Trailer of the movie ‘Hindustani 2’ launched | फिल्म ‘हिंदुस्तानी 2’ का ट्रेलर रिलीज: 69 साल की उम्र में कमल हासन का एक्शन अवतार, 28 साल पहले आया था फर्स्ट पार्ट

42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कमल हासन स्टारर फिल्म ‘हिंदुस्तानी 2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 2 मिनट 37 सेकेंड के इस ट्रेलर में एक्शन और देश भक्ति दिखाई गई है। स्टारकास्ट की बात करें तो सिद्धार्थ और रकुल प्रीत सिंह भी अहम रोल में नजर आए हैं।

ट्रेलर में क्या दिखाया गया है…

ट्रेलर की शुरुआत रकुल प्रीत के डायलॉग से होती है। रकुल कहती हैं, ‘कैसा देश है ये, पढ़े-लिखों के पास काम नहीं, काम है तो उस लायक पगार नहीं, टैक्स भरो लेकिन कोई फैसिलिटी नहीं। चोर चोरी करता ही करेगा, अपराधी अपराध ही करेगा।

रकुल के बाद सिद्धार्थ की एंट्री होती है। वो भी ट्रेलर में सिस्टम को ठीक करने की बात कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। सिद्धार्थ कहते हैं- हम जब देखो दुनिया को दोष देते रहते हैं, सिस्टम ठीक नहीं है, इसे ठीक करना होगा, मुंह फाड़कर चिल्लाते हैं। लेकिन इसे ठीक करने के लिए हम एक तिनका भी नहीं हिलाते।

ट्रेलर देखकर ये मालूम पड़ता है कि सिद्धार्थ और रकुल सिस्टम और उन लोगों से परेशान हैं जो सिस्टम को गंदा कर रहे हैं। दोनों अपनी लड़ाई लड़कर थक चुके होते हैं। लेकिन सिद्धार्थ समझ जाते हैं कि उनके अकेले से ये ठीक नहीं होगा। वो कहते हैं इन सभी का विनाश करने वाला एक हंटिंग डॉग आना चाहिए। इसके बाद ही ट्रेलर में कमल हासन (सेनापति) की धमाकेदार एंट्री होती है। जो स्वतंत्रता सेनानी वीरसेकरन सेनापति हैं।

कमल हासन की एंट्री जबरदस्त एक्शन के साथ होती है। जो सिस्टम की गंदगी को साफ करने के लिए कई अलग-अलग अवतार में दिखाई देते हैं। कमल हासन ट्रेलर में कहते हैं- ये स्वतंत्रता का नया जन्म है। यहां गांधी के रास्ते पर तुम हो, नेता जी के रास्ते पर मैं हूं। ट्रेलर के अंत में कमल हासन कहते हैं- टॉम एंड जेरी का खेल अब शुरू हो चुका है। 69 साल की उम्र में कमल हासन का जबरदस्त एक्शन तारीफ के काबिल है।

12 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म ‘हिंदुस्तानी 2’ 12 जुलाई को कई भाषाओं में रिलीज होगी। ये फिल्म 1996 की तमिल ब्लॉकबस्टर ‘इंडियन’ की सीक्वल है। अब 28 साल बाद इस फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज होने को तैयार है।

बता दें, अक्षय कुमार की फिल्म ‘सरफिरा’ और ‘हिंदुस्तानी 2’ का क्लैश होगा। दोनों फिल्में 12 जुलाई को रिलीज हो रही हैं। अक्षय की ‘सरफिरा’ सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। ये फिल्म साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म ‘सूरारई पोट्रू’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है, जिसे सुधा कोंगरा ने डायरेक्ट किया है। ‘सूरारई पोट्रू’ को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है।

खबरें और भी हैं…
July 2024 Financial institution Vacation: जुलाई में 12 दिन बैंकों की छुट्टियां, देखें आपके शहर में कब रहेंगे बंद

जुलाई महीने में 12 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर छह दिन बैंक बंद रहेंगे। इनके अलावा चार रविवार और दो शनिवार को भी बैंक हॉलिडे है। हम आपको जुलाई 2024 महीने की बैंक छुट्टियों के बारे में बता रहे हैं, ताकि आप अपना काम निपटा लें।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 08:19:48 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 25 Jun 2024 08:19:48 PM (IST)

जुलाई में 12 दिन नहीं होगा बैंकों में कामकाज।

HighLights

  1. आरबीआई ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट।
  2. शेयर बाजार में नौ दिन नहीं होगा कारोबार।
  3. ऑनलाइन बैंकिंग से निपटा सकेंगे काम।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। July 2024 Financial institution Vacation: जून का महीना खत्म होने जा रहा है। इसके बाद जुलाई माह शुरू होगा। इस महीने में कई दिन बैंकों का अवकाश रहेगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक हॉलिडे की सूची जारी की है। ऐसे में अगर बैंकिंग से जुड़ा काम है तो समय से पहले निपटा लेना चाहिए।

आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, जुलाई महीने में 12 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इसमें अलग-अलग प्रदेशों में होने वाले त्योहारों की छुट्टियों के अलावा दो शनिवार और चार रविवार की छुट्टियां शामिल हैं। अगर आपको जुलाई में किसी काम से बैंक जाना पड़े तो पहले अवकाश की लिस्ट जरूर देख लें।

जुलाई में बैंक कब-कब बंद रहेंगे?

  • 3 जुलाई- बेह दीनखलाम के मौके पर शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
  • 6 जुलाई- एमएचआईपी डे के मौके पर आइजोल में बैंक अवकाश रहेगा।
  • 7 जुलाई- रविवार
  • 8 जुलाई- कांग रथयात्रा के मौके पर इंफाल में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
  • 9 जुलाई- द्रु्क्पा त्से-जी के अवसर पर गंगटोक में बैंक हॉलिडे रहेगा।
  • 13 जुलाई- दूसरा शनिवार
  • 14 जुलाई- रविवार
  • 16 जुलाई- देहरादून में हरेला के मौके पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 17 जुलाई- मुहर्म के मौके पर अगरतला, आइलोज, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, दिल्ली, पटना, रांची, रायपुर, शिलांग, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 21 जुलाई- रविवार
  • 27 जुलाई- चौथा शनिवार
  • 28 जुलाई- रविवार
  • ऑनलाइन निपटा सकेंगे बैंकिंग काम

    बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग, एटीएम और यूपीआई के जरिए लेनदेन का काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंक हॉलिडे का असर नहीं पड़ेगा। वहीं, शेयर मार्केट में नौ दिन कारोबार नहीं होगा। इसमें शनिवार, रविवार और 17 जुलाई को मुहर्रम पर शेयर बाजार बंद रहेगा।

    Dhar Bhojshala Survey: भोजशाला परिसर खुदाई के लिए समय बढ़ाने की मांग कर सकती है ASI, ये है कारण

    भोजशाला परिसर में 27 जून को समाप्त हो जाएगा। हाई कोर्ट में 4 जुलाई को सुनवाई होनी है। ऐसे में भोजशाला के मुख्य परिसर के फर्श वाले स्थानों की खुदाई नहीं की गई है। पक्के फर्श वाले स्थानों पर भी कई पुरावशेष दबे होने की संभावना है।

    By Sandeep Chourey

    Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 08:40:25 PM (IST)

    Up to date Date: Tue, 25 Jun 2024 08:40:25 PM (IST)

    HighLights

    1. भोजशाला में जहां फर्श, वहां नहीं हो सकी खुदाई
    2. दो जुलाई को हाई कोर्ट में पेश करनी है सर्वे रिपोर्ट
    3. भोजशाला मामले में चार जुलाई को होगी सुनवाई

    नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। भोजशाला परिसर में चल रहा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) का सर्वे 27 जून को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद एएसआई को अपनी रिपोर्ट 2 जुलाई को हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ के समक्ष प्रस्तुत करनी है। हाई कोर्ट में चार जुलाई को सुनवाई होनी है।

    अब तक भोजशाला परिसर में कच्ची सतह वाले स्थानों पर ही खुदाई हो सकी है। मुख्य परिसर के फर्श वाले स्थानों की खुदाई नहीं की गई है। चूंकि ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (GPR) सर्वे में इन स्थलों पर भी जमीन के भीतर संरचना होने के संकेत मिले हैं।

    naidunia_image

    ऐसे में याचिका पक्ष का कहना है कि एएसआई न्यायालय के समक्ष फिर से समय बढ़ाने की मांग रख सकती है, ताकि मुख्य परिसर के भीतर फर्श वाले स्थलों पर भी खुदाई की जा सके।

    भोजशाला में 22 मार्च से चल रहा सर्वे अब अंतिम दौर में है। भोजशाला मुक्ति यज्ञ के संयोजक गोपाल शर्मा एवं याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने कहा कि भोजशाला में सर्वे में कई महत्वपूर्ण प्रमाण मिले हैं।

    पक्के फर्श वाले स्थानों पर भी कई पुरावशेष दबे होने की संभावना है। इसका ध्यान रखते हुए सर्वे को पूर्णत: दी जाए। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि एएसआई हाई कोर्ट में शेष स्थानों के सर्वे की मांग करे।

    जीपीआर मशीन का उपयोग

    जीपीआर यानी ग्राउंड-पेनेट्रेटिंग रडार सर्वेक्षण विधि है। यह जमीन की सतह की छवि बनाने के लिए विद्युत चुंबकीय ऊर्जा संकेत का उपयोग करती है। इसमें आमतौर पर ट्रांसमीटर, रिसीवर और सिग्नल एनकोडर होता है।

    उत्सर्जित ऊर्जा संकेत किसी दबी हुई वस्तु या अलग-अलग गुणों वाली सामग्रियों के बीच की सीमा से टकराता है, तो सिग्नल रिसीवर को वापस आता है। इससे जमीन की गहराई में लगभग 2-3 मीटर के पुरावशेष आदि की जानकारी मिल सकती है। इसका उपयोग एएसआई ने अयोध्या में भी किया था।

    उत्तरी भाग के सर्वे में चार पुरावशेष मिले

    भोजशाला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई ) ने मंगलवार को 96वें दिन का सर्वे उत्तरी भाग में किया। इस दौरान 4 पुरावशेष मिले हैं। इनमें एक स्तंभ का आधार वाला पाषाण है, जबकि 3 सामान्य पत्थर हैं। इन पर आकृतियां बनी हुई हैं, लेकिन उनकी सफाई होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। मंगलवार को हिंदू समाज ने पूजा-अर्चना की।

    इधर, सभी विशेषज्ञ व अधिकारी अपने-अपने स्तर पर रिपोर्ट बना रहे हैं। रिपोर्टिंग का काम भी अंतिम दौर में चल रहा है। रिपोर्ट तैयार करने के लिए एएसआई की टीम को 27 जून के बाद भी भोजशाला जाना-आना पड़ेगा। ऐसे में यह कार्य 30 जून तक भी चल सकता है। मंगलवार को सुबह आठ बजे 10 अधिकारी और 38 मजदूरों के माध्यम से सर्वे कार्य उत्तर दिशा में शुरू किया गया। शाम पांच बजे तक चला।

    Kidney Most cancers Signs: लगातार बढ़ रहे हैं किडनी कैंसर के मामले, इन लक्षणों को बिल्कुल न करें अनदेखा

    Kidney Most cancers Signs: किडनी कैंसर के शुरुआती चरणों में कोई लक्षण नहीं दिखता है, जिससे इस बीमारी की शुरुआत में ही पहचान कर पाना काफी ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो जाता है। आमतौर पर सोनोग्राफी या सीटी स्कैन के दौरान कुछ परीक्षण के द्वारा ही किडनी कैंसर का पता चलता है।

    By Kushagra Valuskar

    Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 08:37:20 PM (IST)

    Up to date Date: Tue, 25 Jun 2024 08:37:20 PM (IST)

    Kidney Cancer Symptoms: लगातार बढ़ रहे हैं किडनी कैंसर के मामले, इन लक्षणों को बिल्कुल न करें अनदेखा
    किडनी कैंसर के लक्षणों को पहचानकर बचा सकते हैं जान।

    HighLights

    1. हर साल जाती है लाखों लोगों की किडनी कैंसर से जान।
    2. धूम्रपान, मोटापा और रक्तचाप से युवा हो रहे शिकार।
    3. ये लक्षण दिखने पर आप भी जो जाएं सावधान।

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। Kidney Most cancers: देश में हर साल किडनी कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। ग्लोबल कैंसर ऑब्जर्वेटरी (GLOBOCAN) 2020 के आंकड़ों के अनुसार, भारत में हर साल किडनी कैंसर के लगभग 15,000 नए मामले सामने आते हैं, जिसमें महिलाओं की तुलना में पुरुषों में किडनी कैंसर के मामले ज्यादा निकलते हैं। दरअसल बढ़ते शहरीकरण, जीवनशैली में बदलाव और दिनचर्या में लापरवाही किडनी कैंसर का एक प्रमुख कारण है। किडनी कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इंदौर स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के डॉ. विकास सिंह, कन्सल्टेन्ट, यूरोलॉजी, जेनिटो यूरो-ऑन्कोलॉजी एंड किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी दे रहे हैं खास जानकारियां-

    क्यों होता है किडनी कैंसर?

    किडनी कैंसर, किडनी की कोशिकाओं में होने वाला कैंसर है। ये कैंसर तब होता है, जब किडनी में स्वस्थ कोशिकाएं तेजी से बढ़ने लगती है या विभाजित होने लगती है, जिससे किडनी में ट्यूमर बन जाता है। 90 फीसदी किडनी कैंसर के मामलों में यह कैंसर रीनल ट्यूब्यूल की परत में बनता है। रीनल ट्यूब्यूल किडनी में छोटी नलिकाएं होती हैं, जो रक्त से अपशिष्ट उत्पादों को छानती हैं। इस कैंसर को रीनल सेल कार्सिनोमा (RCC) कहते हैं। आमतौर पर इससे केवल एक ही किडनी प्रभावित होती है, लेकिन दुर्लभ मामलों में यह कैंसर दोनों किडनी में भी हो सकता है।

    किडनी कैंसर को रोकने के उपाय

    • किडनी कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करना बेहद जरूरी है। ऐसा करने के किडनी कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। इन बातों की सावधानी जरूर रखना चाहिए।
    • धूम्रपान करने वालों को किडनी कैंसर होने का जोखिम काफी ज्यादा होता है, इसलिए धूम्रपान करने से बचना चाहिए
    • मोटापा बढ़ने से भी शरीर में कई तरह के विकार पैदा हो सकते हैं। शरीर का वजन ज्यादा होने से किडनी कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
    • यदि आपका ब्लड प्रेशर लेवल भी ज्यादा रहता है तो अलर्ट रहना चाहिए। ऐसी स्थिति में भी किडनी कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है।
    • यदि परिवार में किसी व्यक्ति को किडनी कैंसर हुआ है तो भी किडनी कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। इसके प्रति ज्यादा सतर्क रहना चाहिए।
    • कुछ ऐसे व्यवसाय, जिसमें एस्बेस्टस और कैडमियम जैसे हानिकारक पदार्थों का उपयोग ज्यादा होता है तो ऐसे पदार्थों के संपर्क में आने से भी किडनी कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है।

    किडनी कैंसर के प्रमुख लक्षण

    • मूत्र के दौरान रक्त आना।
    • पीठ के निचले हिस्से में लगातार दर्द बने रहना।
    • अचानक शरीर का वजन कम होना।
    • पर्याप्त आराम व नींद के बाद भी थकान होना।

    यदि इनमें से किसी भी तरह के गंभीर लक्षण नजर आते हैं तो तुरंत चेकअप कराएं जिसके लिए चौबीस घंटे विशेषज्ञों की सुविधा प्रदान करने वाले अस्पताल का चुनाव करें ताकि समय पर उचित इलाज मिल सके।

    किडनी कैंसर का इलाज

    यदि किसी मरीज को सोनोग्राफी में किडनी कैंसर का संदेह है तो यूरोलॉजिस्ट की सलाह से सीटी स्कैन या एमआरआई जैसे टेस्ट भी कराना चाहिए। किडनी कैंसर का इलाज कैंसर के प्रकार और स्टेज पर निर्भर करता है। इसमें लेप्रोस्कोपिक और रोबोटिक सर्जरी के अलावा इम्यूनो थेरेपी और कीमोथेरेपी के जरिए भी इलाज किया जाता है। इलाज की ये सभी पद्धतियां मरीज की स्थिति पर निर्भर करती है।

    भारतीय क्रिकेटर का यूटर्न, जिस बोर्ड से लड़े और मांगी NOC, कभी ना खेलने की कसम खाई, अब उसी के पास लौटे

    नई दिल्ली. भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हनुमा विहारी ने यू-टर्न ले लिया है. 30 वर्षीय हनुमा विहारी ने जिस क्रिकेट बोर्ड (आंध्र) के खिलाफ मोर्चा खोला था और जिसके लिए कभी ना खेलने की कसमें खाई थीं, अब उसी के पास दोबारा लौट आए हैं. हनुमा विहारी ने कहा है कि कि वे अब आंध्र प्रदेश के लिए ही खेलते रहेंगे.

    हनुमा विहारी ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर आंध्रे के लिए ही खेलते रहने की जानकारी दी. उन्होंने टीडीपी नेता नारा लोकेश के साथ एक तस्वीर पोस्ट की. हनुमा विहारी ने लिखा, ‘समर्थन करने के लिए शुक्रिया सर. मैं आंध्र क्रिकेट को आगे ले जाने को बेकरार हूं. मुझे यकीन है कि आंध्र क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित है.’

    T20 World Cup: अफगानिस्तान को जो हल्के में लेता है, उसे जुर्माना भरना पड़ता है… बच के रहना साउथ अफ्रीका- बोले दिग्गज

    हनुमा विहारी ने पिछले दिनों आंध्र क्रिकेट छोड़कर दूसरी टीम जॉइन करने के लिए एनओसी ले ली थी. आंध्र क्रिकेट बोर्ड पर एनओसी देने के लिए देरी करने का आरोप भी लगाया था. माना जा रहा है कि हनुमा विहारी मध्य प्रदेश के लिए खेलने की योजना बना रहे थे. लेकिन अब ये सब बातें इतिहास हो गई हैं. हनुमा अपनी पुरानी टीम के साथ ही बने रहने को तैयार हो गए हैं.

    Akash Anand: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर उत्तराधिकारी बनाया, नेशनल कोऑर्डिनेटर भी बने

    मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी बना दिया है। लोकसभा चुनाव के दौरान बसपा प्रमुख ने आकाश को अपरिपक्व बताकर नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटा दिया था। साथ ही उन्हें अपना उत्तराधिकारी बनाने इनकार कर दिया था।

    By Kushagra Valuskar

    Publish Date: Solar, 23 Jun 2024 03:22:14 PM (IST)

    Up to date Date: Solar, 23 Jun 2024 03:37:51 PM (IST)

    Akash Anand: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर उत्तराधिकारी बनाया, नेशनल कोऑर्डिनेटर भी बने
    आकाश आनंद और मायावती। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. बसपा में फिर बड़ा आकाश आनंद का सियासी कद।
    2. आकाश ने पैर छूकर लिया मायावती का आशीर्वाद।
    3. यूपी उपचुनाव को लेकर आकाश को मिली बड़ी जिम्मेदारी।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को फिर अपना से उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। साथ ही नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी है। अब आकाश पूरे देश में पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। रविवार को बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में मायावती ने इसका एलान किया।

    आकाश ने पैर छूकर बुआ का आशीर्वाद लिया

    आकाश आनंद भी बैठक में शामिल हुए। उन्होंने अपनी बुआ मायावती के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बसपा प्रमुख ने लोकसभा चुनाव के बीच आकाश को अपरिपक्व बताकर पार्टी के अहम पदों से हटा दिया था।

    यूपी उप चुनाव लड़ेगी बसपा

    लोकसभा चुनाव रिजल्ट के बाद बसपा की पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक शनिवार को हुई। यह तीन घंटे तक चली। मायावती ने उत्तर प्रदेश उपचुनाव लड़ने की बात कही। यानी पार्टी 10 सीटों पर होने वाले विधानसभा उप चुनाव पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

    जहां पार्टी मजबूत है चुनाव लड़ेंगे- मेधानकर

    बसपा नेता डॉक्टर लालजी मेधानकर बैठक में शामिल हुए। उन्होंने बताया, ‘पार्टी सुप्रीमो ने कहा है कि हम उपचुनाव लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश ही नहीं, देश में जहां हमारी स्थिति मजबूत हैं, वहां इलेक्शन लड़ेंगे।’

    पार्टी नेता सरवर मालिक ने कहा कि आकाश आनंद की वापसी हो गई है। पार्टी की बैठक में मंथन हुआ कि चुनाव में क्या कमियां रह गई। आकाश, पिता अशोक और सतीश चंद्र मिश्रा के साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शामिल हुए।

    उप चुनाव में स्टार प्रचार बनाया

    बसपा ने 21 जून को उत्तराखंड में दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इसमें आकाश आनंद का नाम था। तभी से कहा जा रहा था कि मायावती और आकाश की नाराजगी खत्म हो गई है।

    Tamayo Perry Shark Assault Loss of life | Pirates of the Caribbean | ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ फेम एक्टर तमायो पेरी का निधन: सर्फिंग करते वक्त शार्क ने किया अटैक, एक हाथ और पैर के बिना बॉडी मिली

    6 घंटे पहले

    • कॉपी लिंक

    जॉनी डेप स्टारर हॉलीवुड फिल्म ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ में नजर आए एक्टर और सर्फिंग इंस्ट्रक्टर तमायो पेरी का निधन हो गया है।

    एक्टर पर हवाई में गोट आइलैंड के पास सर्फिंग करते वक्त एक शार्क ने हमला किया। वहां मौजूद एक शख्स ने जब लहूलुहान तमायो को देखा तो इमरजेंसी सर्विस को फौरन सूचना दी।

    घटनास्थल पर पहुंचे ऑफिसर्स तमायो को जेट स्की से समंदर के किनारे लेकर आए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

    पेरी आए दिन अकेले, अपने फैमिली मेंबर्स या फ्रेंड्स के साथ सर्फिंग करने जाया करते थे।

    पेरी आए दिन अकेले, अपने फैमिली मेंबर्स या फ्रेंड्स के साथ सर्फिंग करने जाया करते थे।

    बॉडी पर मिले शार्क बाइट के कई निशान
    होनोलुलु इमरजेंसी मेडिकल सर्विस ने तमायो की दर्दनाक मौत की खबर की पुष्टि की। रिपोर्ट के मुताबिक, तमायो के शरीर पर शार्क के काटने के कई निशान थे। उनकी बॉडी से एक हाथ और एक पैर अलग भी हो गया था।

    बताया जा रहा है कि तमायो ने कुछ वक्त के लिए लाइफगार्ड की ड्यूटी से ब्रेक लिया था और वो सर्फिंग करने गए थे।

    बीते 16 अप्रैल को तमायो के बर्थडे पर उनकी वाइफ एमिलिया पेरी ने एक्टर के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थी।

    बीते 16 अप्रैल को तमायो के बर्थडे पर उनकी वाइफ एमिलिया पेरी ने एक्टर के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थी।

    लाइफ गार्ड और सर्फिंग इंस्ट्रक्टर भी थे तमायो
    49 साल के तमायो एक्टर होने के साथ-साथ हवाई में लाइफ गार्ड और सर्फिंग इंस्ट्रक्टर भी थे। पेरी ने जुलाई 2016 में ओशियन सेफ्टी डिपार्टमेंट में अपना करियर शुरू किया था। वो उत्तरी तट पर लाइफगार्ड के तौर पर काम करते थे।

    हॉलीवुड फिल्म ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ के एक सीन में तमायो पेरी।

    हॉलीवुड फिल्म ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ के एक सीन में तमायो पेरी।

    वहीं अपने एक्टिंग करियर में तमायो पेरी ने ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ के अलावा उन्होंने ‘ब्लू क्रश’ और ‘चार्ली एंजेल्स’ जैसी फिल्मों में भी काम किया था।

    अब उनके निधन के बाद कई फैंस उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर कमेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

    खबरें और भी हैं…
    Indore Information: इंदौर में भाजपा नेता की हत्या के आरोपित का घर प्रशासन ने तोड़ा, पुलिस ने गिरफ्त में है अर्जुन

    इंदौर में भाजपा नेता मोनू कल्याणे की हत्या के आरोपित अर्जुन पर पुलिस और निगम ने मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। निगम टीम ने अर्जुन का मकान बुलडोजर से ढहा दिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    By Neeraj Pandey

    Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 06:37:23 PM (IST)

    Up to date Date: Tue, 25 Jun 2024 07:08:31 PM (IST)

    हत्यारोपित के घर को गिराता निगम का बुलडोजर

    HighLights

    1. भाजपा नेता की हत्या के आरोपित पर बड़ी कार्रवाई
    2. आरोपित अर्जुन के घर को निगम ने बुलडोजर से तोड़ा
    3. हत्या के दो आरोपित हो चुके हैं गिरफ्तार

    इंदौर। भाजपा नेता मोनू कल्याणे हत्याकांड के आरोपित अर्जुन का मकान तोड़ दिया गया। निगम ने उषा फाटक क्षेत्र में बने मकान पर भारी पुलिस बल की उपस्थिति में कार्रवाई की। इससे पहले सोमवार को पुलिस ने आरोपित अर्जुन पथरोड़ और पीयूष पथरोड़ को भोपाल में आईएसबीटी से गिरफ्तार कर लिया था। दोनों भाजपा नेता मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या करने के बाद दोपहिया से सुबह साढ़े पांच बजे भोपाल पहुंच गए थे।

    आरोपितों के पास से दोपहिया और पिस्टल बरामद की गई है। अर्जुन ने करीब दो माह पहले खरगोन के किसी व्यक्ति से 22 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी थी। पुलिस अब पिस्टल बेचने वाले की भी तलाश में है। पूछताछ में दोनों आरोपितों ने बताया कि मोनू आए दिन अपमानित करता रहता था, इसलिए हत्या कर दी।

    खबर अपडेट हो रही है…

    Lok Sabha Speaker Election: ओम बिरला को चुनौती देंगे के. सुरेश, बुधवार को चुनाव, सांसदों के लिए व्हिप जारी

    Lok Sabha Speaker Election: लोकसभा अध्यक्ष पद को लेकर एनडीए और इंडिया ब्लॉक ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। 26 जून को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ प्रोटेम स्पीकर अगले अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए वोटिंग कराएंगे। भाजपा से ओम बिरला और कांग्रेस के कोडिकुन्निल सुरेश ने लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है।

    By Kushagra Valuskar

    Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 06:42:17 PM (IST)

    Up to date Date: Tue, 25 Jun 2024 06:54:45 PM (IST)

    Lok Sabha Speaker Election: ओम बिरला को चुनौती देंगे के. सुरेश, बुधवार को चुनाव, सांसदों के लिए व्हिप जारी
    ओम बिरला और के सुरेश (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Lok Sabha Speaker Election: 18वीं लोकसभा स्पीकर का पहला सत्र सोमवार से शुरू हुआ। लोकसभा स्पीकर को लेकर पक्ष-विपक्ष के बीच खींचतान बढ़ गई है। एनडीए उम्मीदवार ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस ने कोडिकुन्निल सुरेश को उतारा है। दोनों ने मंगलवार को नॉमिनेशन फाइल किया। लोकसभा स्पीकर पद के लिए मतदान 26 जून को सुबह 11 बजे होगा।

    कांग्रेस और बीजेपी ने जारी किया व्हिप

    कांग्रेस और भाजपा ने लोकसभा के स्पीकर चुनाव के मद्देनजर अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। बीजेपी ने एनडीए के सभी सांसदों को सुबह 10.30 बजे संसद भवन पहुंचने को कहा है। वहीं, कांग्रेस ने सुबह 11 बजे तक अपने सांसदों को मौजूद रहने निर्देश दिया है।

    तृणमूल कांग्रेस ने जताई नाराजगी

    कांग्रेस सांसद कोडिकुन्निल सुरेश की दावेदारी पर टीएमसी ने नाराजगी जताई है। पार्टी के सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि इस बारे में हमसे संपर्क नहीं किया गया, कोई चर्चा नहीं हुई। दुर्भाग्य से यह एकतरफा फैसला है।

    राजनाथ सिंह ने की विपक्षी नेताओं से मुलाकात

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार सुबह कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और डीएमके के टीआर बालू से मुलाकात की और स्पीकर पद पर आम सहमति बनाने की कोशिश की। हालांकि विपक्षी नेताओं ने उपसभापति पद की पेशकश किए बिना ओम बिरला के नाम का समर्थन करने के इनकार कर दिया। वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और ललन सिंह ने कांग्रेस पर शर्तें रखने का आरोप लगाया है।

    Video: सेमीफाइनल में पहुंचकर भावुक हुए राशिद खान, बोले- हमपर सिर्फ 1 शख्स ने भरोसा जताया था, मैंने वादा किया था…

    किंग्सटाउन. अफगानिस्तान की टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचकर हंगामा मचा दिया है. टू्र्नामेंट के शुरू होने से पहले किसने सोचा था कि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को हराकर राशिद खान की यह टीम अंतिम चार में जगह बनाएगी. पिछले महीने ब्रायन लारा ने अफगानिस्तान के टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना जताई थी, तो कइयों को हैरानी हुई. यह करिश्मा कर दिखाने वाली टीम के कप्तान राशिद खान ने उनसे वादा किया था कि वह उनके भरोसे पर खरे उतरकर दिखायेंगे.

    ब्रायन लारा की कही बात सही साबित हुई और अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को सुपर आठ के आखिरी मैच में डकवर्थ लुईस प्रणाली से आठ विकेट पर हराया. इस टीम से न सिर्फ पहली बार विश्व कप के अंतिम चार में जगह बनाई बल्कि ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज को भी टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. काबुलीवाला की कहानी वाले युद्ध से जर्जर इस देश की यह कामयाबी अब क्रिकेट की किवदंतियों का हिस्सा होगी.

    लारा ने मई में पीटीआई से कहा था ,‘‘ वेस्टइंडीज, भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं. चौथे स्थान के लिये मेरा दाव एक डार्कहॉर्स अफगानिस्तान पर है. मैने ग्रुपिंग देखी नहीं है लेकिन अफगानिस्तान ने जितने विश्व कप उसने अतीत में खेले हैं, यह टीम प्रगति की राह पर है और अंतिम चार में जगह बना सकती है.’’