AFG vs BAN: जीत के बाद सड़क पर उतरे अफगानी फैंस, जमकर मनाया जश्न, देखें वीडियो

नई दिल्ली. अफगानिस्तान ने टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में बांग्लादेश को हराकर इतिहास रच दिया है. अफगानिस्तान ने पहली बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है. अब फाइनल में पहुंच के लिए उन्हें साउथ अफ्रीका को हराना होगा. इस जीत के बाद अफगानिस्तान की जनता भी काफी खुश दिखाई दे रही है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अफगानिस्तान के लोग जश्न मनाने के लिए सड़क पर उतर आए हैं.

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें अफगानिस्तान की जनता सड़क पर उतरी दिखाई दे रही है. यह वीडियो पकतिया प्रोविंस का है. जहां लोग सड़क पर एक साथ दिखाई दे रह हैं. एसीबी ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा,” #T20WorldCup के सेमीफाइनल में #AfghanAtalan के क्वालीफिकेशन का जश्न मनाने के लिए क्रिकेट फैंस पकतिया प्रांत में एकत्र हुए.”

AFG vs BAN: पेनाल्टी होनी चाहिए… रेड कार्ड दो… गुलबदीन नायब के चोटिल होने पर आया क्रिकेटर्स का रिएक्शंस

Delhi: आतिशी के अनशन में बेरोजगार बस मार्शलों का हंगामा, कहा- दिल्ली सरकार ने छीनी उनकी नौकरी, देखें VIDEO

दिल्ली में जल समस्या को लेकर राजनीति गहरा गई है। आतिशी शुक्रवार से इस मुद्दे को लेकर अनशन पर बैठी हैं। उनके अनशन में उस दौरान बवाल मच गया, जब बेरोजगार बस मार्शल वहां पहुंच गए। उनको आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा एजेंट करार दे दिया। उन्होंने आप के इन आरोपों का खंडन कर कहा कि उनको नौकरी चाहिए।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 22 Jun 2024 03:54:14 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 22 Jun 2024 03:54:14 PM (IST)

Delhi: आतिशी के अनशन में बेरोजगार बस मार्शलों का हंगामा, कहा- दिल्ली सरकार ने छीनी उनकी नौकरी, देखें VIDEO
आतिशी के अनशन पर बेरोजगार बस मार्शलों का प्रदर्शन।

HighLights

  1. शुक्रवार से भोगल में अनशन पर बैठी हैं आतिशी
  2. आतिशी के धरने पर बेरोजगार बस मार्शलों ने मचाया बवाल।
  3. बेरोजगार बस मार्शलों नौकरी से हटाने पर है नाराज

एजेंसी, नई दिल्ली। भोगल में दिल्ली की जल मंत्री आतिशी के अनशन में बेरोजगार बस मार्शलों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने उनकी नौकरी छीन ली।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और दिल्ली पुलिस ने उनको अनशन स्थल से हटा दिया। इस दौरान बेरोजगार बस मार्शलों ने आरोप लगाया कि उनको आप कार्यकर्ताओं ने बुरी तरह पीटा है।

आतिशी के धरने पर पहुंचे बेरोजगार बस मार्शल

दिल्ली के आम लोग पानी की कमी से परेशान हैं। इस दौरान भाजपा और आप के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब दिल्ली की जल मंत्री आतिशी शुक्रवार से पानी की समस्या को लेकर धरने पर बैठ गई हैं।

बेरोजगार बस मार्शलों अनशन स्थल पर पहुंचकर सभी को हैरान कर दिया। वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसको दिल्ली पुलिस ने संभाला। उन्होंने कहा कि वह बसों में मार्शल का काम कर रहे थे, लेकिन सरकार ने उनको बिना किसी नोटिस के निकाल कर बाहर कर दिया।

दिल्ली सरकार के मंत्री नहीं सुन रहे समस्या

उन्होंने कहा कि हम आठ महीने से परेशान हैं। हम आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली सरकार का कोई मंत्री हमारी परेशानी समझने को तैयार नहीं है। दिल्ली की जल मंत्री पानी की समस्या को लेकर अनशन पर बैठ गई हैं। वह बेरोजगार लोगों की समस्याओं की सुध क्यों नहीं ले रही हैं?

प्रदर्शनकारियों ने कहा- हमें दो रोजगार

महिलाओं ने कहा कि हम शांति से अपनी हक की आवाज को उठा रहे थे। इस दौरान आप के कार्यकर्ताओं ने हमारे साथ मारपीट शुरु कर दी। उन्होंने हमको भाजपा का एजेंट तक कह दिया। हमारा किसी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। हम बस नौकरी चाहते हैं। हमारा परिवार दो वक्त की रोटी के लिए तरस रहा है।