Ratlam Crime: गढ़ा धन निकालने का लालच… दुकान में खुदाई के दौरान मरने का नाटक और व्यापारी से वसूल लिए 10 लाख

रतलाम पुलिस ने जानकारी दी है कि 62 वर्षीय हैदर अली को कुछ लोगों ने मिलकर दुकान में गढ़े धन निकालने का झांसा दिया। आधी रात को दुकान में खुदाई के दौरान लाइव व सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए। इस दौरान एक आरोपी में मरने का भी नाटक किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Mon, 24 Jun 2024 03:54:10 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 24 Jun 2024 03:57:13 PM (IST)

ठगी के मामले में पुलिस ने इन तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

HighLights

  1. रतलाम में व्यापारी के साथ ठगी का मामला।
  2. गढ़ा धन निकालने के नाम पर की थी खुदाई।
  3. पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम । शहर के एक दुकानदार से 4 लोगों द्वारा उसकी दुकान से गढ़ा धन निकालने के नाम पर 10 लाख रुपए की अवैध वसूली कर ली। दुकानदार की रिपोर्ट पर माणक चौक पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1 लाख रुपये जब्त किए हैं। एक आरोपित पुलिस के हाथ नहीं आया है, उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, दुकानदार 62 वर्षीय हैदर अली पुत्र अब्बास भाई हामिद बोहरा निवासी ताहिरपुरा चांदनी चौक को आरोपित अबु बकर उर्फ अब्बु पुत्र अय्यूब खान शैरानी निवासी, अली असगर पुत्र अकबर अली बोहरा निवासी बोहरा बाखल, यूनुस उर्फ बारिक पुत्र हबीब अली निवासी वकील कॉलोनी कालिका माता क्षेत्र व बाबा उर्फ काका उर्फ वजेनाथ निवासी ग्राम बड़ोदिया ने उनकी दुकान में धना गढ़ा होने का लालच देकर इसे निकालने का झांसा दिया।

15 जून को आरोपी दुकान पर पहुंचे और रात करीब साढ़े 11 बजे आरोपी अबु बकर ने उनकी दुकान की लाइट व सीसीटीवी कैमरे बंद करवा दिए। साथ ही दुकान का शटर भी बंद कराकर दुकान में खुदाई कर गढ़ा धन निकालने का नाटक करते रहे।

एक आरोपी ने किया मरने का नाटक

इसी बीच अचानक बाबा वजेनाथ नीचे गिरकर अचैत होने का नाटक करने लगा। यह देख दुकानदार घबरा गया। इस दौरान अन्य आरोपियों ने उससे कहा कि खुदाई में देर करने से बाबा की मौत हो गई है। बाबा भी मरने का छल करने लगा।

naidunia_image

बाबा की मौत का मामला दबाने के लिए फरियादी दुकानदार से 30 लाख रुपये की मांग की गई तथा धोखा देकर उससे 10 लाख रुपए वसूल लिए। शेष रुपए बाद में लेने की बात कहकर रंगदारी करने लगे तथा उससे मारपीट की।

6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्ताऱ

दुकानदार ने माणक चौक थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। एसपी राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में एएसपी राकेश खाखा व सीएसपी अभिनव कुमार बारंगे के मार्गदर्शन में टीम ने आरोपियों की खोजबीन शुरू की। टीआई णजीत सिंगार के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर मात्र 6 घंटों के भीतर आरोपित अबु बकर उर्फ अब्बु, अली असगर व युनूस उर्फ बारिक को गिरफ्तार कर लिया। बाबा वजेनाथ के घर दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिला। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।