Dewas Information: देवास में बेटे ने पिता की हत्या कर पुलिस को करता रहा गुमराह, ऐसे हुआ मामले का खुलासा
देवास में मानसिक रुप से बीमार बेटे ने पिता की हत्या कर दी। बेटे ने पिता के सर पर हथौड़ी से मारा, जिससे पिता की मौत हो गई। बेटे ने पुलिस से पिता की मौत सीढ़ियों से गिरना बताया था, बाद में मामले का खुलासा हुआ।
By Neeraj Pandey
Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 07:29:42 PM (IST)
Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 07:29:42 PM (IST)
.jpg)
HighLights
- बेटे ने हथौड़ी से मारकर की पिता की हत्या
- सीढ़ियोंं से गिरकर पिता की मौत की सुनाई थी कहानी
- पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर भेजा जेल
नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास : देवास में मानसिक रूप से बीमार एक युवक ने 55 वर्षीय पिता की हथौड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शहर के त्रिवेणीनगर में सोमवार रात 55 वर्षीय एक व्यक्ति की अपने ही घर में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पकड़ाया बेटा
प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले थे। जिला अस्पताल में मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शार्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद मंगलवार रात को पुलिस ने मृतक के बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया।
सीढ़ियों से गिरने का बहाना
सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुन्नालाल पुत्र कालूराम परमार को लेकर स्वजन जिला अस्पताल पहुंचे थे। जांच के बाद डाक्टरों ने मौत की पुष्टि की थी। शरीर पर चोट के निशान मिले थे, पूछताछ में स्वजनों ने कहा था कि सीढ़ियों से गिर गए थे, हालांकि इस पर पुलिस ने विश्वास नहीं किया।
शार्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने व पूछताछ के बाद पुलिस ने मृतक मुन्नालाल के पुत्र सचिन परमार को गिरफ्तार किया। टीआई ओपी अहिर ने बताया आरोपित युवक मानसिक रूप से बीमार है, किसी बात पर उसने हथौड़ी से वार करके पिता मुन्नालाल की हत्या की थी। आरोपित को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

