IND vs AUS: आस्ट्रेलिया पर कहर बनकर बरसे रोहित शर्मा, स्टार्क के एक ओवर जड़ दिए 4 सिक्स, बना डाला ये रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का 51वें मुकाबले खेला जा रहा है। आस्ट्रेलिया के सामने टीम इंडिया ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। मुकाबले में रोहित शर्मा के बल्ले ने आग उगली है। उन्‍होंने मिचले स्‍टार्क के एक ओवर में 29 रन जड़ दिए। इस दौरान रोहित ने 4 छक्‍के और 1 चौका लगाकर उनकी गेंदबाजी की लय खराब कर दी।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 24 Jun 2024 10:04:45 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 24 Jun 2024 10:04:45 PM (IST)

IND vs AUS: आस्ट्रेलिया पर कहर बनकर बरसे रोहित शर्मा, स्टार्क के एक ओवर जड़ दिए 4 सिक्स, बना डाला ये रिकॉर्ड
आस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी।

HighLights

  1. रोहित शर्मा ने 19 गेंदों में जड़ दिया अर्धशतक।
  2. हिटमैन ने बनाया 200 छक्कों का रिकॉर्ड।
  3. रोहित ने 41 गेंद में बनाए 92 रन।

खेल डेस्क, इंदौर। सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारत बनाम आस्ट्रेलिया के मैच में रोहित शर्मा की पारी शानदार रही। वह आस्ट्रेलिया के गेंदबाजों पर कहर बनकर बरसे। उन्होंने आस्ट्रेलिया के सबसे धाकड़ गेंदबाज मिचेल स्टार्क के एक ओवर में चार छक्के जड़ दिए।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 41 गेंदों का सामना कर 92 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 8 छक्के शामिल हैं। इस पारी की बदौलत रोहित शर्मा ने एतिहासिक रिकॉर्ड बना लिया है। वह अंतराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

स्टार्क ने एक ओवर में लुटाए 29 रन

मिचेल स्टार्क आस्ट्रेलिया के सबसे शानदार गेंदबाज हैं, लेकिन आज उनका दिन खराब था। रोहित शर्मा ने उनकी गेंदबाजी की लय को पूरी तरह से खत्म कर दिया। रोहित शर्मा ने उनके एक ओवर में 4 छक्के और एक चौका जड़ दिया। उन्होंने एक ओवर में 29 रन लुटा दिए। रोहित शर्मा ने भारत के लिए टी20 इतिहास का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक बनाया।

200 छक्के पूरे

रोहित शर्मा के नाम अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाना का रिकॉर्ड बहुत पहले ही है। रोहित शर्मा अपना 157वां टी20 मैच खेल रहे थे। इस दौरान उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 200वां सिक्स जड़कर इस रिकॉर्ड को और भी मजबूत कर दिया है। उनके बाद न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल आते हैं। उन्होंने अब तक 173 सिक्स लगाए हैं। तीसरे नंबर जोस बटलर हैं, जो कि अभी काफी पीछे हैं। उन्होंने 137 सिक्स लगाए हैं।

यह भारतीय बल्लेबाज तोड़ सकता है रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों में सूर्यकुमार यादव के रोहित शर्मा के बाद सबसे ज्यादा छक्के हैं। उन्होंने सिर्फ 66 मैच खेले हैं, जिसमें 129 छक्के लगाए हैं। वह इस हिसाब से बहुत जल्द रोहित का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।