Gwalior Information: जेयू के न्यूरोसाइंस भवन के एसी में हुए विस्फोट से लगी आग, मुश्किल से काबू पाया

जीवाजी विश्वविद्यालय के न्यूरोसाइंस विभाग में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग विभाग में लगे एक एसी में विस्फोट होने से लगी है।आग के लगते ही पूरे कैंपस को खाली करा लिया गया है। न्यूरो साइंस विभाग के पहले व दूसरे फ्लोर पर आग लगी है। आग को काफी मुश्‍लिक से काबू किया गया। आग से न्यूयूरोसाइंस की लैब तबाह हो गई।

By Vikram Singh Tomar

Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 12:13:39 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 25 Jun 2024 01:38:00 PM (IST)

ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। जीवाजी विश्वविद्यालय के न्यूरोसाइंस विभाग में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग विभाग में लगे एक एसी में विस्फोट होने से लगी है।आग के लगते ही पूरे कैंपस को खाली करा लिया गया है। न्यूरो साइंस विभाग के पहले व दूसरे फ्लोर पर आग लगी है। आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

naidunia_image

घटनाक्रम के मुताबिक जेयू के न्यूरोसाइंस विभाग में सुबह अचानक एसी में विस्फोट हो गया। जिसकी वजह से आग लग गई। देखते देखते ही आग की लपटों ने पहले व दूसरे फ्लोर को चपेट में ले लिया।

naidunia_image

हालांकि इस दौरान न्यूरो साइंस कैंपस को खाली करा लिया गया और फायर अमले को बुला लिया गया। आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर जेयू प्रशासन के सभी अफसर पहुंच गए हैं। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

naidunia_image

Damoh Crime : हटा के ग्राम करैया जोशी में खुले में शौच करने से मना किया तो पीटा

Damoh Crime : पीड़ित की पत्नी पुष्पा ने बताया कि हम लोगों ने दो दिन पहले ढाबा पर अवैध शराब बिक्री की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज की थी जिस पर थाना प्रभारी ने शिकायत बंद कर आगे से इस तरह की घटना पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था और दो दिन में ही हमारे पति के उपर हमला कर दिया।

By Sunil Gautam

Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 01:30:47 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 25 Jun 2024 01:30:47 PM (IST)

Damoh Crime : हटा के ग्राम करैया जोशी में खुले में शौच करने से मना किया तो पीटा
अस्पताल में इलाज कराता हुआ घायल।

HighLights

  1. खुले में शौच करने से मना करना शिक्षक को भारी पड़ गया।
  2. शिक्षक के घर पहुंचे और लाठी डंडों से मारपीट करने लगे।
  3. बचाने आई पत्नी पुष्पा एवं चाचा मोहन को भी किया घायल।

Damoh Crime : नईदुनिया न्यूज, हटा। थाना अंतर्गत ग्राम करैया जोशी में एक युवा को खुले में शौच करने से मना करने पर एक शिक्षक को भारी पड़ गया और वह सिविल अस्पताल में भर्ती हो गया। नवेंद्र पुत्र गिरधारी लाल अठ्या 34 साल शिक्षक है जिसने गांव के अरुण पटेल से खुले में शौच करने से मना कर दिया, जिससे अरुण पटेल आग बबूला हो गया।

बचाने आई पत्नी पुष्पा एवं चाचा मोहन को भी किया घायल

अपने पिता, चाचा सहित अन्य जो पिता के ढाबे पर काम करते हैंं, सभी एक राय होकर शिक्षक के घर पहुंचे और लाठी डंडों से मारपीट करने लगे, बचाने आई पत्नी पुष्पा एवं चाचा मोहन से भी मारपीट कर दी, जिसमें तीनों घायल हो गए जिन्होंने हटा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने हेमराज पटेल, जगदीश पटेल, डालचंद पटेल, सोनू पर 294, 323, 506, 34 एससी एसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

कार्रवाई का आश्वासन दिया था, दो दिन में ही हमला कर दिया

पीड़ित की पत्नी पुष्पा ने बताया कि हम लोगों ने दो दिन पहले ढाबा पर अवैध शराब बिक्री की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज की थी जिस पर थाना प्रभारी ने शिकायत बंद कर आगे से इस तरह की घटना पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था और दो दिन में ही हमारे पति के उपर हमला कर दिया।

T20 WC 2024: पहली बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान, बांग्लादेश को हराया, ऑस्ट्रेलिया में भी मातम

इस टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान का प्रदर्शन शानदार रहा। शुरुआत मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी दिग्गज टीमों को मात देकर अफगानिस्तान ने अपने तेवर जाहिर कर दिए थे। जुझारूपन इस टीम की सबसे बड़ी ताकत है। अब सेमीफाइनल में अफगानिस्तान का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 10:41:41 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 25 Jun 2024 10:57:25 AM (IST)

T20 WC 2024: पहली बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान, बांग्लादेश को हराया, ऑस्ट्रेलिया में भी मातम
मैच के दौरान जश्न मनाते अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान

HighLights

  1. अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 8 रन से हराया
  2. वर्षा बाधित मैच में AFG की शानदार गेंदबाजी
  3. नवीन-उल-हक और राशिद ने लिए 4–4 विकेट

एजेंसी, किंग्सटन (Bangladesh vs Afghanistan)। अफगानिस्तान ने टी-20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। किंग्सटन में खेले गए रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 8 रन से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया भी विश्व कप से बाहर हो गया है।

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 115 रन बनाए। बारिश बाधित मैच में फैसला 18वें ओवर में हुआ, जब नवीन-उल-हक ने लगातार दो गेंद पर दो विकेट लेकर बांग्लादेश को ऑल आउट कर दिया। डकवर्थ लुईस पद्धति के अनुसार, अफगानिस्तान को 8 विकेट से जीत मिली।

T20 World Cup: अफगानिस्तान को जो हल्के में लेता है, उसे जुर्माना भरना पड़ता है… बच के रहना साउथ अफ्रीका- बोले दिग्गज

नई दिल्ली. अफगानिस्तान को जो हल्के में लेता है, उसे जुर्माना भरना पड़ता है. टी20 वर्ल्ड 2024 में एक बार फिर यह साबित हो गया है. अफगानिस्तान ने इस वर्ल्ड कप में पहले न्यूजीलैंड को हराकर घर भेजा. फिर ऑस्ट्रेलिया को रिटर्न टिकट थमाया. बांग्लादेश बची-कुची इज्जत बचाने की कोशिश कर रहा था तो अफगानिस्तान ने उसे इसका मौका भी नहीं दिया. अब अफगानिस्तान शान से सेमीफाइनल में है. और हैरान मत होइएगा यदि वह फाइनल खेलता भी नजर आए.

अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के आखिरी सुपर-8 मुकाबले में बांग्लादेश को 8 रन से ही हराया. मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने 5 विकेट पर 115 रन बनाए. इसके जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 17.5 ओवर में 105 रन बनाकर आउट हो गई. बारिश के कारण बार-बार रुकने वाले इस मुकाबले को जीतने के लिए बांग्लादेश को 19 ओवर में 114 रन का लक्ष्य मिला था.

अफगानिस्तान-बांग्लादेश के इस मुकाबले पर भारत-ऑस्ट्रेलिया से लेकर तमाम दुनिया की नजरें थीं. अगर अफगानिस्तान हारता तो ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद बनती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जाहिर है जब बांग्लादेश हारा तो सिर्फ उसके फैंस हताश नहीं थे, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के फैंस भी निराश थे. दूसरी ओर, भारत के कई फैंस इस बात से खुश हो सकते हैं कि यदि टीम इंडिया फाइनल में पहुंचती है तो उसके सामने ऑस्ट्रेलिया नहीं होगा.

अफगानिस्तान-बांग्लादेश के इस मुकाबले के दौरान कॉमेंटेटर भी जैसे काबुलीवालों के पक्ष में हों. भारत के पूर्व क्रिकेटर विवेक राजदान ने कहा, ‘अफगानिस्तान को जो हल्के में लेता है, उसे जुर्माना भरना पड़ता है. इस टीम ने न्यूजीलैंड को हराया है. इस टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है. इसे उलटफेर मत कहिए. अफगानिस्तान क्रिकेट का चमकता सितारा है. उसने यह जीत अपनी मेहनत से हासिल की है. यह कोई उलटफेर नहीं है. यह उसका हक है.’

पूर्व कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर ने अफगानिस्तान की तारीफ करते-करते साउथ अफ्रीका को चेतावनी भी दे डाली. मांजरेकर ने कहा, ‘बच के रहिए साउथ अफ्रीका. आपका तो इतिहास भी डराने वाला है. कुल मिलाकर यह बराबर का मुकाबला (अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका) है.

Tags: Icc T20 world cup, Sanjay Manjrekar, T20 World Cup

जानिए जूलियन असांजे के बारे में, US के खिलाफ किया सबसे बड़ा कबूलनामा, बच्चियों से दुष्कर्म का लगा आरोप, जेल में की शादी और अब हुई रिहाई

जूलियन असांजे (Who’s Julian Assange) ने साल 2006 में वेबसाइट विकिलीक्स की स्थापना की थी, उन पर 2010 में अमेरिका के सैन्य दस्‍तावेजों को लीक करने का आरोप लगा था। उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए 2012 में इक्वाडोर के दूतावास में शरण ली, लेकिन 2019 में असांजे को ब्रिटेन की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं अब उन्हें अमेरिका से हुए समझौते के तहत रिहा किया गया है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 11:32:48 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 25 Jun 2024 11:54:44 AM (IST)

जानिए जूलियन असांजे के बारे में, US के खिलाफ किया सबसे बड़ा कबूलनामा, बच्चियों से दुष्कर्म का लगा आरोप, जेल में की शादी और अब हुई रिहाई
जूलियन असांजे ब्रिटेन जेल से रिहा

HighLights

  1. 1901 दिन से ब्रिटेन की जेल में बंद थे असांजे
  2. अमेरिका के सैन्य हमले के वीडियो किए थे जारी
  3. दोष स्वीकारने के बाद ब्रिटेन की जेल से हुए रिहा

Julian Assange Kaun hai एजेंसी, वॉशिंगटन। विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे (Julian Assange) को ब्रिटेन की जेल से रिहा कर दिया गया है। इसके बाद वे ऑस्‍ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए हैं। मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया निवासी असांजे पर अमेरिका के गोपनीय दस्तावेजों को लीक करने का आरोप था, जिसके चलते वे 1901 दिन से ब्रिटेन की बेल्मार्श जेल में बंद थे। अमेरिका से हुए एक समझौते के तहत उन्हें जमानत पर रिहा किया गया है।

असांजे की गिरफ्तारी का मुद्दा संयुक्त राष्ट्र तक में उठा था। इसके साथ ही दुनियाभर से असांजे को समर्थन मिल रहा था, वहीं अब वे जेल से आजाद हो गए हैं। यहां आपको बताते हैं जूलियन असांजे कौन थे, वे कैसे जेल पहुंचे और उन्हें रिहाई कैसे हुई।

ये है मामला

  • जूलियन असांजे ने 2006 में वेबसाइट विकिलीक्स की स्थापना की थी।
  • असांजे पर साल 2010 में अफगानिस्तान और इराक युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना के हजारों दस्‍तावेजों को लीक करने का आरोप था।
  • साल 2007 में इराक में अमेरिकी हेलीकॉप्टर गन से नागरिकों को मारने का वीडियो भी असांजे की वेबसाइट ने जारी किया था।
  • इतनी बड़ी संख्या में डॉक्यूमेंट लीक होने की घटना को अमेरिकी सैन्य इतिहास की सबसे बड़ी चूक माना गया।
  • naidunia_image

    दुष्कर्म का लगा आरोप

    दस्तावेज लीक करने को लेकर उठे विवाद के बीच असांजे पर नवंबर 2010 में दो बच्चियों से दुष्कर्म का आरोप लगा और स्‍वीडन सरकार ने उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया। हालांकि, असांजे ने इन आरोपों को खारिज किया और बाद में गिरफ्तारी से बचने के लिए जून 2012 में लंदन में इक्वाडोर के दूतावास में शरण ली।

    दूतावास रहने के दौरान भी उठा विवाद

    असांजे 2012 से 2019 तक इक्वाडोर दूतावास में रहे, लेकिन इस दौरान भी विवादों से घिरे रहे। असांजे और पॉप स्टार लेडी गागा की दूतावास में मुलाकात की खबरें भी सामने आई। इसके बाद इक्वाडोर दूतावास ने उनसे राजनीतिक संरक्षण छीन लिया और ब्रिटेन की पुलिस ने उन्हें दूतावास से ही गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया।

    naidunia_image

    वकील से की शादी

    असांजे ने जेल में ही स्टेला मॉरिस से शादी की थी। वह उनकी वकील थी और साल 2011 में उनकी पहली मुलाकात हुई थी। असांजे की शादी में चार मेहमान, दो आधिकारिक गवाह और दो गार्ड शामिल हुए थे।

    ऐसे आए बाहर

    असांजे को साल 2019 में अमेरिकी संघीय ग्रैंड जूरी द्वारा दस्तावेज लीक करने के मामले में दोषी ठहराया गया था। इसके बाद उन्होंने अमेरिका के न्याय विभाग के साथ एक समझौता किया, जिसके तहत वे सैन्य रहस्यों को उजागर करने का दोष स्वीकार करने के लिए तैयार हो गए और उन्‍हें रिहा कर दिया।

    अब आगे क्‍या होगा

    अब अमेरिका की अदालत दस्तावेज लीक करने के आरोप में सजा सुनाएगी, जो कि 62 माह की हो सकती है। चूंकि, असांजे 1901 दिनों तक जेल में रह चुके हैं, लिहाजा उन्हें अमेरिकी जेल नहीं जाना होगा और वे अपने मूल देश लौट गए हैं।

    Parliament Session 2024 Day-2: ओम बिरला होंगे NDA के लोकसभा स्पीकर उम्मीदवार, समर्थन के बदले विपक्ष ने मांगा डिप्टी स्पीकर पद

    संसद सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी के साथ ही मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने सांसद के रूप में शपथ ली। दूसरे दिन राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत अन्य सदस्य शपथ लेंगे। लोकसभा स्पीकर का चुनाव होने के बाद गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी।

    By Arvind Dubey

    Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 09:47:27 AM (IST)

    Up to date Date: Tue, 25 Jun 2024 11:17:17 AM (IST)

    Parliament Session 2024 Day-2: ओम बिरला होंगे NDA के लोकसभा स्पीकर उम्मीदवार, समर्थन के बदले विपक्ष ने मांगा डिप्टी स्पीकर पद
    संसद सत्र के दौरान लोकसभा में भाजपा के बड़े नेता। (फोटो- ANI)

    HighLights

    1. 18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आज दूसरा दिन
    2. विपक्ष चाहता है कि डिप्टी सीएम पद उन्हें मिले
    3. सरकार अपने पास रखना चाहती है दोनों पद

    एजेंसी, नई दिल्ली (Parliament Session 2024 Day 2 LIVE Updates)। 18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आज दूसरा दिन है। आज भी नए सदस्यों का शपथ ग्रहण जारी है। वहीं, लोकसभा स्पीकर के चुनाव के लिए आज का दिन अहम होने जा रहा है। इस मुद्दे पर सुबह से हलचल तेज है।

    LIVE Updates: स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पर घमासान

    पिछली लोकसभा में स्पीकर रहे ओम बिरला थोड़ी देर में नामांकन दाखिल करेंगे। ओम बिरला एनडीए के उम्मीदवार होंगे। समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से संकेत दिए हैं कि कांग्रेस भी सहमति दे सकती है।

    इस बीच, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष स्पीकर पद पर समर्थन करने के लिए तैयार है, लेकिन डिप्टी स्पीकर पद विपक्ष का होना चाहिए। यही बात अखिलेश यादव ने भी दोहराई।

    #WATCH | Delhi: Congress MP Rahul Gandhi says “In the present day it’s written within the newspaper that PM Modi has mentioned that the Opposition ought to cooperate with the Govt constructively. Rajnath Singh referred to as Mallikarjun Kharge and he requested him to increase help to the Speaker. Your entire… pic.twitter.com/yR5CzlagEx

    — ANI (@ANI) June 25, 2024

    वहीं, सरकार स्पीकर और डिप्टी स्पीकर, दोनों पद अपने पास रखना चाहती है। चूंकि सरकार के पास बहुमत है, इसलिए वह वोटिंग की नौबत तक जा सकती है।

    सबकुछ ठीक रहा, तो सर्वसम्मति से लोकसभा स्पीकर का चयन हो जाएगा, लेकिन यदि ऐसा नहीं हुआ और चुनाव की नौबत आई, तो देश के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा।

    आम सहमति बनाने में जुटी सरकार

    इससे पहले समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए आम सहमति बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह विपक्षी नेताओं से बात कर रहे हैं। संसदीय कार्य मंत्री भी इस मिशन में जुटे हैं।

    वहीं, कांग्रेस सूत्रों के हवाले से भी ANI ने बताया कि केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बात की और स्पीकर का चुनाव सर्वसम्मति से कराने की अपील की। राजनाथ सिंह ने कहा कि निर्विरोध चुने जाने की परंपरा कायम रहनी चाहिए। अभी नाम का खुलासा नहीं किया गया है। नाम सामने आने के बाद खरगे इंडिया अलायंस के बाकी दलों से बात करेंगे। स्पीकर के निर्विरोध चुने जाने की पूरी संभावना है।

    लोकसभा स्पीकर के लिए इन नामों पर चर्चा

    • ओम बिरला (पिछली लोकसभा में स्पीकर थे)
    • डी पुरंदेश्वरी (आंध्र प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष)
    • राधामोहन सिंह (भाजपा के वरिष्ठ सांसद)
    • भर्तृहरि महताब (प्रोटेम स्पीकर)

    naidunia_image

    लोकसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पर विपक्ष का मंथन

    लोकसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पर विपक्ष भी मंथन कर रहा है। मंगलवार को भी संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस समेत अन्य दलों की बैठक होगी।

    नई लोकसभा अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। आम जनता सदन में ठोस काम चाहती है, सिर्फ नखरे और नाटकबाजी नहीं चाहती। – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (संसद सत्र के पहले दिन)

    naidunia_image

    राज्यसभा में नेता सदन बनाए गए जेपी नड्डा

    इस बीच, सोमवार को भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता बनाया गया। वह केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में लोकसभा चुनाव जीता है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं।

    Helen Asha Parekh Waheeda Rehman Srinagar Trip Pictures | Jammu Kashmir | हेलेन और वहीदा संग कश्मीर वेकेशन पर निकलीं आशा पारेख: श्रीनगर में हाउसबोट की सैर की, बताया एक दूसरे को फ्रेंड्स फोरएवर

    24 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    वेटरन एक्ट्रेस आशा पारेख, वहीदा रहमान और हेलेन इन दिनों श्रीनगर में वेकेशन मना रही हैं। इस ट्रिप की कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस आशा पारेख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।

    70 के दशक की इन मशहूर एक्ट्रेसेस के वेकेशन फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं और फैंस इन्हें जमकर प्यार दे रहे हैं।

    हाउसबोट में अन्य दोस्तों के साथ तीनों एक्ट्रेस।

    हाउसबोट में अन्य दोस्तों के साथ तीनों एक्ट्रेस।

    फोटोज शेयर कर लिखा- फ्रेंड्स फाेरएवर
    जहां एक तस्वीर में तीनों एक्ट्रेस हाउसबोट के अंदर एंजॉय करती नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में तीनों श्रीनगर में डल झील के सामने स्थित ‘द ललिता ग्रैंड पैलेस’ होटल के लॉन में ब्रेकफास्ट करती दिख रही हैं।

    इन फोटोज को शेयर करते हुए आशा पारेख ने लिखा, ‘अपने प्रिय दोस्तों के साथ श्रीनगर में हाउसबोट एंजॉय कर रही हूं।’ इसके साथ आशा ने फ्रेंड्स फोरएवर और फन टाइम जैसे हैशटैग भी यूज किए।

    आशा ने 4 दिन पहले भी ब्रेकफास्ट टेबल से यह फोटो शेयर किया था।

    आशा ने 4 दिन पहले भी ब्रेकफास्ट टेबल से यह फोटो शेयर किया था।

    तीनों एक्ट्रेस का कश्मीर से पुराना नाता
    बताते चलें कि तीनों ही एक्ट्रेस का कश्मीर से पुराना नाता है। तीनों ने ही यहां कभी किसी दौर में अपनी फिल्मों की शूटिंग की है। जहां आशा पारेख ने 1959 में सुपरहिट फिल्म ‘दिल देके देखो’ और 1963 में ‘फिर वही दिल लाया हूं’ की शूटिंग कश्मीर में की थी।

    अक्टूबर 2022 में भी आशा ने हेलेन और वहीदा के साथ यह फोटो शेयर किया था। तब उन्होंने अपनी दोनों दोस्तों के साथ मिलकर दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड जीतने का जश्न मनाया था।

    अक्टूबर 2022 में भी आशा ने हेलेन और वहीदा के साथ यह फोटो शेयर किया था। तब उन्होंने अपनी दोनों दोस्तों के साथ मिलकर दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड जीतने का जश्न मनाया था।

    वहीं वहीदा रहमान की फिल्म ‘कभी कभी’ की शूटिंग भी श्रीनगर में हुई थी। हेलन की भी ‘जंगली’ और ‘दस लाख’ जैसी फिल्में कश्मीर में ही शूट हुई थीं।

    Video: अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान बल्लेबाजी के दौरान भड़के, बांग्लादेश के खिलाफ गुस्से में खोया आपा और बल्ला फेंक…

    नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान की टीम ने गजब का खेल दिखाया है. लीग स्टेज में न्यूजीलैंड की टीम को मात देने वाली इस टीम ने सुपर 8 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर कर डाला. बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाने उतरी टीम बड़ा स्कोर करने में नाकाम रही. कप्तान राशिद खान मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए अपने साथी पर भड़क गए. उन्होंने गुस्से में आकर बल्ला तक फेंक दिया.

    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल का पूरा समीकरण ही बदल दिया. बांग्लादेश के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में टीम के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा पाई. 20 ओवर के खेल के बाद टीम 5 विकेट पर 115 रन तक ही पहुंच पाई. इसमें भी कप्तान राशिद खान के 3 छक्कों से 19 रन की पारी शामिल थी.

    Guna Information: हार्डवेयर और साफ्टवेयर मिलता है तो जादू होता है – ज्योतिरादित्य सिंधिया

    लोकसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद पहली बार गुना पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया। आभार सभा में सिंधिया ने कहा- 5जी इंटेलिजेंस विलेज में देश के 10 गांव चुने, जिनमें तीन मेरे संसदीय क्षेत्र के शामिल। डिब्बा (मोबाइल) देख किसान को पता चल जाएगा कि फसल को पानी कब देना है और पानी का बिल भी बचेगा।

    Angarki Chaturthi: बुधादित्य योग में आज मनाई जाएगी अंगारकी चतुर्थी

    अंगारकी चतुर्थी 25 जून, मंगलवार को मनाई जाएगी। यह एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है, जिन्हें बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य का देवता माना जाता है। अंगारकी शब्द संस्कृत के अंगारक से निकला है, जिसका अर्थ है मंगल ग्रह।

    By Jogendra Sen

    Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 10:18:52 AM (IST)

    Up to date Date: Tue, 25 Jun 2024 10:18:52 AM (IST)

    Angarki Chaturthi: बुधादित्य योग में आज मनाई जाएगी अंगारकी चतुर्थी

    नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। अंगारकी चतुर्थी 25 जून, मंगलवार को मनाई जाएगी। यह एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है, जिन्हें बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य का देवता माना जाता है। “अंगारकी” शब्द संस्कृत के “अंगारक” से निकला है, जिसका अर्थ है मंगल ग्रह। मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से मंगल प्रसन्न होते हैं और जीवन में सौभाग्य, समृद्धि प्राप्त होती है और बाधाएं दूर होती हैं।

    पौराणिक मान्यता है कि मंगल देव ने भगवान गणेश की कठोर तपस्या कर उन्हें प्रसन्न किया था, जिससे मंगलवार को पड़ने वाली चतुर्थी का नाम अंगारकी चतुर्थी पड़ा। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से ऋण मुक्ति मिलती है। इसके अलावा इस शुभ दिन भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। अंगारकी चतुर्थी का व्रत रखने से मंगल दोष भी दूर होता है और एक संतुष्ट एवं शांतिपूर्ण जीवन मिलता है।

    अंगारकी चतुर्थी शुभ योग-मुहूर्त 25 जून को मिथुन राशि में सूर्य और बुध एक साथ रहेंगे, जिससे बुधादित्य नाम का शुभ योग बनेगा। इस दिन सुबह-सुबह कुछ देर के लिए सर्वार्थ सिद्धि नाम का शुभ योग भी रहेगा, जिसका प्रभाव पूरे दिन माना जाएगा। इस दिन चंद्रोदय रात 10.14 पर होगा।

    अंगारकी चतुर्थी व्रत के नियम

    • अंगारकी चतुर्थी का व्रत प्रत्येक मंगलवार को पड़ने वाली संकष्टी चतुर्थी के दिन किया जाता है। यह व्रत भगवान गणेश और मंगल देव की कृपा पाने के लिए किया जाता है। व्रत के दिन प्रातः काल सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि नित्य क्रिया से निवृत्त होकर स्वच्छ लाल रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है।
    • पूजा में गणेश जी के साथ माता दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर अवश्य रखनी चाहिए। गणेश जी को दूध से स्नान कराना, सिंदूर मिश्रित घी चढ़ाना, चांदी का वर्क और जनेऊ अर्पित करना चाहिए चाहिए।गणेश जी को लड्डू का भोग लगाना, फल, पान-सुपारी आदि चढ़ाना चाहिए। गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करके आरती करनी चाहिए।
    • दिन में फलाहार का सेवन किया जा सकता है। सेंधा नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। संध्या समय गणेश की पूजा करके अंगारकी चतुर्थी की कथा सुननी या सुनानी चाहिए।

    मसूर की दाल व साबूत मूंग का दान करें-

    मंगल दोष को दूर करने के लिए अंगारकी चतुर्थी तिथि पर मसूर दाल, साबुत मूंग, शहद, हरे रंग का वस्त्र, हरी सब्जियां आदि चीजों का दान करें।