Dindori Crime : डिंडौरी में शाहपुर के कलगीटोला में चरित्र संदेह में प्रेमी ने मार डाला, आरोपित गिरफ्तार
Dindori Crime : मार्च 2023 में शादी के बाद महिला आठ-नौ दिन ससुराल में रुकने के बाद अपने मायके आकर रहने लगी। इसके बाद महिला की पड़ोसी गांव भीठीटोला पाकरबघर्रा के कोमल कुशराम से फोन पर बातचीत होने लगी। पुलिस ने बताया कि कोमल कुशराम के साथ महिला शादी करने वाली थी। कोमल कुशराम कुछ दिनों से महिला के चरित्र में शंका करते हुए झगड़ा कर रहा था।
By Ashish Shukla
Publish Date: Mon, 24 Jun 2024 12:44:08 PM (IST)
Up to date Date: Mon, 24 Jun 2024 12:44:08 PM (IST)

HighLights
- आरोपित से शादी करने से मना कर दिया था।
- महिला की शादी मार्च 2023 में ही हुई थी।
- आरोपित दूसरे राज्य भागने की फिराक में था।
Dindori Crime : नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी । शाहपुर के कलगीटोला में महिला की चाकू मारकर हत्या करने वाला आरोपित पुलिस की गिरफ्त में है। थाना प्रभारी शाहपुर कुंवर सिंह मरावी ने बताया कि शादी करने से मना करने और चरित्र संदेह की शंका पर आरोपित ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी।
दर्जनों बार चाकू से गोदा
पुलिस ने बताया कि वारदात के दिन आरोपित ने महिला से फोन पर बात की थी और दोनों के बीच विवाद भी हुआ। 21-22 जून की दरम्यिानी रात कोमल कुशराम महिला के घर की बाड़ी में जाकर छिप गया। जब महिला निस्तार के लिए बाहर निकली तो आरोपित ने चाकू से गोद गोदकर उसकी हत्या कर दी।
महिला ने आरोपित से शादी करने से मना कर दिया था
महिला ने आरोपित से शादी करने से मना कर दिया था। परिजनों की रिपोर्ट पर तत्काल पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी शाहपुर द्वारा टीम गठित कर आरोपित की तलाश शुरू की गई। आरोपित घटना के बाद दूसरे राज्य भाग जाने की फिराक में था। इस बात की खबर लगते ही आरोपित को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया
आरोपित द्वारा घटना में उपयोग किया गया धारदार हथियार चाकू भी बरामद किया गया है। आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को परितोषिक प्रदाय करने की घोषणा की गई है।


.jpg)







