Amisha Patel shall be part of Gadar 3 on one situation | एक शर्त पर गदर 3 का हिस्सा बनेंगी अमीषा पटेल: बोलीं- जब कहानी पसंद आएगी, तभी फिल्म में काम करूंगी, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

अमीषा पटेल ने कुछ दिन पहले ट्विटर पर AMA (आस्क मी एनीथिंग) सेशन किया। एक फैन ने अमीषा से पूछा कि क्या फिल्म गदर 3 में उनका स्क्रीन स्पेस ज्यादा रहेगा। जवाब में अमीषा ने कहा कि अगर फिल्म की कहानी उन्हें बहुत इम्प्रेस करेगी, तभी वो तीसरे पार्ट का हिस्सा बनेंगी।
बता दें, अमीषा 2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर का हिस्सा थीं। इसके बाद उन्हें 2023 की फिल्म गदर 2 में भी देखा गया। दोनों फिल्मों में उन्होंने सनी देओल के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था।

फैन ने ट्विटर पर किया सवाल
AMA सेशन के दौरान एक फैन ने अमीषा से कहा- क्या गदर 3 में आपका स्क्रीन टाइम बढ़ाया जा सकता है? सच कहूं तो मैं वहां सो गया था, जहां स्क्रीन पर आप नहीं दिखीं। मैं आपको देखने के लिए अपनी मेहनत की कमाई से थिएटर में जाता हूं।

‘स्क्रीप्ट पसंद आएगी, तभी फिल्म का हिस्सा बनूंगी’
फैन को जवाब देते हुए अमीषा ने कहा- गदर 2 एक बेहतरीन फिल्म थी। स्क्रीनप्ले को स्क्रिप्ट के हिसाब से दिखाया गया था। अगर आप चाहते हैं कि आपकी फिल्म को पसंद किया जाए तो इसे टॉप प्रायोरिटी में रखना जरूरी है।
एक एक्टर के तौर पर कोई सेल्फिश नहीं हो सकता है। हमें फिल्म को अपनी जरूरतों से पहले रखना चाहिए। मुझे सकीना का किरदार बहुत पसंद है। लेकिन अगर गदर 3 ऑफर होगी, तो मैं इस फिल्म में तभी काम करूंगी जब मुझे फिल्म की कहानी पसंद आएगी।

गदर और गदर 2 ने की थी बंपर कमाई
2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर ने उस वक्त दुनियाभर में करीब 133 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म का डायरेक्शन अनिल शर्मा ने किया था। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और अमरीश पुरी जैसे बड़े कलाकार थे।
22 साल बाद फिर फिल्म गदर 2 रिलीज हुई। इस फिल्म ने दुनियाभर में 691.08 करोड़ की कमाई की थी।

