Russia: रूस में यहूदियों और ईसाइयों के धर्मस्थल पर हमला, पादरी सहित सात की मौत, दो हमलावर भी मारे गए

WorldRussia: रूस में यहूदियों और ईसाइयों के धर्मस्थल पर हमला, पादरी सहित सात की मौत, दो हमलावर भी मारे गए

रूस में हमलावरों ने धर्म स्थलों को निशाना बनाया। इसमें सात लोगों की मौत हो गई। वहीं स्‍पेशल फोर्स की जवाबी कार्रवाई में दो हमलावर भी ढेर हो गए। इससे पहले मार्च में कार्कस सिटी हाल में भी आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें 145 लोग मारे गए थे।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Mon, 24 Jun 2024 08:12:42 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 24 Jun 2024 08:12:42 AM (IST)

गोलीबारी के बाद स्‍पेशल फोर्स ने संभाला मोर्चा

HighLights

  1. डरबेंट शहर में हमलावरों ने की गोलीबारी
  2. सिनेगान और आर्थोंडास्‍क्स चर्च को बनाय निशाना
  3. हमले में सात लोगों की हुई मौत, कई घायल

Russia एजेंसी, मॉस्‍को। रूस के उत्तर में स्थित दागेस्तान में गोलीबारी का मामला सामने आया है। यहां हमलावरों ने यहूदियों के धर्मस्थल सिनेगान और ईसाइयों के आर्थोंडास्‍क्स चर्च में श्रद्धालुओं को निशाना बनाया। साथ ही पुलिस पोस्ट पर भी गोलीबारी की गई। इस घटना में 6 पुलिसकर्मियों सहित चर्च के पादरी की मौत हो गई, जबकि और 13 लोग घायल हो गए। फिलहाल पुलिस ने इसके आतंकी हमले होने की पुष्टि नहीं की है।

दो हमलावर देर

गोलीबारी की इस घटना के बाद स्पेशल फोर्स ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। जिसमें दो हमलावरों की मौत हो गई। यह चार माह में दूसरी बार है जब इस तरह सार्वजनिक स्थान पर हमला किया है। इससे पहले 22 मार्च को मास्को के नजदीक कार्कस सिटी हाल में हुए आतंकी हमले में 145 लोगों की मौत हुई थी।

naidunia_image

स्‍थानीय गृह मंत्रालय के मुताबिक नामक डरबेंट शहर में यहूदियों की प्राचीन बस्ती है, यहां अज्ञात लोगों ने पहुंचकर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके पास पास में बनी पुलिस पोस्ट पर भी गोलीबारी हुई। हमले के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। यह स्थान यूनेस्को के विश्वहृदय स्थलों की सूची में भी शामिल है।

स्‍पेशल फोर्स ने संभाला मोर्चा

गोलीबारी की सूचना मिलने पर स्पेशल फोर्स की टीम भी मौके पर पहुंची और हमलावरों पर जवाबी कार्रवाई शुरू की। इसमें दो हमलावरों की मौत हो गई, जबकि कुछ हमलावर घायल हो गए।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles