18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने रविवार को शादी कर ली है। कपल ने दोपहर में रजिस्टर्ड मैरिज की और देर रात मुंबई के दादर स्थित शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में रिसेप्शन पार्टी होस्ट की।
इस पार्टी के कई इनसाइड वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। यहां कपल ने केक कट करके सेलिब्रेट किया। दोनों ने ‘दबंग’ के गाने ‘तेरे मस्त मस्त दो नैन..’ पर रोमांटिक डांस भी किया।

रिसेप्शन पार्टी के दौरान रोमांटिक डांस करते सोनाक्षी और जहीर।

पार्टी में दोनों ने केक कट करके सेलिब्रेट किया।

इस दौरान कपल ‘तेरे मस्त मस्त दाे नैन..’ गाने पर डांस करते नजर आए।
हनी सिंह ने किया सोनाक्षी के लिए परफॉर्म
अपनी बेस्ट फ्रेंड सोनाक्षी की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे रैपर हनी सिंह ने भी जमकर परफार्म किया। डीजे पार्टी के दौरान हनी ने टेबल पर खड़े होकर गाना गाया जिसपर सोनाक्षी और जहीर डांस करते नजर आए।

हनी के गानों पर डांस करते जहीर-सोनाक्षी।

हनी यहां बतौर गेस्ट पहुंचे थे पर उन्होंने परफॉर्म भी किया।

देर रात तक चली इस पार्टी में सोनाक्षी और जहीर कई गानों पर थिरके।
ससुराल पहुंचकर इमोशनल हुईं सोनाक्षी
इसके अलावा सोनाक्षी का एक और वीडियो वायरल है जिसमें वो इमोशनल नजर आईं। इस वीडियो में जहीर की खास दोस्त जन्नत वासी सोनाक्षी का स्वागत करते हुए उन्हें फूलों की माला पहनाती हैं। इसके बाद जब उन्होंने जहीर और सोनाक्षी को गले लगाया तब एक्ट्रेस इमोशनल हो गईं। इस दौरान साेनाक्षी की आंखों में आंसू आ गए जिन्हें वो पोंछती नजर आईं।

सोनाक्षी को गले लगातीं जन्नत वासी।
जन्नत ने इस वीडियाे को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे भाई की शादी हो गई है। पा और सोना को बहुत-बहुत बधाई। आप दोनों के लिए बहुत ज्यादा खुश हूंं।’

इस दौरान एक्ट्रेस आंसू पोंछती नजर आईं।
कपल को बधाई देने पहुंचे थे कई सेलेब्स
इससे पहले रविवार रात रिसेप्शन पार्टी में सोनाक्षी लाल साड़ी में सिंदूर लगाए पहुंचीं, वहीं जहीर ऑफ व्हाइट ड्रेस में दिखे। पार्टी में सलमान खान, अनिल कपूर, रेखा और काजोल समेत कई बड़े सेलेब्स कपल को बधाई देने पहुंचे।

सोनाक्षी सिन्हा ने रिसेप्शन में लाल बनारसी साड़ी पहनी। सिंदूर, लाल चूड़ियों और मेहंदी से उन्होंने अपना लुक कम्प्लीट किया।

सलमान खान देर रात टाइट सिक्योरिटी के बीच रिसेप्शन में शामिल हुए थे।

काजोल कुछ इस अंदाज में रिसेप्शन में पहुंची थीं।

दिग्गज एक्ट्रेस रेखा भी रिसेप्शन में शामिल हुई थीं।
इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
सोनाक्षी-जहीर का मैरिज रिसेप्शन:एक्ट्रेस लाल जोड़े में दिखीं; टाइट सिक्योरिटी के बीच पहुंचे सलमान, रेखा-भंसाली समेत कई सेलेब्स नजर आए

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने रविवार दोपहर रजिस्टर्ड मैरिज सोनाक्षी के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में की। पूरी खबर यहां पढ़ें…





