Lok Sabha Speaker Election: ओम बिरला का लगातार दूसरी बार स्पीकर बनना तय, देखिए लोकसभा का गणित, TMC ने नहीं खोले पत्ते

18वीं लोकसभा की शुरुआत से ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तनातनी देखने को मिल रही है। अभी सबसे बड़ा मुद्दा लोकसभा स्पीकर का है। आमतौर पर दोनों पक्ष सर्वसम्मति से फैसला कर लेते हैं, लेकिन इस बार सहमति नहीं बनी। अब सुबह 11 बजे मतदान होगा। संख्या बल देखते हुए ओम बिरला की जीत तय मानी जा रही है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 07:50:29 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 07:57:18 AM (IST)

Lok Sabha Speaker Election: ओम बिरला का लगातार दूसरी बार स्पीकर बनना तय, देखिए लोकसभा का गणित, TMC ने नहीं खोले पत्ते
ओम बिरला 17वीं लोकसभा में स्पीकर रह चुके हैं। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सहमति नहीं बनी, NDA ने ओम बिरला को बनाया है प्रत्याशी
  2. कांग्रेस ने भी विपक्ष की ओर से वरिष्ठ नेता के. सुरेश को उतारा
  3. 5 दशक में पहली बार लोकसभा अध्यक्ष के लिए होगा मतदान

एजेंसी, नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा के स्पीकर का चुनाव बुधवार को होना है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आम सहमति नहीं बनने के बाद वोटिंग की नौबत आई है। लोकसभा में सुबह 11 बजे मतदान होगा। इस तरह पांच दशक बाद वोटिंग से स्पीकर का चुनाव होने जा रहा है। इससे पहले 1952 और 1976 में लोकसभा अध्यक्ष के लिए मतदान हुआ था।

क्या कहता है लोकसभा का गणित

लोकसभा में एनडीए के पास पर्याप्त संख्या बल है। इस तरह एनडीए प्रत्याशी ओम बिरला का रिकॉर्ड दूसरी बार स्पीकर चुना जाना लगभग तय है। विपक्ष ने उनके सामने के. सुरेश को उतारा है।

naidunia_image

  • 543 सीटों पर हुआ था लोकसभा चुनाव
  • 293 सांसद हैं अभी NDA के पास
  • 233 सांसद हैं INDI गठबंधन में
  • 16 सांसद अन्य दलों के पास हैं

इसलिए नहीं बनी सहमति

लोकसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर को लेकर मंगलवार दिनभर बयानबाजी होती रही। पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सामने आए और कहा कि विपक्ष स्पीकर के लिए सरकार का समर्थन करने को तैयार है, लेकिन इसके बदले में डिप्टी स्पीकर पद दिया जाना चाहिए, जैसा कि परंपरा रही है।

naidunia_image

आरोप लगाया गया कि स्पीकर के लिए सरकार ने विपक्ष का समर्थन तो मांगा, लेकिन डिप्टी स्पीकर पर कोई वादा नहीं किया। एक तरह से सरकार स्पीकर और डिप्टी स्पीकर, दोनों ही पद अपने साथ रखना चाहती है। इसी कारण विपक्ष ने स्पीकर के लिए भी अपना उम्मीदवार उतारा।

कांग्रेस के रुख से खुश नहीं टीएमसी

इस बीच, खबर है कि के. सुरेश को INDI गठबंधन की ओर से लोकसभा अध्यक्ष प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर टीएमसी खुश नहीं है। ममता बनर्जी की पार्टी का कहना है कि इस बारे में उसकी सलाह नहीं ली गई। ममता बनर्जी ने पूरे मामले में अपना रुख अब तक साफ नहीं किया है।

स्पीकर पद के लिए उम्मीदवार का फैसला करने से पहले किसी ने हमसे संपर्क नहीं किया और दुर्भाग्य से यह एकतरफा फैसला है। के. सुरेश का समर्थन करने के बारे में पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी फैसला लेंगी।- पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी

भारत और अफगानिस्तान के बीच हो सकता है टी20 विश्व कप फाइनल, इंगलैंड और साउथ अफ्रीका से टक्कर, समझिए समीकरण

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है. दूसरी तरफ अफगानिस्तान ने एक के बाद एक बड़े उलटफेर करते हुए यहां तक का सफर तय किया है. अब फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया और अफगान टीम के बीच टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाए. यह बिल्कुल संभव है और इसमें कोई पेंच नहीं बल्कि समीकरण फिट बैठ रहे हैं. ऐसा हुआ तो इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका टी20 विश्व कप से बाहर हो जाएंगे.

भारतीय टीम को टी20 विश्व कप जीतने का दावेदार माना जा रहा है. रोहित शर्मा की टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया है. वहीं अफगानिस्तान ने उलटफेर करते हुए पूर्व क्रिकेटर ब्रायन लारा की बात को सच साबित किया है. ऑस्ट्रेलिया जैसी ताकतवर टीम को इस टीम ने टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया है. आखिरी सुपर 8 मैच में बांग्लादेश के खिलाफ रोमांचक जीत के साथ ही सेमीफाइनल में पहली बार पहुंचकर अफगानिस्तान ने इतिहास रचा.

भारत और अफगानिस्तान के बीच हो सकता है फाइनल
आईसीसी टी20 विश्व कप में इस बार दो एशियन टीम के बीच फाइनल देखने को मिल सकता है. इसमें कोई पेंच नहीं है बल्कि समीकरण साफ है. भारत को इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल मैच खेलना है जबकि अफगानिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका के साथ खेलेगी. भारतीय टीम अगर इंग्लैंड को हरा दे और अफगान टीम एक और बड़ा उलटफेर करते हुए साउथ अफ्रीका को हरा दे तो वह फाइनल में जगह बना लेगी. ऐसे में ट्रॉफी जीतने की फाइनल जंग में भारत और अफगानिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी.

साउथ अफ्रीका का नॉकआउट में खराब रिकॉर्ड
अफगानिस्तान की टीम गजब के फॉर्म में चल रही है. लीग स्टेज में न्यूजीलैंड और फिर सुपर 8 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टीम ने बता दिया है कि वो इतिहास रचने का माद्दा रखती है. साउथ अफ्रीका की टीम पर चोकर्स का टैग लगता रहा है. अब तक किसी भी आईसीसी इवेंट के फाइनल में यह टीम नहीं पहुंची है.

1992 के वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल, 1996 में क्वार्टर फाइनल, 1999 के सेमीफाइनल में 2007, 2015 और 2023 के सेमीफाइनल में टीम हार कर बाहर हो चुकी है. 2014 टी20 विश्व कप में भी टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना पाई. इस बार भी वह कमतर आंकी जा रही टीमों के खिलाफ संघर्ष करती नजर आई है. नीदरलैंड्स ने छोटे स्कोर पर टीम को पसीना बहाने पर मजबूर कर दिया जबकि नेपाल के साथ तो आखिरी बॉल पर टीम मुश्किल से जीती.

Tags: Icc T20 world cup, India Vs England, Rashid khan, Rohit sharma, T20 World Cup

Luv Sinha’s outdated interview goes viral, said-sonakshi sinha doesnot acknowledge faux folks simply | भाई लव सिन्हा का पुराना इंटरव्यू वायरल: कहा था- ‘सोनाक्षी को फेक लोगों की पहचान नहीं, नकली लोगों को पहचानने में थोड़ी कच्ची हैं’

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को जहीर इकबाल से शादी कर ली। इस शादी में शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम ने शिरकत की लेकिन सोनाक्षी के दोनों भाई लव और कुश कहीं दिखाई नहीं दिए। इकलौती बहन की शादी से गायब रहने के चलते कयास लगने लगे कि दोनों इस शादी खुश नहीं थे इसलिए वो इससे दूर रहे हालांकि लव सिन्हा ने इन खबरों पर कहा कि वो सही समय पर अपनी बात रखेंगे।

इस बीच लव सिन्हा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बहन सोनाक्षी के बारे में कुछ बातें कही थीं।

लव सिन्हा।

लव सिन्हा।

सोनाक्षी को फेक लोगों की समझ नहीं: लव सिन्हा

पिछले साल सिद्धार्थ कानन के चैट शो में लव ने कहा था कि उनकी बहन सोनाक्षी लोगों को पहचानने में थोड़ी कच्ची हैं।

लव ने कहा था, ‘मुझमें और मेरे भाई में बहुत अंडरस्टेंडिंग है कि कौन लोग फेक हैं और कौन सच्चे लेकिन सोनाक्षी के लिए मैं कहूंगा कि उन्हें इसकी समझ थोड़ी कम है। वो नकली लोगों को जल्दी पहचान नहीं पाती हैं। मैं बुराई नहीं कर रहा हूं अपनी फैमिली की। पिताजी बहुत अच्छी तरह पहचान लेते हैं लेकिन उनका एक गुण है कि वो सामने वाले को बहुत बेनिफिट ऑफ डाउट देते हैं। कई बार वो जानते हैं कि सामने वाला सही नहीं कर रहा है लेकिन तब भी वो उसे संभलने का भरपूर मौका देते हैं। उन्होंने हमेशा दूसरों की मदद की है, उन्होंने अपना स्वार्थ नहीं देखा।’

बाएं से कुश, पूनम सिन्हा, सोनाक्षी, लव और शत्रुघ्न सिन्हा।

बाएं से कुश, पूनम सिन्हा, सोनाक्षी, लव और शत्रुघ्न सिन्हा।

फैमिली बॉन्डिंग पर भी बोले लव सिन्हा

लव सिन्हा ने इस इंटरव्यू में फैमिली बॉन्डिंग पर भी बात की थी। उन्होंने कहा था, ‘एक परिवार के तौर पर हमने कई उतार-चढ़ाव साथ में देखे हैं। शायद इसलिए हम सबकी बॉन्डिंग बेहद मजबूत है। बाहर वाले जब आपसे जुड़ते हैं तो उनका कोई एजेंडा होता है जबकि परिवार के सदस्यों का कोई एजेंडा नहीं रहता है।’

Mungeli Information : जिले के 13 मीसाबंदियों का किया गया सम्मान

कांग्रेस द्वारा देश में 1975 में लगाए गए आपातकाल लगाकर संविधान व लोकतंत्र का मजाक बना दिया गया था। वहीं कांग्रेसी आज संविधान पर खतरा बता रहे हैं। इनके षड्यंत्र को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सवन्नी ने मीसा बंदियों के सम्मान समारोह में कही। उन्होंने लोकतंत्र के सेनानियों का सम्मान किया।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 12:08:58 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 12:08:58 AM (IST)

HighLights

  1. भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने मीसाबंदियों के त्याग के बारे में बताया
  2. कहा कांग्रेस शासन काल में आपाजकाल में था काला दिवस
  3. वर्तमान कांग्रेस की पार्टी कर रही झूठा प्रचार , लगाए आरोप

नईदुनिया न्यूज, मुंगेली : कांग्रेस द्वारा देश में 1975 में लगाए गए आपातकाल लगाकर संविधान व लोकतंत्र का मजाक बना दिया गया था। वहीं कांग्रेसी आज संविधान पर खतरा बता रहे हैं। इनके षड्यंत्र को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सवन्नी ने मीसा बंदियों के सम्मान समारोह में कही। उन्होंने लोकतंत्र के सेनानियों का सम्मान किया।

उन्होने कहा कांग्रेस पार्टी की सत्ता बचाए रखने के लिए राज्य सरकारों को भंग कर देने जैसे असंवैधानिक तरीकों का इस्तेमाल करने का इतिहास रहा है। चुनाव हारने पर 1975 में इंदिरा गांधी ने हमारे लोकतंत्र की हत्या में मर्यादा की सारी हदें पार कर दी थी। जनसंघ नेताओं को जेल में डाल दिया गया। अटल बिहारी बाजपेयी, राजनाथ सिंह, जेपी नारायण जैसे विपक्षी नेताओं को तुरंत जेल में डाल दिया गया, कुल मिलाकर 14 लाख लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 22 लोगों की हिरासत मे मौत हो गई थी। लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष द्वारिका जायसवाल ने बताया कि संपन्न लोकसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा झूठा प्रचार किया गया और डर का माहौल बनाया गया कि यह चुनाव आखिरी चुनाव होगा, मोदी जी आगे चुनाव नहीं होने देंगे, और यह भी दुष्प्रचार किया गया भाजपा संविधान बदल देगी, परंतु संविधान को बदलने का कार्य आपातकाल में कांग्रेस ने किया था। मीसा हिरासत मामले में प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों को लागू करने में अदालत को रोकने के लिए मीसा में संशोधन किया गया।

भाजपा के अध्यक्ष शैलेश पाठक ने स्वागत भाषण करते हुए मीसा बंदियों को लोकतंत्र सेनानी बताते हुए उनके द्वारा उनके बलिदान से भाजपा को शिखर की ऊंचाई मिलने की बात कही। इस दौरान जिले में निवासरत जीवित मीसाबंदियों का एवं दिवंगतों के परिजनों का जिला भाजपा द्वारा भगवा गमछा,श्रीफल व पुष्पमाला से सम्मान किया गया। इसमें द्वारिका जायसवाल, कृष्णकुमार सोनी,भरतलाल सोनी,विजय गुप्ता, हीराबाई स्वर्णकार, जमोत्री बाई, डा़ भानु गुप्ता,ताराबाई पांडेय,रामप्यारी साहू,अनिल गुप्ता, डा़ प्रेमकुमार वर्मा,सरोजनी केशरवानी, शकुंतला देवांगन,दीक्षित तथा लोरमी के रवि शर्मा, गुरमीत सलूजा के पिता का एवं परिजनों का सम्मान किया गया। संचालन जिला महामंत्री निश्चल गुप्ता ने व आभार गुरमीत सलूजा ने किया। इस अवसर पर सभी मंडलों के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Aaj Ka Rashifal 26 June 2024: मेष से लेकर मीन राशिवालों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 June 2024: मिथुन राशि के जातकों को सतर्क रहना होगा। व्यर्थ का विवाद हो सकता है। कन्या राशिवालों को किसी काम का दायित्व मिल सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशिवालों का कैसा रहेगा आज का दिन।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 06:00:00 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 06:00:00 AM (IST)

Aaj Ka Rashifal 26 June 2024: मेष से लेकर मीन राशिवालों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 26 June 2024

HighLights

  1. मेष राशिवालों को रहेगा किसी बात का तनाव।
  2. कर्क राशिवालों के हाथ बड़ी डील लग सकती है।
  3. धनु राशि के जातकों का बढ़ेगा मान-सम्मान।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 26 June 2024: आज (बुधवार) का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ राशि के जातकों को बिजनेस में हानि हो सकती है। वहीं, कुछ राशि वालों को षड्यंत्र का सामना करना पड़ सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं 26 जून 2024 का 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशिवालों को तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। किसी काम को लेकर तनाव रहेगा। व्यापार में नुकसान होने की आशंका है। अपने बिजनेस पार्टनर से सावधान रहे। कोई शोक समाचार प्राप्त होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज कर सकते हैं। बिजनेस में लाभ होगा। कोई पार्टनशिप तय होने व्यापार में फायदा मिलेगा। पूर्वजों की जायदाद का कुछ हिस्सा मिल सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आज सावधान रहने की जरूरत है। आपके खिलाफ विरोधी साजिश रच सकते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ का विवाद हो सकता है। व्यापार में सहयोगी धोखा दे सकते हैं।

कर्क राशि

किसी बड़े काम की प्लानिंग बना सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवारिक कलह समाप्त होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगी वर्ग आपके खिलाफ खड़े हो सकते हैं। घर में भी वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। जबान पर संयम रखें।

कन्या राशि

कन्या राशिवालों को किसी उत्कृष्ट काम का दायित्व मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में बड़ा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य का योग संभव है।

तुला राशि

किसी नए काम की शुरुआत करते हैं तो सफलता निश्चित मिलेगी। व्याापार में आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे रुका हुआ काम शुरू हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक नए काम की नींव रख सकते हैं। कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। इस कारण आर्थिक समस्या से भार-मुक्त होंगे।

धनु राशि

धनु राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा और स्वास्थ्य शानदार रहेगा। न्यायाल पक्ष में विजय प्राप्त होगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। धर्मपत्नी से रिश्ते मधुर होंगे।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो विरोधियों से सावधान रहना होगा। मन अशांत रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों का दिन बेहतर रहेगा। खानपान पर कंट्रोल रखें और किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं। धन राशि उधार न दें।

मीन राशि

मीन राशि के जातक आज वाहन संभलकर चलाएं। स्वास्थ्य को लेकर टेंशन होगी। कोई बुरी खबर परिवार में प्राप्त होगी। व्यवयास में विरोधियों के चलते हानि हो सकती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

सबकुछ लगभग 2022 टी20 वर्ल्ड कप जैसा, भारतीय फैंस को सता रहा डर, रोहित शर्मा इस बार बदलना चाहेंगे इतिहास

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इस बार का टी20 विश्व कप लगभग पिछली बार जैसा ही जा रहा है. हालांकि तब फॉर्मेट में बदलाव था और लेकिन टीम इंडिया के सेमीफाइनल तक का सफर कुछ हद तक इस बार जैसा ही था. यह गजब का संयोज है कि पिछले विश्व कप में भी भारत का सामना सेमीफाइनल में इंग्लैंड से ही हुआ था. इस बार की टीम अलग है और फैंस को पूरी उम्मीद है कि नतीजा भी अलग ही होगा.

टीम इंडिया के आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने का सूखा कब खत्म होगा इसका इंतजार किया जा रहा है. पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया फाइनल तक पहुंची थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उसके ट्रॉफी जीतने का सपना तोड़ दिया. भारत ने सुपर 8 में उसे मात देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया और बदला पूरा किया. अब बारी इंग्लिश टीम से बदले की है.

पिछली बार जैसा ही लगभग टूर्नामेंट
भारतीय टीम ने साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले गए टी20 विश्व कप में भी अपने ग्रुप में टॉप करते हुए सेमीफाइनल में कदम रखा था. तब टीम इंडिया ने 5 में से 4 मुकाबले जीतकर टेबल टॉप किया था. भारत के साथ ग्रुप में पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, नीदरलैंड्स, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे को रखा गया था. 6 टीमों के दो ग्रुप में से चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची थी. तब सामने के ग्रुप से इस बार के जैसे ही इंग्लैंड ने दूसरे स्थान पर रहते हुए ही अंतिम चार में जगह बनाई थी. भारत और इंग्लैंड के बीच टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल ही खेला गया था. इस बार भी रोहित शर्मा दूसरे सेमीफाइनल में ही खेलेंगे.

रोहित शर्मा बदलना चाहेंगे इतिहास
पिछली बार इंग्लिश टीम के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत को हार कर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था. भारत ने 6 विकेट पर 168 रन का स्कोर बनाया था और इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए यानी 10 विकेट से जीत का लक्ष्य हासिल कर फाइनल में जगह बनाई थी. इस बार रोहित शर्मा की टीम अलग ही फॉर्म में है. साल 2007 के बाद से अब तक भारत को एक टी20 विश्व कप का इंतजार है लेकिन अब तक कोई कप्तान इसे हासिल नहीं कर पाया. रोहित शर्मा खुद पिछले बार चूक गए थे लेकिन इस बार वह इतिहार बदलते हुए महेंद्र सिंह धोनी का कारनामा दोहराना चाहेंगे

Tags: Icc T20 world cup, India Vs England, Rohit sharma, T20 World Cup

Samrat Chaudhary: सम्राट चौधरी अयोध्या में करेंगे अपने प्रण का त्याग, श्रीराम के चरणों में पगड़ी करेंगे समर्पित

Samrat Chaudhary श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का साफ निर्देश है कि पार्टी के सभी मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्रियों भगवान श्रीराम के दर्शन करें। उनका अयोध्या जाना अनिवार्य कर दिया है। इसी के चलते बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अगले महीने अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 21 Jun 2024 08:11:18 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 21 Jun 2024 08:11:18 PM (IST)

Samrat Chaudhary: सम्राट चौधरी अयोध्या में करेंगे अपने प्रण का त्याग, श्रीराम के चरणों में पगड़ी करेंगे समर्पित
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. श्रीराम की चरणों में सम्राट समर्पित करेंगे अपनी पगड़ी।
  2. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री अयोध्या जाकर कराएंगे मुंडन।
  3. सम्राट चौधरी ने नीतीश को सीएम पद से हटाने का लिया था प्रण।

एजेंसी, पटना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अयोध्या में अपने प्रण को त्याग करने की घोषणा कर दी है। वह भगवान श्रीराम के चरणों में अपनी पगड़ी को समर्पित करेंगे। दरअसल, सम्राट चौधरी ने विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष रहते हुए नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाने का प्रण लिया था।

सम्राट चौधरी ने कहा था कि वह तब तक पगड़ी नहीं उतारेंगे, जब तक नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से नहीं हटा देते हैं। अब चूंकि नीतीश कुमार एनडीए का अहम हिस्सा हैं, तो वह अपने प्रण का त्याग कर रहे हैं।

सम्राट चौधरी दो जुलाई को अयोध्या जाएंगे। वह वहां पर भगवान श्रीराम के चरणों में अपनी पगड़ी को समर्पित करेंगे। उसके बाद अयोध्या में मुंडन कराएंगे।

नीतीश कुमार के साथ छोड़ने से नाराज थे सम्राट चौधरी

नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ रहते हुए चुनाव लड़ा था। उनको एनडीए ने मुख्यमंत्री के रूप में चुना, लेकिन कुछ समय बाद ही उन्होंने महागठबंधन से हाथ मिला लिया। आरजेडी के साथ नीतीश कुमार के जाने पर भाजपा नेता सम्राट चौधरी नाराज हो गए थे।

उन्होंने प्रण लिया कि वह तब तक अपनी पगड़ी नहीं खोलेंगे, जब तक नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद नहीं हटा देते हैं।

अयोध्या में कराएंगे मुंडन

भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने भाजपा के सभी मुख्यमंत्रियों व उप मुख्यमंत्रियों को साफ निर्देश दिए हैं कि वह अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन करें। इसी के चलते बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी भगवान के दर्शन कर अपने प्रण का त्याग करेंगे।

Baahubali Actress Anushka Shetty Laughing Illness | Pseudobulbar Have an effect on | ‘बाहुबली’ की देवसेना को हुई रेयर लाफिंग डिसीज: एक बार हंसना शुरू करें तो 20 मिनट तक हंसती रहती हैं अनुष्का शेट्‌टी

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘बाहुबली’ में देवसेना के रोल में नजर आईं एक्ट्रेस अनुष्का शेट्‌टी को रेयर लाफिंग डिसीज हो गई है। इस बीमारी में एक्ट्रेस अगर एक बार हंसना शुरू करती हैं तो 15 से 20 मिनट तक उनकी हंसी रुकती ही नहीं।

अनुष्का ने एक इंटरव्यू में इस बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया मेडिकल टर्म्स में इस बीमारी को स्यूडोबुलबार अफेक्ट कहते हैं।

इस बीमारी में एक्ट्रेस अगर एक बार हंसना शुरू करती हैं तो फिर खुद को कंट्रोल नहीं कर पातीं।

इस बीमारी में एक्ट्रेस अगर एक बार हंसना शुरू करती हैं तो फिर खुद को कंट्रोल नहीं कर पातीं।

कई बार शूटिंग रोकनी पड़ती है: अनुष्का
एक्ट्रेस ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘मुझे एक लाफिंग डिसीज है। आपको लगेगा कि क्या हंसना भी कोई परेशानी हो सकती है? पर मेरे लिए यह है।

मैं अगर हंसना शुरू करती हूं तो 15 से 20 मिनट तक खुद को रोक नहीं पाती। कॉमेडी सीन देखते या शूट करते वक्त मैं हंसते हुए वाकई जमीन पर लोट-पोट हो जाती हूं। ऐसा होने पर कई बार शूटिंग भी रोकनी पड़ती है।’

अनुष्का को हिंदी बेल्ट में फिल्म 'बाहुबली' से पहचाना जाता है।

अनुष्का को हिंदी बेल्ट में फिल्म ‘बाहुबली’ से पहचाना जाता है।

क्या है स्यूडोबुलबार अफेक्ट
यह एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है जिसमें इससे प्रभावित शख्स अपना हंसना-रोना और कई बार बाकी इमोशंस भी कंट्रोल नहीं कर पाता। इन इमोशंस का मरीज की वास्तविक स्थिति से कोई लेना देना नहीं होता।

इसके लक्षण इमोशनल और ब्रेन डिस्फंक्शन से जुड़े होते हैं इसलिए इसे न्यूरोसाइकिएट्रिक बीमारी माना जाता है।

क्या है इलाज
एक्सपर्ट के अनुसार ऐसा होने पर गहरी और धीमी सांस लेने और अपने दिमाग को किसी दूसरे टॉपिक पर लगाने से मदद मिल सकती है। कंधे, गर्दन और चेस्ट के आसपास की मसल्स को आराम देना भी मददगार हो सकता है।

फिल्म के दोनों पार्ट में वो देवसेना के रोल में नजर आई थीं।

फिल्म के दोनों पार्ट में वो देवसेना के रोल में नजर आई थीं।

अलका याग्निक भी रेयर न्यूरो डिसीज से पीड़ित
कुछ दिन पहले ही वेटरन प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक ने भी जानकारी दी थी कि उन्हें रेयर न्यूरो डिसीज हो गई है, जिसकी वजह से वो सुन नहीं पा रही हैं। सिंगर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी इस बीमारी का जिक्र किया था।

अलका ने अपनी समस्या के बारे में जानकारी देते हुए फैंस और साथी कलाकारों को तेज (लाउड) म्यूजिक से दूर रहने की सलाह दी थी। अलका की बीमारी से जुड़ी पूरी खबर यहां पढ़ें…

वर्कफ्रंट पर अनुष्का पिछले साल राेमांटिक कॉमेडी ‘मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी’ में नजर आई थीं। इस साल उनकी दो फिल्में ‘घाटी’ और ‘कथानार’ रिलीज होनी हैं।

अनुष्का ने बतौर एक्ट्रेस साल 2005 में तेलुगु फिल्म ‘सुपर’ से डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक किसी बॉलीवुड फिल्म में काम नहीं किया है।

खबरें और भी हैं…
Bilaspur Crime Information: शराब दुकान के कर्मचारी से मारपीट, महिला समेत आठ के खिलाफ जुर्म दर्ज

सरकंडा के बंगालीपारा में रहने वाले जयदीप शर्मा (32) चांटीडीह देसी शराब दुकान में मैनेजर हैं। सोमवार की रात शराब दुकान के पास ही डिस्पोजल और चखना बेचने वाली राधिका सूर्यवंशी शराब दुकान के मैनेजर को गालियां देने लगी।

By sarfraj memon

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 12:12:25 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 12:12:25 AM (IST)

सोमवार की रात इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ मारपीट का वीडियो

नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के चांटीडीह स्थित शराब दुकान के पास चखना और डिस्पोजल बेचने वाली महिला व उसकी बेटियों ने मैनेजर की पिटाई कर दी, साथ ही शराब दुकान में पथराव किया। इससे शराब की बोतलें फूट गईं। मैनेजर ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने महिला समेत आठ लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

सरकंडा के बंगालीपारा में रहने वाले जयदीप शर्मा (32) चांटीडीह देसी शराब दुकान में मैनेजर हैं। सोमवार की रात शराब दुकान के पास ही डिस्पोजल और चखना बेचने वाली राधिका सूर्यवंशी शराब दुकान के मैनेजर को गालियां देने लगी। इसका विरोध करने पर महिला और उसकी नाबालिग बेटियों ने मैनेजर की डंडे से पिटाई की, साथ ही दांत से काट दिया। इस दौरान महिला के साथ आए युवकों ने दुकान में पथराव किया। इससे दुकान में रखी शराब की बोतलें फूट गईं। मारपीट के बीच दुकान के कर्मचारियों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इस पर महिला और उसकी बेटियों ने उनसे भी मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोमवार की रात से ही इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने बलवा और मारपीट समेत अन्य धाराओं में जुर्म दर्ज कर लिया है।

सुबह हुई थी कार्रवाई

मारपीट से घायल मैनेजर ने पुलिस को बताया कि महिला और उसकी बेटियां शराब दुकान के पास ही डिस्पोजल और चखना बेचती है। सोमवार की सुबह ही आबकारी विभाग ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की थी। इसी बात से महिला उससे रंजिश रखी थी। सोमवार की रात महिला ने आकर मैनेजर से नुकसान कराने की बात कहते हुए रुपये मांगे। मना करने पर उसने मैनेजर की पिटाई कर दी।

अवैध वसूली के लग रहे आरोप

इधर महिला और आसपास के लोगों ने आरोप लगाया है कि शराब दुकान का मैनेजर आसपास अवैध रूप से चखना बेचने वालों से वसूली करता है। मैनेजर को रुपये देने के बाद भी आबकारी अमले ने महिला के खिलाफ कार्रवाई कर दी। इसी बात को लेकर मैनेजर और महिला के बीच विवाद हुआ। इसके बाद मैनेजर ने महिला से बदसलूकी की। जिसके बाद मारपीट की घटना हो गई।

Bilaspur Crime Information: छह महीने के मासूम पर जानलेवा हमला, महिला समेत तीन गिरफ्तार

डीएसपी उदयन बेहार ने बताया कि मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम भदौरा में रहने वाले सुरेश राठौर और उनके परिवार के सदस्य हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। इस दौरान उनका पूरा परिवार कोरबा में रह रहा था।

By sarfraj memon

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 12:15:45 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 12:15:45 AM (IST)

Bilaspur Crime News: छह महीने के मासूम पर जानलेवा हमला, महिला समेत तीन गिरफ्तार
मासूम पर हमले के आरोपित।

नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम भदौरा में करीब छह महीने पहले हुई हत्या के आरोपित के घर में घुसकर छह महीने के मासूम पर फरसा से जानलेवा हमला करने वाले युवक और महिला समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपित फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपित को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है।

डीएसपी उदयन बेहार ने बताया कि मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम भदौरा में रहने वाले सुरेश राठौर और उनके परिवार के सदस्य हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। इस दौरान उनका पूरा परिवार कोरबा में रह रहा था। सोमवार को सुरेश के परिवार के सदस्य गांव आए। बस से उतरने के बाद परिवार के सदस्यों को उनका रिश्तेदार एक-एक कर बाइक से गांव छोड़ रहा था। शाम करीब पांच बजे सुरेश की बहन राजरानी राठौर अपने छह महीने के भतीजे ओम राठौर और दो अन्य बच्चों को लेकर गांव पहुंची। रिश्तेदार अन्य सदस्यों को लेने के लिए मस्तूरी चला गया। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला अमन रात्रे उनके घर में घुसकर राजरानी पर फरसे से हमला किया। युवती इस हमले में बच गई। राजरानी ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान पड़ोस में रहने वाली पार्वती सुमन युवकों को हत्या के लिए उकसा रही थी। स्वजन के बयान के आधार पर पुलिस ने अमन रात्रे, पार्वती सुमन और बाबूलाल सुमन को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल एक आरोपित फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

घायल मासूम रायपुर रेफर

राजरानी राठौर ने बताया कि सोमवार की रात सिम्स में घायल ओम की जांच की गई। डाक्टरों ने घायल मासूम को रायपुर रेफर कर दिया है। स्वजन घायल मासूम को लेकर रायपुर चले गए हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि घटना के बाद से स्वजन सदमे में है। परिवार के ज्यादातर सदस्य गांव से कोरबा लौट गए हैं। कुछ लोग घायल को लेकर रायपुर गए हैं।