2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
वेटरन एक्टर अन्नू कपूर और एक्ट्रेस-सांसद कंगना रनोट के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग चल रही है। इसकी शुरुआत फिल्म ‘हमारे बारह’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से हुई थी जहां अन्नू ने मीडिया से पूछा था कि कौन है कंगना रनोट? सुंदर हैं क्या?
अन्नू के इस बयान पर कंगना ने भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि एक्टर सफल और खूबसूरत महिलाओं से नफरत करते हैं।

यह विवाद फिल्म ‘हमारे बारह’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए गए अन्नू कपूर के बयान से शुरू हुआ है।
अन्नू ने ट्वीट कर दी सफाई
अब अपने बयान पर अन्नू ने एक बार फिर से सफाई दी है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा ओपन लेटर लिखा। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मैं जो बोलता हूं उसके लिए जिम्मेदार हूं पर दूसरे क्या समझते हैं वह मेरी जिम्मेदारी नहीं। जय हिंद, वंदे मातरम।’

ओपन लेटर के जरिए 6 अहम बातें कहीं
इस कैप्शन के साथ अन्नू ने जो ओपन लेटर शेयर किया उसमें उन्होंने लिखा, ‘प्रिय बहन कंगना, मैं मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों के जवाबों से कुछ अर्थ निकाल रहा हूं, इसलिए मैंने सोचा कि मुझे कुछ तथ्य स्पष्ट कर देने चाहिए।
- मेरे लिए हर महिला आदरणीय और पूज्यनीय है और इसलिए मैं कभी भी किसी भी नारी का निरादर नहीं कर सकता।
- मैं फिल्में, ओटीटी, टीवी न्यूज चैनल या सामाचार पत्र नहीं पढ़त इसलिए आप चाहें तो मुझे मूर्ख बुला सकती हैं, जो कोई अपराध नहीं है।
- किसी व्यक्ति विशेष को ना जानना कोई अपराध नहीं है।
- आदरणीय बहन मैं आपको नहीं जानता अत: इस बात को आप स्त्री गरिमा निरादर की कोटि में नहीं सम्मिलित करेंगी।
- मीडिया को मेरे बेबाक जवाबों से वो मसाला मिल गया जो उन्हें चाहिए था।
- मैं अत्यंत छोटा और मामूली सा व्यक्ति हूं। मैंने कोई त्रुटि पूर्ण या अपमानजनक शब्द ना सोचे और ना ही कहे। (मैं जो बोलता हूं उसके लिए जिम्मेदार हूं पर दूसरे क्या समझते हैं वह मेरी जिम्मेदारी नहीं।)
परंतु फिर भी यदि मेरी किसी बात से आप खफा हो गई हैं तो बराए मेहरबानी मुझे माफ कर दें। आप अपने ध्येय में सफलता प्राप्त करें ऐसी ही मंगल कामना है।

अन्नू ने सोशल मीडिया पर यह ओपन लेटर शेयर किया।
अन्नू बोले थे- कौन हैं कंगना? सुंदर हैं क्या ?
बता दें कि हाल ही में अन्नू कपूर ने एक इवेंट में कंगना के थप्पड़ कांड को लेकर सवाल जवाब में कहा था, ‘ये कंगना जी कौन हैं? प्लीज बताओ ना कौन हैं? जाहिर है आप पूछ रहे हैं तो कोई बड़ी हीरोइन होंगी। सुंदर हैं क्या?’
सफल महिलाओं से नफरत करते हैं अन्नू: कंगना
अन्नू के इस बयान पर कंगना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा था, ‘क्या आप अन्नू कपूर जी से सहमत हैं कि हम सफल महिलाओं से नफरत करते हैं, अगर वह खूबसूरत हैं तो उससे और भी ज्यादा नफरत करते हैं और अगर वह शक्तिशाली हैं तो उससे और भी ज्यादा नफरत करते हैं? क्या यह सच है?’

कंगना ने यह स्टोरी शेयर कर अन्नू के बयान पर रिएक्शन दिया था।
कंगना को एयरपोर्ट पर पड़ा था थप्पड़
बीते दिनों हिमाचल के मंडी से सांसद चुनी गईं कंगना रनोट को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक महिला सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मार दिया था।

महिला ने बताया था कि वो कंगना के उस बयान से नाराज थी जिसमें उन्होंने कहा था कि महिला किसानों को 100-100 रुपए लेकर धरने पर बैठाया जाता है। धरने में महिला कॉन्स्टेबल की मां भी मौजूद थीं। इसे लेकर काफी विवाद हुआ था।





