Nana Patekar spoke on Tanushree’s sexual harassment allegations | तनुश्री के सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप पर बोले नाना पाटेकर: सारे इल्जाम झूठे हैं, ऐसे में भला गुस्सा क्यों होऊंगा

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि 2008 की फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। अब इस मुद्दे पर नाना पाटेकर ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि तनुश्री द्वारा लगाए गए सभी इल्जाम झूठे हैं।

नाना पाटेकर बोले- सारे आरोप झूठे हैं
द लल्लनटॉप के एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने तनुश्री द्वारा लगाए इल्जाम के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर उन्होंने कभी इसलिए बात नहीं की क्योंकि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। उनका कहना था- इन चीजों पर मुझे गुस्से इसलिए नहीं आया, क्योंकि ये सब झूठ है।

नाना पाटेकर ने कहा कि यह सब पुरानी बात है और इस पर चर्चा करने के लिए कुछ नहीं है। उनके अनुसार हर कोई सच्चाई जानता है। उनके पास इन सब पर रिएक्शन देने के लिए कुछ नहीं है क्योंकि जो आरोप लगाए गए हैं, सब गलत हैं।

‘मैंने गलत नहीं किया है, इसलिए सफाई नहीं दी’
नाना पाटेकर ने आगे कहा- अचानक कोई कहता है कि आपने यह किया है, आपने वह किया है। मैं क्या इन सब बातों का जवाब दूंगा? क्या मुझे कहना चाहिए था कि मैंने ऐसा नहीं किया है? मुझे पता है कि मैंने ऐसा कुछ गलत नहीं किया है।

एक्ट्रेस ने 2018 में किया था खुलासा
तनुश्री ने 2018 में नाना पाटेकर, डांस कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर मीटू मूवमेंट के तहत सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे। तनुश्री का कहना था कि वेटरन एक्टर नाना पाटेकर ने उन्हें सैक्सुअली हैरस करने की कोशिश की थी।

तनुश्री का यह भी कहना था कि जब सिर्फ उनकी शूटिंग होती थी, तब भी नाना पाटेकर सेट पर मौजूद रहते थे। तनुश्री के इस आरोप के बाद नाना पाटेकर के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई थी।