T20 वर्ल्‍ड कप 2021 में टीम को जिताई ट्रॉफी, अब आधा दर्जन कैच छोड़ बना ‘विलेन’, लोग बोले- घमंड चकनाचूर

नई दिल्‍ली. 32 वर्षीय मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) को जब टी20 वर्ल्‍डकप 2024 (T20 World Cup 2024) के लिए ऑस्‍ट्रेलियाई टीम (Australia cricket crew) का कप्‍तान नियुक्‍त किया गया था तो इसे ‘मास्‍टर स्‍ट्रोक’ माना गया था. इसके पीछे वजह भी थी. एरोन फिंच के रिटायरमेंट के बाद टी20 में टीम की कप्‍तानी के दो अन्‍य दावेदार – पैट कमिंस और स्‍टीव स्मिथ के इस फॉर्मेट के आंकड़े बहुत प्रभावी नहीं हैं. स्मिथ तो इस बार की ऑस्‍ट्रेलियाई टीम में ही स्‍थान नहीं बना सके. एक अन्‍य मजबूत दावेदार पैट कमिंस के नाम वर्ल्‍डकप 2021 में ऑस्‍ट्रेलिया को चैंपियन बनाने की उपलब्धि दर्ज है. इसके बावजूद यदि ‘पैटी’ की दावेदारी को नजरअंदाज कर उनसे अधिक उम्र के मार्श पर दांव लगाया गया तो इसका कारण यह था कि ऑस्‍ट्रेलिया को टी20 वर्ल्‍डकप 2021 में चैंपियन बनाने में इस ऑलराउंडर की अहम भूमिका रही थी. टी20I में उनके रिकॉर्ड बेहतरीन हैं और बैट-बॉल दोनों से योगदान देने में सक्षम हैं.

बहरहाल, यह फैसला ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के लिए ‘आत्‍मघाती’ रहा. टीम सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सकी. कप्‍तानी के लिहाज से कुछ ब्‍लंडर और आधा दर्जन से अधिक कैच छोड़ने के कारण ‘मिच’ मॉर्श आलोचकों के निशाने पर हैं. रही-सही कसर प्‍लेयर के तौर पर उनके कमजोर प्रदर्शन ने पूरी कर दी. टी20 वर्ल्‍डकप 2024 के 7 मैचों में वे 20.83 के औसत और 116.82 के स्‍ट्राइक रेट से 125 रन (सर्वोच्‍च स्‍कोर) ही बना सके. सुपर 8 राउंड के ठीक पहले बॉलिंग के लिए फिट घोषित किए जाने के बावजूद उन्‍होंने एक भी ओवर नहीं फेंका. उनकी फील्डिंग की तो जमकर आलोचना हुई. टूर्नामेंट के दौरान मार्श ने आधा दर्जन से अधिक कैच टपकाए, इसमें से कुछ तो बेहद आसान थे. इसमें सुपर 8 में भारत के खिलाफ हार्दिक पंड्या का कैच शामिल रहा. बता दें, मॉर्श, टी20 वर्ल्‍डकप 2021 में ऑस्‍ट्रेलिया की खिताबी जीत के हीरो रहे थे. फाइनल में नाबाद 77 रन की पारी खेलते हुए वे ‘प्‍लेयर ऑफ द फाइनल’ बने थे.

IND vs ENG: ‘हिसाब चुकाने’ का है मौका, स्‍ट्राइक रेट में इंग्‍लैंड के बैटर भारी लेकिन टीम इंडिया के पास X फैक्‍टर

स्‍कॉटलैंड के खिलाफ मैच में छोड़े तीन कैच
बैटिंग और बॉलिंग के साथ फ‍ील्डिंग ऑस्‍ट्रेलिया टीम का मजबूत पहलू है लेकिन टी20 वर्ल्‍डकप 2024 में ऑस्‍ट्रेलियाई फील्‍डर्स ने 14 कैच टपकाए, 7 कैच छोड़कर मिच मार्श इसके सबसे बड़ी दोषी रहे. स्‍कॉटलैंड के खिलाफ मैच में ही उन्‍होंने 3 कैच छोड़े. टीम इंडिया के खिलाफ सुपर 8 के महत्‍वपूर्ण मैच में मार्श ने जंपा की गेंद पर बैकवर्ड पॉइंट पर हार्दिक पंड्या का आसान कैच छोड़ा था.पंड्या उस समय महज 4 रन पर थे.यह कैच कंगारू टीम को महंगा पड़ा था. पंड्या ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 24 गेंदों पर एक चौके और दो छक्‍कों की मदद से नाबाद 27 रन बनाते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. इस मैच में भारत के खिलाफ मिली इस हार के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का सेमीफाइनल में पहुंचने का ‘केलकुलेशन’ अफगानिस्‍तान Vs बांग्‍लादेश (Afghanistan Vs Bangladesh) मैच के नतीजे पर केंद्रित हो गया था लेकिन राशिद खान की टीम ने बांग्‍लादेश को हराकर मार्श की इस उम्‍मीद को भी धराशायी कर दिया.

छा गए ऋषभ पंत, इंटरनेशनल क्रिकेट में धांसू वापसी, धोनी समेत तमाम दिग्‍गजों को पीछे छोड़ा

कप्‍तानी के दौरान फैसलों के कारण भी निशाने पर 
टूर्नामेंट के दौरान मार्श की कप्‍तानी भी सवालों के दायरे में रही.अफगानिस्‍तान के खिलाफ मैच में मिचेल स्‍टॉर्क की जगह एस्‍टन एगर को प्‍लेइंग XI में जगह देने और पहले बॉलिंग चुनने का मार्श का फैसला ऑस्‍ट्रेलिया के कुछ पूर्व क्रिकेटरों को भी रास नहीं आया था. किंग्‍सटाउन मैदान पर टी20 वर्ल्‍डकप में अब तक कभी भी दूसरे नंबर पर बैटिंग करने वाली टीम नहीं जीती. दूसरी पारी के दौरान पिच और  स्‍लो हो जाती है. अफगानिस्‍तान के खिलाफ मैच में ऑस्‍ट्रेलिया को 21 रन की हार का सामना करना पड़ा था. टिम डेविड को ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर तरजीह देने के लिए भी मार्श की आलोचना हुई. डेविड को सभी 7 मैचों में प्‍लेइंग XI में स्‍थान दिया गया लेकिन वे 15.25 के औसत से केवल 61 रन बना सके. ग्रीन अपने लिए मौके का इंतजार ही करते रह गए जबकि वे बॉलिंग से भी टीम के लिए योगदान दे सकते थे.

पहला टेस्‍ट शतक,स्‍कोर, कोचिंग..राइट और कर्स्‍टन के करियर से जुड़ी समानताएं

‘एटीट्यूड’ ने भी फैंस को किया नाराज

T20 World Cup 2024, T20 World Cup, Australia cricket team, Mitchell Marsh, Mitchell Marsh arrogance, टी20 वर्ल्‍डकप 2024, टी20 वर्ल्‍डकप, मिचेल मार्श, ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम, मिचेल मार्श, अहंकारी मिचेल मार्श

कप्‍तान और प्‍लेयर के तौर पर नाकामी के अलावा मार्श का ‘एटीट्यूड’ भी पसंद नहीं किया गया. टीम की अफगानिस्‍तान के खिलाफ हार और भारत के खिलाफ अहम मैच से पहले, मार्श का ‘बड़बोलापन’ भारतीय फैंस को नागवार गुजरा था. मार्श ने कहा था, ‘हमें अपना अगला मुकाबला जीतना ही होगा और इसके लिए भारत से बेहतर कोई टीम नहीं हो सकती.’ यह अलग बात है कि भारत के खिलाफ भी ऑस्‍ट्रेलिया टीम हारी और यही हार आखिरकार टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने का कारण बनी. वर्ल्‍डकप 2023 में ऑस्‍ट्रेलिया की खिताबी जीत के बाद मार्श का विजेता ट्रॉफी पर पैर रखकर शैम्‍पेन के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसकी भारत सहित पूरे एशिया में तीखी प्रतिक्रिया हुई थी. लोगों ने इसे मिचेल का दंभ करार दिया था. क्रिकेटप्रेमियों का मानना था कि जीतने के बाद प्‍लेयर्स ट्रॉफी को चूमते हैं, इसे सिर पर उठाते हैं. इसे पैर के नीचे रखकर फोटो खिंचाना किसी तरह से सही नहीं है.

ऑस्‍ट्रेलिया के टी20 वर्ल्‍डकप से बाहर होने के बाद मार्श फिर निशाने पर हैं. एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा,’ऑस्‍ट्रेलिया ने हालात का हवाला देते हुए अफगानिस्‍तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने से इनकार किया था, अब अफगानिस्‍तान ने उसे बाहर करके इसका बदला ले लिया है.’ एक और कमेंट में लिखा गया, ‘ऑस्‍ट्रेलिया वर्ल्‍डकप से इसलिए बाहर हुआ क्‍योंकिमिचेल मार्श को कप्‍तान बनाया था. इन्‍हीं मार्श ने वर्ल्‍डकप (वनडे) ट्रॉफी का अपमान किया था.’ मार्श को लेकर मजाकिया Memes भी बनाए जा रहे हैं.

VIDEO: राशिद से बोले फजलहक-शटअप, अर्शदीप का जश्‍न और..T20 WC के रोचक वाकये

टी20 वर्ल्‍डकप 2021 में ऑस्‍ट्रेलिया की जीत के थे हीरो
मिचेल मार्श अब तक 4 टी20 वर्ल्‍डकप खेल चुके हैं. 2021 के टी20 वर्ल्‍डकप के फाइनल में न्‍यूजीलैंड को  हराकर ऑस्‍ट्रेलिया चैंपियन बना था और मार्श ‘प्‍लेयर ऑफ द फाइनल’ रहे थे.उन्‍होंने 50 गेंदों पर 6 चौकों और 4 छक्‍कों की मदद से नाबाद 77 रन की पारी खेली थी. टी20 वर्ल्‍डकप में उन्‍होंने 19 मैचों में 29.73 के औसत और 130.02 के स्‍ट्राइक रेट से 446 रन (सर्वोच्‍च 77*) बनाने के अलावा एक विकेट लिया है. 2016 के वर्ल्‍डकप में उन्‍होंने 2 मैचों में 30 रन, 2021 में 6 मैचों में 185 रन, और 2022 में 4 मैचों में 106 रन बनाए थे.

Tags: AUS vs IND, Australia Cricket Staff, Icc T20 world cup, Mitchell Marsh, T20 World Cup

Ayushmann’s spouse Tahira used to do theatre as soon as | कभी थिएटर करती थीं ताहिरा कश्यप: बोलीं- 10 रुपए का टिकट था, फिर भी नहीं देखते थे लोग; अब कर रहीं डायरेक्टोरियल डेब्यू

18 घंटे पहलेलेखक: तस्वीर तिवारी

  • कॉपी लिंक

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप फिल्म ‘शर्मा जी की बेटी’ से डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। ताहिरा बताती हैं कि डायरेक्टर बनने की चाहत पहले से थी। लेकिन इसे पूरा कैसे करना है ये पता नहीं था। ये जर्नी मेरे लिए आसान नहीं रही है। इंडस्ट्री से जुड़ने के लिए मैं थिएटर से जुड़ गई। क्योंकि मैं एक छोटे शहर से आती हूं। मेरे पिता जर्नलिस्ट और मां एजुकेशन फील्ड से हैं। इस वजह से मेरी फैमिली का दूर-दूर तक इंडस्ट्री से कुछ लेना देना नहीं था।

12 साल रिलेशन में रहने के बाद आयुष्मान और ताहिरा ने 2011 में शादी की।

12 साल रिलेशन में रहने के बाद आयुष्मान और ताहिरा ने 2011 में शादी की।

10 साल थिएटर से जुड़ी रहीं ताहिरा

ताहिरा ने कहा- इंडस्ट्री से जुड़ने का कोई रास्ता समझ नहीं आ रहा था, इसलिए मैं थिएटर से जुड़ गईं। मैंने चंडीगढ़ में 10 साल तक थिएटर किया। जब थिएटर को प्रोफेशन बनाने के बारे में सोचा तो कोई 10 रुपए की टिकट भी नहीं खरीदता था। मैं समझ चुकी थी कि इससे दाल-रोटी नहीं गलेगी।

कपल के दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी हैं।

कपल के दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी हैं।

मैंने डिसाइड किया कि मैं जर्नलिज्म से पोस्ट ग्रेजुएशन करुंगी। मैंने पहले ही बायोटेक से ग्रेजुएशन कर लिया था। मैंने अपने लिए कई बैकअप प्लान बनाकर रखे थे। मुंबई आने के बाद मैंने पहले प्रोफेसर की नौकरी की। इसके बाद एक एफएम में बतौर प्रोग्रामिंग हेड जॉब की थी।

आयुष्मान की फिल्मों में पसंदीदा फिल्म

ताहिरा कश्यप कहती हैं कि आयुष्मान ने अपनी सभी फिल्मों में बहुत अच्छा काम किया है। लेकिन उनकी सभी फिल्मों में मेरी पसंदीदा फिल्म ‘बाला’ है।

जब लोगों ने शॉर्ट फिल्म्स को पसंद किया तब हिम्मत बढ़ी

इतना सब कुछ करने के बाद भी मुझे कुछ अधूरा लगता था। क्योंकि मुझे डायरेक्शन में इंटरेस्ट था। मैंने शॉर्ट फिल्म्स बनाना शुरू कर दिया। मेरी शॉर्ट फिल्म्स को देश विदेश में बहुत प्यार मिला। मेरी शॉर्ट फिल्म को मियामी फिल्म फेस्टिवल और शिकागो फिल्म फेस्टिवल समेत कई जगहों पर दिखाया जा चुका है।

आयुष्मान के मुताबिक ताहिरा उनकी लाइफ की पहली और आखिरी लड़की हैं।

आयुष्मान के मुताबिक ताहिरा उनकी लाइफ की पहली और आखिरी लड़की हैं।

मेरी बनाई फिल्मों को लोगों ने पसंद करना शुरू किया। ये देखकर मेरी हिम्मत बढ़ी और मैंने फिल्म मेकिंग में और आगे बढ़ने का फैसला किया। मैं यूनिवर्स की शक्तियों में बहुत यकीन रखती हूं। मैं फिल्मों के माध्यम से अपना विजन दुनिया के सामने रखना चाहती हूं।

आपने फिल्म में किसी बड़े मेल एक्टर को क्यों नहीं लिया?

इस पर ताहिरा का कहना है कि कई लोगों ने मुझसे ये बात कही। लोग मुझे समझाते थे कि मुझे फिल्म में किसी हीरो को लेना चाहिए वर्ना फिल्में चलती नहीं हैं। लेकिन मुझे लगता है कि ये आपकी चॉइस के ऊपर डिपेंड करता है कि आप अपनी कहानी को किस तरह से दिखाना चाहते हैं। कई पुरुषों ने मेरी कहानी सुनी और उन्हें पसंद आई। इस फिल्म को कई मेल एक्टर्स और मेकर्स का सपोर्ट मिला। लोग आपको कई तरह की एडवाइस देते हैं, लेकिन आपको वही करना चाहिए जो आपके काम के लिए सही हो।

फिल्म की कहानी का आइडिया कैसे मिला

ताहिरा बताती हैं ये फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। क्योंकि मैं कई सालों से इस पर काम कर रही थी। मुझे इस कहानी की प्रेरणा खुद से और अपने आस-पास की महिलाओं से मिली है। मैं किसी भी महिला से मिलती हूं, तो उनकी बातें बहुत ध्यान से सुनती और समझती हूं। लोगों को ऑब्जर्व करना मुझे बहुत पसंद है। मैं अपने जीवन में महिलाओं से खासतौर पर इंस्पायर होती रही हूं।

कपल की शादी के वक्त आयुष्मान आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे।

कपल की शादी के वक्त आयुष्मान आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे।

ये जर्नी मेरे लिए आसान नहीं रही है। मैंने ‘शर्माजी की बेटी’ को बनाने में 7 साल का समय दिया है। मैं असल जिंदगी में महिलाओं से बहुत इंस्पायर होती हूं। ये फिल्म मेरे लिए बहुत खास है।

ताहिरा ने कहा- महिलाओं की जिंदगी आसानी नहीं होती है। हम बहुत कुछ छोड़कर घर से दूर आकर चेहरे पर एक स्माइल रखकर आगे बढ़ते रहते हैं। लेकिन अंदर ही अंदर कई लड़ाईयां लड़ रहे होते हैं।

‘शर्मा जी की बेटी’ अमेजन प्राइम वीडियो पर 28 जून को स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में साक्षी तंवर, दिव्या दत्ता और सैयामी खेर मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

खबरें और भी हैं…
Korba Crime Information: जिंदगी से बहुत परेशान हूं, लिखकर युवती ने दे दी जान

पुलिस को कहना है कि जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ पाएगी कि युवती ने किस कारण आत्महत्या की है।

By Pradeep Barmaiya

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 11:39:07 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 11:39:07 PM (IST)

HighLights

  1. मामला सीएसईबी पुलिस चौकी अंतर्गत मानस नगर बस्ती का है।
  2. ज्वेलर्स की दुकान पर काम करती थी।
  3. वह काम पर जाती थी और घर वापस आ जाती थी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : सुसाइड नोट में लिखा आइ लव यू फैमिली, मैं अपनी जिंदगी से बहुत परेशान हूं, खुद की मर्जी से जान दे रही हूं, मुझे माफ करना। इसके बाद युवती ने घर में फांसी लगा कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की। जांच के दौरान पुलिस को युवती का सुसाइट नोट मिला।

मामला सीएसईबी पुलिस चौकी अंतर्गत मानस नगर बस्ती का है। 22 वर्षीय युवती का नाम भगवती यादव है। जो एक ज्वेलर्स की दुकान पर काम करती थी। बुधवार की सुबह उठने के बाद वह काम में नहीं जाने की बात कह कर घर पर बैठी हुई थी। दोपहर 12 बजे घर के अन्य सदस्य काम पर गए हुए थे। वहीं महिलाएं भी अपने काम पर लगी हुई थी। इसी दौरान भगवती अपने कमरे के अंदर गई और फांसी लगाकर जान दे दी। स्वजनों की नजर बंद कमरे पर पड़ी, तब उन्हें कुछ अनहोनी होने की आशंका हुई। खटखटाने पर जब भगवती ने दरवाजा नहीं खोला, तब स्वजनों ने दरवाजा तोड़ा तो उन्हें भगवती की फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली।

घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। आवाज सुन कर बस्ती के लोग जमा हो गए। मामले की सूचना पर सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। स्वजनों ने पुलिस को बताया कि भगवती कुछ दिनों से परेशान थी। लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। वह काम पर जाती थी और घर वापस आ जाती थी। उन्हें लगा कि रोज की तरह सब सामान्य हो जाएगा। लेकिन उन्हें क्या पता था कि भगवती यह कदम उठा लेगी। बहरहाल मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया। सुसाइट नोट के साथ पुलिस मोबाइल के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस को कहना है कि जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ पाएगी कि युवती ने किस कारण आत्महत्या की है।

Korba Crime Information: एसईसीएल के चिकित्सक के निवास से 20 लाख से अधिक की चोरी

पुलिस ने मामले में धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

By Pradeep Barmaiya

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 11:35:51 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 11:35:51 PM (IST)

Korba Crime News: एसईसीएल के चिकित्सक के निवास से 20 लाख से अधिक की चोरी

HighLights

  1. टीआइ सोनवानी के बंद मकान का ताला तोड़ कर चोरी

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसएल) की कुसमुंडा स्थित विकास नगर विभागीय कालोनी में एक डाक्टर के आवास से 20 लाख से ज्यादा की चोरी कर ली। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एसईसीएल कोरबा के मुड़ापार स्थित केंद्रीय चिकित्सालय में पदस्थ डा अरविंद कुमार कुसमुंडा में निवासरत है। मंगलवार की रात चोरों ने उनके आवास को निशाना बनाया। घर में घुस कर चोरों ने जेवरात व नकदी समेत लगभग 20 लाख रुपये का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी होने पर कुसमुंडा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने डाग स्क्वायड भी मौके पर बुला जांच की। साथ ही घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में मिले फुटेज के आधार पर भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपित को जल्द पकड़ लिया जाएगा। हालांकि अभी चोरों के संबंध में सुराग नहीं मिल सका है। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ने से लोगों में भय का माहौल व्याप्त है।

टीआइ सोनवानी के बंद मकान का ताला तोड़ कर चोरी

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : क्षेत्र में चोरों के हौसले कितने बुलंद हो गए हैं, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि एक निरीक्षक (टीआइ) के सूने निवास स्थान का दरवाजा तोड़ अंदर घुस गए और नकदी समेत सामानों की चोरी कर ली।

घटना बालको थाना अंतर्गत बालको के विभागीय आवासीय परिसर सेक्टर वन में घटित हुई। कोरबा में पूर्व में पदस्थ निरीक्षक सनत सोनवानी स्थानांतरण के बाद बीजापुर चले गए हैं, पर उनका परिवार अभी भी बालको में आबंटित आवास क्रमांक डी-26 सेक्टर वन में निवासरत है। सोनवानी के साला दीपक कुमार वर्मा ने बालको थाना में रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि उसकी दीदी ज्योति सोनवानी सेक्टर वन स्थित आवास में रहती है। 23 जून 2024 की रात 8.30 बजे दीदी ज्योति बच्चों को लेकर उसके साथ कुसमुंडा गई थी। घर पर ताला लगा था।

दूसरे दिन 24 जून को सुबह 8.30 बजे माली फोन कर बताया कि क्वार्टर का दरवाजा खुला है। दीपक बालको के क्वार्टर को देखने आया था, तो सामने का दरवाजा को तोड़ने का प्रयास किए, सेंटर लाक होने से दरवाजा नहीं टूटा। तब चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर आलमारी को खोलकर नगद 15,000 रुपये समेत पेंट, शर्ट, चादर कुल कीमत 25,000 रुपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। पुलिस ने मामले में धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांचकी। इस चोरी को लेकर बालको क्षेत्र में काफी चर्चा है। बताना होगा कि सनत सोनवानी बालको के थाना प्रभारी रह चुके हैं साथ ही उन्होंने साइबर सेल में भी प्रभारी के तौर पर बेहतर दायित्व का निर्वहन करते हुए कई मामलों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई, लेकिन उन्हीं के घर चोरी हो जाने से पुलिस की गश्त पर सवाल उठने लगे हैं।

T20 World Cup: रोहित का इंजमाम उल हक को करारा जवाब, बोले- थोड़ा दिमाग को खोलना भी जरूरी… 

नई दिल्ली. भारतीय कप्तान कप्तान रोहित शर्मा ने इंजमाम उल हक के आरोपों का करारा जवाब दिया है. पाकिस्तान के इंजमाम उल हक ने टी20 वर्ल्ड कप के मैच में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद भारतीय गेंदबाजों पर संगीन आरोप लगाए थे. इंजमाम ने कहा था कि भारतीय टीम ने रिवर्स स्विंग हासिल करने के लिए गेंद पर सीरियस काम किया है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इशारों में भारत पर बॉल टैंपरिंग का आरोप लगा रहे थे.

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में सोमवार को ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इस मैच में तीन विकेट लिए थे. इंजमाम उल हक ने पाकिस्तान के टीवी चैनल पर अर्शदीप सिंह और भारतीय टीम पर गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया.

‘अनलकी’ ऑलराउंडर! टीम इंडिया में नाम आते ही हो गया बाहर, शिवम दुबे को मिला मौका

T20 world cup: 191, 120, 159… रन-बॉल- स्ट्राइक रेट… रोहित-बटलर का हर आंकड़ा बराबर, पहले कभी नहीं देखा…

इंजमाम उल हक ने कहा, ‘जब अर्शदीप 15वां ओवर कर रहा था तो गेंद रिवर्स स्विंग हो रही थी. नई गेंद इतनी जल्दी रिवर्स स्विंग नहीं होती है. इसका मतलब है कि गेंद को 12वें-13वें ओवर तक इसके लिए तैयार कर दिया गया था. यह गेंद रिवर्स स्विंग के लिए तैयार थी. अंपायरों को अपनी आंखें खुली रखनी होगी.’

रोहित शर्मा ने भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान रोहित से इंजमाम के आरोप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को दिमाग खुला रखने की सलाह दी. रोहित ने कहा, ‘यहां (वेस्टइंडीज) के विकेट काफी सूखे हुए होते हैं. सभी टीमों को रिवर्स स्विंग मिल रही है. आपको अपना दिमाग खुला रखने की जरूरत है. यह ऑस्ट्रेलिया नहीं है.’

Tags: Icc T20 world cup, India Vs England, Inzamam ul haq, Rohit sharma, T20 World Cup

Rishi Kapoor used to abuse loads on the set | सेट पर जमकर गालियां देते थे ऋषि कपूर: नाना पाटेकर बोले-‘एक से ज्यादा टेक देने को बोलो तो कहते थे-क्या बकवास कर रहा है चल’

18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर ने दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने ऋषि के साथ फिल्म में काम करने के अनुभव के बारे में बताते हुए कहा कि वो सेट पर बहुत गाली देते थे।

नाना और ऋषि ने 1995 में आई फिल्म ‘हम दोनों’ में साथ काम किया था। नाना ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के वक्त उन्हें ऋषि कपूर की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

फिल्म 'हम दोनों' में नाना पाटेकर और ऋषि कपूर।

फिल्म ‘हम दोनों’ में नाना पाटेकर और ऋषि कपूर।

नाना बोले, ‘गाली बहुत देते थे वो (ऋषि कपूर)। वो चिढ़ते भी बहुत थे। वो किसी भी सीन की शूटिंग में एक से ज्यादा टेक नहीं देते थे और कहते थे-हम तुम्हारी तरह थिएटर वाले नहीं हैं। एक और टेक देने की बात पर कहते थे-‘क्या बकवास बात कर रहा है चल!’

एक से ज्यादा टेक देने पर चिढ़ जाते थे ऋषि कपूर

नाना ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा, ‘एक बार मैं एक सीन से खुश नहीं था तो मैंने उनसे दूसरा टेक देने को कहा तो उन्होंने मुझसे कहा, डायरेक्टर कौन है? आप या शफी?फिर बोले- हटाओ यार इसको। इसके बाद उन्होंने दूसरा टेक जैसे-तैसे दिया जो कि बेहद खराब था। मैंने उनसे कहा, ‘चिंटू ये बकवास है, इसके बाद तो वो बस बेहद गंदी-गंदी गालियां देने लगे। पांचवे टेक तक तो वो मुझे मारने पर उतारू हो गए लेकिन वो टेक बेस्ट था। मैंने कहा चिंटू यही टेक फिल्म के लिए फाइनल किया है तो वो मुझसे चिढ़ते हुए बोले, हां ठीक है यार।’

फिल्म 'हम दोनों के सेट पर ऋषि कपूर, पूजा भट्ट और नाना पाटेकर।

फिल्म ‘हम दोनों के सेट पर ऋषि कपूर, पूजा भट्ट और नाना पाटेकर।

फिल्म ‘हम दोनों’ की बात करें तो इसके निर्देशक शफी ईनामदार थे। ये एक एक्शन थ्रिलर मूवी थी। फिल्म में पूजा भट्ट भी नजर आई थीं। ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।

नाना लेते रहते थे हालचाल

ऋषि कपूर से बहुत अच्छी बॉन्डिंग न होने के बावजूद नाना उनसे बातचीत करते रहते थे। खासकर जब ऋषि का कैंसर ट्रीटमेंट चल रहा था तो नाना उनका हालचाल लेते रहते थे। नाना ने कहा कि उस दौरान उनकी ऋषि से खूब बात होती थी। ऋषि कपूर ल्यूकेमिया से पीड़ित थे और उन्हें इलाज के लिए न्यूयॉर्क ले जाया गया था। 2020 में उनका मुंबई में निधन हो गया था।

MP Information: कमल नाथ पर कोरोना के नियमों का उल्लंघन का मामला, पुलिस ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट

कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि उन्होंने कोरोना काल में चुनावी यात्रा के नाम पर हजारों लोगों की भीड़ एकत्रित कर लोगों के जीवन को संकट में डाला।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 10:51:47 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 10:51:47 PM (IST)

याचिका पर 18 जुलाई को सुनवाई होगी।

HighLights

  1. मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ मुकदमे में पुलिस की स्टेटस रिपोर्ट
  2. कोरोना काल में कमल नाथ ने की थी 2500 लोगों चुनावी सभा
  3. नरेंद्र सिंह तोमर सहित पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल पर मामला लंबित

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर : कोरोना काल में रोड शो और चुनावी सभाएं करने पर पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहे मामले में स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के आदेश हुए। जब स्टेटस रिपोर्ट सामने आई तो पता चला कि उन्होंने ग्वालियर और दतिया सहित आसपास के कई क्षेत्रों में 100 लोगों की अनुमति वाले कार्यक्रम में दो से ढाई हजार लोगों के साथ चुनावी सभा आयोजित की थी।

स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के साथ ही पुलिस ने इस मामले में बीते चार साल से विवेचना किए जाने की बात भी कही, जिस पर शिकायतकर्ता अधिवक्ता आशीष प्रताप सिंह ने आपत्ति जताते हुए कई सवाल भी खड़े किए हैं। बता दें एक अक्टूबर 2020 को हुई चुनावी सभी में कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने के चलते सभी आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने की बात भी रिपोर्ट में सामने आई है।

अन्य माननीय भी हुए थे शामिल

कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने पर सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ ही मामला दर्ज नहीं हुआ बल्कि विधानसभा स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर सहित पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल व अन्य के खिलाफ भी मामला न्यायालय में लंबित है। सभी पर आरोप है कि उन्होंने कोरोना काल में चुनावी यात्रा और रोड शो के नाम पर हजारों लोगों की भीड़ एकत्रित की और बल प्रदर्शन के नाम पर जनता के जीवन को संकट में डाला। इसके चलते उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया।

हाईकोर्ट ने दिए थे एफआइआर के आदेश

इस मामले में शिकायतकर्ता अधिवक्ता ने एफआइआर की मांग की थी लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। इस पर हाई कोर्ट में याचिका दायर करते हुए शिकायतकर्ता ने मामले में एफआइआर करवाने की मांग की। हाईकोर्ट ने याचिका को गंभीरता से सुना और उसके बाद सभी माननीयों के खिलाफ हर उस जगह एफआइआर दर्ज किए जाने के आदेश जारी किए जहां जहां उन्होंने सभी की थी।

खात्मा रिपोर्ट की याचिका पर होगी सुनवाई

इस मामले में भाजपा नेता व पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल से जुड़ी एफआइआर में पुलिस ने खात्मा रिपोर्ट पेश की है। शिकायतकर्ता ने इस खात्मा रिपोर्ट का विरोध यह कहते हुए किया कि जब इस मामले में नरेंद्र सिंह की ओर से खात्मा रिपोर्ट पेश हुई थी तो न्यायालय ने उसे 2024 में खारिज कर दिया। उसी आरोप मे पूर्व विधायक के खिलाफ मामला दर्ज है। इस हिसाब से उनकी खात्मा रिपोर्ट को भी निरस्त किया जाना चाहिए। अब इस याचिका पर 18 जुलाई को सुनवाई होगी।

MP Price range 2024: मोहन यादव सरकार का पहला पूर्ण बजट 2 जुलाई को, जानें क्या हो सकता है खास

कृषि, महिला और बच्चों के लिए किए जा रहे प्रावधान अलग से बताए जाएंगे। विधानसभा सचिवालय ने मानसून सत्र में होने वाली 14 बैठकों का सामान्य कार्यक्रम जारी किया है। 5, 12 और 19 जुलाई को अशासकीय संकल्प और विधेयकों पर चर्चा होगी। 19 जुलाई को बजट का पारित किया जाएगा।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 10:46:08 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 10:46:08 PM (IST)

MP Budget 2024: मोहन यादव सरकार का पहला पूर्ण बजट 2 जुलाई को, जानें क्या हो सकता है खास

HighLights

  1. 3 लाख 65 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का होगा प्रावधान
  2. उप मुख्यमंत्री वित्त जगदीश देवड़ा पेश करेंगे बजट
  3. सड़क, पुल-पुलिया के लिए मिलेंगे 9 हजार करोड़ रुपये

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल । मोहन यादव सरकार का पहला पूर्ण बजट तीन जुलाई बुधवार को विधानसभा में प्रस्तुत होगा। उप मुख्यमंत्री वित्त जगदीश देवड़ा इसे प्रस्तुत करेंगे। इसमें तीन लाख 65 हजार करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय प्रावधान होगा। इसमें कृषि, महिला और बच्चों के लिए किए जा रहे प्रावधान अलग से बताए जाएंगे। इसके पहले 2 जुलाई को आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत होगी।

विधानसभा सचिवालय ने मानसून सत्र में होने वाली 14 बैठकों का सामान्य कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार, 3 जुलाई को वर्ष 2024-25 का बजट प्रस्तुत किया जाएगा, साथ ही वर्ष राजकोषीय नीति का विवरण भी रखा जाएगा।

19 जुलाई को बजट पारित होगा

4 और 5 जुलाई को बजट पर सामान्य और फिर 8 जुलाई से विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। 5, 12 और 19 जुलाई को अशासकीय संकल्प और विधेयकों पर चर्चा होगी। 19 जुलाई को बजट का पारित किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, कृषि, जेंडर और चाइल्ड बजट के प्रावधान अलग से बताए जाएंगे। सड़क, पुल-पुलिया के लोक निर्माण विभाग को नौ हजार करोड़ रुपये से अधिक मिल सकते हैं। शहरी और ग्रामीण विकास के साथ सिंचाई परियोजना, लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना, छात्रवृत्ति, सिंहस्थ, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और पेंशनरों की महंगाई राहत के लिए भी मांग के अनुरूप प्रावधान रखे गए हैं।

‘अनलकी’ ऑलराउंडर! टीम इंडिया में नाम आते ही हो गया बाहर, शिवम दुबे को मिला मौका

नई दिल्ली. हर खिलाड़ी का सपना अपने देश के लिए खेलना होता है. कोई शक नहीं कि ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी भी यही सोचकर खेलते आए हैं. लेकिन इस खिलाड़ी को जैसे ही टीम इंडिया में शामिल किया गया, वैसे ही उनकी दूसरी समस्या सामने आ गई. इस समस्या के चलते नीतीश रेड्डी का भारत के लिए डेब्यू टल गया है. उनकी जगह शिवम दुबे को भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया है.

भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप के ठीक बाद जिम्बाब्वे से टी20 सीरीज खेलेगी. दोनों टीमों के बीच 6 जुलाई से 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए टीम के ज्यादातर सीनियर्स को रेस्ट दिया गया है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम के अधिकतर सदस्य युवा हैं.

VIDEO: एक ओवर में 43 रन… विराट-रोहित को 3-3 बार आउट करने वाले बॉलर की रिकॉर्डतोड़ पिटाई, बना दिया इतिहास

भारतीय टीम में शामिल युवा चेहरों में नीतीश रेड्डी, अभिषेक शर्मा, रियान पराग और तुषार देशपांडे शामिल हैं. इन चारों को आईपीएल 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया में जगह मिली थी. लेकिन नीतीश अब इस दौरे पर नहीं जाएंगे. नीतीश को भारतीय टीम में पहली बार शामिल किया गया था.

T20 world cup: 191, 120, 159… रन-बॉल- स्ट्राइक रेट… रोहित-बटलर का हर आंकड़ा बराबर, पहले कभी नहीं देखा…

बीसीसीआई ने नीतीश रेड्डी की जगह शिवम दुबे को जिम्बाब्वे जाने वाली भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा है कि नीतीश चोटिल हैं. मेडिकल टीम उनकी चोट पर नजर रखेगी. क्रिकइंफो के मुताबिक नीतीश हार्निया से परेशान हैं. इसी कारण वे जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं जा सकेंगे.

भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल, शिवम दुबे, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार, खलील अहमद, तुषार देशपांडे.

Tags: Icc T20 world cup, India vs Zimbabwe, Shivam Dube, T20 World Cup

Sam Pitroda: सैम पित्रोदा को फिर बनाया गया ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष, लोकसभा चुनाव के वक्त छोड़ा था पद

Sam Pitroda: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा को फिर से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बुधवार को एआईसीसी की एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 09:44:07 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 09:44:07 PM (IST)

Sam Pitroda: सैम पित्रोदा को फिर बनाया गया ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष, लोकसभा चुनाव के वक्त छोड़ा था पद
सैम पित्रोदा। (फाइल फोटो)

एएनआई, नई दिल्ली। Indian Abroad Congress: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा को फिर से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बुधवार को एआईसीसी की एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। कांग्रेस अध्यक्ष ने सैम पित्रोदा को तत्काल प्रभाव से इस पद पर फिर से नियुक्त किया है।

विवादित बयान के बाद देना पड़ा था इस्तीफा

भारतीयों की उपस्थिति के बारे में टिप्पणी को लेकर विवादों के बीच पित्रोदा ने इस साल मई की शुरुआत में पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस ने तब सैम के बयान से खुद को अलग कर लिया था।

जयराम रमेश ने दी थी इस्तीफे की जानकारी

पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए सैम पित्रोदा के पद छोड़ने के फैसले की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटने का फैसला किया है। कांंग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनके फैसले को स्वीकार कर लिया है।

खबर अपडेट की जा रही है।