। इस बीच उसने दुष्कर्म पीड़ित से भी बातचीत की। इधर मामला दर्ज होने के कारण पुलिस ने उसके पति को हिरासत में ले लिया। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही थी। इसी बीच महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी लगते ही महिला के स्वजन सकते में आ गए। पुलिस की टीम ने महिला को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस देखती रही तमाशा-

थाने के भीतर का एक वीडियो इंटरनेट में लगातार वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा कि महिला जहर सेवन के बाद बीमार पड़ गई। वहीं पर पुलिस मौजूद रही फिर भी पुलिस जवान तमाशा देखते रहे। कहा जा रहा है कि, महिला ने थाने में ही पुलिस के सामने जहर सेवन किया है। लेकिन पुलिस बता रही कि महिला पहले से जहर सेवन करके थाने पहुंची थी।