Video: टी20 विश्व कप से निराशाजनक विदाई के बाद पाकिस्तान लौटे कप्तान बाबर आजम, कैसी थी सुरक्षा देखिए वीडियो
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन इस बार के टी20 विश्व कप में बेहद निराशाजनक रहा. टीम को पहले दौर से ही हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. कप्तान बाबर आजम मंगलवार को अपने वतन वापस लौटे. एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद का उनका वीडियो सामने आया है. यहां उनके साथ टीम का कोई साथी नजर नहीं आया वो अकेले ही दिखे. सुरक्षाकर्मी उनको घेरे हुए थे और कार तक बिठाने गए.
आईसीसी टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की टीम का खेल अच्छा नहीं रहा. लीग स्टेज में उनको अमेरिका के खिलाफ सुपर ओवर में उलटफेर का शिकार होना पड़ा. इसके बाद भारत के साथ खेले गए मैच में 120 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट पर 113 रन ही बना पाई. कनाडा और आयरलैंड के खिलाफ टीम को जीत जरूर मिली लेकिन यह उसको सुपर 8 में पहुंचाने के लिए काफी नही था. भारत और अमेरिका ने ग्रुप 1 से अगले दौर में जगह बनाई.
Babar azam arrived in Lahore#BabarAzam #PakistanCricket pic.twitter.com/xqVPKhTTUW
— Urooj Jawed (@uroojjawed12) June 25, 2024

