The director of Raja Hindustani instructed the story of the taking pictures | राजा हिंदुस्तानी के डायरेक्टर ने बताया शूटिंग का किस्सा: आमिर खान को एक सीन में हो रही थी परेशानी, करिश्मा ने तुरंत हल निकाला था
2 दिन पहले
- कॉपी लिंक

करिश्मा कपूर ने 1996 में रिलीज हुई फिल्म राजा हिंदुस्तानी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया था। लेकिन इस फिल्म के एक सीन को करवाने के लिए करिश्मा कपूर ने जिद पकड़ ली थी। दरअसल इस फिल्म में एक गाना है ‘तेरे इश्क में नाचेंगे’ जिसमें आमिर खान करिश्मा से नाराज रहते हैं। गाने के बीच में एक सीन है जहां आमिर करिश्मा का बाल खींचते हैं। आमिर ये सीन करने के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर को भी इसके लिए मना कर दिया था। लेकिन करिश्मा चाहती थीं कि ये सीन हो।

फिल्म के डायरेक्टर ने सुनाया किस्सा
फिल्म के डायरेक्टर धर्मेश दर्शन ने लेहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में करिश्मा कपूर को लेकर एक खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि ‘तेरे इश्क में नाचेंगे’ गाने के एक सीन को राज कपूर से इंस्पायर होकर लिया गया था। इस गाने में करिश्मा कपूर, आमिर खान को नशे में कुछ गलत करने से रोकते हुए नजर आई हैं। धर्मेश ने बताया कि आमिर खान अपने रोल के मुताबिक करिश्मा कपूर का बाल खींचते हुए सीन नहीं करना चाहते थे। उनका कहना था कि जैसा ‘राजा’ का कैरेक्टर है, उन्हें करिश्मा कपूर का गुस्से में हाथ पकड़ते दिखाया जाना चाहिए। इस कैरेक्टर में बाल खींचना सही नहीं लगेगा।

करिश्मा ने खोला था राज कपूर का राज
धर्मेश ने बताया कि वो आमिर की बात से सहमत हो गए थे। लेकिन करिश्मा चाहती थीं कि सीन वैसे ही शूट हो, जैसा की पहले तय हुआ था। तब करिश्मा कपूर ने डायरेक्टर को बताया था कि उन्होंने राज कपूर को ऐसा करते देखा है। उन्होंने अपने दादा को महिलाओं का बाल खींचते देखा है। धर्मेश ने कहा कि ये करिश्मा का आइडिया था कि ‘तेरे इश्क में नाचेंगे’ में आमिर और उनके बीच तनाव के सीन को भी वैसे ही शूट किया जाना चाहिए। करिश्मा की बात सुनने के बाद फिल्म में ये सीन रखा गया।

