Luv Sinha’s outdated interview goes viral, said-sonakshi sinha doesnot acknowledge faux folks simply | भाई लव सिन्हा का पुराना इंटरव्यू वायरल: कहा था- ‘सोनाक्षी को फेक लोगों की पहचान नहीं, नकली लोगों को पहचानने में थोड़ी कच्ची हैं’

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को जहीर इकबाल से शादी कर ली। इस शादी में शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम ने शिरकत की लेकिन सोनाक्षी के दोनों भाई लव और कुश कहीं दिखाई नहीं दिए। इकलौती बहन की शादी से गायब रहने के चलते कयास लगने लगे कि दोनों इस शादी खुश नहीं थे इसलिए वो इससे दूर रहे हालांकि लव सिन्हा ने इन खबरों पर कहा कि वो सही समय पर अपनी बात रखेंगे।

इस बीच लव सिन्हा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बहन सोनाक्षी के बारे में कुछ बातें कही थीं।

लव सिन्हा।

लव सिन्हा।

सोनाक्षी को फेक लोगों की समझ नहीं: लव सिन्हा

पिछले साल सिद्धार्थ कानन के चैट शो में लव ने कहा था कि उनकी बहन सोनाक्षी लोगों को पहचानने में थोड़ी कच्ची हैं।

लव ने कहा था, ‘मुझमें और मेरे भाई में बहुत अंडरस्टेंडिंग है कि कौन लोग फेक हैं और कौन सच्चे लेकिन सोनाक्षी के लिए मैं कहूंगा कि उन्हें इसकी समझ थोड़ी कम है। वो नकली लोगों को जल्दी पहचान नहीं पाती हैं। मैं बुराई नहीं कर रहा हूं अपनी फैमिली की। पिताजी बहुत अच्छी तरह पहचान लेते हैं लेकिन उनका एक गुण है कि वो सामने वाले को बहुत बेनिफिट ऑफ डाउट देते हैं। कई बार वो जानते हैं कि सामने वाला सही नहीं कर रहा है लेकिन तब भी वो उसे संभलने का भरपूर मौका देते हैं। उन्होंने हमेशा दूसरों की मदद की है, उन्होंने अपना स्वार्थ नहीं देखा।’

बाएं से कुश, पूनम सिन्हा, सोनाक्षी, लव और शत्रुघ्न सिन्हा।

बाएं से कुश, पूनम सिन्हा, सोनाक्षी, लव और शत्रुघ्न सिन्हा।

फैमिली बॉन्डिंग पर भी बोले लव सिन्हा

लव सिन्हा ने इस इंटरव्यू में फैमिली बॉन्डिंग पर भी बात की थी। उन्होंने कहा था, ‘एक परिवार के तौर पर हमने कई उतार-चढ़ाव साथ में देखे हैं। शायद इसलिए हम सबकी बॉन्डिंग बेहद मजबूत है। बाहर वाले जब आपसे जुड़ते हैं तो उनका कोई एजेंडा होता है जबकि परिवार के सदस्यों का कोई एजेंडा नहीं रहता है।’