Salman Khan might be seen with Rajinikanth in Atlee’s subsequent film | रजनीकांत के साथ नजर आएंगे सलमान खान: जवान डायरेक्टर एटली से बातचीत जारी, सिकंदर खत्म कर इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

2023 की सबसे कामयाब और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान डायरेक्ट करने वाले एटली ने अपकमिंग फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी हैं। एटली की इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान लीड रोल में हैं। अब इस पैन इंडिया प्रोजेक्ट में साउथ सुपरस्टार थलाइवा रजनीकांत भी जुड़ रहे हैं। ये पहली बार है जब सलमान खान और रजनीकांत किसी फिल्म में साथ काम करेंगे।

जुलाई में मीटिंग करेंगे सलमान-रजनीकांत

हाल ही में आई बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान और रजनीकांत जल्द ही इस फिल्म के सिलसिले में मुलाकात करने वाले हैं। रिपोर्ट में लिखा गया है, सन पिक्चर द्वारा इस फिल्म को प्रोड्यूस किया जाएगा और उनके सुपरस्टार रजनीकांत से परिवार जैसे रिश्ते हैं। दूसरी तरफ एटली, पिछले 2 सालों से सलमान खान से संपर्क में हैं। वो लोग सलमान खान और रजनीकांत को ऑनबोर्ड लाने पर कॉन्फिडेंट हैं। फिल्म के सिलसिले में रजनीकांत और सलमान अगले महीने मीटिंग करेंगे।

फिल्म 2.0 के प्रमोशनल इवेंट में रजनीकांत के साथ सलमान खान।

फिल्म 2.0 के प्रमोशनल इवेंट में रजनीकांत के साथ सलमान खान।

सिकंदर के बाद सलमान खान शुरू करेंगे एटली की फिल्म

रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग खत्म करने के बाद एटली की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। वहीं दूसरी तरफ रजनीकांत भी फिल्म कूली में व्यस्त हैं। वो कूली के बाद अपनी डेट्स देंगे। इस कॉम्बिनेशन को कई जनरेशन याद रखेंगी। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं किया गया है। अनुमान है कि साल के आखिर तक टाइटल रिवील किया जाएगा।

बताते चलें कि सलमान खान टाइगर 3 के बाद फिल्म सिकंदर का हिस्सा हैं। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। वहीं दूसरी तरफ रजनीकांत जेलर के बाद कूली की तैयारियों में व्यस्त चल रहे हैं। वहीं एटली कुमार की बात करें तो उन्होंने साल 2023 की फिल्म जवान से बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड में कदम रखा है। उन्होंने साल 2013 की तमिल फिल्म राजा रानी से बतौर डायरेक्टर और राइटर करियर की शुरुआत हुई थी। इसके बाद वो बिगिल, ठेरी, मर्सल जैसी बेहतरीन फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं।