Climate Replace: यूपी-हरियाणा से लेकर उत्तराखंड तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली में इस दिन बरसेंगे बादल, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
Climate Forecast: मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। मौसम विभाग ने 28 से 30 जून के दौरान तेज बारिश की संभावना जताई है। गर्मी की मार झेल रहे प्रदेशों का मानसून पर आईएमडी का ताजा अपडेट वाकई राहत देने वाला है।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 09:21:54 PM (IST)
Up to date Date: Wed, 26 Jun 2024 09:27:04 PM (IST)

HighLights
- मौसम विभाग ने दी गुड़ न्यूज।
- आ गई गर्मी से राहत वाली खबर।
- झमाझम बारिश के लिए रहें तैयार।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Climate Replace: देश में मानसून आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने उत्तरी और पश्चिम भारत के कई क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है। साथ ही अगले 48 घंटे के अंदर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश, मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में बारिश के आसार हैं।
27 से 30 जून तक इन राज्यों में होगी बारिश
आईएमडी के अनुसार, 28 से 30 जून के बीच तेज बारिश होगी। इसके अलावा उत्तराखंड में 28 से 30 जून, पूर्वी-पश्चिम यूपी और हरियाणा में 29 और 30 जून को बहुत भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि मानसून की उत्तर सीमा मेहसाणा, उदयपुर, शिवपुरी, ललितपुर, चाईबासा, साहिबगंज और रक्सौल से होकर गुजर रही है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और झारखंड और बिहार में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं। वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी पंजाब और हिमाचल में तीन से चार दिनों में मानसून आगे बढ़ सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, गुजरात, मध्यप्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तटीय आंध्रप्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले पांच दिनों में छिटपुट वर्षा हो सकती है।
27 से 30 जून तक गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक के अलग-अलग क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना है।
गुजरात में बारिश का अलर्ट
- आईएमडी ने अगले पांच दिनों के लिए गुजरात के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य गुजरात में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण भारी बरसात हो सकती है।
- मौसम विभाग ने 27 जून को बनासकांठा, द्वारिका, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, नवसारी और वलसाड में बारिश की भविष्यवाणी की है।
- 28 जून को सूरत, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा और नगर हवेली में बारिश की संभावना है।
- वहीं, 29 जून को भरुच, सूरत, नवसारी, वलसाड, दाददा और नगर हवेली में वर्षा के आसार हैं।

