A fan cycled 500 km to satisfy homicide accused Darshan | 500 KM साइकिल चलाकर दर्शन से मिलने पहुंचा दिव्यांग फैन: पुलिस से एक बार मिलवाने की गुजारिश की, मर्डर केस में जेल में बंद हैं कन्नड़ एक्टर

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा इन दिनों फैन रेणुकास्वामी की हत्या के आरोप में जेल में हैं। उनकी कस्टडी 4 जुलाई तक बढ़ा दी गई है और अभी वो बेंगलुरु की परपन्ना अग्रहारा जेल में बंद हैं।

दर्शन की करीबी एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को भी इसी जेल में रखा गया है। दर्शन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनका जेल में बंद होना कई फैंस को रास नहीं आ रहा है।

इस बीच खबरें सामने आई हैं कि सूर्यकांत नाम का एक दिव्यांग फैन पांच सौ किलोमीटर ट्रायसाइकिल चलाकर दर्शन से मिलने के लिए जेल तक पहुंच गया। उसने पुलिस से कहा कि वो उसे केवल एक बार दर्शन से मिलने दें। वो बस उन्हें एक बार देखकर वापस अपने घर चला जाएगा।

जेल के बाहर बैठा दर्शन का फैन सूर्यकांत।

जेल के बाहर बैठा दर्शन का फैन सूर्यकांत।

फैन सूर्यकांत कर्नाटक के शाहपुर का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि दर्शन की गिरफ्तारी की खबर लगते ही वो बेहद परेशान हो गया था। उसने तुरंत अपनी ट्रायसाइकिल उठाई और दर्शन से मिलने के लिए जेल तक पहुंच गया। 25 जून को वो जेल की लोकेशन पर पहुंच गया था।

फैन बोला-दर्शन ने की थी आर्थिक मदद

फैन की गुजारिश के बावजूद पुलिस ने उसे दर्शन से नहीं मिलने दिया। पुलिस ने सूर्यकांत को समझाया कि दर्शन ने अपने परिवार के अलावा किसी और से मिलने के लिए मना किया है। सूर्यकांत ने पुलिस को ये भी बताया कि 2003 में दर्शन ने उसकी आर्थिक मदद की थी जब वो बेहद मुसीबत में था तो एक्टर ने उसे पचास हजार रुपए दिए थे।

11 जून से जेल में हैं दर्शन

दर्शन इन दिनों 33 साल के फैन रेणुकास्वामी के मर्डर के आरोप में जेल में बंद हैं। अब तक पुलिस इन्वेस्टिगेशन में इस मर्डर से जुड़ी यह जानकारी सामने आई है कि 33 साल का मृतक रेणुकास्वामी एक्टर दर्शन का फैन था।

जनवरी 2024 में कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा ने दर्शन के साथ अपनी 10वीं एनिवर्सरी मनाई थी। इससे दोनों की रिलेशनशिप विवादों में आ गई, क्योंकि दर्शन पहले से शादीशुदा हैं।

मृतक रेणुकास्वामी।

मृतक रेणुकास्वामी।

पवित्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजता था रेणुकास्वामी

इस खबर से रेणुकास्वामी काफी नाराज था। वह लगातार पवित्रा को मैसेज कर दर्शन से दूर रहने को कह रहा था। शुरुआत में पवित्रा ने उसके मैसेज इग्नोर किए, लेकिन बाद में रेणुकास्वामी आपत्तिजनक मैसेज करके धमकियां देने लगा।

इसके बाद पवित्रा ने दर्शन को रेणुकास्वामी की हत्या करने के लिए उकसाया। उसे सजा देने के लिए भी कहा। दर्शन ने अपने साथियों की मदद से रेणुकास्वामी को किडनैप करवाया। सभी उसे एक गोडाउन में लेकर गए। जहां उसका मर्डर करने से पहले उसे टॉर्चर किया गया।

पुलिस के मुताबिक, गोडाउन में दर्शन और उनके साथियों ने रेणुकास्वामी को जमकर मारा-पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। मर्डर के बाद दर्शन के जिन साथियों के कपड़े खून से सन गए थे। उन्होंने पास में स्थित रिलायंस स्टोर से जाकर नए कपड़े खरीदे और वहीं बदल लिए।

पवित्रा गौड़ा और दर्शन।

पवित्रा गौड़ा और दर्शन।

पुलिस को 9 जून को मिली रेणुकास्वामी की लाश

9 जून को बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या इलाके में एक अपार्टमेंट के पास रेणुकास्वामी की लाश मिली थी। जब पुलिस ने क्राइम सीन के आसपास की जांच की तो उन्हें CCTV फुटेज में दर्शन और पवित्रा क्राइम सीन से निकलते दिखे। रात 11 बजे से 3 बजे तक दोनों के मोबाइल नंबर उसी एरिया में एक्टिव थे।

इसके बाद 11 जून को दर्शन और पवित्रा की गिरफ्तारी की गई। पुलिस इस मामले में अब तक दर्शन और पवित्रा समेत 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।