MP Nursing School Rip-off: मेडिकल यूनिवर्सिंटी के जांच दलों ने भी आंख बंद कर की थी मान्यता की सिफारिश

मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता को लेकर हुए फर्जीवाड़े में नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता देने के लिए अलग-अलग स्तरों पर लापरवाही बरती गई। इनमें ऐसे कॉलेज भी शामिल हैं, जो छोटे-छोटे कमरों में संचालित हो रहे थे। किसी ने भी इन्हें दी जा रही मान्यता पर सतर्कता से जांच नहीं की।

By Prashant Pandey

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 02:32:50 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 02:42:20 PM (IST)

नर्स्रिंग कॉलेजों की जांच के मामले में अब तक किसी भी अधिकारियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई है। – प्रतीकात्मक फोटो

MP Nursing School Rip-off: राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता देने में गड़बड़ी सिर्फ एक जगह से नहीं हुई है। मेडिकल यूनिवर्सिटी से लेकर संबंधित जिलों के सीएमएचओ तक ने भी नियमों की अनदेखी कर धड़ल्ले से मान्यता की सिफारिश की थी।

यही वजह है कि कुछ नर्सिंग कॉलेज छोटे-छोटे फ्लैट तो कुछ कागजों में संचालित होते रहे। मेडिकल यूनिवर्सिटी के अधिकारी गंभीर रहते तो फर्जीवाड़ा संभव नहीं था। नर्सिंग काउंसिल द्वारा गठित जांच दलों के अतिरिक्त यूनिवर्सिटी की टीम भी जांच करती थी, लेकिन उन्होंने न तो यह देखा कि संस्था का भवन है या नहीं।

न ही फैकल्टी और अन्य मापदंडों की जांच की। विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय में नामांकन मेडिकल यूनिवर्सिटी कर रही थी। नर्सिंग काउंसिल की तरह ही सभी कालेजों की जांच की जिम्मेदारी यूनिवर्सिंटी की थी, लेकिन यहां की टीम ने सिर्फ खानापूर्ति की।

टीम ने कॉलेज का भवन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, फैकल्टी की संख्या, पंजीयन आदि मापदंडों की गहराई से छानबीन की होती तो इतना बड़ा फर्जीवाड़ा नहीं होता। इस मामले अब सीबीआई ने मेडिकल यूनिवर्सिटी के जांच दलों को नोटिस देकर भी जवाब मांगा है, पर शासन की ओर से यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के विरुद्ध अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इसी तरह से संबंधित जिलों के सीएमएचओ ने नर्सिंग कॉलेजों को क्लीनिकल परीक्षण के लिए अस्पतालों से संबद्धता देने में भी मापदंडों की अनदेखी की। नर्सिंग कॉलेज संचालकों ने हर जगह राजनीतिक या प्रशासनिक दबाव देकर अपनी मर्जी से रिपोर्ट तैयार कराई, पर किसी बड़े अधिकारी पर आंच नहीं आई है।

Balaghat Crime : डबल मनी मामले में मास्टर माइंड गिरफ्तार, रिश्तेदार को दोगुनी रकम का झांसा देकर ऐंठे 15 लाख

Balaghat Crime : प्रार्थी विशेष बाकट ने बताया कि उसका प्राइवेट क्लीनिक है और खेती-किसानी करता है। मेरे रिश्तेदार डेविड बाकट पिता होमचंद बाकट का मेरे घर आना-जाना था। डेविड ने मुझे बताया कि मैं डबल मनी का काम करता हूं। उसने चार महीने में रुपये डबल करने की बात बताई।

By Yogesh Kumar Gautam

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 02:08:27 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 02:08:27 PM (IST)

Balaghat Crime : डबल मनी मामले में मास्टर माइंड गिरफ्तार, रिश्तेदार को दोगुनी रकम का झांसा देकर ऐंठे 15 लाख

HighLights

  1. दो दिन पहले आरोपित डेविड के खिलाफ लिखित आवेदन पत्र दिया था।
  2. अधिक रुपये का लालच देकर मोटी रकम वसूल फर्जीवाड़ा का आरोप था।
  3. शुरुआत में मूलधन और मुनाफा वापस कर दिया, लेकिन बाद में नहीं दिए।

Balaghat Crime : नईदुनिया न्यूज, किरनापुर। लांजी-किरनापुर क्षेत्र के बहुचर्चित डबल मनी मामले में पुलिस ने एक और मास्टर माइंड को गिरफ्तार किया है। इस मामले में किरनापुर पुलिस ने आरोपित डेविड बाकट को गिरफ्तार किया है, जिस पर जनता को अधिक रुपये का लालच देकर उनसे मोटी रकम वसूलने और फर्जीवाड़ा का आरोप था।

दो दिन पहले आरोपित डेविड के खिलाफ लिखित आवेदन पत्र दिया था

दो दिन पहले प्रार्थी विशेष बाकट (30) निवासी परसवाड़ा थाना किरनापुर ने आरोपित डेविड के खिलाफ लिखित आवेदन पत्र दिया था। आवेदन पत्र के अवलोकन पर डेविड निवासी सेलोटपार थाना रामपायली का कृत्य अपराध धारा 21(1), 21(2), 21(3) अनियमित जमा योजना प्रतिबंध अधिनियम 2019 व 420 भादंवि पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।

उसने चार महीने में रुपये डबल करने की बात बताई

प्रार्थी विशेष बाकट ने बताया कि उसका प्राइवेट क्लीनिक है औरर खेती-किसानी करता है। मेरे रिश्तेदार डेविड बाकट पिता होमचंद बाकट का मेरे घर आना-जाना था। डेविड ने मुझे बताया कि मैं डबल मनी का काम करता हूं। उसने चार महीने में रुपये डबल करने की बात बताई।

शुरुआती में मुझे मूलधन और मुनाफा वापस कर दिया

पांच जनवरी 2023 को मैंने आनलाइन और नकद तीन लाख रुपये दे दिए। शुरुआती में मुझे मूलधन और मुनाफा वापस कर दिया। इसके बाद मैंने समय-समय पर कुल 15 लाख रुपये डेविड को दिए, लेकिन समय अवधि पूर्ण होने के बाद भी डेविड ने पैसे नहीं दिए और टाल-मटोल करता रहा। डेविड द्वारा डबल मनी का लालच देकर धोखाधड़ी की गई है। किरनापुर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

T20 World Cup: पहले सेमीफाइनल में रिजर्व डे, भारत के मैच में नहीं होगी इसकी सुविधा, ICC ने क्यों लिया ये फैसला

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप के समीफाइनल मुकाबले गुरुवार 27 जून को खेले जाएंगे. टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होना है जबकि दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम के सामने इंग्लैंड की टीम होगी. इस बार के आईसीसी टी20 विश्व कप के दोनों सेमीफाइनल के लिए नियम अलग अलग है. दरअसल पहले मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है जबकि दूसरे मुकाबले में यह सुविधा नहीं होगी.

सुपर 8 के मुकाबले खत्म हो चुके हैं और आईसीसी टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में चार टीमें खेलने के लिए तैयार हैं. भारत, अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड ने अंतिम चार में जगह बनाई है. पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका से खेलेगी जबकि दूसरे मुकाबले में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा. 27 जून को ही दोनों मुकाबले खेले जाएंगे.

पहले मैच में रिजर्व डे

साउथ अफ्रीका और अफगानिस्‍तान के बीच होने वाले पहले सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है. मैच के दौरान अगर बारिश आई और ओवर कम करने के बाद भी मुकाबला पूरा नहीं खेला जा सका तो इसे रिजर्व डे पर खेला जाएगा. मैच को अगले दिन उसी जगह से शुरू किया जाएगा जहां पर रोका गया था. पहले दिन के खेल में 60 मिनट और रिजर्व दिन में 190 मिनट अतिरिक्त रखे गए हैं. अगर बारिश की वजह से मैच का नतीजा रिजर्व डे पर भी नहीं आया तो साउथ अफ्रीका टेबल टॉप करने की वजह से फाइनल में जगह बनाने में कामयाब होगी.

दूसरे मैच में रिजर्व डे नहीं

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाना है. पहले सेमीफाइनल की तरह इस मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है. बारिश की खलल पड़ी तो मैच को पूरा कराए जाने के लिए 250 मिनट का अतिरिक्त समय होगा. अगर बारिश की वजह से मैच का नतीजा नहीं निकल पाया तो भारत टेबल टॉप करने की वजह से फाइनल में पहुंच जाएगी.

क्यों नहीं रखा गया रिजर्व डे

दरअसल भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने से पहले ही आईसीसी यह तय कर दिया था कि टीम इंडिया टेबल में किसी भी स्थान पर रहे लेकिन दूसरा सेमीफाइनल ही खेलेगी. इसके पीछे की वजह है भारत और मेजबान देश के समय का अंतर. भारत पहले स्थान पर रहे या दूसरे पहले से तय था कि वह दूसरा सेमीफाइनल ही खेलेगा. आईसीसी ने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए उसके सारे मैच भारत के समय के मुताबिक रात 8 बजे से रखे.

पहला सेमीफाइनल भारतीय समय के मुताबिक सुबह 6 बजे खेला जाना है जो दर्शकों के लिए फिट नहीं होता. भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल में अगर रिजर्व डे रखा गया होता और मैच 28 जून को लंबा खिंच जाता तो अगले दिन यानी 29 जून को वर्ल्ड कप फाइनल खेला जाना है. फाइनल में भारत या इंग्लैंड जो भी टीम पहुंचे उसे आराम का वक्त नहीं मिल पाता. इसी वजह से दूसरे सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया.

Tags: Icc T20 world cup, India Vs England, T20 World Cup

Brother Kush spoke on not attending Sonakshi’s wedding ceremony | सोनाक्षी की शादी अटेंड नहीं करने पर बोले भाई कुश: कहा, ‘ये फैमिली के लिए सेंसिटिव समय है, लोग गलत जानकारी दे रहे हैं, मैं वहां मौजूद था’

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोनाक्षी सिन्हा की शादी में उनके भाइयों ने शिरकत की या नहीं, इसपर सस्पेंस बना हुआ है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि सोनाक्षी के जुड़वां भाई लव और कुश अपनी इकलौती बहन की शादी में नहीं पहुंचे क्योंकि वो जहीर से उनकी शादी से खुश नहीं थे।

इस बारे में लव सिन्हा ने कहा था कि वो समय आने पर अपनी बात रखेंगे। अब कुश सिन्हा ने भी शादी से गैरमौजूदगी की खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने न्यूज18 शोशा से बातचीत में कहा कि वो सोनाक्षी की शादी में मौजूद थे।

बाएं से लव, पूनम सिन्हा, कुश और शत्रुघ्न सिन्हा।

बाएं से लव, पूनम सिन्हा, कुश और शत्रुघ्न सिन्हा।

मैं शादी में मौजूद था: कुश सिन्हा

कुश ने कहा, ‘मैंने देखा कि लोग गलत जानकारी दे रहे हैं। ये सब एक लीडिंग पोर्टल के आर्टिकल से शुरू हुआ जिन्होंने एक सूत्र के हवाले से स्टोरी चला दी। मैं नहीं जानता कि ये सब कौन कर रहा है और ये सब कहां से शुरू हुआ है लेकिन कुछ मीडिया हाउसेस के पास मेरी इमेज हैं जिनमें दिखाई दे रहा है कि मैं उस रात वहां मौजूद था।’

बाएं से लव, सोनाक्षी और कुश सिन्हा।

बाएं से लव, सोनाक्षी और कुश सिन्हा।

ये फैमिली के लिए ये सेंसिटिव समय है: कुश

उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें लाइमलाइट में रहने की आदत नहीं है, इस वजह से शादी से बाकी मेहमानों की तरह उनकी तस्वीरें सामने नहीं आईं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वो शादी में मौजूद नहीं थे। कुश ने ये बात भी मानी कि उनकी फैमिली के लिए ये काफी सेंसिटिव समय है।

सोनाक्षी और जहीर इकबाल ने 23 जून को शादी की थी।

सोनाक्षी और जहीर इकबाल ने 23 जून को शादी की थी।

सोनाक्षी की शादी पर कुश बोले, ‘मैं अपनी बहन को ढेर सारी बधाई देता हूं और हमेशा उनकी खुशहाली की प्रार्थना करता हूं।’

17 साल की उम्र में ही रख दिया था राजनीति में कदम, तीन बार बने विधायक, 2014 में पहुंचे लोकसभा, ऐसा रहा ओम बिरला का राजनीतिक सफर

ओम बिरला को एक बार फिर लोकसभा स्पीकर बनाया गया है। उन्‍हें ध्‍वनिमत से चुना गया। बिरला कोटा लोकसभा क्षेत्र से तीन बार के सांसद हैं। उन्हें 17वीं लोकसभा में भी अध्यक्ष बनाया गया था, साथ ही वे एक बार संसदीय सचिव भी रह चुके हैं।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 02:52:33 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 11:37:39 AM (IST)

ओम बिरला -फाइल फोटो

HighLights

  1. राजस्थान की राजनीति का प्रमुख चेहरा हैं ओम बिरला
  2. भाजपा युवा मोर्चा में रहकर लंबे समय तक की राजनीति
  3. 2024 में प्रहलाद गुंजल को हराकर तीसरी बार बने सांसद

Lok Sabha Speaker OM Birla डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष लोकसभा ओम बिरला होंगे। पहले यह माना जा रहा था कि उन्हें सर्वसम्मति से लोकसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है, लेकिन विपक्ष ने के सुरेश को उम्मीदवार बना दिया। हालांकि, ओम बिरला ध्‍वनिमत से चुने गए। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और किरण रिजिजू ने विपक्ष के नेताओं से उनके नाम पर सहमति बनाने के लिए चर्चा की थी।

कौन हैं ओम बिरला?

  • 4 दिसंबर 1962 को जन्मे ओम बिरला ने 17 साल की उम्र से ही राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी थी। साल 2003 में उन्होंने कोटा साउथ विधानसभा से अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और कांग्रेस नेता शांति धारीवाल को हराकर विधानसभा पहुंचे थे।
  • ओम बिरला ने साल 2008 और 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।
  • naidunia_image

  • ओम बिरला पहली बार 2014 में कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र से पहला लोकसभा चुनाव लड़ा। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी इज्यराज सिंह को 2 लाख से अधिक वोटों से हराया था। 2019 में उन्होंने दोबारा चुनाव जीता और लोकसभा के अध्यक्ष बनाए गए।
  • वहीं 2024 में भी भाजपा ने उन पर तीसरी बार भरोसा जताया। इस बार उन्होंने 41 हजार 974 वोटों से कांग्रेस के प्रहलाद गुंजल को हराया।
  • ओम बिरला लंबे समय तक भाजपा युवा मोर्चा में रहे हैं। साथ ही राजस्थान का बड़ा वैश्य चेहरा भी है। एक बार संसदीय सचिव भी रह चुके हैं।
  • ओम बिरला पोस्ट ग्रेज्युएट हैं। उनके के परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियांं हैं।
  • Jabalpur Crime : युवक के ऊपर बाइक पटकी, सिर पर गंभीर चोट से हत्‍या की आशंका

    Jabalpur Crime : एफएसएल टीम ने जांच करने के बाद बताया कि आरोपितों ने हादसा दिखाने के लिए सनी के ऊपर बाइक पटक दी, जिससे सनी के सिर पर पत्थर से गंभीर चोटें आ गई। मंगलवार रात डेढ़ बजे, सनी का शव गढ़ा इलाके में बाइपास पर मिला। उसकी पहचान सनी सिंह लोधी के रूप में की गई। प्रारंभिक जांच में यह एक सड़क दुर्घटना का मामला प्रतीत हो रहा।

    By Dheeraj kumar Bajpai

    Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 11:29:44 AM (IST)

    Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 11:29:44 AM (IST)

    Jabalpur Crime : युवक के ऊपर बाइक पटकी, सिर पर गंभीर चोट से हत्‍या की आशंका
    हादसे के बाद घटनास्‍थल पर बाइक के नीचे दबा सनी व जांच करती पुलिस।

    HighLights

    1. किसी बात को लेकर सनी और भाईजान के बीच विवाद और हाथापाई हुई थी।
    2. सनी के परिवार को शक है कि इस हत्या में भाईजान का हाथ हो सकता है।
    3. भेड़घाट के पिंडारी का रहने वाला 28 वर्षीय सनी सिंह लोधी ट्रक ड्राइवर था।

    Jabalpur Crime : नई दुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहर के उपनगर गढ़ा में देर रात हादसा हो गया। हादसे के बाद की स्थिति देखते हुए में दुर्घटना नहीं माना जा सकता। भेड़घाट के पिंडारी गांव का रहने वाला ट्रक ड्राइवर 28 वर्षीय सनी सिंह लोधी बताया जाता है।

    प्रारंभिक जांच में सड़क दुर्घटना का मामला प्रतीत हो रहा

    एफएसएल टीम ने जांच करने के बाद बताया कि आरोपितों ने हादसा दिखाने के लिए सनी के ऊपर बाइक पटक दी, जिससे सनी के सिर पर पत्थर से गंभीर चोटें आ गई। मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे, सनी का शव गढ़ा इलाके में बाइपास पर मिला। उसकी पहचान सनी सिंह लोधी के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सड़क दुर्घटना का मामला प्रतीत हो रहा।

    किसी बात को लेकर सनी और भाईजान के बीच विवाद और हाथापाई हुई थी

    सनी की बहन ने बताया कि रात 2.30 बजे मोबाइल पर बताया गया कि भाई सनी की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सरिता ने बताया कि सनी का एक दोस्त था, जिसे वह भाईजान कहकर बुलाता था। मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर विवाद और हाथापाई हुई थी।

    सनी के परिवार को शक है कि इस हत्या में भाईजान का हाथ हो सकता है

    सनी के परिवार को शक है कि इस हत्या में भाईजान का हाथ हो सकता है। गढ़ा थाना पुलिस और सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Ind vs Eng Semi ultimate: रोहित शर्मा की बल्लेबाजी का खौफ, सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डरे, कहा- इस बार भारत नहीं हारेगा

    नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है. टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है और इस मैच से पहले विरोधी खेमे को लेकर चिंता जाहिर की जा रही है. इंग्लैंड ने पिछली बार टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत को सेमीफाइनल में हराया था. पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने पॉल कॉलिंगवुड ने कहा है कि इस बार भारतीय टीम नहीं हारेगी. इंग्लैंड को जीत हासिल करना है तो कुछ असाधारण करना होगा.

    स्टार स्पोर्ट्स के शो पर पॉल कॉलिंगवुड ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “भारतीय टीम के पास इस बार एक बेहतरीन ऑलराउंडर से भरी टीम है, खासकर जसप्रीत बुमराह अभी जिस फॉर्म में चल रहे हैं वो खतरनाक है. वो पूरी तरह से फिट हैं और तेज रफ्तार से अपनी पूरी क्षमता से गेंदबाजी कर रहे हैं. किसी भी टीम के पास उनका कोई जवाब नहीं. 120 बॉल के मैच में अगर आपके पास अगर बुमराह जैसा घातक गेंदबाज है जो 24 बॉल डालता है तो इससे बहुत ज्यादा फर्क पड़ता है.”

    पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, “अमेरिका की मुश्किल पिचों पर भी भारतीय टीम बेहद आत्मविश्वास से खेलती हुई नजर आई. उनके पास रोहित शर्मा जैसा बैटर है जिसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसी लाजवाब पारी खेली, जिसे देखकर लगा कि अब फॉर्म में वापसी हो चुकी है. ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता है कि इस बार भारतीय टीम हारने वाली है. इंग्लैंड को भारत को हराने के लिए असाधारण खेल दिखाना होगा.”

    पिछली बार जीता था इंग्लैंड
    आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में भी भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला हुआ था. भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 168 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान जोस बटलर ने टीम को एलेक्स हेल्स के साथ मिलकर जीत तक पहुंचाया था. भारतीय गेंदबाज 1 भी विकेट हासिल नहीं कर पाए और टीम को 10 विकेट की शर्मनाक हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा.

    Tags: Icc T20 world cup, India Vs England, T20 World Cup

    Asaduddin Owaisi के खिलाफ राष्ट्रपति को शिकायत, संसद में शपथ लेते वक्त कहा था- ‘जय फलस्तीन’, क्या जा सकती है सदस्यता

    18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत सांसदों के शपथ ग्रहण के साथ हुई। इस दौरान कई सदस्यों ने संसदीय मर्यादाओं को आघात पहुंचाने वाली ‘हरकतें’ कीं। हैदराबाद से निर्वाचित सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तो सारी हदें पार कर दीं।

    By Arvind Dubey

    Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 10:30:26 AM (IST)

    Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 10:34:34 AM (IST)

    Asaduddin Owaisi के खिलाफ राष्ट्रपति को शिकायत, संसद में शपथ लेते वक्त कहा था- ‘जय फलस्तीन’, क्या जा सकती है सदस्यता
    असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. हैदराबाद से सांसद चुने गए हैं असदुद्दीन ओवैसी
    2. मंगलवार को ली थी लोकसभा सांसद के रूप में शपथ
    3. वकील विष्णु शंकर जैन ने की राष्ट्रपति से शिकायत

    एजेंसी, नई दिल्ली। हैदराबाद से सांसद और AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ राष्ट्रपति को शिकायत की गई है। ओवैसी ने मंगलवार को लोकसभा में सांसद के रूप में शपथ लेते समय ‘जय फलस्तीन’ का नारा लगाया था।

    अब सुप्रीम कोर्ट के वकील विष्णु शंकर जैन ने राष्ट्रपति को शिकायत कर ओवैसी की संसद सदस्यता खत्म करने की मांग की है। भाजपा नेता भी ओवैसी पर निशाना साध रहे हैं।

    शपथ के दौरान क्या कहा था ओवैसी ने

    एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शपथ से पहले बिस्मिल्लाह पढ़ा और उर्दू में शपथ ली, लेकिन शपथ के बाद जिस तरह से उन्होंने ‘जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना और जय फलस्तीन’ का नारा लगाया, वह सभी को हैरान कर देने वाला था। हालांकि, उस समय अध्यक्ष के रूप में मौजूद राधा मोहन सिंह ने कहा कि शपथ के अलावा रिकॉर्ड में कुछ नहीं जाएगा।

    naidunia_image

    ओवैसी के नारे पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया

    संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, शपथ लेते समय दूसरे देश की प्रशंसा करना या नारा लगाना अनुचित है। फलस्तीन या किसी अन्य देश से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है। मुद्दा यह है कि शपथ लेते समय क्या किसी सदस्य के लिए दूसरे देश की प्रशंसा में नारा लगाना उचित है।

    संसद में असदुद्दीन ओवैसी द्वारा दिया गया ‘जय फलस्तीन’ का नारा गलत है। यह सदन के नियमों के खिलाफ है। वह भारत में रहते हुए भी ‘भारत माता की जय’ नहीं कहते हैं। लोगों को समझना चाहिए कि वह देश में रहकर असंवैधानिक काम करते हैं। – केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी

    आगे क्या होगा, क्या कहते हैं नियम

    • रिजिजू कह चुके हैं कि हमें इसे लेकर नियमों की जांच करनी होगी। उन्होंने बताया कि सरकार को शिकायत मिली है।
    • संविधान के अनुच्छेद 102 और 103 में संसद सदस्यता को अयोग्य ठहराने के आधार और प्रक्रियाओं के बारे में लिखा गया है।
    • भाजपा नेता अमित मालवीय के अनुसार, किसी विदेशी देश के प्रति निष्ठा या समर्थन दिखाना संसद सदस्य की अयोग्यता का कारण बन सकता है।
    Dhanush Bodyguard Controversy; Kubera Film Set Video Goes Viral | पहले नागार्जुन अब धनुष के बाउंसर्स ने फैंस को धकेला: वायरल वीडियो देख भड़के लोग, बोले- इन्हें किस बात की अकड़ है

    4 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    हाल ही में तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन के बाउंसर्स ने एयरपोर्ट पर एक फैन को धक्का दिया था। अब मंगलवार को एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘कुबेर’ के सेट से एक वीडियो सामने आया है जिसमें नागार्जुन के को-स्टार धनुष के बॉडीगार्ड्स उनके फैंस को धक्का देते नजर आ रहे हैं।

    धनुष के फैंस से बदसलूकी करते बाउंसर्स का यह वीडियो वायरल है।

    धनुष के फैंस से बदसलूकी करते बाउंसर्स का यह वीडियो वायरल है।

    मुंबई के एक बीच से सामने आए इस वीडियो में धनुष अपनी कैरेवैन से उतरकर सेट की तरफ जाते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान उनके बाॅडीगार्ड्स ने उन फैंस को धक्का दिया जो एक्टर का फोटो और वीडियो शूट करने की कोशिश कर रहे थे।

    यूजर्स बोले- पब्लिक प्लेस में मत आओ, घर पर ही शूट करो
    सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर फैंस और यूजर्स के हर तरह के रिएक्शंस आ रहे हैं। एक फैन ने तो यह तक कह दिया कि अगर एक्टर्स को इतनी ही दिक्कत हैं तो पब्लिक प्लेस में आते ही क्यों हैं? घर पर ही शूटिंग करें..। वहीं एक फैन ने लिखा, ‘ये बॉलीवुड वाले क्या मालूम किस बात की अकड़ दिखाते हैं।’

    सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस वीडियो पर कुछ इस तरह रिएक्ट किया है।

    सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस वीडियो पर कुछ इस तरह रिएक्ट किया है।

    रविवार को नागार्जुन ने फैन से माफी मांगी थी
    इससे पहले अक्किनेनी नागार्जुन ने रविवार को अपने उस फैन से माफी मांगी थी जिसे मुंबई एयरपोर्ट पर उनके एक बॉडीगार्ड ने धक्का दे दिया था। एक्टर ने ट्वीट के जरिए वादा किया है कि दोबारा इस तरह की घटना ना हो इसके लिए अधिक सावधानी बरतेंगे।

    इस घटना के वक्त नागार्जुन और धनुष के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

    इस घटना के वक्त नागार्जुन और धनुष के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

    बोले- मैं उस जेंटलमैन से माफी मांगता हूं
    एक्टर ने वायरल वीडियो पर रिएक्ट करते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था- ‘यह अभी-अभी मेरे संज्ञान में आया है। ऐसा नहीं होना चाहिए था!! मैं उस जेंटलमैन से माफी मांगता हूं और भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए आवश्यक सावधानी बरतने का वादा करता हूं।’

    एक्टर ने यह ट्वीट शेयर कर अपने फैन से माफी मांगी।

    एक्टर ने यह ट्वीट शेयर कर अपने फैन से माफी मांगी।

    ‘कुबेर’ से सामने आ चुके हैं धनुष-नागार्जुन के लुक
    बताते चलें कि नागार्जुन और धनुष इन दिनों मुंबई में हैं। दोनों यहां अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कुबेर’ की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में धनुष और रश्मिका मंदाना लीड रोल में होंगे। इसके अलावा इसमें जिम सर्भ भी अहम रोल में नजर आएंगे।
    शेखर कम्मुला के निर्देशन में बनी इस फिल्म का म्यूजिक देवी श्री प्रसाद ने कंपोज किया है। यह फिल्म पैन इंडिया तेलुगु, तमिल और हिंदी में रिलीज होगी।

    कुबेर में धनुष का लुक।

    कुबेर में धनुष का लुक।

    कुबेर में नागार्जुन का लुक।

    कुबेर में नागार्जुन का लुक।

    26 जुलाई काे रिलीज होगी धनुष की ‘रायन’
    वर्कफ्रंट पर ‘कुबेर’ के अलावा धनुष की अगली फिल्म ‘रायन’ है। इसे उन्होंने खुद डायरेक्ट किया है और यह फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होगी। इसके अलावा एक्टर आनंद एल राय के साथ जल्द अपनी तीसरी हिंदी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की शूटिंग शुरू करेंगे।

    'रायन' में धनुष कुछ इस लुक में नजर आएंगे।

    ‘रायन’ में धनुष कुछ इस लुक में नजर आएंगे।

    वहीं नागार्जुन आखिरी बार वो 2022 में रिलीज हुई रणबीर-आलिया स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1’ में नजर आए थे। अब वो ‘कुबेर’ में नजर आएंगे जो उनकी 11वीं हिंदी फिल्म होगी। इससे पहले वो ‘खुदा गवाह’, ‘जख्म’ और ‘LOC कारगिल’ जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

    इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

    नागार्जुन ने फैन से माफी मांगी:एयरपोर्ट पर सेल्फी लेने आया, बॉडीगार्ड ने दिया था धक्का; ट्रोलिंग के बाद एक्टर बोले- दोबारा नहीं होगा

    तेलुगु सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन ने रविवार को अपने एक फैन से माफी मांगी। दरअसल, हाल ही में पूरी खबर यहां पढ़ें…

    खबरें और भी हैं…
    Lok Sabha Speaker: कैसे होता है लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव, ओम बिरला जीते, तो बना लेंगे ये रिकॉर्ड, जानें स्‍पीकर के इतिहास से जुड़ी रोचक बातें

    लोकसभा अध्‍यक्ष का चुनाव प्रोटेम स्‍पीकर द्वारा करवाया जाता है। पचास प्रतिशत से अधिक वोट पाने वाले उम्‍मीदवार को विजेता घोषित किया जाता है। एनडीए की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओम बिरला के नाम का प्रस्‍ताव रखेंगे। यह चुनाव जीतने के साथ ही ओम बिरला उन सांसदों की लिस्‍ट में शामिल हो जाएंगे, जो दो बार लोकसभा अध्‍यक्ष बने हैं।

    By Bharat Mandhanya

    Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 10:24:58 AM (IST)

    Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 10:24:58 AM (IST)

    लोकसभा अध्‍यक्ष के लिए दो बार पूर्व में वोटिंग हो चुकी है, वहीं अब तीसरी बार चुनाव होने जा रहा है।

    HighLights

    1. संविधान के अनुच्छेद 93 में लोकसभा अध्यक्ष का उल्लेख है
    2. पहली लोकसभा में स्‍पीकर के पद पर पहली बार चुनाव हुआ
    3. अब तक पांच सदस्‍य दो बार बने हैं लोकसभा के अध्‍यक्ष

    Lok Sabha Speaker Election डिजिटल डेस्क, इंदौर। लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव होगा। एनडीए की ओर से ओम बिरला उम्मीदवार है, तो वहीं विपक्ष ने के सुरेश को प्रत्याशी बनाया है। हालांकि, कल तक यही माना जा रहा था कि सर्वसम्मति से लोकसभा स्पीकर बनाया जा सकता है, लेकिन विपक्ष ने के सुरेश को प्रत्याशी घोषित कर दिया। ऐसे में अब वोटिंग के आधार प तय होगा कि लोकसभा का नया अध्यक्ष कौन होगा।

    कैसे होगा लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव

    जिन सांसदों की अब तक शपथ नहीं हो पाई है, प्रोटेम स्‍पीकर सबसे पहले उन सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रस्तावक के तौर पर ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखेंगे उनके साथ एक अनुमोदक भी होगा। इसके बाद विपक्ष की ओर से के सुरेश के नाम का प्रस्ताव रखा जाएगा और उनके साथ भी अनुमोदक होगा।

    दोनों नामों का प्रस्ताव पेश होने के बाद सदन में वोटिंग करवाई जाएगी। जिसे सर्वाधिक वोट मिलेंगे, प्रोटेम स्‍पीकर उसे विजेता घोषित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और विपक्ष के नेता अध्यक्ष को आसन तक लेकर आएंगे। यहां प्रोटेम स्‍पीकर आसन नवनिर्वाचित स्पीकर को सौंपेंगे और उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू होगा।

    naidunia_image

    क्‍या कहता है नंबर गेम

    नंबर गेम के हिसाब से लोकसभा अध्यक्ष के पद पर एनडीए को जीत मिलना तय माना जा रहा है। 543 सीटों वाली लोकसभा में एनडीए के 293 सांसद है। वहीं विपक्ष के इंडी गठबंधन के 233 और अन्य दलों के 16 सांसद है। ऐसे में ओम बिरला दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनते दिख रहे हैं।

    ओम बिरला के नाम दर्ज होगा ये रिकॉर्ड

    एमए अय्यंगर, डॉ. गुरदयाल सिंह ढिल्लों, डॉ. नीलम संजीव रेड्डी, डॉ. बलराम जाखड़ और गंती मोहन चंद्र बालयोगी ऐसे लोकसभा अध्यक्ष रहे हैं, जो दो बार इस पद पर रहे हैं। इनमें से सर्वाधिक लंबा कार्यकाल डॉ. बलराम जाखड़ का रहा है। वे 1980 से लेकर 1985 और इसके बाद 1989 तक लोकसभा के अध्यक्ष रहे हैं।

    ओम बिरला दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने के साथ ही दूसरी बार स्पीकर बनने वाले छठें सांसद बन जाएंगे। इसके साथ ही 18वीं लोकसभा का कार्यकाल पूरा करते ही बलराम जाखड़ के भी सबसे लंबे कार्यकाल के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

    दो बार लाेकसभा अध्‍यक्ष बनने वाले सांसद

    एमए अय्यंगर
    • 11 मई 1957 – 16 अप्रैल 1962
    • 8 मार्च 1956 – 10 मई 1957
    डॉ. गुरदयाल सिंह ढिल्लों
    • 22 मार्च 1971-1 दिसम्बर 1975
    • 08 अगस्त 1969-17 मार्च 1971
    डॉ. नीलम संजीव रेड्डी
    • 26 मार्च 1977-13 जुलाई 1977
    • 17 मार्च 1967-19 जुलाई 1969
    डॉ. बलराम जाखड़
    • 16 जनवरी 1985-18 दिसम्बर 1989
    • 22 जनवरी 1980 -15 जनवरी 1985
    गंती मोहन चंद्र बालयोगी
    • 22 अक्टूबर 1999 – 03 मार्च 2002
    • 24 मार्च 1998 – 19 अक्टूबर 1999

    इससे पहले कब हुए चुनाव

    लोकसभा अध्यक्ष के लिए इससे पहले दो बार वोटिंग हो चुकी है। एक बार 1952 पहली लोकसभा में तो दूसरी बार 1976 में चुनाव के जरिए स्पीकर चुना गया था।

    1952

    1952 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने संविधान सभा के पूर्व सदस्‍य गणेश वासुदेव मावलंकर के नाम का प्रस्ताव रखा था। लेकिन कम्युनिस्ट आंदोलन के संस्थापक एके गोपालन ने शांताराम मोरे का नाम प्रस्तावित किया। इसके बाद हुए चुनाव में मावलंकर को 394 वोटों मिले और लोकसभा के अध्‍यक्ष चुने गए।

    1976

    1976 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लोकसभा स्‍पीकर के लिए बलिराम भगत के नाम का प्रस्ताव रखा, लेकिन सांसद पी एम मेहता ने जगन्नाथ राव जोशी के नाम का प्रस्तावित किया। भगत के पक्ष में 344 वोट आए और वे लोकसभा अध्यक्ष बनें।

    naidunia_image

    अब तक के लोकसभा अध्यक्ष

    • गणेश वासुदेव मावलंकर
    • एमए अयंगार
    • डॉ. गुरदयाल सिंह ढिल्लों
    • डॉ. नीलम संजीव रेड्डी
    • बलि राम भगत
    • के.एस. हेगडे
    • डॉ. बलराम जाखड़
    • रबी राय
    • शिवराज वी. पाटिल
    • पूर्णो अगिटोक संगमा
    • गंती मोहन चंद्र बालयोगी
    • मनोहर जोशी
    • सोमनाथ चटर्जी
    • मीरा कुमार
    • सुमित्रा महाजन
    • ओम बिरला