NEET UG Re Examination 2024: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई 1563 छात्रों की नीट यूजी परीक्षा, केंद्रों पर NTA और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद
NEET UG परीक्षा को लेकर छिड़े विवाद के बाद आज NTA 1563 छात्रों की फिर परीक्षा हो रही है। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे आयोजित होगी, जबकि रिजल्ट 30 जुलाई से पहले घोषित होगा। गौरतलब है कि नीट यूजी का पेपर लीक होने की बात भी सामने आई है, जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी चल रही है।
By Bharat Mandhanya
Publish Date: Solar, 23 Jun 2024 09:32:41 AM (IST)
Up to date Date: Solar, 23 Jun 2024 02:30:00 PM (IST)

HighLights
- सुप्रीम कोर्ट में मामला पहुंचने के बाद दोबारा हो रही परीक्षा
- परीक्षा के लिए देशभर में बनाए गए हैं 6 केंद्र
- परीक्षा के दौरान NTA के अधिकारी भी केंद्र पर रहेंगे मौजूद
NEET UG Re-Examination 2024 एजेंसी, नई दिल्ली। नीट यूजी परीक्षा में ग्रेस मार्क्स से पास होने वाले छात्रों की परीक्षा शुरू हो गई है। शाम पांच बजे तक यह परीक्षा चलेगी। ग्रेस मार्क्स पाने वाले कुल1563 छात्रों के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई है। परीक्षा के लिए देशभर में 6 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, एनटीए और केंद्रीय शिक्षा विभाग के अधिकारी भी केंद्रों पर मौजूद है। रहेंगे। यह परीक्षा उन्हीं शहरों में आयोजित होगी, जहां छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए गए थे।
यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
छात्र अपना एडमिट कार्ड examination.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां छात्रों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि की जानकारी दर्ज करना होगी।
छात्रों के लिए ये है निर्देश
- छात्रों को परीक्षा के एक घंटे पूर्व पहुंचना होगा।
- लंबी आस्तीन वाले कपड़े प्रतिबंधित रहेंगे।
- जूते पहनने की अनुमति नहीं है।
- छात्रों को एडमिट कार्ड, पासपोर्ट आकार का फोटो, आईडी प्रूफ और अन्य मांगे गए दस्तावेज ले जाने होंगे।
इसलिए हो रही परीक्षा
5 मई को हुई नीट यूजी परीक्षा में एनटीए ने छात्रों के समय खराब होने का हवाला देकर उन्हें ग्रेस मार्क्स दिए थे। इनमें से 67 छात्र ऐसे थे, जिन्हें 720 में से 720 मार्क्स मिल गए। इन छात्रों में से 6 छात्र एक ही सेंटर के थे, जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और एनटीए ने इन छात्रों की परीक्षा दोबारा करने का फैसला लिया था। फिलहाल नीट पेपर लीक को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मामला भी चल रहा है, 8 जुलाई को इस पर सुनवाई होना है।
UGC NET भी विवादों में
नीट के बाद 18 जुलाई को हुई यूजीसी नेट परीक्षा भी विवादों में आ गई थी। पेपर लीक की जानकारी मिलने के बाद एनटीए ने परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। यह परीक्षा 18 जून को आयोजित की गई थी।


